पृथ्वी दिवस पर नारे और स्लोगन Slogan On Earth Day In Hindi 2024

पृथ्वी दिवस पर नारे और स्लोगन Slogan On Earth Day In Hindi 2024 : आज वर्ल्ड अर्थ डे यानी पृथ्वी दिवस हैं.

हमारी भारतीय संस्कृति में पृथ्वी अर्थात धरती को माँ का दर्जा दिया जाता हैं. संसार भर में 22 अप्रैल के दिन यह दिवस मनाया जाता हैं.

आज के दिन कुछ महत्वपूर्ण स्लोगन, कथन, उद्धरण पढेगे, जो महान लोगों द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर कहे गये हैं.

Slogan On Earth Day In Hindi 2024

पृथ्वी दिवस पर नारे और स्लोगन Slogan On Earth Day In Hindi 2024

सृष्टि में अनेक ग्रह हैं मगर जीवन की सम्भावना केवल हमारी पृथ्वी पर ही संभव हैं. पृथ्वी पर जीवन होने का कारण पर्यावरण ही हैं. वर्तमान समय में पर्यावरण के संतुलन को तेजी से बिगाड़ा जा रहा हैं.

हमें पृथ्वी की रक्षा के लिए कदम उठाने होंगे. 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस (Earth Day) जैसे उत्सव मनाकर लोगों में पर्यावरण के प्रति जागृत किया जाना आवश्यक हैं, वर्ष 1970 में पहला पृथ्वी दिवस मनाया गया था दुनियां के 192 संयुक्त राष्ट्र सदस्यों देशों द्वारा मनाया जाता हैं.

हरेक पृथ्वी निवासी का कर्तव्य हैं कि वह अपने स्तर पर पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने की दिशा में कदम उठाएं, पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर आज हम आपके साथ कुछ नारे स्लोगन, कविता, शायरी, दोहे, स्टेट्स, कोट्स साझा कर रहे हैं. आशा करते हैं यह आपकों पसंद आएगा.

Slogans On Earth Day 2024

पृथ्वी हमसें नहीं हम पृथ्वी से हैं.


अपने भविष्य को बचाने के लिए सेव अर्थ अर्थात पृथ्वी को बचाएं.


सभी खतरों से पृथ्वी की रक्षा करें.


हम अपनी पृथ्वी को हरी भरी व साफ़ बनाएं.


धरती बचाओ, जीवन बचाओ, जीवन खुश हाल बनाओ।


पृथ्वी को नुकसान पहुचाने के हर कार्य के विरुद्ध आवाज उठाए।


पृथ्वी की चिंता, आने वाले जन्म के लिए चिंता


पृथ्वी फूलो मे हसती है।


वनों को सुरक्षित बनाए, धरती को विनाश से बचाये।


पृथ्वी हमारा घर है, और घर को कभी बर्बाद नही करते।


एक खुशहाल पृथ्वी वास्तव में एक स्वच्छ पृथ्वी है।


आने वाली पीढ़ी है प्यारी, तो पृथ्वी को बचाना है सबकी जिम्मेदारी।


कोई पृथ्वी नही, जीने का कोई अवसर नही।


जब हरी-भरी प्रकृति होगी, तब शात-स्वस्थ प्रजा होगी


पृथ्वी के लिए कुछ करे अन्यथा अनर्थ हो जाएगा.


आने वाली पीढ़ी है प्यारी, तो पृथ्वी को बचाना है हमारी जिम्मेदारी

पृथ्वी दिवस के बारे में कथन उद्धरण (Earth day quotes Slogans 2024)

  1. ग्रेग द्वोर्किन के अनुसार पृथ्वी दिवस का कार्यक्रम 175 देशों में एक अरब से ज्यादा लोगों को पृथ्वी दिवस के रूप में जोड़ कर पर्यावरण के बचाव के लिए प्रेरित करता है, न की यह चाय पार्टियों के लिए प्रस्तावित करता है.
  2. जेरी कोस्टेल्लो ने लोगो को उत्साहित करते हुए ये आह्वान किया और कहा कि इस पृथ्वी दिवस के जश्न में मै सभी को हमारे राष्ट्र के नदियों, झीलों, पानी के साफ़ सफाई और उनके गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सभी सीनेटरों या सदन के सदस्यों से अनुरोध करता हूँ कि वो इस क्षेत्र में निवेश करे.
  3. जक्की स्पीयर के अनुसार हर दिन पृथ्वी दिवस होना चाहिए हर दिन हमें सुरक्षित जलवायु के लिए भविष्य में निवेश करते रहना चाहिए, इसके लिए मै हमेशा वोट देने के लिए तैयार हूँ.
  4. बैरी कोम्मोनेर के अनुसार 1970 का पृथ्वी दिवस सबसे महत्वपूर्ण था. अमेरिकी लोग पर्यावरण के खतरे को समझते हुए इस पर कार्यवाही की मांग कर रहे थे.
  5. जय इन्स्ली के अनुसार हमने पृथ्वी दिवस के रूप में एक बड़ी सफलता पाई है, क्योकि इस तरह के कार्यक्रम को देश ने बहुत ही भावनात्मक तरीके से गले लगते हुए, और इस पर दूरदर्शी सोच रखते हुए पर्यावरण बचाव और उर्जा संरक्षण नीति को बढ़ावा मिला है.
  6. इंग्रिड न्यूक्रिक के अनुसार, अगर हम जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभाव को रोकते हुए, और भूमि, वायु, पानी और अन्य प्राकृतिक संसाधन को रोकते हुए, जानवरों के दुखों को कम करने का प्रयास करते है तो हमारे लिए हर दिन ही पृथ्वी दिवस है और इसे हमे हर दिन मनाना चाहिए.
  7. स्कॉट पीटर्स के अनुसार, पृथ्वी दिवस हमे अपने ग्रह को रहने योग्य बनाने के लिए और इसे सुरक्षित रखने के लिए हम क्या कर रहे है, इस बात को प्रतिबिम्बित करती है, और हमे प्रोत्साहित करती है.
  8. वेन्डेल बेर्री के अनुसार, इस पृथ्वी पर जितनी भी प्रजाति है अर्थात हम सभी एक समान है.
  9. हेनरी डेविड के अनुसार, भगवान का शुक्र है कि इन्सान उड़ नहीं सकता, नहीं तो यह आकाश को भी गन्दा कर देता पृथ्वी की तरह और उसे बर्बादी के कगार तक पंहुचा देता.
  10. चार्ल्स ए. के अनुसार, आदमी को पृथ्वी के महत्व को जानने के लिए सबसे पहले उसे इसके मूल्यों को पहचानते हुए इसे महसूस करना चाहिए, भगवान ने पृथ्वी और इस पर बसे जीवों इंसानों को सरल बनाया लेकिन मनुष्य ने सरल जीवन को भी उलझा दिया.
  11. रहेल कार्सन के अनुसार जो लोग पृथ्वी की सुन्दरता को लम्बे समय तक देखना चाहते है और इसे बचाए रखना चाहते है, तो वो इसके भण्डारण की ताकत को भी बहुत अच्छी तरह से समझते है.
  12. रविन्द्र नाथ टैगोर के अनुसार पृथ्वी को पेड़ से सजाकर स्वर्ग जैसा बनाने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए, पेड़ से बाते करना उन्हें सुनना ये सब महसूस करना ही स्वर्ग सी अनुभूति देता है.
  13. अमित रे के अनुसार भगवान स्वर्ग बनाना चाहते थे और उन्होंने पृथ्वी जैसे गृह का निर्माण स्वर्ग के रूप में कर दिया, पुरे ब्रह्माण्ड में पृथ्वी जैसा जीवन, सुन्दरता, प्यार और इतनी शांति कही भी नहीं मिलेगी, इसलिए जब की आप इस पृथ्वी के निवासी है तो आप यहाँ रहने का आनंद ले और मिल जुल कर सभी प्राणियों केसाथ रहे.
  14. विक्टर पस्काविच के अनुसार, यह पृथ्वी दिवस है तो क्या यह हम मान सकते है कि दूसरों की तुलना में हम ज्यादा पेड़ लगाकर बदलाव कर सकते है.
  15. ऐलिस वालकर के अनुसार, मैंने ये मान लिया था की धरती और इससे जुड़े भावना को बचाना मुश्किल है लोग इसे विनाश की तरफ ले जा रहे है, लेकिन पृथ्वी पर रहने वाले जीव बहुत बुद्धिमान है क्योकि वे इसे बचाए रखने के लिए अपनी जवाबदेही को पहले ही समझ के इसके लिए प्रयासरत है.

यह भी पढ़े-

दोस्तों पृथ्वी दिवस पर नारे और स्लोगन Slogan On Earth Day In Hindi 2024 अच्छी लगी हो तो अपने सोशल मिडिया पर इसे अवश्य शेयर करे.

इस लेख के सम्बन्ध में आपका कोई विचार, लेखनी तथ्य त्रुटी या आपका कोई सुझाव हो तो कमेंट कर जरुर बताएं हम इसमें जल्द सुधार करेगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *