अफ्रीका महाद्वीप की जानकारी | Information About Africa Continent In Hindi

अफ्रीका महाद्वीप की जानकारी Information About Africa Continent In Hindi: क्षेत्रफल एव जनसंख्या दोनों के आधार पर एशिया के बाद अफ्रीका महादीप विश्व का दूसरा बड़ा महादीप है.

यह कुल स्थलीय भाग के लगभग 20 प्रतिशत भाग पर फेला हुआ है भूमध्य रेखा ,कर्क रेखा एंव मकर रेखा तीनों इस महादीप से होकर गुजरती है ,इसलिए इस महादीप का अधिकाश भाग उसण जलवायु में आता है.

इस महादीप को यूरोप से भूमध्य सागर और एशिया से लाल सागर अलग करता है हिन्द महासागर इसके पूर्व की ओर तथा अटलांटिक महासागर पशिचम में स्थित है.

अफ्रीका महाद्वीप की जानकारी About Africa Continent In Hindi

अफ्रीका महाद्वीप की जानकारी | Information About Africa Continent In Hindi

Information About African Continent In Hindi: विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा उतरी अफ्रीका मे विस्त्रत है जबकि नामिब और कालाहारी मरुस्थल इसके दक्षिणी हिस्से में स्थित है अफ्रीका में बहकर भूमध्य सागर में गिरने वाली विश्व की सबसे लम्बी नदी नील है कांगों नदी अटलांटिक महासागर में गिरती है कांगो बेसिन में विश्व का दूसरा बड़ा वर्षा वनों वाला क्षेत्र है.

इन वर्षा वनों के निकट भूमध्य रेखा के आस -पास लम्बी के क्षेत्र सवाना पाए जाते है जहाँ दो सिंग वाला गेंडा ,जेबरा ,हिरण ,अफ़्रीकी शेर और हाथी आदि बड़े जीव मिलते है.

एटलस पर्वत श्रेणी मोरको से ट्युनिसिया तक यहाँ की सबसे लम्बी पर्वत श्रखला है तंजानिया में किलिमंजारो पर्वत और केन्या में केन्या पर्वत प्रमुख ज्वालामुखी क्षेत्र हैं किलिमंजारो हीअफ्रीका महाद्वीप का सबसे ऊँचा स्थान है.

लावा निर्मित मिटटी के उपजाऊ क्षेत्र यहाँ पाए जाते है, अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया है, जो विश्व की ताजे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झील है.

Brief Information on Africa Continent in Hindi – अफ्रीका महाद्वीप एक नजर में

  1. स्वेज नहर एशिया और अफ्रीका को पृथक करती है.
  2. इस महाद्वीप का क्षेत्रफल 29785000 वर्ग किमी है.
  3. इस महाद्वीप में नाइजीरिया की जनसंख्या सबसे अधिक है
  4. दुनिया का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिमी भाग में है.
  5. अफ्रीका महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी नील है.
  6. किम्बबरले की सबसे बड़ी खान अफ्रीका महाद्वीप में ही है.
  7. जोहान्‍सबर्ग दक्षिण अफ्रीका का एक शहर विश्व के प्रमुख सोना उत्पादक शहरों में से एक है.
  8. इसी महाद्वीप के जायरे नामक देश में संसार का सबसे अधिक हीरा निर्मित होता है.
  9. मिस्त्र खजूर का सबसे बड़ा उत्पादक देश है, जो अफ्रीका महाद्वीप में ही स्थित है.
  10. इस महाद्वीप के कांगो को वनों का देश भी कहा जाता है.

अफ्रीका महाद्वीप के देशों के नाम (African continent countries)

इस महाद्वीप में कुल 54 देश है. जिनके नाम इस प्रकार है. मिस्र, दक्षिण अफ्रीका, लीबिया, मोरक्को, नाइजीरिया, अंगोला, नामीबिया, सूडान, दक्षिण सूडान, कांगो, सोमालिया, सेशेल्स, इथोपिया, युगाण्ड, बोत्सवाना, कीनिया, मॉरीशस, तंजानिया, जाम्बिया, अल्जीरिया, रवांडा, जिम्बाब्वे, सेनेगल, बुर्किनाफासो, कांगो, माली, मोजाम्बिक.

अफ्रीका महाद्वीप के बारे में

अफ्रीका महाद्वीप की खोज का श्रेय डेविड लिविंगस्टन और हेनरी स्टैनले को दिया जाता है। अफ्रीका महाद्वीप को अंध महाद्वीप तथा काला महादेश कहा जाता है|

अफ्रीका महाद्वीप की कांगो अथवा जायरे नदी जीरो डिग्री अर्थात भूमध्य रेखा को दो बार काटती है। कांगो नदी  स्टैनले जलप्रपात का निर्माण करती है। कांगो बेसिन में उष्णकटिबंधीय वर्षा वन पाए जाते हैं। कांगो नदी पर ईंगा बांध बनाया गया है|

कांगो नदी बेसिन में पिग्मी जनजाति निवास करती है पिग्मी जनजाति के लोग नाटे कद के होते हैं। वही कालाहारी मरुस्थल में बुशमैन जनजाति निवास करती है बुशमैन जनजाति के लोग लंबे कद के होते हैं। सबसे कम संख्या वाली जनजाति भी बुशमैन ही है।

जिब्राल्टर जलसंधि को भूमध्य सागर की कुंजी कहा जाता है यह जलसंधि अटलांटिक महासागर को भूमध्य सागर से जोड़ती है। भूमध्य सागर को लाल सागर से स्वेज नहर के द्वारा जोड़ा गया है।

स्वेज नहर का निर्माण 1869 ईस्वी में पूर्ण हुआ। वर्तमान में स्वेज नहर पर मिस्र का अधिकार है। स्वेज नहर के बनने से यूरोप से भारत की दूरी एक तिहाई रह गई।

अफ्रीका महाद्वीप की अधिकांश स्थानों का निर्माण प्रीकैंब्रियन काल में ही हो गया था। इस महाद्वीप का एकमात्र नवीन वलित पर्वत एटलस है। एटलस पर्वतमाला की सबसे ऊंची चोटी माउंट टोबूकल है जो मोरक्को देश में स्थित है।

वही बात करें अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी की तो वह किलिमंजारो है जो तंजानिया देश में स्थित है तथा इसकी ऊंचाई 5895 मीटर है यह एक ज्वालामुखी से निर्मित पर्वत है।

विक्टोरिया झील अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है जिससे विश्व की सबसे लंबी नील नदी निकलती है नील नदी की लंबाई 6650 किलोमीटर है। सूडान में स्थित खार्तूम शहर में नीली नील तथा श्वेत नील का संगम स्थल है।

श्वेत नील नदी पर ओवेन बांध का निर्माण किया गया वही नीली नील सेनार बांध स्थित है जो सूडान देश में है| अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा बांध आसवान बांध है जो नील नदी पर मिस्र में बनाया गया है| मिस्र देश को नील का वरदान भी कहा जाता है|

अफ्रीका महाद्वीप में स्थित उष्णकटिबंधीय घास के मैदानों को सवाना कहा जाता है जबकि शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदानों को वेल्डस कहा जाता है|

अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी भाग में विश्व की सबसे लंबी महान बू भ्रंश घाटी स्थित है यह महान  भ्रंश घाटी एशिया में स्थित मृत सागर तक फैली हुई है।

अफ्रीका महाद्वीप का सबसे लंबा रेल मार्ग केप काहिरा है जो मिस्र की राजधानी काहिरा को दक्षिण अफ्रीका की राजधानी कैपटाउन से जोड़ता है| सोमालिया जिबूती इरिट्रिया तथा इथोपिया नामक चारों देशों को सामूहिक रूप से हॉर्न ऑफ अफ्रीका कहा जाता है।

यह भी पढ़े

उम्मीद करता हूँ दोस्तों अफ्रीका महाद्वीप की जानकारी Information About Africa Continent In Hindi का यह लेख आपको पसंद आया होगा. यदि आपको ये इनफार्मेशन पसंद आई हो तो अपने फ्रेड्स के साथ भी शेयर करें.

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *