यूरोप महाद्वीप के बारे में जानकारी | About Europe Continent In Hindi

यूरोप महाद्वीप के बारे में जानकारी About Europe Continent In Hindi: यूरोप विश्व का दूसरा बड़ा महाद्वीप है. वास्तव में यूरोप और एशिया एक ही भू भाग पर है जिसे यूरेशिया कहा जाता है.

यूरोप के उत्तर में आकर्टिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर पूर्व में एशिया महाद्वीप तथा पश्चिम में अंटलाटिक महासागर है.

यूरोप महाद्वीप के बारे में जानकारी About Europe Continent In Hindi

यूरोप महाद्वीप के बारे में जानकारी | About Europe Continent In Hindi

About Europe Continent In Hindi: यूरोप को यूराल पर्वत और केस्पियन सागर के द्वारा पूर्व में एशिया महाद्वीप से अलग किया गया है. काकेकश पर्वत और काला सागर इसके दक्षिणी पूर्वी भाग में है. यूरोप महाद्वीप अपने आप में एक प्रायद्वीप है.

इसके उत्तर पश्चिम में स्केंडेनेविया उच्च भूमि और उतर पूर्व में आर्कटिक महासागर के विस्तृत टुन्ड्रा प्रदेश है. दक्षिणी भाग में यूरोप के विशाल उत्तरी मैदान संघन जनसंख्या और उच्च औद्योगिकीकरण के क्षेत्र है. जनसंख्या के अनुसार यह तीसरा बड़ा महाद्वीप है.

वोल्गा यहाँ की सबसे लम्बी नदी है जो केस्पियन सागर में गिरती है, इसके अतिरिक्त डेन्यूब, राइन, सीन, निस्टर आदि प्रमुख नदियाँ है. विश्व का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी भी इस महाद्वीप का हिस्सा है.

यहाँ की जलवायु सम शीतोष्ण प्रकार की है. यूरोप महाद्वीप में लगभग सभी देश विकसित है. यूरोप के दक्षिणी भाग में भूमध्यसागरीय जलवायु पाई जाती है, जहाँ अंगूर एवं नींबू वर्गीय खट्टे फलों की कृषि अधिक की जाती है.

यूरोप महाद्वीप के देश (Countries of Europe continent)

अंडोरा, अल्बानिया, आइसलैंड, इटली, एस्टोनिया , ऑस्ट्रिया, कोसोवो, क्रोएशिया ,चेक गणराज्य, जर्मनी, डेनमार्क, नीदरलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, पोलैंड, फिनलैंड, फ्रांस, बुल्गारिया, बेलारूस, बेल्जियम ,बोस्निया- हेर्ज़ेगोविना, माण्टीनीग्रो

माल्टा, मेसीडोनिया, मॉल्डोवा, मोनाको, यूक्रेन, यूनाइटेड किंगडम, यूनान, रोमानिया, लक्ज़मबर्ग, लातविया, लिथुआनिया, लिशतेनस्तिन, सर्बिया, सान मारिनो ,स्पेन, स्लोवाकिया, स्लोवीनिया,

स्विट्ज़रलैंड,स्वीडन,हंगरी,वेटिकन सिटी और रूस सहित यूरोप महाद्वीप में 46 स्वतंत्र देश है, इसके अतिरिक्त 7 ऐसें भौगोलिक प्रदेश है जिन पर दुसरे राष्ट्रों का प्रभुत्व है.

यूरोप महाद्वीप के रोचक तथ्य और जानकारी (Interesting facts and information of Europe continent)

  • यूरोप में कुल कितने देश है, यह विवादित सवाल है क्योकि कुछ देश किसी अन्य राष्ट्र के प्रभुत्व में होने के साथ साथ कुछ ऐसें देश भी यूरोप में गिने जाते है जो द्वीप देश है, तथा इनकी संस्कृति यूरोपीय देशों से मिलती है जबकि कुछ देश ऐसें है, जिनकी गिनती दो महाद्वीपों में की जाती है. इस प्रकार रूस सहित 46 राष्ट्र इस महाद्वीप का हिस्सा माने जाते है, चार देश जिन्हें यूरोप और एशिया दोनों महाद्वीपों में गिना जाता है वो है- आर्मीनिया, जर्जिया, आजारबैजन और टर्की.
  • ताजा आंकड़ो के अनुसार यूरोप महाद्वीप की कुल आबादी 75 करोड़ के आसपास है, जो विश्व की कुल आबादी का 10 प्रतिशत है, जनसंख्या के लिहाज से यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है. यहाँ की अधिकतर आबादी शहरों में बसती है. एक समय यूरोप की कुल जनसंख्या विश्व की कुल आबादी की एक चौथाई हुआ करती थी जबकि अब केवल 10 वाँ हिस्सा ही रह गई है.
  • पुरे यूरोप की आबादी से भारत की आबादी लगभग पौने दो गुना हो चुकी है.
  • यूरोप महाद्वीप में अधिकतर लोग अंग्रेजी बोलते और जानते है, इनकी मुद्रा यूरो सर्वाधिक देशों में प्रचलन में है.
  • यूरोप का क्षेत्रफल 1 करोड़ 2 लाख वर्ग किमी है, आसान भाषा में समझने के लिए यह भारत के कुल क्षेत्रफल का तीन गुना है भारत का क्षेत्रफल लगभग 33 लाख वर्ग किमी है.

यूरोप महाद्वीप एक नजर

यूरोप महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का ऑस्ट्रेलिया के बाद सबसे छोटा दूसरा महाद्वीप है | उत्तरी गोलार्ध में स्थित महाद्वीपों में सबसे छोटा महाद्वीप यूरोप ही है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है ।

वही जनसंख्या की दृष्टि से देखा जाए तो यूरोप विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या के मामले में तीसरे स्थान पर आता है। गौरतलब है कि सबसे अधिक आबादी एशिया महाद्वीप में निवास करती है जहां चीन भारत पाकिस्तान तथा बांग्लादेश जैसे अधिक जनसंख्या वाले देश स्थित हैं।

यूरोप महाद्वीप को प्रायद्वीपो का प्रायद्वीप कहा जाता है क्योंकि यूरोप महाद्वीप की तटीय सीमा सबसे अधिक है । वही यह विश्व का एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जिस महाद्वीप में कोई मरुस्थल नहीं है।

यूरोपीय महाद्वीप को अक्षांश स्थिति के अनुसार देखे तो अधिकांश महाद्वीप का भाग 35 डिग्री उत्तरी अक्षांश 70 डिग्री उत्तरी अक्षांश के मध्य स्थित है। जानकारी के लिए बता दें कि जीरो डिग्री अक्षांश रेखा पृथ्वी को दो भागों में बांटती है।

कई बार आपने ग्रेट ब्रिटेन नाम सुना होगा ग्रेट ब्रिटेन में वेल्स स्कॉटलैंड तथा इंग्लैंड शामिल है। वही यूनाइटेड किंगडम में 4 देश शामिल है उनमें वेल्स स्कॉटलैंड इंग्लैंड तथा उत्तरी आयरलैंड है । अर्थात ग्रेट ब्रिटेन में उत्तरी आयरलैंड को शामिल करने के बाद इसे यूनाइटेड किंगडम कहा जाता है। आयरलैंड तथा ग्रेट ब्रिटेन के मध्य आयरिश सागर स्थित है|

इंग्लैंड की राजधानी लंदन है ,जो टाइम नदी के किनारे पर बसा हुआ शहर है| पेरिस सीन नदी के किनारे स्थित है जो फ्रांस की राजधानी है तथा इसे विश्व का सबसे सुंदर नगर माना जाता है और इसे फैशन की नगरी भी कहा जाता है। यूरोप महाद्वीप की सबसे लंबी नदी वोल्गा है|

इटली को यूरोप का भारत कहा जाता है क्योंकि इटली भी यूरोप का प्रमुख कृषि प्रधान देश है। इटली की राजधानी रोम टाइबर नदी के मुहाने पर स्थित है इसे सात पहाड़ियों का शहर कहा जाता है। इटली में बहने वाली पो नदी को यूरोप की गंगा कहा जाता है।

इटली और फ्रांस के मध्य आल्पस पर्वत स्थित है आल्पस पर्वत की सबसे ऊंची पर्वत चोटी का नाम माउंट ब्लॉक है जिसकी ऊंचाई 4810 मीटर है । इसके साथ ही फ्रांस और इटली के मध्य एक सुरंग भी है जो विश्व की सबसे लंबी सुरंग है जिसकी लंबाई 12 किलोमीटर है।

यूरोप में स्थित जूरा पर्वत फ्रांस और स्विट्जरलैंड के बीच स्थित है| इसी जुरा पर्वत से विश्व की सबसे व्यस्त नदी राइन नदी निकलती है तथा राइन नदी के मुहाने पर रॉटरडम बंदरगाह स्थित है जो विश्व में सबसे अधिक माल भार वहन करने वाला बंदरगाह माना जाता है। वही पिरेनीज पर्वत फ्रांस और स्पेन के बीच स्थित है।

रोटी की डलिया यूक्रेन को कहा जाता है क्योंकि यहां पर सर्वाधिक मात्रा में गेहूं का उत्पादन होता है। गेहूं का स्टोरेज हंगरी को कहा जाता है |

स्ट्रांबोली ज्वालामुखी को भूमध्य सागर का प्रकाश स्तंभ कहा जाता है स्ट्रांबोली एक सक्रिय ज्वालामुखी है। भूमध्य सागर के तटवर्ती देशों में सर्वाधिक मात्रा में अंगूर अंजीर और जैतून जैसी फसलों का उत्पादन किया जाता है।

डेनमार्क देश डेयरी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है यहां पर सहकारी कृषि को सर्वाधिक बढ़ावा दिया गया है ,स्थानीय भाषा में सहकारी या सामूहिक खेती को कोलखहोज  कहते हैं.

डेन्यूब नदी यूरोप की एकमात्र ऐसी नदी है जो पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है। बाकी अधिकांश नदियां पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है तथा अपना जल अटलांटिक महासागर की ओर ले जाती है या फिर भूमध्य सागर की ओर। डेन्यूब नदी यूरोप के 10 देशों से गुजरती है तथा काला सागर में जाकर गिरती है।

जर्मनी में स्थित कील नहर उत्तरी सागर को बाल्टिक सागर से जोड़ती है। रीगा की खाड़ी एस्टोनिया तथा लातविया के बीच में स्थित है। फिनलैंड की खाड़ी फिनलैंड और एस्टोनिया के मध्य स्थित है। गोटा नहर स्वीडन में स्थित है ।

फिनलैंड को हजार झीलों का देश भी कहा जाता है। नॉर्वे को मध्यरात्रि के सूर्य का देश कहा जाता है क्योंकि जिस समय हमारे यहां मध्य रात्रि का समय होता है उसी समय नॉर्वे में सूर्योदय होता है। स्केडवेनियन  देशों के समूह में नार्वे ,स्वीडन डेनमार्क तथा आइसलैंड को शामिल किया जाता है|

यह भी पढ़े

उम्मीद करता हूँ दोस्तों यूरोप महाद्वीप के बारे में जानकारी About Europe Continent In Hindi का यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा.

यदि आपको यूरोप के बारे में दी जानकारी पसंद आई हो तो अपने फ्रेड्स के साथ भी शेयर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *