उम्मीद, आशा पर सुविचार अनमोल वचन | Hope Quotes In Hindi

उम्मीद, आशा पर सुविचार अनमोल वचन | Hope Quotes In Hindi : आशा बड़ी बलवती होती हैं उम्मीद के सहारे व्यक्ति बड़े से बड़े कार्य को अंजाम दे देता हैं. अपनी सोच और नजरिये से आशा Hope को जीवित रखे जाने के कारण ही आज हम जिन्दा हैं.

उम्मीद करना स्वाभाविक बात है दिनभर में हम अनगिनत आशाएं रखते है तथा भविष्य के लिए ये आशाएं ही हमें जिन्दा रखती हैं. एक गरीब किसान केवल इसी उम्मीद के सहारे जीता है उनका बेटा बड़ा होकर पढ़ लिखकर बड़ा आदमी बनेगा और उसे इस गरीबी से निजात मिलेगी,

कहने का मतलब है व्यक्ति अपने भविष्य को आशाओं के साथ जोड़े बिना रह ही नही सकता. आज के लेख में हम आशा पर सुविचार (Hope Quotes Hindi) में जानेगे कि उम्मीद के बारे में दार्शनिकों के क्या थोट्स हैं.

Hope Quotes In Hindi | उम्मीद, आशा पर सुविचार अनमोल वचन

1#. आशाएं केवल उनके स्वप्न है जो जाग रहे हैं.


2#. जो आशा में जीवित रहता हैं, वह बिना संगीत के नृत्य करता हैं.


3#. जहाँ कोई आशा नही रहती है, वहां कोई भय शेष नही रहता हैं.


4#. जब तक जीवन है तब तक आशा हैं.


5#. हम अपनी आशाओं के अनुरूप वायदे करते है, परन्तु अपने भयों के अनुसार कार्य सम्पन्न करते हैं,


6#. अभागों के पास केवल आशा के अलावा कोई औषधि नही होती हैं.


7#. आशा वह शब्द है जो परमात्मा ने प्रत्येक व्यक्ति की भौह पर लिखा हैं.


8#. तुम आशा पर जीवित नही रहते हो, और उसके बिना भी जीवित नही रहते हो.


9#. जो सदैव कुछ न कुछ पाने की आशा कर सकते है और जिनके पास खोने के लिए कुछ नही हैं, वे व्यक्ति सदैव खतरनाक साबित होंगे.


10#. कष्टों के मध्य हमारे भगवान को स्मरण करने के रूप में एक सुंदर औषधि रहती हैं और उसमें रहती है भविष्य में जीवित रहने की आशा.


11#. जीवन में सिमित कष्टों को स्वीकार करना चाहिए मगर असीमित आशाएं नही छोडनी चाहिए.


12#. जीवन में जरुरी है प्रश्न करना मत छोडिये कल से प्रेरित होकर आए जाए और कल के लिए उम्मीदे जिन्दा रखे.


13#. हकीकत में उम्मीद ही सभी बुराइयों में सबसे बुरी है जों कष्टों को लम्बा कर देती हैं.


14#. जो उम्मीद करने में तेज होते है वे जल्दी ही धोखा खा जाते हैं.


15#. बिना आशा और भरोसे के कुछ भी करना संभव नही है जो आशा में विश्वास करता है उन्हें उपलब्धी की राह मिल जाती हैं.


16#. एक नेता उम्मीद का व्यापारी होता हैं.


17#. दुनियां में सबसे अधिक उपलब्धियां उन लोगों ने पाई है जो उम्मीद न होने पर भी अपने कर्म में डटे रहे.


18#. जो किसी और के जीवन की आशा नही करते है वह मर चूका हैं.


19#. जीवन कितना भी मुशीबत में बीत रहा हो प्रेम और आशा हर स्थिति में संभव हैं.


20#. जहाँ लक्ष्य है वहां आशा नही हैं.


21#. बिना उम्मीद के जीवन, मरने के समान हैं.


22#. आशा ईश्वर द्वारा दिया गया ऐसा उपहार है जिन्हें हम एक दुसरे को दे सकते हैं.


23#. बड़ी विपत्ति के लिए भी तैयार हूँ मगर बहुत अच्छे की आशा करता हूँ.


24#. गिने चुने ही वे लोग होंगे जिन्हें बिना आशा किये अच्छा लवर मिल गया हो.


25#. माँ बाप बिना किसी उम्मीद के अपनी सन्तान को प्यार देते हैं.


26#. गलत इन्सान से आशा करना बेहद महंगा पड़ता हैं.


27#. आत्महत्या करना मूर्खता है यह वे लोग ही करते है जो जीवन में आशा करना छोड़ चुके हैं.

उम्मीद, आशा पर सुविचार

आशा वो समाधान है जो मनुष्य के जीवन में मनुष्य को जीने के लिए प्रेरित करती है। जीवन में नवरस का संचार करती है। जीवन को उमंग प्रदान करती है।


ईश्वर पर और खुद पर आशा कायम हो तो मनुष्य अनेक मुश्किलों का सामना कर सकता है।


आशा के माध्यम से जीवन की अनेक परेशानियों का हल निकाला जा सकता है।


आशा वो दवा है जो बीमार को भी ठीक कर देती है। बीमार होते हुए भी जीवन को बोझिल नहीं महसूस होने देती है।


मनुष्य चाहे कितनी कठिन परिस्थितियों से घिरा हो आशा से अपनी परेशानी का हल निकाल सकता है।


आशा से एक टूटा हुआ इंसान भी नई उम्मीद नई उमंग प्राप्त कर सकता है।


जीवन में आशा से नया रूप प्राप्त किया जा सकता है और जिंदगी को सुखद बनाया जा सकता है।


जीवन में आशा बनाए रखना जीवन की राह आसान कर देता है।


आशा जीवन जीने का सहारा है इसके ज़रिए बड़ी से बड़ी जंग पर जीत हासिल की जा सकती है।


उज्ज्वल भविष्य के लिए मनुष्य आशा से ही भविष्य सुनहरा बना सकता है।


जीवन में आशा के द्वारा ही सकारात्मकता लाई जा सकती है।


आशा के द्वारा ही मनुष्य अपने कार्य में सफलता प्राप्त कर सकता है क्योंकि आशा ही मनुष्य को कार्य में लगन, मेहनत,कोशिश आदि करने की हिम्मत देती है साथ में सकारात्मकता लाती है।


एक आशावादी मनुष्य जीवन में हमेशा हर परिस्थिति में आशा के द्वारा ही सहज रहता है।


मनुष्य आशा के द्वारा अनेक उपलब्धियाँ प्राप्त कर सकता है।


मनुष्य को आशा जीने की नई दिशा देती है पतझड़ में भी फूल उगा देती है।


आशा से ही मनुष्य कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना कर लेता है।


जीवन में उपलब्धि प्राप्ति का रास्ता आशा से होकर गुज़रता है।


अंधकारमय जीवन में आशा रोशनी की किरण प्रदान करती है।


जीवन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति में संलग्न रहें और लगन, मेहनत, कोशिश के साथ उम्मीद का दामन नहीं छोड़े खुशी ही मिलेगी।


उम्मीद वह प्रकाश है जो हर प्रकार के अंधेरे को दूर करने में समर्थ है।


जीवन में निराशा कितनी भी हो हमें कभी भी आशा का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।


बच्चे कल का भविष्य हैं देश को प्रगति की ओर ले जाने वाली आशा स्वरूप होते हैं।


मनुष्य अगर दिल में आशा का दीप जलाए रखें तो कितने मनोरथ पूरे हो जाते हैं।


देश की आज़ादी क्रांतिकारी वीरों की आशा भरी कोशिशों से पूर्ण हुई थी।


बच्चा आशा के द्वारा ही निश्चित और चिंता मुक्त रहता है क्योंकि वह अपने माता-पिता पर आशा बनाए हुए रहता है कि उसके माता पिता उसका ख्याल रखेंगे उसको कुछ नहीं होने देंगे। 


कितनी प्रतियोगिताओं में आशा के द्वारा ही जीत पाई जाती है।


कितने कार्यों में कितनी मुश्किलें होती हैं ऐसा लगता है नहीं हो पाएगा लेकिन आशा के द्वारा असंभव कार्य को भी पूरा किया जा सकता है।


“हम कर सकते हैं” ऐसे आशा भरे शब्दों से असमर्थ लोग भी अपने कार्य में सफलता प्राप्त कर लेते हैं।


प्राचीन काल में कितने महापुरुषों ने आशा के बल पर ही कितने कार्य को अंजाम दिया था।


आशा के द्वारा ही मनुष्य गंभीर से गंभीर बीमारी से ठीक हो सकता है।


जीवन की पगडंडी पर भले कितने काँटे बिछे हों लेकिन अगर आशा से मार्ग प्रशस्त हो तो काँटों का भी डर नहीं होता है और रास्ता आसानी से पार किया जा सकता है।


मनुष्य अपने हालातों से अकसर हार मान जाते हैं लेकिन अगर आशा का साथ बनाए रखें तो कोशिश और संयम से उन हालातों को भी सुगम बना लेते हैं।


जीत के लिए ज़रूरी नहीं शारीरिक क्षमता ही महत्वपूर्ण हो आशा व सामर्थ्य से जीत प्राप्त की जा सकती है।


एक छोटी सी चींटी कभी उम्मीद नहीं छोड़ती इसलिए अपने आकार से भी बड़ी भारी चीज़ें उठा लेती है और अपने लिए व परिवार के लिए भोजन इकट्ठा कर लेती है।


हमें अपने बीते कल से सीख प्राप्त करनी चाहिए और वर्तमान पर आशा बनाए रखनी चाहिए कि भविष्य सुनहरा होगा।


अपने जीवन में शांति भरे प्रश्नों का उत्तर ढूँढ़ते रहना चाहिए और जान समझ कर आशा के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए।


जीवन में भले कितनी भी निराशा मिले उसे स्वीकार करके यही सोचना चाहिए कि निराशा भी जीवन का एक हिस्सा है। लेकिन निराशा से भी अधिक आशा पर विश्वास कायम रखना चाहिए।


अच्छे दिनों को खुल कर जीना चाहिए और अपने बुरे दिनों में आशा का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए यह सोच कर कि बुरे दिन हमेशा बुरे नहीं रहते हैं और जीवन में अपने मनोरथ पूरे करने में कार्यरत रहना चाहिए।


मनुष्य अगर किसी से कोई उम्मीद करता है तो विश्वास नहीं तोड़ना चाहिए।


दूसरों से उम्मीद करने की अपेक्षा सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है स्वयं से उम्मीद करना और सकारात्मक सोच के साथ जीवन को पूरे जोश से जीना।


जीवन में हार जीत होती रहती है इसलिए हार में आशा रखनी चाहिए कि जीत हासिल होगी और जीत में आशा रखनी चाहिए कि जीवन सफल होगा।


देश में परिवर्तन अपनी उम्मीदों पर खरे उतरने से प्राप्त होता है।


आशा उस मनुष्य से रखो जहाँ विश्वास की नींव कभी टूटती नहीं है क्योंकि सभी से आशा रखना व्यर्थ है, ज़रूरी नहीं हर किसी से की गई उम्मीद पूरी हो।


आशा के ज़रिए मनुष्य अपने सपनों को पूरा कर सकता है। अंधेरे में भी रोशनी पा सकता है।


प्रेम में उम्मीद सच्ची होनी चाहिए कभी निराशा नहीं होगी, भले कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन कुछ ना कुछ अच्छा ही होता है।


मनुष्य कई उपलब्धियाँ उम्मीद के दम पर विश्वास के ज़रिए प्राप्त कर लेता है क्योंकि बिना उम्मीद और विश्वास के किसी कार्य में सफलता प्राप्त नहीं की जा सकती है।


मनुष्य अगर अपनी कोशिशों से कभी भागते नहीं बल्कि अपने उद्देश्य पूर्ति के लिए प्रयास में संलग्न रहते हैं तो आशा के टूट जाने पर भी कभी आशा का दामन नहीं छोड़ते हैं ऐसे मनुष्य कई महत्वपूर्ण मनोरथ पूरे कर लेते हैं।


मनुष्य का जीवन उम्मीद पर कायम है और दुनिया में भी अनेक कार्य उम्मीद से होते हैं।


जीवन में अंधकारमय राह की सही ज्योति आशा ही है जो मार्ग प्रशस्त करती है।


मनुष्य को पलभर की खबर नहीं होती है लेकिन सिर्फ आशा के भरोसे मनुष्य भविष्य के सपने संजोता है, जीवन निर्वाह के लिए वस्तुएँ इकट्ठी करता है।


मनुष्य की निराशा आशापूर्ति की असफलता से उभरती है जिसे आशा द्वारा ही पुनः सफल किया जा सकता है।


मनुष्य को कभी किसी से अत्यधिक उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है ईश्वर और खुद पर विश्वास करना और अपने जीवन में कोशिश, मेहनत, लगन, सकारात्मक सोच के साथ कार्य करते रहना एवं जीवन आनंद पूर्वक जीना।


जीवन जीना है तो उम्मीद के साथ जीना जीवन को नया आभास देता है वरना बिना आशा के जीवन का कोई अस्तित्व नहीं रहता है।


मनुष्य को बुरे दिनों से घबराना नहीं चाहिए बल्कि अच्छे दिनों के लिए आशा कभी नहीं छोड़नी चाहिए।


मनुष्य को अपने जीवन में हो सके तो एक दूसरे के दिल में आशा ज़रूर जगानी चाहिए क्योंकि आशा किसी के लिए जीने का सहारा हो सकती है।


आशा वो भावना है जिसे मनुष्य में ईश्वर ने सबके दिल में जगाई है बस अहसास करना मनुष्य के खुद की अनुभूति पर निर्भर करता है।


आशा करनी है तो सही मनुष्य से आशा करो बुरे इंसान पर आशा करना निरर्थक है।

यह भी पढ़े

आशा करता हूँ फ्रेड्स आपकों Hope Quotes In Hindi का यह लेख अच्छा लगा होगा, यदि आपकों आशा पर सुविचार का यह लेख अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे, होप हिंदी कोट्स के आपके पास भी इस तरह के उद्धरण शायरी स्लोगन हो तो हमारे साथ भी शेयर करे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *