मन, मस्तिष्क दिमाग पर सुविचार | Mind Quotes In Hindi

मन, मस्तिष्क दिमाग पर सुविचार | Mind Quotes In Hindi: दुनियां में लोग किसी का आंकलन उसके दिमाग के आधार पर ही करते है कोई मानता है अमुक का दिमाग तेज है अमुक का मंद.

मैं कोई असाधारण कार्य नही कर सकता क्योंकि मेरा दिमाग उतना तेज नही है. ऐसी बाते अक्सर ही सुनने को मिलती हैं. मगर सभी लोगों के मस्तिष्क का सामान्य स्तर ही होता है उपयोग और अभ्यास से ही निपुणता आती हैं. मन मस्तिष्क और दिमाग के बारे में दार्शनिकों के क्या थोट्स है.

Mind Quotes In Hindi | मन, मस्तिष्क दिमाग पर सुविचार

मन, मस्तिष्क दिमाग पर सुविचार | Mind Quotes In Hindi

1#. मन अपने स्थान में रहते हुए नरक को स्वर्ग और स्वर्ग को नरक बना सकता है. उसके लिए दोनों समान होते हैं.


2#. जब मन स्वतंत्र होता, तब शरीर सुकुमार बन जाता हैं.


3#. धन सम्पति, ख्याति और सुख, इन तीनों में मन इतना लिप्त रहता है कि वह किसी अन्य अच्छाई के बारे में कठिनाई से सोच पाता हैं.


4#. यदि हम अपने विवेक द्वारा निर्देशित होना चाहते है तो हम अपने मन को साहसी बनाए.


5#. हमारा मस्तिष्क एक बगीचे की तरह होता है, इसकों या तो बुद्धिमानी पूर्वक विकसित किया जाए अथवा जंगल का रूप धारण करने के लिए छोड़ दिया जाए.


6#. प्रत्येक मस्तिष्क ज्ञान की वृद्धि के लिए बनाया गया हैं- हम इसको सदा के लिए अज्ञान में डुबो देते हैं तथा हम इसकी प्रकृति के विरुद्ध पाप करते हैं.


7#. एक दुर्बल शरीर मस्तिष्क की शक्ति का क्षय करता हैं.


8#. मानसिक दासता मानसिक मृत्यु होती है, और प्रत्येक व्यक्ति जो अपनी बौद्धिक स्वतंत्रता का त्याग करता है अपनी मृत आत्मा का जीवित ताबूत होता हैं.


9#. भगवान से तुम्हारी यह प्रार्थना होनी चाहिए कि वह तुम्हे एक स्वस्थ शरीर में एक स्वस्थ मस्तिष्क/ मन प्रदान करे.


10#. अनुपयोग से लोहें में जंग लग जाती हैं, स्थिर पानी अपनी पवित्रता खो देता है तथा ठंड में जम जाता है, इसी प्रकार निष्क्रियता दिमाग की शक्ति को क्षीण कर देती हैं.


11#. मस्तिष्क पदार्थ को गति प्रदान करता हैं.


12#. दिमाग के रोग शरीर की शक्तियों की हानि करते हैं.


13#. खाली दिमाग शैतान की कार्यशाला होती हैं.


14#. मस्तिष्क पेट की भांति होता है इस बात का महत्व नही होता है कि तुम इसमें कितना रखते हो, बल्कि महत्वपूर्ण यह होता है कि यह कितना हजम करता है. दिमाग की शक्तियाँ सूर्य की विकीर्ण किरणों के समान होती हैं, उन्हें जब केन्द्रित किया जाता है, तो वे प्रकाश प्रदान करती हैं.


15#. उच्चतम मस्तिष्क के पूर्ण विकास एवं विस्तार के लिए एक सीमा तय एकांत आवश्यक होता हैं.


16#. काम करते हुए बहुत कम दिमाग घिसकर बेकार होते है, काम न करने के कारण अधिक मस्तिष्कों में जंग लग जाती है और बेकार हो जाते हैं.


17#. दिमाग पैराशुटों की भांति होते है वे तभी कार्य करते हैं जब खुले होते हैं.


18#. छोटी छोटी बाते छोटे दर्जे के दिमागों को प्रभावित करती हैं.


19#. अपने दिमाग का पोषण उच्च विचारों द्वारा करो, शूरता में विश्वास करना शूरवीरों का निर्माण करता हैं.


20#. पृथ्वी पर कोई महान नहीं हैं, केवल मनुष्य महान हैं मनुष्य में कुछ भी महान नही, केवल उसका दिमाग महान हैं.


Quotes On Mind In Hindi

21#. पृथ्वी पर मनुष्य के अलावा कोई महान नहीं हैं, मनुष्य में केवल मस्तिष्क महान है – अन्य कुछ नही हैं.


22#. पत्थर की दीवालें कारागार नहीं बनाती हैं और लोहें की छड़ों द्वारा पिजड़ा निर्दोष एवं शांत मन इन्हें आश्रम या कुटी समझ लेते हैं.


23#. महान मस्तिष्क उद्देश्य रखते हैं, कुछ इच्छाएं रखते छोटे दिमाग को दुर्भाग्य पालतू बना लिया जाता हैं और बाद में कर लिया जाता हैं, जबकि महान मस्तिष्क इन बातों से ऊपर उठ जाते हैं.


24#. मस्तिष्क की दो परतें होती हैं पवित्र और अपवित्र. वासना के सम्पर्क से अपवित्र बनता है और वासना से पृथक रहने पर पवित्र बना रहता हैं.


25#. मनुष्य के विभिन्न अंगों के गुण मस्तिष्क के आभूषण होते हैं.


Mind quotes in Hindi मन पर अनमोल वचन

26#. जब तक मन पर काबू नहीं पाया जाता और राग द्वेष पर कंट्रोल नही होते तब तक मानव इन्द्रियों का गुलाम बना रहता है. – विनोबा भावे


27#. मन को उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण बनाओ ऐसा करके हजारो नुक्सान से बचकर लम्बा जीवन जी सकते है – शेक्सपियर


28#. जिस तरह घर की कच्ची छत पर पानी का पोखर बन जाता है उसी तरह अविवेकी मन पर कामनाएं अपना पोखर बना लेती है – धम्मपद


29#. अगर हमारा मन चंचल एवं अस्थिर है तब तक किसी ग्यानी गुरु और साधू की संगत का कोई लाभ नहीं मिल पाता है – रामकृष्ण परमहंस


30#. जिसके मन होता है उनको दर्द भी होता है – शरतचन्द्र


31#. मन में कष्ट होने पर शरीर भी कष्टदायी बनने लगता है जिस तरह एक शीतल जल के घड़े में गर्म किया हुआ लोहे का गोला डाल देने पर वह गर्म हो जाता है – महाभारत


32#. खाली मन में बुरे विचार आते रहते है तथा यह भटक जाता हैं इसलिए इसे किसी न किसी काम में व्यस्त रखो तथा बेकार बनाएं मत रखों – अथर्ववेद


33#. जिनको बचपन से ही अपने मन को काबू करने की कला हासिल हो जाती हैं वे आगे चलकर जीवन में कठिनाई खेद विफलता से स्वयं को बचाने में सफल हो जाते है तथा कटु अनुभवों से दूर हो जाते है जिसके चलते जीवन जीना दूभर हो जाता है – स्वेट मार्डेन


34#. मन एक तरह से सरसों की पोटली की भांति है जिसके बिखर जाने के बाद कई बार दानों को चुनना असम्भव हो जाता है – रामकृष्ण परमहंस


35#. जब मन दुखी हो जाता है तो सब कुछ असहनीय हो जाता हैं – भारवि


36#. जो इंसान चलते खड़े होते उठते बैठते हर स्थिति में अपने मन को शांत कर लेता है वह जरुर शान्ति प्राप्त कर लेता है – महात्मा बुद्ध


37#. अपने मन पर काबू करना बहुत कठिन है मगर अपने मन पर काबू पा लिया तो सब कुछ पर काबू पाया जा सकता है – उत्तर ध्यान सूत्र


38#. हमारा मन श्वेत वस्त्र की भांति निर्मल होता है उसे जिस रंग में डुबोया जाता है उसी रंग में रंग जाता है – अज्ञात


39#. अगर मन ही मैला है तो बाहरी स्वच्छता का कोई महत्व नहीं है – तुकाराम


40#. हमारा मन एक छोटे बच्चे की तरह चंचल व शरारती होता है उसे कम लाड करके दबाकर रखा जाना चाहिए- स्वामी विवेकानंद


41#. मन को प्रसन्न रखकर सभी प्रकार के मानसिक और शारीरिक रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है – अज्ञात


42#. समृद्धि मन से आती है दौलत से नहीं बड़प्पन विजडम से होता है मुर्खता से नहीं – शेखसादी


43#. इसमें कोई दो राय नहीं है कि मन की चंचलता को काबू में करना बहुत जटिल है मगर अभ्यास और वैराग्य इन दो हथियारों से ऐसा किया जा सकता है – गीता


44#. कुछ मन की गुप्त बातें किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए, ऐसी गुप्त बातों को दूसरों के साथ साझा करने वाले हमेशा धोखा खाते हैं – चाणक्य


45#. जिसने अपने मन पर विजय पा ली है उसने सम्पूर्ण संसार पर विजय पा ली हैं – शंकराचार्य


46#. पीड़ा देने वाले फफोले में कितना मवाद है यह तब पता चलता है जब इस पर नश्तर लगाया जाता हैं, मन का विष भी उस समय दीखता है जब कोई इसे खोलकर हमारे सामने रखता है – प्रेमचन्द

यह भी पढ़े

आशा करता हूँ फ्रेड्स आपकों Mind Quotes In Hindi का यह लेख अच्छा लगा होगा, यदि आपकों दिमाग पर सुविचार का यह लेख अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे. माइंड हिंदी कोट्स आपकों पसंद आए हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *