Hindi Diwas Quotes In Hindi 14 September 2023 Hindi Bhasha Diwas Slogans Quotes

Hindi Diwas Quotes In Hindi 14 September 2023 Hindi Bhasha Diwas Slogans Quotes: 14 सितम्बर 2023 को एक बेहद ख़ास दिन हैं. जी हाँ सम्पूर्ण देश हिंदी दिवस मना रहा हैं.

इसी दिन 1949 में इसे राजभाषा का दर्जा दिया गया था. भाषा ही वह माध्यम हैं, जो इंसानों एवं जानवरों में फर्क करती हैं. 

Hindi Diwas 2023 Hindi Quotes में मातृभाषा हिंदी के सम्मान दिवस समारोह पर आप अपने विचार रख सके इसके लिए हिंदी दिवस पर कोट्स लेकर आए हैं.

Hindi Diwas Quotes In Hindi 14 September 2023

Hindi Diwas Quotes In Hindi 14 September 2023 Hindi Bhasha Diwas Slogans Quotes

आपकों बता दे पहली बार भारत सरकार द्वारा विधिवत रूप से 1953 में हिंदी दिवस मनाया गया था. विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली हिंदी भारत की सबसे बड़ी भाषा भी हैं.

इस देश के तकरीबन 80 करोड़ लोग इसे जानते एवं समझते हैं. मगर इतनी बड़ी सम्पर्क भाषा होने के उपरांत भी यह भारत की राष्ट्र भाषा होने का सौभाग्य नही पा सकी हैं.

देश में 400 के आस-पास बोलियाँ हैं. 22 भाषाओं को संविधान ने राजभाषा का दर्जा दिया हैं. जिनमें हिंदी भी एक हैं. व्यवहारिक तौर पर देखे तो बांगला, मराठी, तेलगू, पंजाबी काफी बड़ी भाषाएँ हैं.

मगर उनका दायरा एक दो राज्य से बड़ा नही हैं. दूसरी तरफ हिंदी का क्षेत्र बेहद विकराल हैं. यह उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों की मुख्य भाषा, कुछ राज्यों की द्वितीय भाषा हैं.

भारत में ऐसा कोई राज्य नही हैं, जहाँ के लोग बिलकुल भी हिंदी को नही समझते हैं. दक्षिण के राज्य हो या पूर्व के राज्य वहां पर केन्द्रीय विद्यालय, हिंदी फिल्म जगत एवं वृहद् हिंदी साहित्य ने देश के हर कोने में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं. 

Hindi Diwas Quotes में ऐसे विचारों एवं कथनों का संकलन किया गया हैं, जो हिंदी को राजभाषा से ऊपर उठाकर भारत की राष्ट्र भाषा के समान पद दिलाने की पैरवी करते हैं.

Happy Hindi Diwas 2023 Quotes In Hindi

Quotes 1:– Thamesis Davis के अनुसार कोई भी मुल्क अपने लोगों की मातृभाषा का त्याग कर राष्ट्र कहलाने योग्य नही हैं, राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए राष्ट्रभाषा जरुरी हैं.


Quotes 2:– Subhash Chandra Bose कहते है Hindi भारत के बहुत बड़े भूभाग पर बोली एवं समझी जाती है अतः यह राष्ट्रभाषा के पद की अधिकारिणी हैं.


Quotes 3:– Mahatma Gandhi के अनुसार राष्ट्रभाषा के बिना देश गूंगा है.


Quotes 4:– Vinoba Bhave के कथनानुसार ”मेरा यह निवेदन है कि हम Hindi के अध्ययन में पूरी ताकत लगाए, हमें यह मानना है कि हमारे कर्तव्यों में से एक यह भी हैं.


Quotes 5:– पूर्व प्रधानमंत्री Morarji Desai के अनुसार जब तक देश के शासन के कार्य हिंदी में नही चलेगे, तब तक हम पूर्ण स्वराज्य से दूर हैं.


Hindi Diwas Quotes

Quotes 6:– s. Nijalingappa के अनुसार Hindi को राष्ट्रभाषा बनाना एक सवाल नही बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान का सवाल हैं.


Quotes 7:– Kamaraj कहते है कि Hindi हमारी राष्ट्रभाषा हैं. मुझे भारत की एक ही भाषा का नाम कहने को कहा जाए तो निसंदेह वह Hindi ही हैं.


Quotes 8:– Jainendra Kumar ने कहा कि Hindi की एक निश्चित धारा है, निश्चित संस्कार है.


Quotes 9:-Lal Bahadur Shastri कहते हैं हिन्दी पढ़ना और पढ़ाना सबका आवश्यक कर्तव्य है। उसे हम सबको अपनाना है।


Quotes 10:-Maharishi Swami Dayanand मानते है कि एकमात्र भाषा Hindi के द्वारा ही भारत को एकता के सूत्र में बाँधा जा सकता हैं.


Hindi Diwas Quotes 11:- हिन्दी उन सभी गुणों से अलंकृत है, जिनके बल पर वह विश्व की साहित्यिक भाषा की अगली श्रेणी में समासीन हो सकती है। – मैथिलीशरण गुप्त


Quotes 12:– नहीं छोड़ो अपना मूल कभी
होगी अपनी भी उन्नति तभी
सच्च में ज्ञानी कहलाओगे
अपनाओगे निज भाषा जभी”


Quotes 13:– Hindi के विकास से ही देश का विकास संभव हैं.


Quotes 14:– प्रेम का दूजा नाम हैं हिंदी.


Quotes 15:– हम भारतीय की ताकत है Hindi
हमारे दिलों की जान है हिंदी
हिन्दी ही तो देश को जोड़ रखा है
जन जन के मतभेदों को तोड़ रखा है


Quotes 16:– जब भारत करेगा हिन्दी का सम्मान


Quotes 17:– हिन्दी हीं वह भाषा है, जिसने भारत की आजादी के लौ को कभी कम नहीं होने दिया.


Quotes 18:– भारत का वजूद है Hindi
हर भारतीय के दिल में मौजूद है Hindi.

हिंदी दिवस 2023 पर नारे संदेश (Quotes On Hindi Diwas On Hindi Language)

उस भाषा को राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए जो देश के सबसे बड़े हिस्से में बोली जाती हो, अर्थात हिंदी- रवीन्द्रनाथ टैगोर.


हिंदी में राष्ट्रभाषा बनने की पूरी क्षमता है.- राजा राममोहन राय.


राष्ट्रभाषा की जगह एक हिंदी ही ले सकती है, कोई दूसरी भाषा नही. – महात्मा गांधी.


हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु अनेक अनुष्ठान हुए, मै उनको राजसूय यज्ञ समझता हु. – आचार्य क्षितिज मोहन सेन.


देश के सबसे बड़े भूभाग में बोली जाने वाली हिंदी ही राष्ट्रभाषा की अधिकारिणी है.- सुभाषचंद्र बोस.


हिंदी भारत की राष्ट्र भाषा होकर रहेगी.- चक्रवर्ती राजगोपालाचारी.


राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी हमारे देश की एकता में सबसे अधिक सहायक सिद्ध होगी, इसमे दो राय नही है- जवाहरलाल नेहरु.


हमारी कौमी जबान हिंदी ही हो सकती है.- सरोजनी नायडू.


राष्ट्रभाषा की उपेक्षा से देश का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा.- श्रीमती महादेवी वर्मा.


अगर हिंदुस्तान को हमे एक राष्ट्र बनाना है तो राष्ट्रभाषा हिंदी ही हो सकती है.-महात्मा गांधी.


हमारी राष्ट्रभाषा की गंगा में देशी और विदेशी सभी शब्द मिलकर एक हो जाएगे. -डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद.


हिंदी अपने गुणों से देश की राष्ट्रभाषा है.- लालबहादुर शास्त्री.


हिंदी ही एक भाषा है, जो भारत में सर्वत्र बोली और समझी जाती है.-डॉक्टर गियर्सन.


मातृभाषा के माध्यम से ही वास्तविक लाभ संभव है.- डॉक्टर आत्माराम.


राष्ट्रभाषा या राजभाषा के लिए हम भीख नही मागते. यह हमारे जनतंत्री अधिकार और सविधान का आदेश है.- नन्ददुलारे वाजपेयी.


हिन्दी देश की राष्ट्रभाषा है, इसका हमे गर्व है.- डॉक्टर मु. अ. अंसारी.


चाहे कुछ भी हो, एक दिन हिंदी देश की राजभाषा बनकर ही रहेगी. जो इसे अपनाएगा वही आगे चलकर अखिल भारतीय सेवा में जा सकेगा और देश का नेतृत्व भी वही कर सकेगा, जो हिन्दी जानता होगा.- नीलम सजीव रेड्डी.


हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाना नही है, वह तो राष्ट्रभाषा ही है.- कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी.


संविधान में हिंदी को राष्ट्रभाषा स्वीकार कर लिए जाने के बाद भी किसी को उसके विरुद्ध आवाज उठाने का हक़ नही है.- कृष्ण मेनन.


हमारी राष्ट्रभाषा को यथोचित सम्मान दिया जाना चाहिए.- स्वर्ण सिंह.


भारतीय भाषा ही राष्ट्रभाषा हो सकती है, कोई विदेशी भाषा नही. – एम. हिदायतुल्ला.


मातृभाषा के लिए सेवा लग्न और बलिदान की आवश्यकता है.- डॉक्टर कालूलाल श्रीमाली.


हम हिन्दुस्तानियों का एक ही सूत्र रहे-हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी, हमारी राष्ट्रलिपि नागरी.- रेहाना तैयबजी.


हिन्दी अब सारे देश की राष्ट्रभाषा हो गई है. उस भाषा का अध्ययन करने और और उसकी उन्नति करने में गर्व का अनुभव होना चाहिए. – सरदार वल्लभभाई पटेल.


हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने में प्रांतीय भाषाओं को हानि नही वरन लाभ है.- अनन्त शयनम अयंगार.


राष्ट्रभाषा हिन्दी का भविष्य उज्जवल है. – राजबली पांडेय.


हिन्दी सदियों से हमारी राष्ट्रभाषा है.- अज्ञात.


मै चाहता हु कि भारत की राजभाषा हिंदी तेरह कोहिनुरो का किरीट धारण कर भारतीय रंग मन्त्र पर अवतीर्ण हो और मै उसके इस रूप को इन्ही आँखों से इसी जीवन में देख सकू.- ओडोलेन स्मेकल.


राष्ट्र को राष्ट्रध्वज की तरह राष्ट्रभाषा की आवश्यकता है और यह स्थान hindi को प्राप्त है.- अनन्त गोपाल शेवड़े.


देश के विश्विद्यालयों ने राष्ट्रभाषा hindi के प्रति अपने कर्तव्य को नही निभाया.- डॉक्टर सम्पूर्णानन्द.

यह भी पढ़े

उम्मीद करता हूँ मित्रों आपकों Hindi Diwas Quotes का यह लेख आपकों अच्छा लगा होगा. यहाँ दी गई जानकारी आपकों अच्छी लगी हो तो सोशल मिडिया पर अपने फ्रेड्स के साथ जरुर शेयर करे.

Hindi Diwas 2023 Shayari Slogans Quotes के बारे में आप अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो Hindi Diwas के ये लेख आप पढ़ सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *