उत्तरी अमेरिका के बारे में जानकारी | Information about North America In Hindi

नमस्कार दोस्तों उत्तरी अमेरिका के बारे में जानकारी Information about North America In Hindi इस लेख में आपका स्वागत हैं. आज हम नार्थ अमेरिका कांटिनेंट यानी उत्तरी अमेरिका के बारे में संक्षिप्त में जानकारी प्राप्त करेगे. महाद्वीप के इतिहास, नामकरण, जनसंख्या, देश, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और तथ्यों को जानेंगे.

उत्तरी अमेरिका के बारे में Information about North America In Hindi

उत्तरी अमेरिका के बारे में Information about North America In Hindi

विश्व में कुल 7 महाद्वीप हैं. जिनमे एशिया सबसे बड़ा तथा अंटार्कटिका सबसे छोटा हैं. क्षेत्रफल के लिहाज से अफ्रीका का दूसरा स्थान आता हैं.

उतरी अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप हैं. जो विश्व के कुल क्षेत्रफल का 16.3 तथा विश्व की कुल जनसंख्या का 9% लोग उत्तरी अमेरिका में रहते हैं.

उत्तरी अमेरिका क्षेत्रफल के अनुसार तीसरा बड़ा महाद्वीप है. इसके उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में मेक्सिकों की खाड़ी, पूर्व में अंटलाटिक महासागर एवं पश्चिम में प्रशांत महासागर है. कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका और मेक्सिकों इसके प्रमुख देश है, जो अधिकाश भाग पर फैले हुए है.

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सामान्य जानकारी General information of the continent of North America In Hindi

न्यू फाउंडलैंड, वैन्कुवर, वेस्टइंडीज आदि द्वीपीय समूह और ग्रीनलैंड इस महाद्वीप के अंग है. अंग्रेजी फ्रेंच और स्पेनिश भाषा अधिकाश लोगों द्वारा बोली जाती है. इस महाद्वीप के उत्तरी भाग में अति शीत और दक्षिणी भाग में अति उष्ण जलवायु पाई जाती है.

उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में रोकी पर्वत एवं कई अन्य पर्वत श्रेणियाँ स्थित है. यहाँ अलास्का पर्वत श्रेणी में माउंट देनाली सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है. इसके उत्तर पूर्व में स्थित अल्पेशीयन पर्वत सबसे पुराना है. केलिफोर्निया की मृत घाटी सबसे नीचा क्षेत्र है.

कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका में विस्तृत उपजाऊ मैदान है. मिसिसिपी, मिसौरी, ओहियो यहाँ की प्रमुख नदियाँ है. कोलोरेडो नदी पर स्थित विश्व का सबसे गहरा और बड़ा गर्त ग्रांड कैनियन एक ख़ास पहचान रखता है. विश्व की सबसे बड़ी ताजे पानी की सुपीरियर झील संयुक्त राज्य अमेरिका एवं कनाडा के मध्य स्थित है.

उत्तरी अमेरिका के प्रसिद्ध पांच झीलों – सुपुरियर, मिशीगन, हयुरण, ईरी और ओंटेरिया को महान झील क्षेत्र कहा जाता है. इन झीलों के आसपास संयुक्त राज्य अमेरिका एवं कनाडा में अधिक विकास हुआ है.

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के देश और भूगोल (North America Continent In Hindi)

  • 00 डिग्री पश्चिमी देशांतर रेखा उत्तरी अमेरिका के बिच में से निकलती है.
  • अमेरिगो वेसपुस्सी नामक नौसैनिक के नाम पर इस महाद्वीप का नाम रखा गया.
  • पनामा लेक उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका के मध्य सेतु का काम करती है.
  • इस महाद्वीप में अधिकतर मूलनिवासी रेड इंडियन और नीग्रों जनजाति के है, जो हजारों वर्षो से रहते आए है.
  • उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ई में कोलम्बस ने की थी, इस महाद्वीप को नई दुनिया उपनाम से भी जाना जाता है.
  • उत्तरी अमेरिका का क्षेत्रफल 24255000 वर्ग किमी है, यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है.
  • विश्व की सबसे अधिक मक्का और सोयाबिन संयुक्त राज्य अमेरिका में होती है.
  • विश्व में सोने की सबसे बड़ी खान ओंटेरियो कनाडा में है.
  • संसार का सबसे बड़ा बंदरगाह न्यूयार्क है, जो इसी महाद्वीप का हिस्सा है.
  • दुनिया में गेंहूँ की मंडी के नाम से प्रसिद्ध शहर विनिपेग (कनाडा) है.

हमारी पृथ्वी के उत्तरी गोलार्द में अवस्थित यह महाद्वीप हमें मानचित्र में पश्चिम में देखने को मिलता हैं. क्षेत्र के लिहाज से यह एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा और आबादी के लिहाज से एशिया, अफ्रीका एवं यूरोप के बाद चौथे स्थान पर आता हैं.

अमेरिगो वेस्पुक्की नामक व्यक्ति के नाम पर उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का नाम रखा गया था. इसकी अवस्थिति एक द्वीप की तरह है इसकी उत्तरी सीमा आर्कटिक पूर्व में अंटलाटिक और पश्चिम में प्रशांत महासागर बनाते हैं.

महाद्वीप का बड़ा भाग द्वीप समूहों के रूप में विभक्त है जिन्हें वेस्टइंडीज कहा जाता हैं.बेरिंग जलसन्धि एशिया और उत्तरी अमेरिका को तथा पनामा नहर उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका को अलग करती हैं.

उत्तरी अमेरिका की नामोत्पत्ति (Nomenclature of North America)

ऐसा कहा जाता है कि नार्थ अमेरिका की खोज और नामकरण में मार्टिन वाल्डसिम्यूलर और मात्थियास रिंगमन दो फ्रेंच मानचित्र कारों का अहम योगदान रहा हैं.

इन दोनों ने ही महाद्वीप का नाम अमेरिगो वेस्पूची के नाम पर इसे उत्तरी अमेरिका रखा था. जो कि एक इतालवी यात्री और खोजकर्ता था.

अमेरिगो वेस्पूची वह पहला यूरोपीय शख्स था जिसने 1502 में में यह बताया कि महाअमेरिका का यह पूर्वी इन्डीस नहीं बल्कि दुनिया के लिए अज्ञात एक नवीनतम महाद्वीप हैं. 

एक अन्य मान्यता के अनुसार यह माना जाता है कि महाद्वीप का नामकरण एक अंग्रेजी व्यापारी रिचर्ड अमरीक के नाम पर पड़ा जिसने ब्रिटेन से न्यूफ़ाउण्डलैण्ड की यात्रा में निवेश किया था.

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के देशों के नाम (North American continent countries List)

इस महाद्वीप में 29 देश है, जिनमे 22 पूर्ण रूप से स्वतंत्र है, जबकि शेष किसी अन्य राष्ट्र का हिस्सा है. यहाँ अधिकतर लोगों द्वार अंग्रेजी भाषा ही बोली जाती है, इस महाद्वीप के देशों के नाम निम्न है.

एंटीगुआ और बरमूडा, बहामाज, बारबाडोस, बेलिजे, कनाडा, कोस्‍टारिका, क्यूबा, डोमिनिका, डोमिनिका गणराज्‍य, अल सल्‍वाडोर, ग्रीनलैण्‍ड, ग्रेनाडा, ग्‍वाडेलोप, ग्‍वाटेमाला, हैली, होण्‍डुराम.

जमैका, मार्टिनीक, मैक्सिको, निकारागुआ, नीदरलैण्‍ड एण्टिलस, पनामा, पुर्टेरिको, सेण्‍ट किट्स एण्‍ड नेविस, सेण्‍ट ल्‍यूसिया, सेण्‍ट विन्‍सेण्‍ट और ग्रेनेडाइन्‍स, संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका, वर्जित द्वीप समूह और बरमुडा.

उत्तरी अमेरिका की जानकारी North America Information In Hindi

  • इस महाद्वीप के उत्तर में उत्तरी धुर्व महासागर तथा जिसके उत्तर-पूर्व में ग्रीनलैंड स्थित हैं. जो विश्व का सबसे बड़ा द्वीप हैं. जो वर्तमान में डेनमार्क देश के अधीन आता हैं.
  • दक्षिण में यह महाद्वीप भूमि की एक संकरी पट्टी के रूप में हैं इसे मध्य अमेरिका या लेटिन अमेरिका भी कहा जाता हैं. वेस्टइंडीज देश भी उत्तरी महाद्वीप का हिस्सा हैं.
  • पहली बार 1492 में कोलम्बस पहली बार उत्तरी अमेरिका आया था. और इन्हें ही उत्तरी अमेरिका की खोज का श्रेय दिया जाता हैं. तथा इस महाद्वीप का नाम इटली के यात्री वेस्पुसी अमेरिगो के नाम पर रखा गया.
  • यह उत्तरी अमेरिका विश्व के सबसे विकसित और सम्पन्न महाद्वीप माना जाता हैं. 100 डिग्री पश्चिमी देशांतर रेखा इसके मध्य से होकर गुजरती हैं. इसके दक्षिणी भाग में पनामा जल संधि के द्वारा उत्तरी अमेरिका को दक्षिणी अमेरिका के साथ जोड़ा गया हैं.
  • यह महाद्वीप विश्व के उत्तरी गोलार्द में स्थित हैं. जो बोरिंग जल संधि के द्वारा एशिया महाद्वीप से अलग करती हैं.

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पर्वत (Mountains of North America continent)

  • रॉकी पर्वत – यह पर्वत उत्तरी अमेरिका के पश्चिम भाग में पड़ता हैं. जो एक नवीन वलित पर्वत हैं.  रोंकी पर्वत श्रेणी में ही स्थित माउंट मेकिले उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊँची छोटी हैं.
  • अन्य पर्वत चोटियाँ– माउंट लोगान, मैकेंजी पर्वत, सियरा नेवादा, ब्लैक हिल, ब्लू हिल, ग्रीन हिल आदि.
  • अपलेशीयन पर्वत – प्राचीन वलित पर्वत हडसन नदी का उदभव.
  • पठार -लेब्रोडोर, लोरोसीन का पठार, पिंडमांड का पठार, कोलम्बिया, कोलोरेडा.
  • नदियाँ– (मिसिसिपी मिसौरी) यह नदी उत्तरी अमेरिका की सबसे लम्बी तथा विश्व की तीसरी सबसे लम्बी नदी हैं. इसका आरम्भ रोकी पर्वत से होता हैं. जो मेक्सिको की खाड़ी में जाकर गिरती हैं.
  • हडसन नदी- अप्लेशियन पर्वत से आरम्भ होने वाली यह नदी इस महाद्वीप के दो बड़े शहर न्यूयार्क, माट्रियल को आपस में जोडती हैं. तथा इसी नदी पर जार्ज वाशिंगटन पूल बना हुआ हैं.  इन दोनों के अतरिक्त उत्तरी महाद्वीप की अन्य मुख्य नदियों में चर्चिल नदी, सेंट लारेंस नदी, मैकेंजी नदी.

झीलें, मरुस्थल, जलवायु तथा वनस्पति (North American Lakes, Deserts, Climate and Vegetation)

  • मुख्य झीले-हयुरोंन, ओटारियो, मिशीगन, इरी, सूपियर (homes). उत्तरी अमेरिका की इन झीलों को ग्रेट लेक्स के नाम से जाना जाता हैं. इन में से सूपियर विश्व की सबसे ताजे तथा मीठे पानी की सबसे बड़ी झील हैं. लेक इरी तथा ओटारियो के बिच सयुक्त राज्य अमेरिका का प्रसिद्ध नियाग्ता जल प्रपात बना हुआ हैं.
  • मरुस्थल– इस महाद्वीप का सोनारन महाद्वीप मैक्सिको देश में पड़ता हैं. यहाँ के अन्य मरुस्थलों में ग्रेट साल्ट मरुस्थल, सियरा नेवादा तथा एरिजोना मरुस्थल प्रमुख हैं.
  • जलवायु तथा वनस्पति- उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में शीत व शीतोष्ण जलवायु पाई जाति हैं. इस महाद्वीप के सुदूर उत्तरी इलाकों को टुन्ड्रा प्रदेश कहा जाता हैं. इन टुन्ड्रा प्रदेशों में पाए जाने वाले शुकधारी वनों को टैगावन कहा जाता हैं. जिनमे चिड, देवदार, बाल्सम, के वन पाए जाते हैं.
  • यहाँ की घास भूमि को प्रेयरीज घास भूमि कहलाती हैं. जो गेहू की फसल के लिए मुख्यत लाभदायक हैं.

फसलें (Crops)

  • मक्का,गेहू, जौ उत्तरी अमेरिका की मुख्य खाद्य फसलें हैं.
  • विश्व के कुल मक्का ऊत्पादन का तक़रीबन 50 फीसदी से अधिक उत्पादन उत्तरी अमेरिका के मैक्सिकों देश में होता हैं.
  • सयुक्त राज्य अमेरिका व कनाडा के प्रेयरिज घास के मैदान गेहू के उत्पादन के लिए विश्वप्रसिद्ध हैं.
  • केला मध्य अमेरिकी देश होंडुरास की प्रमुख फसल हैं. होंडुरास और निकारागुआ के केरोबियन सागर के तट पर 65 km चोडी मच्छरपट्टी हैं. जो केले के उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं.
  • पशुपालन तथा मत्स्य पालन– उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के सयुक्त राज्य अमेरिका के शिकागो शहर में विश्व की सबसे बड़ी मांस मंडी स्थित हैं. न्युफाउटलैंड कनाडा के समुद्री तट पर स्थित ग्रांड मत्स्य बैंक विश्व प्रसिद्ध हैं.
  • खनिज –उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के ओंटारियो (कनाडा) में विश्व की सबसे प्रसिद्ध सोने की खान हैं.
  • मेक्सिकों विश्व में चाँदी का उत्पादक देशो में पहले स्थान पर हैं.

उद्योग और यातायात (Industry and Traffic)

  • यह महाद्वीप वाहन उद्योगों के लिए प्रसिद्ध हैं.
  • सयुक्त राज्य अमेरिका का कैलीफोर्निया राज्य के लोंस एंजलिस फिल्म निर्माण तथा इलेक्ट्रोनिक सामान के लिए विश्व प्रसिद्ध हैं. इसे फैशन का शहर भी कहा जाता हैं.
  • यातायात-ग्रेट लेक्स तथा सेंट लारेंज नदी जल मार्ग विश्व का सबसे अधिक व्यस्त अतः स्थलीय जलमार्ग हैं.
  • ओल्ड फैथफुल उत्तरी अमेरिका का सबसे प्रसिद्ध गर्म जलस्त्रोत हैं.
  • उत्तरी अमेरिका क्षेत्रफल के लिहाज से रूस कनाडा के बाद तीसरे स्थान पर आता हैं.
  • सयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी का नाम वाशिंगटन डीसी हैं, जिनकी मुद्रा यूएस डॉलर हैं. प्रशांत महासागर में अवस्थित हवाई दीप समेत 50 राज्य हैं.
  • यहाँ की संसद का नाम कांग्रेस हैं, न्यूयार्क सबसे बड़ा शहर हैं. साथ ही यह शहर सयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा बन्दरगाह होने के साथ-साथ इन्हे अमेरिका की वित्तीय तथा सांस्कृतिक राजधानी कहते हैं.
  • अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिंदी यह विश्व का बड़ा अजायबघर हैं.

यह भी पढ़े

उम्मीद करता हूँ दोस्तों उत्तरी अमेरिका के बारे में जानकारी Information about North America In Hindi का यह लेख आपकों पसंद आया होगा, यदि आपकों इस लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *