आदत पर सुविचार अनमोल वचन | Good Habits Quotes In Hindi

Good Habits Quotes In Hindi (आदत सुविचार) : आदते ही व्यक्ति के चरित्र का निर्माण करती है यदि कोई अच्छी आदतों को अपनाता है तो उसका जीवन अनुकरणीय बन जाता है तथा यदि कोई बुरी आदतों का आदि है तो वह उसके पतन का कारण बनती है.

जो हम करते है जैसा हम सोचते है वही हमारी आदत बन जाती हैं, हमेशा लोग अच्छी आदतों की तरफ आकर्षित रहते हैं, आज हम अच्छी आदतों पर सुविचार अनमोल वचन (Good Habits Quotes) बेड हैबिट्स कोट्स में दार्शनिकों के थोट्स को यहाँ पढ़ेगे और जानेगे कि आख़िर आदत क्या होती है और कैसे बनती हैं.

आदत पर सुविचार अनमोल वचन | Good Habits Quotes In Hindi

आदत पर सुविचार अनमोल वचन Good Habits Quotes In Hindi

1#. अच्छी आदते प्रलोभन से अप्रभावित का परिणाम होती हैं.


2#. आदतें या तो सर्वोत्तम चाकर/ सेवक होते है अथवा निकृष्टतम स्वामी होते हैं.


3#. आदतें आरम्भ में मकड़ी के जाले के समान होती हैं, बाद में मजबूत रस्से बन जाती हैं.,


4#. आदत से अधिक बलवान कुछ नही हैं.


5#. आदत एक प्रकार का दूसरा संसार होती हैं.


6#. बुरी आदतों में सुधार की उपेक्षा उनकों समाप्त कर देना अधिक आसान होता हैं.


7#. आदत में महान शक्ति होती हैं यह हमकों श्रम सहन करना तथा चोट एवं दर्द की उपेक्षा करनी सीखाती हैं.


8#. मोटिवेशन आपकों कार्य शुरू करने में मदद करता हैं मगर आदत आपकों काम करते रहने में मदद करती हैं.


9#. आपकों आदत सुधार के अलावा किसी सुधार की आवश्यकता नही हैं,


10#. आपके लाइफ की वर्थ जीवन की अच्छी आदतों में से बुरी आदते घटाकर तय की जाती हैं.


11#. यदि इस संसार के बारे में कोई सही बात है तो वह यह है कि बुरी आदतों को छोड़ना अच्छी आदतों की बजाय आसान हैं.


12#. जो हम बार बार करते है हम वही बन जाते हैं.


13#. व्यक्ति का व्यवहार एक जैसा ही होता है मगर उसकी आदते भिन्न भिन्न होती हैं.


14#. हर कोई अपनी आदतों के आगे लाचार ही होता हैं.


15#. कहते है ४५ दिन तक किसी कार्य को निरंतर कर लिया कै तो वह आदत बन जाती हैं अतः ध्यान रहे निरंतर किये जाने वाले कार्य अच्छे है तो आदते भी अच्छी ही बनेगी.


16#. अच्छी आदते व्यक्ति को सफलता की ओर जाने में मदद करती है बुरी आदते सफलता से दूर ले जाती हैं.


17#. जितने व्यक्ति आदत के कारण काम करते है उतने विवेक के कारण भी नही.


18#. बुरी आदतों को छोड़ने की आदत डाले.


19#. यदि आदतों पर लगाम नही लगाई जाती है तो वह लत में तब्दील हो जाती हैं.


20#. लोमड़ी अपनी आदत नही बदलती है चमड़ी बदल देती हैं.

आदत पर सुविचार

मनुष्य की आदतें ही उसके व्यक्तित्व व चरित्र के निर्माण में सहायक सिद्ध होती हैं जो मनुष्य के स्वभाव और व्यवहार में परिलक्षित होती हैं।


मनुष्य में अच्छी व बुरी आदतों को देखा जाता है और मनुष्य की आदतों से ही मनुष्य किस तरह का है आभास होता है। अच्छी आदतें मनुष्य का जीवन खुशहाल बना देती हैं वही बुरी आदतें मनुष्य का जीवन नरक बना देती हैं।


मनुष्य का चरित्र उसकी मूल निधि है ये मनुष्य पर निर्भर करता है कि वह अपने चरित्र को अच्छी आदतों से सँवारे या बुरी आदतों से खराब कर दे


मनुष्य की आदतें ही मनुष्य का जीवन परिवर्तित कर देती हैं इतनी क्षमता आदतों में होती है कि जीवन को नया रूप भी दे सकती हैं।


मनुष्य की आदतें ही उसके जीवन लक्ष्य को पूरा करने में मदद कर करती हैं।


मनुष्य अगर अपने जीवन में अपनी आदतों को सुधार ले तो और किसी सुधार की गुंजायिश कम हो जाती है।


मनुष्य को अगर अपना जीवन सफल बनाना है तो अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए और बुरी आदतों का त्याग करना चाहिए।


मनुष्य बचपन से जो कार्य बार-बार करता है वही उसकी आदत बन जाती है इसलिए बचपन से ही अभिभावकों को बच्चों में अच्छी आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए एवं व्यवहार में लाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।


मनुष्य की आदतें उसके व्यवहार को प्रभावित करती हैं क्योंकि मनुष्य की आदतें हर मनुष्य में अलग-अलग होती हैं जो व्यवहार पर असर करती हैं।


मनुष्य अपनी आदतों से इतना मजबूर ना हो कि जीवन के लिए परेशानी का सबब बन जाए।


मनुष्य अपनी दिनचर्या में रोज जिन कार्यों को करता है, जैसी दिनचर्या का पालन करता है वह आदत के रूप में मनुष्य में विद्यमान हो जाती हैं। मनुष्य द्वारा अपनाई गई अच्छी आदतें जीवन सँवार देती हैं और बुरी आदतें जीवन में कष्ट को आमंत्रित करती हैं।


मनुष्य को अपनी आदतों पर ध्यान रखना चाहिए। कभी भी अपनी आदतों को बुरी आदतों का आदी नहीं बनाना चाहिए जो घातक होती हैं।


मनुष्य को अगर सफलता की ओर बढ़ते रहना है और अपने जीवन में खुशी, सुख – समृद्धि – संपन्न लानी है तो अपनी अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए।


जीवन में अगर मनुष्य अच्छी आदतों को अपनाएँ तो जीवन समृद्ध होता है और बुरी आदतों को अपनाकर मनुष्य अपना नुकसान करता है।


मनुष्य के जीवन को पतन की ओर बुरी आदतें ले जाती है अतः बुरी आदतों को अपनाने से बचना चाहिए।


मनुष्य अगर अपने अंदर अच्छी आदतों को नहीं अपनाता तो जीवन में हमेशा परेशानियाँ आती हैं।


मनुष्य समय का सही उपयोग करके अपना जीवन सुधार लेते हैं। मनुष्य द्वारा समय का मोल समझ कर अपने व्यवहार में लाना एक अच्छी आदत है जो मनुष्य को सफल बनाती है।


मनुष्य को अच्छी आदतों को अपनाकर अपने जीवन में उतारना चाहिए न कि बुरी आदतों से अपना जीवन में बिगाड़ना चाहिए।


मनुष्य को अपनी आदतें इस रूप में बनानी चाहिए कि जीवन का स्वरूप सम्मानीय बने क्योंकि बुरी आदतें अपना मोल खो देती हैं।


अभिभावकों द्वारा बच्चों में अच्छी आदतों का प्रसार बड़े होने तक असर करता है।


मनुष्य को खुश रहने की आदत डालनी चाहिए क्योंकि संसार में रहते हुए दुखी होने के कई कारण होते हैं।


मनुष्य को बुरी आदतों को त्यागने की आदत विकसित करनी चाहिए।


मनुष्य का अंतर्मन अगर बुरी आदत से भर जाएगा तो जीवन अभिशाप सा लगेगा।


संसार में रहते हुए आदत का बहुत फर्क पड़ता है क्योंकि मनुष्य की आदतें ही उसे सम्मान दिलाती भी है और सम्मान खो भी देती हैं।


कोशिश करनी चाहिए कि परिवार में अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए क्योंकि बुरी आदतें साथ में रहने वालों पर भी असर करती हैं।


मनुष्य को दूसरों की सहायता करने की आदत, सच्चाई, अच्छाई, ईमानदारी की आदत अपनानी चाहिए।


मनुष्य की आदतें भी मनुष्य के व्यवहार में अनेक परिवर्तन लाती हैं।


मनुष्य को अगर व्यस्त रहने की आदत है तो वह कार्य के प्रति सक्रिय रहता है और जीवन में खाली बैठकर अपना समय व्यर्थ नहीं करता है बल्कि कुछ ना कुछ कार्य करता रहता है।


मनुष्य की आदतें ऐसी होनी चाहिए कि जीवन में सही कार्य करने की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा मिले।


बुरी आदतें मनुष्य के जीवन का ग्रहण है जो जीवन को कभी सुख नहीं देती हैं।


मनुष्य अपने विचारों को सकारात्मक रूप से अपने जीवन में लगातार प्रसारित तभी कर पाता है जब मनुष्य की आदतें अच्छी होती हैं।


किसी कार्य को करने पर मनुष्य अपनी आदतों से सफल या विफल कर सकता है।


बुरी आदतों को समय पर परिवर्तित कर लेना चाहिए वरना समय बुरा बनते वक्त नहीं लगता है।


दुनिया उन्हीं को सम्मान देती है जो अपनी बुरी आदतों को अच्छी आदतों में बदल लेते हैं।


मनुष्य की आदतें अच्छी हो तो लोगों द्वारा पसंद की जाती है वरना बुरी आदत को अपनाने वाले को कोई पसंद नहीं करता है।


मनुष्य अपने जीवन की अच्छी आदत से परिचित होता है और उन्हें अपनाता है तो वह उसका परिचय संसार से कराती है क्योंकि अच्छी आदतों का असर मनुष्य के स्वभाव में दिखता है।


बुरी आदतों को अपनाकर मनुष्य अपने उद्देश्य से भटक जाता है।


बुरी आदतें वो ज़हर है जो मनुष्य को अंदर से धीरे-धीरे खोखला कर देती हैं।


बुरी आदतें मनुष्य को हर रिश्तें से मरहूम कर देती है। बुरी आदतों से कभी रिश्तों में खुशी की लहर फैल नहीं सकती है।


बुरी आदतें मनुष्य जीवन को नरक बना देती हैं और अपने लक्ष्य को पूरा करने से रोकती हैं।


अच्छी आदतों को अपनाने की दृढ़ निश्चयता सफलता देती है।


मनुष्य अपनी आदतों को सुधार कर स्वयं में सुधार ला सकता है।


समाज में अनेक कुरीतियाँ बुरी आदतें समान हैं।


मनुष्य का आंकलन करना, उसको आज़माना दुनिया की एक बड़ी बुरी आदत है जो अक्सर समाज में अशांति फैलाती है।


किसी कार्य में सफलता तभी मिलती है जब हम उसे अपनी आदत में शामिल करते हैं।


किसी भी कार्य को निरंतर करते रहने से वह हमारी आदत बन जाती है और अगर वो आदत सकारात्मक रूप प्रस्तुत करती है तो जीवन को नई दिशा मिलती है।


अगर मनुष्य द्वारा किए कार्य में नकारात्मक रूप प्रस्तुत हो जाता है तो जीवन में सफलता प्राप्त नहीं होती है।


मनुष्य अपनी आदतों, विचारों, सोच से अपने जीवन को नए आयाम प्रदान करता है और बुरी आदतें जीवन को नीरस बना देती हैं।


अगर सीख प्राप्त करनी है तो अच्छी आदतों से सीखना चाहिए।


मनुष्य को बुरी आदतों को त्यागना चाहिए। बुरी आदतें त्यागने योग्य होती हैं एवं अच्छी आदतों में परिवर्तित की जा सकती हैं।


स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम करना अच्छी आदत है जिसे अपनाया जा सकता है इसी तरह पढ़ना, सच का साथ देना, ईमानदारी से कार्य करना, सुबह जल्दी उठना, बड़ों का आदर करना, असहाय लोगों की मदद करना, अपने धन का सदुपयोग करना, सत्कर्म की राह पर चलना अच्छी आदतें हैं जो जीवन को खुशहाल बना देती हैं।


मनुष्य बुरी आदतों जैसे झूठ, चोरी, हत्या, अत्याचार, किसी को परेशान करना, किसी को दुख दर्द देना, मनुष्य का इस्तेमाल करना, बुरे मार्ग को अपनाना, नशा करना, लड़ाई झगड़े आदि को छोड़कर जीवन में खुशी प्राप्त करता है।


अच्छी आदतों को अपनाने वाला धनवान, ज्ञानवान, यशवान और सबसे अधिक मूल्यवान साबित होता है।


मनुष्य अगर कार्य पूर्ति में प्रयास को अपनी आदत बना ले तो कार्य सही समय से पूरे हो जाते हैं।

यह भी पढ़े

आशा करता हूँ फ्रेड्स आपकों Good Habits Quotes In Hindi का यह लेख अच्छा लगा होगा. अच्छी आदतों पर सुविचार का यह लेख आपकों कैसा लगा कमेंट कर जरुर बताए,

साथ ही आपकों हैबिट हिंदी कोट्स अच्छे लगे हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करिये आपके पास भी आदत कोट्स इन हिंदी के अनमोल वचन हो तो हमारे साथ भी शेयर करे.

1 thought on “आदत पर सुविचार अनमोल वचन | Good Habits Quotes In Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *