जोसफ विजय की जीवनी – Joseph Vijay Biography Hindi

जोसफ विजय की जीवनी – Joseph Vijay Biography Hindi विजय तमिल फिल्म इंडस्ट्री का प्रसिद्ध चेहरा हैं| रीड रोल अभिनेता, प्ले बेक सिंगर (पाश्र्व गायक) और उम्दा फिल्म निर्देशक हैं|

इनका पूरा नाम जोसेफ़ विजय चंद्रशेखर हैं, जो कई फिल्मों में काम करने के पश्तात कुछ कंपनियों के लिए विज्ञापन और ब्रांड अबेसडर भी रह चुके हैं| इन्होने पूर्व आईपीएल फ्रेंचाइजी चैन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के राजदूत भी रह चुके हैं, विजय ने कई बार राज्य फिल्म अवार्ड भी अपने नाम किये हैं|

इनके एक्शन की तुलना किसी भी समकालीन एक्टर से नही कर सकते| विजय की वर्तमान आयु (AGE) 44 वर्ष हैं, विगत 22 जून को इन्होने अपना जन्मदिन मनाया था|

आइये जानते हैं उनके बचपन फिल्म करियर में शुरुआत और अब तक की जर्नी सक्षिप्त में|

जोसफ विजय की जीवनी – Joseph Vijay Biography Hindi

जीवन परिचय बिंदुविजय का जीवन परिचय
पूरा नामजोसेफ़ विजय चंद्रशेखर
जन्म 22 जून 1974
धर्महिन्दू
जन्म स्थानचेन्नई
माता-पिताएस.ए. चंद्रशेखर, शोभा चंद्रशेखर,
विवाहसंगीता सोर्नालिंगम (1999)
बच्चे 
व्यवसायअभिनेता/सिंगर/फिल्म निर्माता

इनका जन्म 22 जून 1974 को चेन्नई में हुआ था, इनके माता-पिता भी फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियाँ हैं, इनकी माँ का नाम शोभा चंद्रशेखर जो संगीत गायिका हैं|

इनके पिता तमिल फिल्म निर्माता और प्रोड्यूसर हैं, जिनका नाम एस.ए. चंद्रशेखर हैं| इनके परिवार में एकक छोटी बहिन भी थी जिनका इंतकाल अल्पायु में ही हो गया था| विजय की शादी संगीता सोर्नालिंगम के साथ 1999 में हुआ था इनके दो बच्चे हैं|

विजय ने अपनी आरम्भिक पढ़ाई विरुगाम्बक्कम के विद्यालय से प्राप्त की इसके बाद मॉस मिडिया में इन्होने कोर्स किया| फिल्म में इनके प्रेरणास्त्रोत पिता चंद्रशेखर ही थे| उन्होंने उनके साथ पहली फिल्म नालया थीरपू में काम किया|

तमिल की इन्होने एक से एक बड़ी फिल्मों में काम किया जिनमे कुछ सुपरहिट रही तो कुछ ठीकठाक ही चली| एक अभिनेता के साथ-साथ विजय समाज सेवक भी हैं| जिनके लिए उन्हें डोक्टर की उपाधि से भी नवाजा जा चूका हैं| आइये एक नजर उनके फ़िल्मी सफर पर-

विजय का फिल्म करियर

इन्होने कई बेहतरी एक्शन ड्रामा और रोमांच मूवी में काम किया हैं| इनकी पहली फिल्म नालया थीरपू थी, जो 1992 में रिलीज हुई थी| इसके बाद कई और बेहतरीन फिल्मे जिसमे कधालुक्कू मरियाधई,घिल्ली, पोक्किरी में काम करने के बाद इन्हे वार्षिक फिल्म समारोह (फिल्म फेयर) के लिए नामित किया गया|

विष्णु और देवा उनकी आकर्षक फिल्मों में से एक हैं, जिनके बाद इन्हे राज्य में अच्छी लोकप्रियता मिली| विजय ने एक फिल्म में अपने पिताजी चंद्रशेखर के साथ भी काम किया इसके अलावा तमिल लेजेंड शिवाजी गणेशन के साथ भी अभिनय करने का अवसर प्राप्त हुआ|

इनकी सभी फिल्मों का मिला-जुला प्रदर्शन रहा जिनमे कुछ अच्छी हिट रही तो कुछ पूरी तरह फ्लाप भी रही| प्रियामुदन और थुल्लाधा मनामुम थुल्लुम उनकी अच्छी हिट फिल्मे हैं, नेंजिनिले, मिन्सरा कन्ना कुछ अच्छा प्रदर्शन नही कर पाई थी|

उनके करियर की अब तक की सबसे हिट फिल्म कुशी थी| उनकी आने वाली फिल्मों में वेत्तैक्कारण सुरा हैं, जो आने वाले महीनों में रिलीज होने वाली हैं|

यह भी पढ़े

उम्मीद करता हूँ दोस्तों जोसफ विजय की जीवनी – Joseph Vijay Biography Hindi का यह लेख आपको पसंद आया होगा. यदि आपको विजय जोसफ की जीवनी के बारे में दी जानकारी पसंद आई हो तो अपने फ्रेड्स के साथ भी शेयर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *