आलिया भट्ट का जीवन परिचय Alia Bhatt Biography in Hindi बॉलीवुड में डिंपल गर्ल और नटखट गर्ल के तौर पर मशहूर आलिया भट्ट ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कैरियर की शुरुआत काफी कम उम्र में ही कर दी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म “संघर्ष” में आलिया ने प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार अदा किया था।
आलिया भट्ट का जीवन परिचय Alia Bhatt Biography in Hindi
विषय सूची

यह जिस खानदान में पैदा हुई थी, वह पहले से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। इसीलिए बचपन से ही इन्हें अपने परिवार में फिल्मी माहौल प्राप्त हुआ।
भट्ट की अधिकतर फिल्में सुपर डुपर हिट साबित हुई हैं, जिनमें बद्री की दुल्हनिया, स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी पिक्चरें शामिल है। आज हम इस लेख में आलिया भट्ट के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें उनकी जीवनी के माध्यम से सांझा करेंगे।
आलिया भट्ट का व्यक्तिगत परिचय
नाम | आलिया भट्ट |
अन्य नाम | शनाया |
जन्म तारीख | 15 मार्च,1993 |
जन्म स्थान | मुम्बई, महाराष्ट्र |
राशि | मीन |
उम्र | 25 |
पता | 205, स्लिवर बिच अपार्टमेंट, जुहू, मुंबई |
स्कूल | जमनाबाई नरसी स्कूल |
लक्की नंबर | 6 और 1 |
ओक्यूपेशन | एक्टरेस,माडल,सिंगर |
भाषा | हिंदी , इंग्लिश,पंजाबी |
धर्म | हिंदू |
नागरिकता | इंडियन |
बुरी आदत | ड्रिंकिंग |
ट्विटर पेज | @aliaa08 |
फेसबुक पेज | @ImAliaaBhatt |
इन्स्टाग्राम अकाउंट | Aliaabhatt |
प्रारंभिक जीवन
बॉलीवुड की चुलबुली और डिंपल गर्ल आलिया भट्ट का जन्म भट्ट खानदान में साल 1993 में 15 मार्च को देश के महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में हुआ था। इनके पिता श्री महेश भट्ट और चाचा मुकेश भट्ट बॉलीवुड की जानी मानी हस्ती हैं।
आपकी इंफॉर्मेशन के लिए बता दें कि, आलिया की माताजी श्रीमती सोनी राजदान भी बॉलीवुड की एक फेमस फिल्म डायरेक्टर और अभिनेत्री रह चुकी हैं और उन्होंने कई फिल्मों तथा टीवी सीरियल में भी कार्य किया है।
आलिया भट्ट का परिवार
कजिन भाई:
- इमरान हाशमी
- मोहित सूरी
- विशाल भट्ट
- राहुल भट्ट
बहन:
- शाहीन भट्ट
- कजिन बहन:
- पूजा भट्ट
शिक्षा
आलिया भट्ट ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में स्थित जमनाबाई नर्सी स्कूल से पूरी की थी। अपने बाल्यकाल में भट्ट पढ़ाई में औसत दर्ज की छात्रा थी।
पढ़ाई के अलावा इन्हें दूसरी चीजों में भी काफी ज्यादा इंटरेस्ट था। खासतौर पर तो ड्रामा में, आलिया भट्ट ने 19 साल की उम्र में ही अपनी पहली हिट फिल्म बॉलीवुड को दी थी, जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।
आलिया भट्ट की व्यक्तिगत जानकारी-
आलिया बचपन से ही काफी ज्यादा नटखट और चुलबुली स्वभाव की हैं, आज भी उनके चेहरे के हाव भाव देखकर यह समझा जा सकता है। खाली टाइम में आलिया भट्ट चारकोल पेंटिंग करती हैं, साथ ही हेड बोल खेलती हैं।
कई समाचारपत्रों के अनुसार आलिया के पास ब्रिटेन की सिटीजनशिप भी है। भट्ट के बारे में एक इंटरेस्टिंग फैक्ट है यह भी है कि यह बचपन से ही खाने की काफी ज्यादा शौकीन है,
इसीलिए बचपन में ही वह मोटापे का शिकार हो गई थी और जब स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म के लिए करण जौहर ने लड़कियों के ऑडिशन लेना चालू किया, तो उन्होंने आलिया के सामने यह शर्त रखी थी, अगर आलिया अपने बढ़े हुए वजन को कम कर लेती हैं तो उन्हें स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म में काम अवश्य दिया जाएगा।
जिसके बाद भट्ट ने करण जौहर की बात को मानते हुए एक प्रोफेशनल प्राइवेट ट्रेनर की देखरेख में तकरीबन 15 से 16 किलो तक का वजन कम किया, वह भी सिर्फ 3 महीने में।
आज के टाइम में भी भट्ट खाने की काफी ज्यादा शौकीन है। खासतौर पर इन्हें फ्रेंच Frines खाने का बहुत ही ज्यादा शौक है।
आलिया अपनी बॉडी का और अपनी सुंदरता का खास ध्यान रखती है और इसके लिए वह एक्सपर्ट के द्वारा बताए गए टिप्स को फॉलो करती हैं और अच्छी डाइट तथा पूरी नींद लेती है।
वह जब फ्री होती है, तब यह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए अक्सर चली जाती हैं। आलिया नॉन वेजिटेरियन- और वेजिटेरियन दोनों है।
आलिया भट्ट का लुक
- आलिया भट्ट चेहरे से गोरी हैं।
- इनकी आंखों का रंग काला है।
- इनके बालों का रंग लाइट ब्राउन है।
- इनकी लंबाई टोटल 5 फुट 4 इंच है।
- इनका वजन 54 किलो है।
- इनकी बॉडी साइड अप्पर 32, कमर 26 और लोवर 34 है।
आलिया के प्रेम प्रसंग
जब आलिया छठवीं क्लास में अपनी स्टडी कर रही थी, तब वह रवि दुबे नाम के लड़के को बहुत ही ज्यादा पसंद करती थी। इसके बाद आलिया भट्ट को अली दादरकर नाम के लड़के से प्यार हुआ। यह उनके स्कूल के टाइम की बात है।
इसके बाद जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में इनके कैरियर की स्टार्टिंग हुई, तब इनका नाम अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जुड़ा और आगे चलकर के इनका नाम अर्जुन कपूर तथा डेविड धवन के बेटे वरुण धवन के साथ जुड़ा। हालांकि वरुण धवन के साथ वह लंबे समय तक चर्चा में रही, आलम यह था कि कई लोग यह भी मानने लगे थे कि वरुण धवन ही आलिया के बॉयफ्रेंड है।
आलिया भट्ट की शादी
एक इंटरव्यू में जब आलिया से इनकी मैरिज के बारे में क्वेश्चन किया गया, तो इन्होंने जवाब में कहा कि मैं अपनी शादी ग्रीस देश में जाकर करूंगी और मैं चाहती हूं कि मेरी शादी में बहुत ही कम लोग आए।
मैं अपनी मर्जी से मैरिज करना चाहती हूं और सबसे इंटरेस्टिंग बात यह थी कि इन्होंने यह भी कहा था कि मैं और लड़कियों की तरह लहंगा पहन कर शादी नहीं करूंगी, बल्कि मैं पजामा पहन कर शादी करना चाहती हूं।
मुझे एक ऐसे लड़के की तलाश अपने पति के तौर पर है, जो शादी होने के बाद मेरा दोस्त बन कर रहे। मेरी इच्छा है कि शादी होने के बाद भी मै बॉलीवुड में काम करते रहुं।
आलिया भट्ट का बॉलीवुड कैरियर
आलिया भट्ट की बॉलीवुड में एंट्री काफी कम उम्र में ही हो गई थी और कम उम्र होने के बावजूद भी इन्होंने अपने अभिनय के दम पर कई हिट फिल्में दी। आइए नजर डालते हैं,आलिया के बॉलीवुड करियर पर।
संघर्ष
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आलिया भट्ट ने साल 1999 में आई फिल्म संघर्ष में काम किया था। इस फिल्म में इनका किरदार बहुत ही छोटा था।
स्टूडेंट् ऑफ दी इयर
आलिया ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के साथ मिलकर के साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म में काम किया था। इस फिल्म को दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा पसंद किया था और यह पहली फिल्म थी आलिया भट्ट की, जो सुपरहिट साबित हुई।
भट्ट को इस फिल्म के लिए कई पुरस्कार भी प्राप्त हुए थे और इसी फ़िल्म के कारण इनके नाम को बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्म फेयर अवार्ड हेतु नॉमिनेट किया गया था।
हाइवे
फिल्म हाईवे को आलिया ने साल 2014 में किया था और इस फिल्म के अंदर आलिया भट्ट ने वीरा त्रिपाठी का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए भट्ट को फिल्म फेयर में क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला था। आलिया के साथ इस फिल्म में रणबीर हुड्डा भी थे।
टू स्टेट्स
चेतन भगत के नोवल के स्टोरी पर आधारित यह फिल्म साल 2014 में बनी थी और इस फिल्म में भट्ट ने अनन्या स्वामीनाथन का किरदार निभाया था। इसमें हीरो के तौर पर अर्जुन कपूर दिखाई दिए।
हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया
इस फिल्म में आलिया भट्ट के हीरो वरुण धवन थे और इसमें आलिया ने काव्या प्रताप सिंह का किरदार निभाया था। यह एक रोमांटिक कॉमेडी पिक्चर थी, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया। इस पिक्चर के गाने भी काफी ज्यादा हिट साबित हुए थे।
शानदार
शानदार फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी,जो की रोमांटिक कॉमेडी पिक्चर थी। आलिया भट्ट ने इस फिल्म में काफी अच्छी एक्टिंग की थी। आलिया के हीरो के तौर पर इस पिक्चर में शाहिद कपूर ने काम किया था।
उड़ता पंजाब
उड़ता पंजाब फिल्म पंजाब में ड्रग्स के बढ़ते हुए कारोबार और पंजाब के युवा वर्ग के द्वारा किए जाने वाले ड्रग्स का सेवन करने के ऊपर बनी थी, यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी।
इस पिक्चर में आलिया भट्ट ने बिहारी नंदा का किरदार निभाया था। आलिया भट्ट के अलावा इस फिल्म में करीना कपूर, दलजीत और शाहिद कपूर ने भी काम किया था। उड़ता पंजाब फिल्म को टोटल 4 अवार्ड प्राप्त हुए थे,जिसमें भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था।
कपूर एंड संस्
कपूर एंड संस एक रोमांटिक ड्रामा पिक्चर थी,जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस पिक्चर के अंदर प्रिया नाम के किरदार को आलिया भट्ट ने निभाया था।इस फिल्म में आलिया के को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और ऋषि कपूर थे।
डियर जिंदगी
डियर जिंदगी पिक्चर में आलिया ने कायरा नाम का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस पिक्चर के लिए भट्ट का नाम बेस्ट एक्ट्रेस फॉर फिल्म फेयर अवार्ड की नॉमिनेशन की लिस्ट में था। इस पिक्चर के हीरो शाहरुख खान थे।
बद्रीनाथ की दुल्हनिया
बद्रीनाथ की दुल्हनिया पिक्चर साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस पिक्चर के अंदर आलिया ने वैदेही त्रिवेदी का किरदार निभाया था। आपकी इंफॉर्मेशन के लिए बता दें कि, इस पिक्चर के लिए भी बेस्ट फिल्म फेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस की नॉमिनेशन लिस्ट में आलिया का नाम था। भट्ट ने इस पिक्चर में “मैं तेनू समझावां” गाना भी गाया था।
आलिया भट्ट के विज्ञापन
फिल्मों में काम करने के अलावा आलिया भट्ट अपनी एक्स्ट्रा इनकम करने के लिए छोटे-छोटे टीवी की एडवर्टाइजमेंट भी करती हैं।आलिया भट्ट मुख्य तौर पर नीचे दी गई एडवर्टाइजमेंट में दिखाई देती है।
- कोका-कोला
- फिल्प्स इंडिया
- काप्रेसे
- मेक माय ट्रिप
- कॉर्नेटो
- गार्नियर
- मेबलिन
भट्ट की संपत्ति की जानकारी
कम एज में ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हासिल करने वाली आलिया भट्ट ने काफी बढ़िया संपत्ति भी अर्जित की है।इनकी संपत्ति की जानकारी इस प्रकार है।
- भट्ट की सालाना इनकम टोटल ₹40,0000000 है।
- यह एक फिल्म में रोल करने के लिए चार करोड़ 20 करोड़ रुपए लेती है।
- किसी ब्रांड को प्रोमोट करने के लिए आलिया भट्ट 3.5 करोड लेती हैं।
- साल 2018 के आंकड़ों के अनुसार आलिया भट्ट की टोटल संपत्ति 2189 करोड़ है।
आलिया भट्ट के बारे में रोचक तथ्य
- करण जौहर के कहने पर आलिया ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर फिल्म में रोल पाने के लिए 16 किलो का वजन 3 महीने में घटाया था।
- हवाई जहाज में बैठने से आलिया को बहुत ही ज्यादा डर लगता है,इसलिए वह हवाई जहाज में बैठने से डरती हैं।
- आलिया के अनुसार ज्यादा सोने से खूबसूरती बढ़ती है, इसीलिए वह अधिक से अधिक सोने का प्रयास करती हैं।
- चॉकलेट और आइसक्रीम आलिया भट्ट को बहुत ही ज्यादा पसंद है और भट्ट रोजाना कोई ना कोई चॉकलेट या फिर आइसक्रीम अवश्य खाती हैं।
- इसके अलावा आलिया को मूंग की दाल का हलवा भी बहुत ही अच्छा लगता है। वैसे तो आलिया भट्ट के कई दोस्त हैं परंतु उन्हें अधिकतर समय अकेले गुजारने में ही अच्छा लगता है।
- भट्ट को जानवरों से बहुत ज्यादा लगाव है और वह जानवरों के लिए काम करने वाली पेटा इंडिया इंस्टिट्यूट का भी सपोर्ट करती है।आलिया के पास खुद की एक बिल्ली भी है।
- अन्य लोगों की तरह आलिया भट्ट को भी पिक्चर में रोल पाने के लिए ऑडिशन देना पड़ा था।
- आपकी इंफॉर्मेशन के लिए बता दें कि आलिया भट्ट को अंधेरे से बहुत ज्यादा डर लगता है,जिसका कारण निक्टोफोबिया की बीमारी है।
- आलिया को खेल खेलना भी काफी ज्यादा पसंद है और वह डांस करने की भी काफी शौकीन है।
यह भी पढ़े
- नोरा फतेही का जीवन परिचय
- सलमान खान का जीवन परिचय
- प्रिया प्रकाश वारियर का जीवन परिचय
- सपना चौधरी का जीवन परिचय
- नेहा कक्कड़ का जीवन परिचय
उम्मीद करते है फ्रेड्स आलिया भट्ट का जीवन परिचय Alia Bhatt Biography in Hindi का यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा, अगर आपको आलिया की जीवनी में दी जानकारी पसंद आई हो तो अपने फ्रेड्स के साथ जरुर शेयर करें.