चुंबन पर सुविचार अनमोल वचन | Kiss Quotes In Hindi

चुंबन पर सुविचार अनमोल वचन | Kiss Quotes In Hindi : चुंबन , गाल , हम-कनारी , बोस-ओ-कनार , चूमना ये प्रेम प्रतीकार्थ कुछ शब्द है, किस को प्रेम की अभिव्यक्ति का माध्यम माना जाता है प्रेमी चुबंन के जरिये प्रेम का इजहार करते हैं.

जो आपसी मीठे सम्बन्धों को दिखाता हैं. लोगों के चुबंन के अलग अलग तरीके आजमाएं जाते है जिनमें हाथों पर चुंबन, ईयरलोब किस, फ्रीज/मेल्ट किस, एस्किमो किस, फ्रेंच किस, बटरफ्लाय किस, गालों पर चुंबन अधिक प्रचलन में हैं.

आज हम चुंबन पर सुविचार (Kiss Quotes Hindi) पढ़ेगे और इस सम्बन्ध में दार्शनिकों के थोट्स जानेगे.

चुंबन पर सुविचार अनमोल वचन | Kiss Quotes In Hindi

चोरी से किये गये चुम्बन सदैव मधुर होते हैं.


चुम्बन किये जाने पर कुछ स्त्रियाँ झेप जाती है कुछ पुलिस को बुलाती है कुछ कसम खिलाती हैं, कुछ काट लेती हैं, परन्तु सबसे बुरी वे होती है जो हंसती हैं.


चार मधुर अधर, दो पवित्र आत्माएं और एक अमर अनुराग, एक चुम्बन के लिए प्रेम के मधुर अवयव हैं.


होती नही मोहब्बत सूरत से, मोहब्बत तो दिल से होती है, सूरत उनकी खुद ही प्यारी लगती है, कद्र जिनकी दिल में होती है…


मुझे मालूम नही की मेरी आँखों को तलाश किस की है, वैसे. तुझे देखता हूँ तो मंजिल का गुमान होता है.


उसके होंठो को चूमा तो ऐहसास हुआ,
सिर्फ पानी ही जरूरी नहीं प्यास बुझाने के लिए

kiss status in hindi | hindi kiss shayari | hot kiss sms in hindi

आज कल वक्त बे वक्त
बहुत याद आता है तेरे
अधरों से, मेरे अधरों पर
दिया वों चुंबन


आरिज से मिरे आरिज सटा दीजिए
बाद लबों को भी चाहे भिगों दीजिए.


पतले पतले होठ तुम्हारे गाल गुलाबी फूल से
नाराज न होना यदि मैं ले लूँ चुम्बन भूल से.


मेरा गुलाब जब मेरे गुलाब को होंठों से चूमेगा
किसी का दिल जले या न जले मेरा जलेगा.


वो खेलते खेलते यूँ ही फिसल गया
माँ ने उसका चेहरा हाथ में लेकर
चुबनों की बौछार कर दी.

चुम्बन पर सुविचार

चुम्बन वो अहसास है जो आत्मीयता महसूस कराता है। प्यार का वह अहसास है जो मनुष्य द्वारा प्राप्त किया जाता है।


माँ का चुम्बन बच्चे के लिए सुकून की अनुभूति है। एक प्रेमी के लिए प्यार की भावना है। एक दोस्त के लिए अपनत्व का अहसास है। पशु पक्षियों के लिए प्यार और दया भाव है।


चुम्बन वो क्रिया है जो मानवी भावनाओं स्वरूप प्रेम की अभिव्यक्ति है।


मरीज़ को दिया गया चुम्बन उसके लिए सुकून है जब मरीज़ अपनी अंतिम घड़ियाँ गिन रहा हो।


चुम्बन मनुष्य के दर्द का मरहम है। जब बच्चे को चोट लगती है तो माँ का चुम्बन बच्चे का दर्द थोड़ा कम कर देता है।


चुम्बन पवित्र अहसास है जो प्यार के रूप को दर्शाता है और सुख की अनुभूति कराता है।


कई रोगों में चुम्बन दवा की तरह काम करता है।


चुम्बन का अहसास मन तक पहुँच कर दिल को सुकून देने वाला एक तरह का मार्ग है।


चुम्बन के माध्यम से कई प्रेमी अपने प्यार का इज़हार करते हैं और अपनी भावना का सच्चा रूप प्रस्तुत करते हैं।


चुम्बन की महत्ता को ध्यान में रखकर चुम्बन दिवस भी बनाया जाता है जो मनुष्य जोड़ों को यह मौका देते हैं कि वह अपने साथी के समक्ष चुम्बन द्वारा प्यार प्रदर्शित कर सके।


चुम्बन रिश्ते के अपनत्व को दर्शाता है जो संबंध में मिठास लाता है।


चुम्बन मधुर रिश्ते की पहचान है जो रिश्ते में अपनत्व की भावना का प्रसार करती है।


चुम्बन अधरों के समीप्य में प्रेम की पवित्र अनुभूति दो लोगों के बीच प्रेम की मधुरता का स्वरूप है।


जिस प्रकार आँखों से प्यार की भाषा पढ़ी जाती है उसी प्रकार चुंबन से प्यार का एहसास किया जाता है।


प्यार को चुंबन का एहसास सुकून की अभिव्यक्ति प्रदान करता है।


एक विवाहित जोड़ा अपने प्यार का इज़हार हाथों या गालों या होठों को चूम कर करता है।


कितनी शादियों में विवाह का समापन होने पर माथा चूमा जाता है जो यह दर्शाता है कि अब दोनों एक-दूजे के हो चुके हैं और अपना प्यार बाँट सकते हैं।


माँ जब प्यार से बच्चे का माथा चूमती है तो भावना में अथाह प्यार का सागर होता है जो चमत्कारी होता है जिससे बच्चा माँ के प्यार से सुकून महसूस करता है।


मनुष्य अगर निराश हो तो प्यार का चुम्बन उसे थोड़ी राहत देता है।


जीवन में अनेक परेशानियाँ आती हैं उनसे मनुष्य कभी कभार टूट सा जाता है उस स्थिति में अपने करीबी का चुंबन मन को थोड़ा सुकून देता है।


चुम्बन में होठों का स्पर्श अपनत्व का एहसास कराता है।


प्यार की प्यारी निशानी चुम्बन याद आती है जब एक प्रेमी का प्यार भरा अहसास महसूस किया जाता है।


पुराने समय से लेकर आज के आधुनिक समय में प्यार का आभास चुम्बन का मूल रूप प्यार की अनुभूति ही है।


पशु पक्षियों को दिया गया चुंबन उनके प्रति प्रेम प्रदर्शित करने का माध्यम है जो यह दर्शाता है कि मनुष्य इन जीवों के प्रति भी कितना अपनत्व अनुभव करता है कि अपने प्यार का इजहार चुम्बन के द्वारा करता है।


मनुष्य और जानवरों के मध्य शब्दों का वार्तालाप नहीं होता बल्कि भावों का आदान-प्रदान होता है। मनुष्य अपने प्यारे जानवर को चुंबन से अपना बना लेता है। जानवर प्यार की भाषा समझते हैं व शब्दाभिव्यक्ति से अनभिज्ञ होते हैं।


चुंबन में अपनेपन का भाव समाहित होता है जो मनुष्य को अपने प्रेम के प्रदर्शन में अपने अधरों को शामिल करते हैं।


वक्त बीत जाता है लेकिन प्यार का चुम्बन भरा एहसास मनुष्य को याद रहता है।


प्यार से लिया गया चुंबन जहाँ एक ओर प्यार भरा एहसास देता है इसके विपरीत बिना मर्ज़ी का चुम्बन मन में रोष उत्पन्न कर देता है।


होठों को गुलाब की संज्ञा दी जाती है और चुंबन मानवी प्रतिक्रिया है जो प्यार के वक्त प्रदर्शित की जाती है। चुंबन एक तरह से फूलों को प्यार करने का अहसास कराता है जो दिल में प्यार का अहसास जगा देता है।


माँ का प्यार बच्चे को गिरता देख उठाकर चूम लेती है। बच्चे के दर्द का समाधान माँ का चुंबन श्रेष्ठ होता है। बच्चे के हाथ को प्यार से चूमना माँ के दिल को चैन प्रदान करता है और बच्चे को प्यार का एहसास दिलाता है।


पिता का चुम्बन अपने बच्चों की कामयाबी पर हौसला बढ़ाता है और सफलता के मार्ग पर अग्रसर रहने की दुआएँ देता है।


चुम्बन में प्यार का असीमित भाव समाहित होता है।


एक प्यारा सा चुम्बन मनुष्य की निराशा को आशा में बदल देता है।


किसी भी खेल में कई बार जीतने पर एक दूसरे को चुंबन दिया जाता है जो जीत की हौसला अफज़ाई का सूचक होती है।


कभी कभी हार कर रोने वाले को एक चुंबन से चुप कराया जा सकता है। चुम्बन में सकारात्मकता का गुण निहित होता है जो हार को जीत दे ना दे प्यार से राहत ज़रूर पहुँचाता है।


पुराने  काल में योद्धा जब युद्ध करने जाता था तो माँ प्यार से माथा चूमती थी जो आशीर्वाद का सूचक होता था, वो चुम्बन जीत के लिए आशीर्वाद दिया जाता था। चुम्बन का प्राचीन रूप आशीर्वाद और शुभकामनाओं से भी जुड़ा है।


मन को प्यार भरा चुम्बन देने वाला है अहसास मनुष्य को अपनेपन का साथ महसूस कराता है।


जीवन की भाग दौड़ भरी जिंदगी में मनुष्य को दिया गया चुम्बन राहत के कुछ पल देता है जो उसे अच्छा महसूस कराते हैं।


धरती माँ का चुंबन एक क्रांतिवीर या देश भक्त अपनी भक्ति को प्रदर्शित करने के लिए करता है।


धरती को चूमना मनुष्य का अपनी धरती माँ के प्रति आदर दर्शाता है और अपने देश के प्रति भक्ति भावना को जगाता है।


ईश्वर की प्रतिमा को चूमना मनुष्य में भक्ति भावना का प्रदर्शन होता है जो ईश्वर के प्रति अपने प्यार को दर्शाता है।


अपनी किताबों पर चुम्बन किताबों के‌ प्रति प्यार और सम्मान को दर्शाता है। अकसर किताबों या ज्ञान से जुड़ी चीजों के गिर जाने पर उसे चूमा जाता है जो सम्मान व आदर का परिचायक होता है।


पेड़ पौधों के प्रति रुचि एवं उनके प्रति प्रेमभाव को चुंबन के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।


कभी-कभी मनुष्य खुशी का इजहार भी चुंबन से करता है। अत्यधिक खुशी होने पर मनुष्य एक दूसरे को चुम्बन देता है और खुशी प्रदर्शित करता है।


चुम्बन में दोनों पक्षों की सहमति एवं अच्छा महसूस करना मूल बात होती है।


चुम्बन वास्तविक अहसास में निहित हो तो पवित्र होता है।


चुम्बन मनुष्य की नाराज़गी दूर करने का एक माध्यम भी है।


मनुष्य के जन्म से मृत्यु के बीच बच्चों का चुंबन और मृत्यु पर अपनों का चुंबन दो रूपों में बट जाता है जहाँ मैं और तुम की रेखा बन जाती है।


“मैं मैं” की भूमिका से बाहर निकल कर ही मनुष्य चुंबन की “हम” की अनुभूति कर पाता है।


मनुष्य की दिन भर की थकान को दूर करने का एहसास जोड़ों में चुंबन के द्वारा अनुभव किया जाता है।


चुम्बन शब्दों से ज्यादा एहसास की प्यार भरी अभिव्यक्ति है जो मानवीय रिश्तो में आशा की जोत जलाती है।


मनुष्य जीवन में आशा का चुम्बन निराशा को दूर करता है उसी प्रकार अंधकार को दूर करने के लिए उजाले का चुंबन सूर्योदय करता है।


चुम्बन प्यार के समर्पण भाव अभिव्यक्त करता है और प्यार में दृढ़ता का भाव स्थापित करता है।


जीवन में अपनों से प्राप्त चुम्बन स्वास्थ्य ठीक रखता है क्योकि प्यार भरे चुम्बन से मन को शांति और चैन मिलेगा तो शरीर पर असर करेगा।

यह भी पढ़े

आशा करता हूँ फ्रेड्स आपकों Kiss Quotes In Hindi का यह छोटा सा लेख अच्छा लगा होगा, यदि आपको चुम्बन पर सुविचार का यह लेख अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे. किस हिंदी कोट्स आपके पास भी हो तो कमेंट कर हमें बताएं.

3 comments

  1. किस करने से प्रेग्नेंट होते ह, किस करने के लाभ, किस करने से नुकसान, किस कैसे करते है, किस करने के तरीके, किस video, किस करने के नुकसान, किस करने के फोटो, romantic kiss quotes, funny kiss quotes, cute kiss quotes, kiss quotes for boyfriend, kiss quotes for girlfriend, kiss quotes for him, romantic kiss quotes for him, our first kiss quotes, kiss in hindi, Reasons to Kiss in Hindi , किस (चुम्बन) कैसे करे, फायदे, नुकसान, Kiss Meaning in Hindi, Definition of Kiss in Hindi, hindi kiss shayari, kiss status in hindi, hot kiss sms in hindi, kiss status for boyfriend in hindi, good morning kiss shayari in hindi, kissing shayari in hindi 140 words, collection kiss shayari, love kiss shayari image hindi, Palmistry Kiss Style, different Kisses and their hidden Meaning

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *