अजय देवगन जीवन परिचय Ajay Devgan biography in Hindi

अभिनेता अजय देवगन जीवन परिचय जीवनी Ajay Devgan biography in Hindi: 90 के दशक में फिल्मी दुनिया में राज करने वाले अजय देवगन के आज भी करोड़ों की संख्या में फैंस हैं। इसलिए आज हम इस फ्रेश टॉपिक में अजय देवगन के बारे में बताने वाले है.

अजय देवगन बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता है जो हर तरह के किरदार को बखूबी निभाते हैं चाहे वह एक पुलिस ऑफिसर का किरदार हो या फिर तानाजी जैसे वीर योद्धा का किरदार! अजय अपने किरदार में पूरी तरह घुस जाते हैं। 

अजय देवगन जीवन परिचय Ajay Devgan biography in Hindi

अजय देवगन जीवन परिचय Ajay Devgan biography in Hindi

“फूल और कांटे” फिल्म से अपने करियर का शुरुआत करने वाले अजय देवगन अपने फिल्मी करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्म बना चुके हैं। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद अजय ने बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना काजोल से शादी की थी। 

बॉलीवुड में अजय का यह बेहतरीन सफर इतना आसान नहीं था। आज के इस आर्टिकल में आप अजय देवगन के सफर के साथ साथ उनके बारे में भी जानेंगे। 

अजय देवगन का संक्षिप्त परिचय 

नामअजय देवगन
असली नामविशाल वीरू देवगन
जन्म2 अप्रैल 1969
जन्म स्थानभारत, न्यू दिल्ली
पिता का नामवीरू देवगन
मां का नामवीणा देवगन
भाई का नामअनिल देवगन
पेशाअभिनेता, प्रोडक्शन, डायरेक्टर
मैरेट्रियल स्टेटसमैरिड
पत्नी का नामकाजोल
बेटी का नामन्यासा
बेटा का नामयुग
संपत्ति300 करोड़ की संपत्ति

अजय देवगन का प्रारंभिक जीवन

अजय का जन्म 2 अप्रैल, 1969 में भारत की राजधानी नई दिल्ली में हुआ था। हालांकि बहुत से लोगों का कहना है कि ये पंजाब से आए हैं। उनके बचपन का नाम विशाल देवगन था। लेकिन जब यह फिल्म में आए तब इन्होंने अपना नाम बदलकर अजय रख लिया। 

डार्क कांप्लेक्शन (सांवला) होने के कारण अजय का काफी मजाक उड़ाया जाता था लेकिन अपने एक्टिंग के बल पर उन्होंने सब को गलत साबित कर दिया‌ था। 

उनके पिता का नाम वीरू देवगन था और इनके पिता उस समय के फेमस स्टंटमैन और डायरेक्टर में से एक थे। ‌अपने पिता को अजय हमेशा से ही एक्टिंग करते हुए देखते थे और डायरेक्टर होने की वजह से अजय को बहुत ही कम उम्र में फिल्मों में एक्टिंग करने का भी मौका मिला था। 

अजय की शिक्षा

अजय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सिल्वर बीच हाई स्कूल में पूरी की इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से आगे की पढ़ाई की। पर एक्टिंग में दिलचस्पी होने के कारण अजय अपनी आगे की पढ़ाई जारी न रख सके और कॉलेज में ही पढ़ते हुए फिल्म की दुनिया में कूद गए।

अजय का पारिवारिक जीवन 

अजय देवगन फिल्मों में आने से पहले ही एक अच्छी फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। अजय के पिता का नाम वीरू देवगन है। वे बहुत फेमस स्टंटमैन और निर्देशक है। इनकी मां का नाम वीणा देवगन है। उनके चचेरे भाई का नाम अनिल देवगन है। इनकी एक बहन भी है जिसका नाम नीलम गांधी है। 

अजय देवगन के करियर की शुरुआत

अजय देवगन ने अपनी करियर की शुरुआत 1991 फूल और कांटे फिल्म से की है। उन्होंने इस फिल्म की शुरुआत में मोटरबाइक में जो स्टंट दिखाया था। उसे आज तक लोग काफी पसंद करते हैं। 1992 में इन्होंने जिगर फिल्म में काम किया था। इसी साल उन्हें सर्वश्रेष्ठ डेब्यू अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। 

साल 1993 में अजय ने एक के बाद एक 9 फिल्में की थी और सभी बहुत अच्छी साबित हुई क्योंकि लोगों को उनकी फिल्म बहुत अच्छी लगी थी। इन नौ फिल्मों में से संग्राम, एक ही रास्ता मंच, शक्तिमान; धनवान; और बेदर्दी को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया था। 

1994 में बनाई गई विजयपथ फिल्म में तब्बू के साथ इनकी जोड़ी को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया था। 

बॉलीवुड के इतिहास में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देने वाली फिल्म इश्क में भी उन्होंने काम किया था। इसलिए आज भी इस फिल्म को लोग उतने ही शौक से देखते हैं जैसे उस समय देखा करते थे।

1999 में उन्होंने प्यार तो होना ही था, हिंदुस्तान की कसम और कच्चे धागे जैसी कई अच्छी फिल्मों में अजय ने काम किया।

साल 2010 में अजय ने once upon A Time Mumbai फिल्म में गैंगस्टर का किरदार बहुत ही अच्छे से निभाया था। इस फिल्म ने भी बॉक्स आफिस में काफी तहलका मचाया था और इससे अजय को काफी अच्छी कमाई भी हुई। 

यह वो समय था जब देवगन बॉलीवुड पर पूरी तरह से छा चुके थे और लोगों के दिलों में राज कर रहे थे। काफी नाम कमा लेने के बाद इन्होंने सिंघम, गंगाजल, जैसी फिल्मों से भी लोगों का दिल जीता था। इतना ही नहीं हाल ही में रिलीज हुए तानाजी नामक एतिहासिक फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया।

अजय देवगन की अचीवमेंट्स और अवॉर्ड्स

अजय को उनके कामों के लिए कई सारे अवार्ड से नवाजा गया है। इनके डेब्यू के समय इन्हें बेस्ट डेब्यु अवॉर्ड भी मिला था। गंगाजल जैसी महान फिल्म के लिए इन्हें फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 

इसके अलावा उन्होंने ओमकारा (2006), अपहरण (2004) और राजनीति (2009) फिल्मों के लिए राष्ट्र अवार्ड भी मिला था।

इन सभी अवॉर्ड्स के अलावा भी कई सारे ऐसे अवार्डस है जिससे इन्हें सम्मानित किया गया था। 

प्रड्यूसर के तौर पर अजय का करियर

2000 में इन्होंने “Ajay devgan films” नामक प्रोडक्शन कंपनी की स्थापना की थी। प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत करने के बाद इन्होंने अपनी कंपनी में राजू चाचा (2000), यू मी और हम (2008) और सन ऑफ सरदार (2012), फन बिगिन्स (2010), बोल बच्चन (2012) और बोल मानुस (2012), 2020 में तन्हाजी, (2021 ) जैसी कई हिट फिल्में बनाई हैं। 

अजय देवगन का वैवाहिक जीवन

अजय देवगन ने बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री काजोल से शादी की थी। शादी के बाद इन दोनों की जोड़ी को‌  an unlikely pair बुलाया जाता था लेकिन इन दोनों ने साबित कर दिया कि अगर प्यार सच्चा हो तो और कोई भी चीज मायने नहीं रखती। आज अजय और काजोल के दो बच्चे हैं जिनके नाम न्यासा और युग है। 

अजय देवगन की लग्जरी लाइफ़स्टाइल

अजय देवगन एक बहुत ही लग्जरियस लाइफ स्टाइल को फॉलो करते हैं। वे अपने परिवार के साथ एक बहुत ही बड़े और शानदार घर में रहते हैं। अजय के पास चमचमाती गाड़ियों की कलेक्शन भी हैं।

साथ ही साथ दुनिया घूमने के लिए अजय ने अपने लिए एक प्राइवेट जेट भी खरीदा था। और इस तरह प्राइवेट जेट खरीदने वाले अजय बॉलीवुड के पहले अभिनेता बन गए थे। 

अजय देवगन की प्रसिद्ध फिल्में

बॉलीवुड के अपने करियर में अजय ने कई सारे अच्छी फिल्में की हैं। जिनमें से कुछ प्रमुख फिल्मों के नाम नीचे दिए गए है 

फूल और काँटा (1991), जिगर (1992),  दिलजले (1996), जान (1996), इश्क (1997), मेजर साब (1998), प्यार तो होना ही था (1998), होगी प्यार की जीत (1999), हम दिल दे चुके सनम (1999), गंगाजल (2003),  गोलमाल 3 (2010), सिंघम (2011),  हिम्मतवाला (2013), सिंघम रिटर्न्स (2014), एक्शन जैक्सन (2014), दृश्यम (2015), रेड (2018) और तानाजी (2020). 

इन सभी फिल्मों के बिना बॉलीवुड अधूरा है।‌ बॉलीवुड को ये फिल्में देने वाले कोई और नहीं बल्कि अजय देवगन हैं। 

अजय देवगन आने वाली फिल्में | Ajay Devgn Upcoming Movies

फिल्म नामरिलीज डेट
गोबर2022
साढ़े साती28 Dec 2021
चाणक्य29 Dec 2021
गंगूबाई काठियावाड़ी06 Jan 2022
राइज़ रौर रिवोल्ट (आर आर आर)07 Jan 2022
नांधि हिंदी रीमेकMar 2022
गोलमाल 504 Mar 2022
लव रंजन नेक्स्ट18 Mar 2022
सिंघम 304 Apr 2022
रनवे 3429 Apr 2022

अजय देवगन की संपत्ति 

अजय देवगन की संपत्ति की बात की जाए तो इनकी कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपए हैं। डॉलर में इनकी नेटवर्थ की बात की जाए तो इनके पास 40 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। 

 वह फिल्मों से अजय को 40-50 करोड रुपए की कमाई आराम से हो जाती है। ब्रांड एंडोर्समेंट से भी इनकी अच्छी कमाई हो जाती हैं। प्रोडक्शन से अजय 100 करोड रुपए तक कमाते हैं।।

अजय देवगन से जुड़े कुछ अनसुने तथ्य 

  • अजय का घर का नाम राजू है। 
  • बचपन में अजय ने प्यारी बहना नाम के फिल्म में किरदार निभाया था। 
  • अजय ने तीन फिल्मों को डायरेक्ट किया है। You and me, Hum और Shivaay. 
  • फिल्मों के शुरुआती दिनों में अजय देवगन के चेहरे का सभी मजाक उड़ाते थे लेकिन उस समय अजय को अमिताभ बच्चन ने हौसला देते हुए “डार्क हॉर्स” कहकर पुकारा। 
  • अजय को लंबा-लंबा इंटरव्यू देना पसंद नहीं है। 
  • अजय देवी दुर्गा के भक्त हैं। 
  • अजय हर साल चादर चढ़ाने के लिए अजमेर की दरगाह पर जाते हैं। 
  • प्राइवेट जेट रखने वाले अजय अब bollywood के पहले अभिनेता बन चुके है।

FAQ

अजय देवगन का असली नाम क्या है ? 

अजय का असली नाम विशाल वीरू देवगन है। 

अजय का जन्म कब हुआ था ? 

अजय का जन्म 2 April 1969 है। 

अजय देवगन की उम्र क्या है?

अजय देवगन की उम्र 52 साल हैं।

अजय का पत्नी का नाम क्या है?

अजय की पत्नी का नाम काजोल है। 

अजय देवगन के पिता का नाम क्या है ? 

अजय देवगन के पिता का नाम वीरू देवगन है।

अजय देवगन के पास कितनी संपत्ति है?

अजय देवगन के पास करीब 300 करोड रुपए की संपत्ति है।

यह भी पढ़े

उम्मीद करता हूँ दोस्तों अजय देवगन जीवन परिचय Ajay Devgan biography in Hindi का यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा.

यदि आपको अजय देवगन की जीवनी के बारे में दी कहानी पसंद आई हो तो अपने फ्रेड्स के साथ भी शेयर करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *