भारत की राजधानी क्या है | India Ki Rajdhani Kaha Hai

भारत की राजधानी क्या है | India Ki Rajdhani Kaha Hai: यह कोई सवाल नही, कोई बड़ी जानकारी नहीं है.

क्योंकि इस देश का हर नागरिक भली भांति जानता है कि भारत की राजधानी कहाँ है मगर जो भारत से बाहर रहते है, उनके लिए यह सामान्य ज्ञान का बड़ा महत्वपूर्ण सवाल हैं.

आज हम आपकों भारत / इंडिया / हिंदुस्तान की राजधानी की पूरी जानकारी बता रहे हैं.

भारत की राजधानी क्या है

भारत की राजधानी क्या है | India Ki Rajdhani Kaha Hai

भारत आबादी के लिहाज से दूसरा एवं क्षेत्रफल के लिहाज से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश हैं. यहाँ की आबादी 135 करोड़ पार चुकी हैं. विश्व के सभी धर्मों के लोग यहाँ बसते हैं. बहुसंख्यक आबादी हिन्दू हैं.

कई बड़े भारतीय शहर जो अपने नाम से विश्व भर में जाने जाते है जिनमें मुम्बई, कलकत्ता, चेन्नई, हैदराबाद ऐसा ही एक शहर है नई दिल्ली, जो भारत की वर्तमान में राजधानी हैं, यह देश के उत्तर पूर्व में स्थित बहुल आबादी का क्षेत्र हैं.

bharat ki rajdhani kya hai

दुनियां भारत को विविधता में एकता वाले देश के रूप में पहचानती हैं, जिसका स्वरूप आप राजधानी नई दिल्ली में देख सकते हैं.

यहाँ हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, पंजाबी, हरियाणवी, ब्रज भाषी लोग आपकों एक ही कोलोनी में रहते हुए मिल जाएगे. यही वजह है कि लोग कहते है दिलवालों की दिल्ली.

भारत में जनसंख्या के अनुसार शहरों को देखे तो फिल्म सिटी मुंबई की आबादी सबसे अधिक हैं. इसके बाद दिल्ली का स्थान आता हैं. यह शहर 1911 में अंग्रेजों के जमाने में भारत की राजधानी बनाया गया था.

इससे पूर्व कोलकाता भारत की राजधानी हुआ करता हैं. अंग्रेजों के आगमन से पूर्व दिल्ली की सत्ता को हासिल करने वाले का ही भारत पर शासन माना जाता हैं.

सदियों से सत्ता की प्रतीक रही दिल्ली अपनी कई ऐतिहासिक ईमारतों के लिए भी जानी जाती हैं. यहाँ पर अक्षरधाम मंदिर, गुरुद्वारा, चांदनी चौक, लाल किला जैसी विश्व प्रसिद्ध धरोहरें हैं.

नई दिल्ली में दिल्ली केन्द्रशासित प्रदेश का शासन भारत का केन्द्रीय संचालन भी यही से होता हैं. संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री निवास तथा उच्च प्रशासन के सभी विभाग दिल्ली में ही हैं.

भारत की राजधानी कहाँ है

दिल्ली आज एक केन्द्रशासित प्रदेश व राज्य है जहाँ स्वयं की सरकार भी हैं. देश के तीनों तंत्र कार्यपालिका, व्यवस्थापिका और न्यायपालिका भी दिल्ली में ही हैं. दिल्ली एक राज्य है केंद्र शासित प्रदेश है जिसकी व भारत की राजधानी का नाम नई दिल्ली हैं.

इतिहास में झाकेगे तो पता चलेगा वर्तमान बिहार और उत्तरप्रदेश के अधिकतर शहर भी एक समय भारत की राजधानी हुआ करते थे.

शासकों अपने हिसाब से अपने नाम पर नया शहर बनाकर उसे ही अपनी राजधानी बना देते थे. मगर सल्तनत काल के बाद से दिल्ली ही भारत की राजधानी रही हैं.

इस शहर को महाभारत काल में पांडवों द्वारा बसाया गया था, उस समय यह इंद्रप्रस्थ के नाम से शुमार था. कागजी इतिहास पर इसे राजधानी के रूप में स्वीकार करने का प्रथम कदम जार्ज पंचम ने उठाया, 

12 दिसंबर 1911 के दिन उन्होंने कलकत्ता से नई दिल्ली में भारत के शासन को स्थानांतरित कर दिया. 13 फरवरी 1931 के दिन वैधानिक रूप से इसे राजधानी का दर्जा दिया गया, जो देश की आजादी के बाद अब तक कायम हैं,

भारत की राजधानी रहे शहर और उनका इतिहास

यहाँ हम भारत के इतिहास से लेकर देश के राजधानी रहे विभिन्न शहरों और उनके कालखंड के विषय में भी संक्षिप्त में जानेगे.

बता दे 110 वर्षों से आधुनिक भारत की राजधानी नई दिल्ली शहर हैं जो 1911 में राजधानी बनी, इससे पूर्व के ब्रिटिश काल में भारत की राजधानी कलकत्ता हुआ करती थी.

अगर छठी सदी ईसा पूर्व की बात करें तो उस समय भारत का सबसे बड़ा राज्य मगध था, उसकी शुरूआती राजधानी राजगीर थी बाद में यह कई राजवंशों के शासन में पाटलिपुत्र भारतवर्ष की राजधानी बना.

मध्यकाल में तुगलक शासन काल के दौरान दौलताबाद भारत की राजधानी रही, मुहम्मद बिन तुगलक ने राजधानी स्थानान्तरण में पूरी आबादी को दिल्ली से दौलताबाद बसाया था. लोदी वंश के समय आगरा भी भारत की राजधानी रही.

सोलहवीं सदी में विजयनगर को राजधानी बनाया गया, मुगलकाल में इलाहबाद भी कई वर्षों के लिए राजधानी बनी. साल 1858 में प्रयागराज को भी एक दिन के लुए राजधानी बनाया गया.

अंग्रेजों ने 19 वीं सदी में ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए शिमला में भी कई सालों तक काम किया. आखिरकार किंग जॉर्ज V ने 12 दिसंबर 1911 को कलकत्ता से इम्पीरियल दरबार को दिल्ली पहुचाया और तब से लेकर अब तक नई दिल्ली भारत की राजधानी हैं.

भारत के सभी राज्य व उनकी राजधानियों के नाम

राज्यराजधानी
असमदिसपुर
अरुणाचल प्रदेशइटानगर
उत्तर प्रदेशलखनऊ
ओडिशाभुवनेश्वर
उत्तराखण्डदेहरादून
आन्ध्रप्रदेशअमरावती ( हैदराबाद )
कर्नाटकबंगलोर
केरलतिरुवनंतपुरम
गुजरातगांधीनगर
गोवापणजी
छत्तीसगढ़रायपुर
झारखण्डरांची
तमिलनाडुचेन्नई
तेलंगानाहैदराबाद
त्रिपुराअगरतला
नागालैंडकोहिमा
पश्चिम बंगालकोलकाता
पंजाबचंडीगढ़
बिहारपटना
मणिपुरइम्फाल
मध्य प्रदेशभोपाल
महाराष्ट्रमुंबई
मिजोरमआइजोल
मेघालयशिलांग
राजस्थानजयपुर
सिक्किमगंगटोक
हरियाणाचंडीगढ़
हिमाचल प्रदेशशिमला

जम्मू कश्मीर पूर्व भारतीय राज्य की राजधानी श्रीनगर थी, अब ये लद्दाख और जम्मू कश्मीर दोनों अलग अलग केंद्र शासित प्रदेश हैं.

केन्द्र शासित प्रदेश व उनकी राजधानियाँ

केंद्र शासित प्रदेशराजधानी
चंडीगढ़चंडीगढ़
दमन और द्वीपदमन
दादरा और नागर हवेलीसिलवासा
पॉन्डिचेरीपुडुचेरी
लक्षद्वीपकवरत्ती
दिल्लीकवरत्ती
अंडमान व निकोबार द्वीपसमूहपोर्ट ब्लेयर

यह भी पढ़े

आपको भारत की राजधानी क्या है | India Ki Rajdhani Kaha Hai का यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट कर जरुर बताएं, साथ ही इस लेख को कैसे बेहतर बना सकते है अपने सुझाव भी देवे, हमें आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *