पानी जल पर कविता Poem On Water In Hindi

आज के हमारे शीर्षक पानी जल पर कविता Poem On Water In Hindi पर आपकों शानदार हिंदी भाषा में पोएम प्रस्तुत करने जा रहे हैं. How To Save Water यानि जल का बचाव कैसे करे.

आज के समय में महती आवश्यकता बन चूका हैं. जल क्यों जरुरी हैं. इसका क्या महत्व हैं, जल का सग्रहण क्यों करे.

इन सारे सवालों का जवाब एक ही स्लोगन हैं, नारा हैं – क्युकि जल ही जीवन हैं, जल नही तो कल नही.

पानी जल पर कविता Poem On Water In Hindi

पानी जल पर कविता Poem On Water In Hindi

इस कविता का सार और संदेश जल के अच्छे तरीके से रखरखाव और उनके सग्रहण पर हैं. इसे पढनें के बाद जल की कीमत और उसकी एक-एक बूद का महत्व समझ सकते हैं.आओ चलिए पढ़ते हैं.जल बचाओ पर कविता को.

हमें जलाशय लगते प्यारे ( जल पर छोटी कविता)

हमें जलाशय लगते प्यारे,
ये सब जीवन के रखवारे |

बादल अमृत-जल भर लाते,
पोखर झीले या हो ताल |
जहां लबालब ये मिलते,
वहां न होता कभी अकाल |
ये सुकाल के सेतु इनसे,
सबके हैं वारे-न्यारे |
हमे जलाशय लगते प्यारे ||

कोई जल की पूजा करते,
करने आते वजू नमाजी |
कोई संध्या, तर्पण, व्रत कर,
तैराते हैं दीप – जहाजी |
धर्म आस्था को ये धारे,
जीवन हसता द्वारे-द्वारे |
हमे जलाशय लगते प्यारे ||

औरो के हित संचित करते,
कभी न पीते अपना पानी |
कूप बावड़ी, कुई कुंड ये,
इस धरती के अनुपम दानी |
खुशहाली के ये हरकारे,
पक्षी आते पंख पसारे |
हमें जलाशय लगते प्यारे ||

इनकी रक्षा और सुरक्षा,
हम सबकी हैं जिम्मेदारी |
इनके रूठे आ सकती हैं,
हर प्राणी पर आफत भारी |
हैं ये सबके सहज सहारे,
हमें जलाशय लगते प्यारे |

Short Poem On Water In English Version

hamen jalaashay lagate pyaare,
ye sab jeevan ke rakhavaare.

baadal amrt-jal bhar laate,
pokhar jheele ya ho taal.
jahaan labaalab ye milate,
vahaan na hota kabhee akaal.
ye sukaal ke setu inase,
sabake hain vaare-nyaare.
hame jalaashay lagate pyaare.

koee jal kee pooja karate,
karane aate vajoo namaajee.
koee sandhya, tarpan, vrat kar,
tairaate hain deep – jahaajee.
dharm aastha ko ye dhaare,
jeevan hasata dvaare-dvaare.
hame jalaashay lagate pyaare.

auro ke hit sanchit karate,
kabhee na peete apana paanee.
koop baavadee, kuee kund ye,
is dharatee ke anupam daanee.
khushahaalee ke ye harakaare,
pakshee aate pankh pasaare.
hamen jalaashay lagate pyaare..

inakee raksha aur suraksha,
ham sabakee hain jimmedaaree.
inake roothe aa sakatee hain,
har praanee par aaphat bhaaree.
hain ye sabake sahaj sahaare,
hamen jalaashay lagate pyaare.

पानी का जीवन Short Poem On Save Water In Hindi

प्यासी धरती की प्यास बुझाता है,
वन को हरा भरा करता जाता है,
झरनो से कल-कल गिरता है,
नदियों में निर्मल पानी बहता है,

पानी से चलता जीवन हमारा,
सब के जीने का ये है सहारा,
शुद्ध पानी महत्वपूर्ण है सबसे,
इसको अशुद्ध ना करेंगे अब से,

अशुद्ध जल रोग को बुलाता है,
शरीर को खतम कर जाता है,
इनसे इस पृथ्वी पर हरियाली है,
ये ना हो तो जीवन खाली है,

नीर का ना कोई रंग है ना आकार,
जो मिलाओ उसे करता है स्वीकार,
आगे बढ़ना हमको सिखलाता है,
मुश्किल पथ पर चलना बताता है,

जल है कीमती दौलत है धरती पर,
बरबाद ना करना इसे जीवन भर,
ये है धरती पर पर्यावरण का प्रतीक,
जल बिन सांसों का चलना नहीं होगा ठीक,

जल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसका कोई रंग नहीं होता जो रंग इसमे मिलाओ उस रंग का हो जाता है। झरनो से जब जल निकलता है तब बहुत कल कल करता है। फिर जैसे ही नादियों में जाता है बहुत शांत हो जाता है।

जल के बिना जीवन में जीने का हम कभी सोच भी नहीं सकते।पानी सब के लिए बहुत जरूरी है। हमारी वनस्पति को भी पानी की जरूरत होती है क्योंकि बिना पानी के वो भी अपना जीवन जी नहीं सकते।

जल हमेशा अपना रास्ता खुद बनाता है। हमें आगे बढ़ना सिखाता है। हर मुश्किल रास्ते में कैसा अपना रास्ता बनाना है वो हम जल से सीख सकते हैं। पर अगर हम कभी अशुद्ध पानी पी ले तो बीमार हो जाते हैं।

शरीर पूरी तरह खराब हो सकता है इसिलिए कहते हैं की हमें शुद्ध पानी ही पीना चाहिए।हमारी इस धरती पर हमारी सबसे बड़ी दौलत जल है। इस्को कभी बरबाद नहीं करना चाहिए जितनी जरुरत हो उतना ही उपयोग करना चाहिए। हमारी जिंदगी इसके बिना जल बिन मछली जैसी है एक सांस हमारी जल पर निर्भार करती है।

जल बिन ज़िंदगानी Short Poem On Water In Hindi

विशेषज्ञ कहते हैं ये है कहानी,
बिन जल के नहीं है ज़िंदगानी,
पीने का जल यूं न करो बरबाद,
ना रह पाओगे तुम कभी आबाद,

खतम हो जाएगी सबकी ज़िंदगानी,
रही ना पृथ्वी पर जल की रवानी,
हरी फसल कभी ना उग पायेगी,
मीठे फल की उम्मीद चली जाएगी,

बिन जल के हो जाएंगे खेत विरान,
धरती बन जाएगी हमारी रेगिस्तान,
पशु,पंछी की ना सुन पायेंगे बोली,
अगर न हुए हम जल के हमजोली,

जल हमारे लिए अमृत सरोवर है,
इससे धरती लगती बहुत मनोहर है,
साफ स्वच्छ रखना है जल को,
बातें ये याद रखना है हम सबको,

हमारे वैज्ञानिक कहते हैं की हमारे शरीर में पानी का होना बहुत जरूरी है। पानी के बिना हमारी जिंदगी पूरी तरह से खतम है।हम पानी के बिना रहने का कभी सोच भी नहीं सकते। हमारी रोजना की जरूरत बन चुका है पानी जैसे: नहाना, कपड़े धोना, खाना पकाना, सब जगह पर पानी को इस्तेमाल किया जाता है।

पानी के बिना कोई भी जी नहीं पाएगा। हमारे खेत, पेड़, झाड़ियाँ, जड़ी-बूटियाँ, सब का विनाश निश्चित है। मीठे मीठे फल से वंचित हो जाएंगे अगर पानी ना होगा धरती पर।हमारी सुंदर धरती जो हमें हरी-भरी रहती है। वो बंजार बन जाएगी।

सब जगह रेगिस्तान जैसी बन जाएगी।पानी हमारे जीवन के लिए अमृत है। हमारी धरती पर पीने का पानी कम है इसिलिए हमें इसे बचाना है। हमें पानी को प्रदूषित नहीं करना चाहिए और जितना जरूरी हो उतना ही इस्तेमाल करना चाहिए।

पानी का रूप बर्फ़ Pani Par Kavita In Hindi

सफ़ेद चादर पसरी पर्वत पर,
चांदी सी चमकती है उस पर,
ये बर्फ़ पर्वत का ताज है,
हमें इस पर बहुत नाज़ है,

बर्फ पानी का है प्यारा स्वरूप,
लगता सुंदर धूप में इसका रूप,
वातावरण को ठंडा करता है,
धरती हरियाली से भरता है,

सर्दियों में जब बर्फ गिरने लगती है,
तब पर्वत से ठंडी हवा चलती है,
चारो और सुन सान हो जाती हैं,
सिर्फ सफ़ेद बर्फ की चादर दिखती है,

धूप आते बर्फ पानी में बदलती है,
पक्षियों की टोली हर जगह सजती है,
पंछी चहचहाते हैं डालों पर,
हवा में बहते उनके मीठे से स्वर,

पानी है जीवन का खजाना,
बरबाद करके इसे न बहाना,
बर्फ का पानी में बदल जाना,
ये है प्रकृति का नज़राना,

मेघपुष्प Jal Sanrakshan Par Kavita

नदियों का पानी जब भाप बन उड़ता है,
तब जाकार ये मेघपुष्प बनकर गिरता है,

किसान बेसबरी से इसका इंतजार करता है,
पपीहा इसकी की एक बूंद को तरस्ता है,

सागर, नदियां, तालाब मेघपुष्प से भर जाते हैं,
हर तरफ हरे भरे खेत और जंगल लहलहाते हैं,

मेघपुष्प है हमारी धरती पर जल चक्र वरदान,
इससे साफ हो जाते हैं सड़क और मैदान,

निरंतर आगे चलते रह कर ये बढ़ाना सिखाता है,
सबको अपनी अहमियत का एहसास कराता है,

हाथ जोड़ कर करो सब इसका सतकार,
ये ना होंगे तो जिंदगी जीना हो जाएगा विशवार,

पानी की क़ीमत कविता Save Water Poem In Hindi

एक रोज भारी धूप में निकले हम,
सर पर सूरज चमका चम चम चम ,
सुखा गला बहुत हमारा भाई,
तब पानी की ख़ूब याद आई,

पर्स से फ़िर बोतल निकाली,
वो हो चुकी थी पूरी खाली,
बहुत तरसे पानी को हम,
दुकान में भी हुआ पानी खतम,

याद आया अब मामा का घर,
बुलाया मामी जी को चिल्लाकर,
पानी पिलादो हमको कोई,
प्यार से हमारी आंखें रोई,

मामी जी भर प्लेट लायी मिठाई,
भैया सामने ले आए रसमलाई,
हमारे मुंह से निकल यही,
हमको दो पानी और कुछ नहीं,

पानी का गिलास जब मुंह लगाया,
खुशी से हमारा दिल मुस्काया,
पानी तो है हमारे जीवन की रानी,
आज पानी की किमत हमने जानी,

बेकर में करेंगे न पानी बरबाद,
पानी की बचत करेंगे आज के बाद,
पानी ही तो है जीवन हमारा,
पानी तो है हमारे जीने का सहारा,

पानी जल बचाओ कविता Pani Par Kavita

दिन रात तपकता नल,
बंद करो इसे कासकर,
पृथ्वी पानी से है भरी,
हर एक बूंद है जरुरी,
दांत साफ करते समय,
पैरों में साबुन लगते हुए,
नल कर दो अच्छे से बंद,
ना करो बरबाद इसे,
पानी है जीवन का विकास,
पानी से चलती सांस अपनी,
पानी है जीवन का आधार,
बरबाद यूं करते रहे पानी तो,
जीवन हो जाएगा निराधार,
गंदगी ना डालो पानी में,
फालतू ना बहाओ नाली में,
खतम न हो जाए धरती से,
ना ला पायेंगे अमृत ये,
धरती की धरोहर पानी,
मत करो अपनी मनमानी,

पानी हमेंशा हमारी जरुरत रहा है। इसे कभी भी बरबाद नहीं करना चाहिए। नल को अच्छे से बंद करो जहां जरुरत हो वही इसे उपयोग करो। अगर पानी पृथ्वी पर नहीं रहा तो हमारा जीवन पूरी तरह नष्ट हो जाएगा। ये हमारे लिए अमूल्य संपत्ति है।

मित्रों जल पर कविता Poem On Water In Hindi ये लेख आपकों कैसा लगा. कमेंट कर हमे अवश्य बताए. एक दिन जरा भी पांच मिनट के लिए सोचकर देखे, यदि जल (पानी) कल ही खत्म हो जाए तो क्या होगा? रूह काँप उठेगी दोस्तों. अभी वक्त हैं, अपने लिए अपनी आने वाली पीढियों की खातिर ही सही जल बचाओ.

अपने जल स्त्रोतों के पास स्वच्छता रखे, पूरी तरह जल की बचत करे. यदि कोई पानी खराब कर रहा हो तो उन्हें भी ऐसा करने से रोके, क्युकि यह हम सभी का दायित्व बनता हैं.

जल के बारे में मनु ने ठीक ही कहा हैं-

शरीर जल से पवित्र होता हैं, मन सत्य से और आत्मा धर्म से पवित्र होती हैं.

यह भी पढ़े

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *