Bharat Ka Sabse Bada Rajya Kya Hai

यदि आप जवाब चाहते है कि Bharat Ka Sabse Bada Rajya कौन सा है. भारत दुनियां के बड़े देशों में से एक हैं.

संविधान के अनुसार भारत एक राज्यों का संघ हैं. तथा इसका निर्माण कई राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से मिलकर होता हैं. सामान्य ज्ञान के लिहाज से भारत के सबसे छोटे राज्य तथा भारत के सबसे बड़े जिले के बारे में जानकारी होनी चाहिए.

जनसंख्या तथा क्षेत्रफल के लिहाज से आपकों यहाँ पूरी जानकारी बता रहे है कि भारत का सबसे बड़ा स्टेट कौनसा है.

Bharat Ka Sabse Bada Rajya Kya Hai

Bharat Ka Sabse Bada Rajya Kya Hai

Here We Know That Bharat Ka Sabse Bada Rajya Means Who Is Biggest state Of India, Smallest State Of India Or Top 5 Biggest Indian State According To Area & Population.

Top Five Bharat Ka Sabse Bada Rajya State

1. राजस्थान

हरियाणा ,गुजरात ,मध्यप्रदेश ,उत्तर प्रदेश ,दिल्ली और पंजाब की सीमाओं से लगते राजस्थान को ही क्षेत्रफल के लिहाज से भारत के सबसे बड़े राज्य का श्रेय प्राप्त हैं.

जबकि जनसंख्या के लिहाज से सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश हैं. 342 ,239 वर्ग किलोमीटर राजस्थान का कुल क्षेत्रफल हैं. राज्य में कुल 33 जिले व 7 केंद्र शासित प्रदेश हैं.

राजस्थान की राजधानी जयपुर है. राज्य की कुल आबादी 6854 8437 हैं. यहाँ की मुख्य भाषा राजस्थानी, मारवाड़ी तथा हिंदी हैं.

राज्य के बड़े शहरों में गुलाबी नगर जयपुर, सूर्यनगरी जोधपुर, झीलों की नगरी उदयपुर, स्वर्ण नगरी जैसलमेर मुख्य शहर हैं. राज्य में अधिकतर आबादी हिन्दू तथा इसके बाद मुस्लिम, सिख आदि हैं.

2. मध्य प्रदेश

भारत का क्षेत्रफल के लिहाज से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य हैं. वर्ष 2000 से पूर्व यह देश का सबसे बड़ा राज्य था मगर राज्य के विभाजन एवं छतीसगढ़ के निर्माण के साथ ही मध्य प्रदेश क्षेत्रफल में राजस्थान से कम हो गया. वर्तमान में म.प्र. का कुल क्षेत्रफल क्षेत्रफल 308 ,244 वर्ग किलोमीटर हैं.

राज्य की कुल जनसँख्या 726 26809 है, भौगोलिक रूप से देश के मध्य भाग में बसे होने के कारण इसे भारत का दिल भी कहा जाता हैं.

वर्तमान में राज्य में 51 जिले हैं. इसकी राजधानी भोपाल तथा सबसे बड़ा शहर इंदौर हैं. मध्यप्रदेश में बोली जाने वाली मुख्य बोलियाँ  मालवी, गोंडी, कोरकू हैं.

3. महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं. महाराष्ट्र का क्षेत्रफल 307 ,713 वर्ग किलोमीटर है तथा राज्य में कुल ३६ जिले हैं. 

112374333 जनसंख्या वाले महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है जिन्हें भारत की आर्थिक राजधानी, सपनो का शहर तथा फिल्म सिटी के नाम से भी जाना जाता हैं.

देश की जीडीपी में सर्वाधिक योगदान महाराष्ट्र राज्य का हैं. नागपुर को राज्य के बड़े शहरों में गिना जाता हैं. यहाँ की मुख्य भाषाए मराठी, अंग्रेजी, कोंकणी हैं.

4. उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर के साथ देश का क्षेत्रफल के लिहाज से चौथा बड़ा राज्य हैं. जबकि 19, 98, 123, 41 की जनसंख्या के साथ देश का सबसे बड़ा राज्य हैं.

७५ जिलों के साथ 80 लोकसभा सीट वाला राज्य हैं. हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, अवधी, भोजपुरी, बुंदेली, ब्रज यहाँ की मुख्य भाषाएँ हैं.

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान यूपी के पडौसी राज्य हैं. यूपी का बहुत पुराना इतिहास हैं, प्राकृतिक संसाधनों से सम्पन्न तथा धार्मिक सद्भाव वाला उत्तर प्रदेश देश का सांस्कृतिक केंद्र भी कहलाता हैं.

5. जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर का क्षेत्रफल 222236 वर्ग किलोमीटर है तथा प्रशासन की सुविधा के लिए राज्य में २२ जिले हैं.वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 12541302 लोग निवास करते हैं.

भारत के अभिन्न अंग तथा मुकुट कहे जाने वाले जम्मू कश्मीर राज्य में उर्दू, हिन्दी, पंजाबी, डोगरी, कश्मीरी, बाल्टी, लद्दाखी,दादरी समेत कई स्थानीय बोलिया बोली जाती हैं.

यहाँ की अधिकतर आबादी मुस्लिम है जबकि लद्दाख तथा जम्मू क्षेत्र में हिन्दू तथा बौद्ध समुदाय के लोग निवास करते हैं. श्रीनगर इस राज्य की राजधानी हैं.

जम्मू कश्मीर की आय का मुख्य स्रोत पर्यटन हैं. आजादी के बाद से राज्य हमेशा विवाद का केंद्र रहा हैं. वर्तमान में आतंकवाद का सर्वाधिक वीभत्स स्वरूप कश्मीर में देखा जा सकता हैं.

जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा राज्य Which is the largest state in India by population wise?

अगर हम जनसंख्या के लिहाज से देश के बड़े राज्य की बात करें तो 199,812,341 की आबादी के साथ उत्तर प्रदेश इस सूची में प्रथम स्थान पर हैं.

इसके बाद महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल हैं. यहाँ हम उन राज्यों की सूची दे रहे है जिनकी जनसंख्या सर्वाधिक हैं.

राज्य का नामजनसंख्या (2011 की जनगणना के अनुसार)
उत्तर प्रदेश199,812,341
महाराष्ट्र112,374,333
बिहार104,099,452
पश्चिम बंगाल91,276,115
आंध्र प्रदेश84,580,777
मध्य प्रदेश72,626,809
तमिलनाडु72,147,030
राजस्थान68,548,437
कर्नाटक61,095,297
गुजरात60,439,692
ओडिशा41,974,218
केरल33,406,061
झारखंड32,988,134
असम31,205,576
पंजाब27,743,338
छत्तीसगढ25,545,198
हरयाणा25,351,462
उत्तराखंड10,086,292
हिमाचल प्रदेश6,864,602
त्रिपुरा3,673,917
मेघालय2,966,889
मणिपुर2,855,794
नगालैंड1,978,502
गोवा1,458,545
अरुणाचल प्रदेश1,383,727
मिजोरम1,097,206
सिक्किम610,577

भारत की राजधानी दिल्ली जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केंद्र शासित प्रदेश है वर्ष 2011 की दशकीय जनगणना के अनुसार दिल्ली जनसंख्या करीब पौने दो करोड़ है सभी केंद्र शासित प्रदेशों की जनसंख्या के अनुसार स्थिति इस प्रकार हैं.

केंद्र शासित प्रदेश का नामजनसंख्या (2011 की जनगणना के अनुसार)
दिल्ली16,787,941
जम्मू और कश्मीर + लद्दाख12,541,302
पुदुचेरी1,247,953
चंडीगढ़1,055,450
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव5,86,956
अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह380,581
लक्षद्वीप64,473

यह भी पढ़े-

आशा करता हूँ दोस्तों आपकों Bharat Ka Sabse Bada Rajya का यह लेख अच्छा लगा होगा. यदि आपकों यहाँ दिया गया भारतीय बड़ा राज्य इन हिंदी अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे तथा इस लेख से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट कर जरुर बताएं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *