अल्लू अर्जुन का जीवन परिचय | Allu Arjun Biography in Hindi

अल्लू अर्जुन का जीवन परिचय | Allu Arjun Biography in Hindi जब से पुष्पा मूवी आयी है, तब से लोग साउथ इंडिया में ही नहीं पूरे भारत में सिनेमा के दीवाने अल्लू को जानने के लिए बेताब हो गए हैं।

पुष्पा मूवी में अभिनय की वजह से आज कई लोग अल्लू के बारे में करीब से जानना चाहते है अर्जुन कौन हैं?  उन्होंने फिल्मी दुनिया में एंट्री कैसे मारी? उनका पसन्दीदा अभिनेता कौन है ?

उनकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन सी है ? उनका नेटवर्थ कितना है  ? यही नहीं लोग अल्लू की रूटीन क्या है ? जैसे अर्जुन कब सोते है कब जागते है और कितने घण्टे जिम में पसीना बहाते हैं।

अल्लू अर्जुन का जीवन परिचय | Allu Arjun Biography in Hindi

इन सभी प्रश्नों का उत्तर जानने के लिए बेताब हैं।आइए जानते है कि अल्लू अर्जुन ऐसे कौन से शख्सियत है जिनकी चर्चा आज बॉलीवुड बिना किये हुए रह नही पा रहा है ।

जन्म 8 अप्रैल 1983
माता-पिताअल्लू निर्मला और अल्लू रविंद
पत्नीस्नेहा रेड्डी
बच्चेअल्लू अयान और अल्लू आरहा
गर्लफ्रैंडसामन्था अक्कीनेनी
मनपसंद भोजनथाई और मैक्सिकन व्यंजन
मनपसंद रंगब्लू एंड व्हाइट एंड ब्लैक
मनपसंद एक्टरमेगास्टार चिरंजीवी
मनपसंद एक्ट्रेसरानी मुखर्जी
हाइटपांच फुट नौ इंच

अल्लू अर्जुन कौन है ?

अल्लू अर्जुन एक टॉलीवुड अभिनेता हैं।जिनकी मूवी तमिल और मलयालम भाषा मे रिलीज होती हैं।उनकी मूवी की मांग को देखते हुए उनकी मूवी हिंदी में भी डबिंग होने लगी हैं।

अर्जुन विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति है। साथ ही अल्लू एक अच्छे डांसर और पार्श्व गायक भी है।एक प्रकार से वो एक चारकोल एक्टर हैं। भूरे रंग की भौंहे और हल्के भूरे रंग के बालों के साथ जब स्टेज पर अल्लू आते है तो लोग उनको एकटक देखने लगते हैं। 

लड़कियों की दीवानगी अल्लू अर्जुन के प्रति जायज भी है क्योंकि अल्लू का ड्रेसिंग सेंस और प्रेजेंट ऑफ माइंड जिसको देखकर लड़किया उनकी ओर  खिंची चली आती  हैं।

जन्म माता – पिता

अर्जुन का जन्म भारत  के तमिलनाडु राज्य  के चेन्नई राजधानी में 8 अप्रैल 1983 को हुआ था। अल्लू अर्जुन के पिता का नाम अल्लू अरविंद है जो पेशे से एक प्रोड्यूसर हैं और उनकी माता का नाम अल्लू निर्मला है जो एक हाउसवाइफ होने के साथ ही महिलाओं और बच्चों के लिए समर्पित गैर सरकारी संगठन में अपनी सेवाएं देती हैं.

और बचे शेष वक्त में वह अपने पोते – पोतियों के साथ टाइम बिताते हैं। अल्लू के दादाजी अल्लू राम लिंगिया प्रसिद्ध 60 के दशक के एक प्रसिद्ध कॉमेडियन थे।

अल्लू अर्जुन के पत्नी और बच्चे का क्या नाम है ?

अल्लू अर्जुन की पत्नी का नाम स्नेहा रेड्डी हैं।जो हैदराबाद के मशहूर बिजनेस मैन सी शेखर की पुत्री है।अल्लू स्नेहा रेड्डी को 2009 से डेट करना शुरू किए थे और 2011 में वो दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

शादी के बंधन में बंधने के बाद सन 2014 में स्नेहा रेड्डी ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम अल्लू अयान हैं। इतना ही नही सन 2016 में एक किलकारी फिर गूंजी ।

इस बार किलकारी एक लड़के की नही अपितु एक लड़की की थी जिसका नाम अल्लू अरहा है।अल्लू अर्जुन अपने सयुंक परिवार के साथ प्रेमपूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

अर्जुन की गर्लफ्रैंड

अल्लू अर्जुन की वर्तमान जीवनसाथी स्नेहा रेड्डी, कभी उनकी गर्लफ्रैंड भी बनी। जिन्हें अल्लू ने दो साल डेट किया। और बाद में दोनों 2011 में परिणय सूत्र में बंध गए।न्यूज़ चैनलों के मुताबिक अल्लू अर्जुन का सम्बंध साउथ की चार्मिंग एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस सामंथा के साथ भी जोड़ा जाता हैं।

यह अफवाह है यह सच्चाई । उन दोनों के शिवाय इस बात को कोई नही जानता हैं। रही बात मीडिया की तो मीडिया का काम ही है बातों में मिर्च मसाला लगाना।

क्योंकि इससे उनकी टीआरपी बढ़ती हैं। हालांकि कुछ समाचार पत्रों जैसे – टाइम्स ऑफ इंडिया, पंजाब केसरी और कम्पैक्ट जैसे अखबारों में उन दोनों को साथ मे जिम जाते हुए या किसी फ़िल्म प्रमोशन में जाते हुए उनकी तस्वीरों को देखा गया।

यह देखने वाले पर निर्भर करता है कि उन दोनों के बीच क्या रिलेशन हैं। दोस्त का रिलेशन है या गर्लफ्रैंड का। गर्लफ्रैंड का रिलेशन तो हो नही सकता क्योंकि जब स्नेहा रेड्डी को अर्जुन डेट कर रहे थे।

सर्वप्रथम अल्लू ने स्नेहा रेड्डी को सामंथा अक्कीनेनी से मिलवाया। यदि  अल्लू सामन्था से प्रेम करते तो  स्नेहा रेड्डी को क्यो सामन्था से मिलवाते ।

अल्लू अर्जुन को उनके – पिता क्या कहकर पुकारते है ?

अर्जुन के माता – पिता अल्लू अर्जुन को बन्नी के नाम से पुकारते हैं क्योंकि उनके दादाजी का नाम अल्लू अर्जुन का निकनेम बन्नी रखा था। अर्जुन बचपन मे बड़े शरारती थे । इसलिए उनके इस अनोखे शरारतीपन पर उनके दादाजी उन्हें बन्नी नाम दे दिया।

अल्लू अर्जुन की शिक्षा किन- किन विद्यालयों में हुई है ?

शरारती टाइप के अल्लू स्कूल जाने में न नुकुर करते थे। इसीलिए उनके पिता ने अल्लू अर्जुन का नाम पास के सेंट पैट्रिक स्कूल में लिखा दिया।

धीरे – धीरे जब अर्जुन समझदार हो गए तो उनके पिता ने अल्लू अर्जुन का नाम एम एस आर कालेज हैदराबाद में लिखा दिया। 

अल्लू का अभिनय कैरियर कैसे शुरू हुआ ?

अर्जुन जब दो साल के थे तब उन्होंने चिरंजीवी अभिनीत मूवी विजेन्थ में बाल कलाकार का किरदार निभाया।लेकिन वास्तविक रूप में उनका परिचय सन 2003 में के -राघवेंद्र राव द्वारा निर्देशित मूवी गंगोत्री में हुआ । 

गंगोत्री मूवी बहुत हिट मूवी हुई क्योंकि अल्लू अर्जुन ने जो न्यूट्रल चार्मिंग किरदार निभाया उसको देखकर पूरा सिनेमाघर तालियों की गड़गड़ाहट में बदल गया।फिर 2004 में आर्या मूवी आयी।

आर्या मूवी में उनके एक तरफे प्यार को देखकर दर्शक इतना खुश हुए की उन्हें नन्दी ज्यूरी स्पेशल पुरस्कार दिलवा दिया। क्योंकि आर्या मूवी में उन्होंने लड़की के साथ एक तरफे प्रेम का वाले लड़के का किरदार निभाया है वह काबिलेतारीफ तो था ही।

फिर 2005 में उनके निकनेम पर बन्नी मूवी आयी, यह मूवी भी दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रही। 2006 में हैप्पी मूवी आयी इस movie का नाम तो हैप्पी था लेकिन सिनेमाघर में दर्शको के चेहरे पर इस फिल्म को देखकर वह खुशी नहीं आई।

परिणामस्वरूप फिल्म सिर्फ लागत ही निकाल पाई वो भी बड़े कठोज्जत से। फिर सन 2007 में रिलीज हुई देशमुदुरू और 2008 में परुगू ये दोनों मूवी अपने लागत को ही निकाल पाई।

लेकिन अल्लू के कैरियर में तब मोड़ आया जब  आर्या -2 में उनके एक्टिंग को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और सराहा । इस फ़िल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ तेलगु अभिनेता का पुरस्कार मिला। इन सभी फिल्मों ने अल्लू को एक अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया।

अल्लू अर्जुन की मूवी लिस्ट :

(1) बद्रीनाथ

(2) सूर्या द सोल्जर

(3)रुद्रमा देवी

(4) युवादू

(5) सरायनाडू

(6)गुणेश्वर

(7) वेदम

(8) लकी द रेसर

व्यक्तिगत जीवन :

अल्लू का व्यक्तिगत जीवन ज्यादा उथल – पुथल नही रहा हैं। उनका नाम किसी टॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ नही जुड़ा हुआ हैं।

उन्होंने जिससे प्रेम किया, उसी से विवाह भी किया। वह दिव्यांग और असहाय लोगो की मदद भी करते हैं। वह एक नेक दिल व्यक्ति हैं।

अल्लू अर्जुन के पास कितनी कार है ?

  • रेंज रोवर कार जिसकी वर्तमान कीमत 2.5 cr हैं।
  • वैनिटी वैन है जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये हैं।
  •  बीएमडब्ल्यू एक्स – 5 जिसकी कीमत 80 लाख रुपये हैं।
  • जगुआर जिसकी कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपये हैं।
  •  आडी ए 7 है जिसकी कीमत 87 लाख रुपये हैं।

नेट वर्थ या सम्पत्ति

अल्लू की नेट वर्थ  350 करोड़ रुपये हैं। जिनमे 100 cr रुपये का बंगला है और नाईट क्लब हैं, जिसका नाम 800 जुबली हैं।

विज्ञापन से कितना कमाते है ?

अर्जुन एक विज्ञापन का 3 cr करोड़ रुपए लेते हैं।बता  दें वर्तमान में अल्लू रेड बस,कोलगेट मैक्स फ्रेस के ब्रांड एम्बेसडर है ।

अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म कौन सी है ?

पुष्पा मूवी की सफलता देखने के बाद पुष्पा मूवी का सेकंड पार्ट भी बनने वाला हैं।कुछ न्यूज़ चैनल दावा कर रहे है कि पुष्पा मूवी की सेकंड पार्ट का स्क्रिप्ट तैयार हैं।

सम्भावना है कि यह मूवी 2022 के एन्ड अर्थात दिसम्बर मंथ में सिनेमाघरों में आ जायेगा। अर्जुन पुष्पा मूवी की सफलता को देखकर दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है कि उसका सेकंड पार्ट की शूटिंग जल्दी से हो।

अल्लू अर्जुन से जुड़ी लेटेस्ट खबरे :

पुष्पा मूवी की सफलता से खुश होकर अल्लू अर्जुन सिनेमा इंडस्ट्री से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले चुके हैं। अल्लू चाहते हैं की वे अपने परिवार के साथ कुछ टाइम बिता सके।

और फ्रेश होकर पुष्पा मूवी की सेकंड पार्ट की शूटिंग करना प्रारंभ कर देंगे। बता दें अभी उनके घर पर बड़े – बड़े वीआईपी आ रहे हैं उनसे मिलने के लिए डारेक्टर की कतार ही लगी हैं ताकि अल्लू अर्जुन मेरी मूवी साइन कर ले।

  • अल्लू मदिरा पान नही करते है। और न ही स्मोकिंग ।
  • अर्जुन को बुक पढ़ना काफी पसंद है जैसे – उनकी एक पसन्दीदा बुक हैं- हू मूव्ड माई चीज जिसके लेखक डॉक्टर स्पेंसर जॉनसन हैं।
  • अल्लू अर्जुन एक प्ले बैक सिंगर है साथ ही साथ डांसर भी है ।
  • अल्लू अर्जुन बद्रीनाथ मूवी की शूटिंग के दौरान नान – वेज नही खाये थे।जब तक शूटिंग का एन्ड नही हो गया। इसका कारण अल्लू अर्जुन काईश्वर के प्रति समर्पण।
  • अर्जुन धर्म से एक हिन्दू हैं।
  • वह मूवी के रिलीजिंग डेट से पहले तिरुपति बालाजी का दर्शन अवश्य ही करते हैं, जिससे कि उनकी मूवी सुपर – डुपर हिट हो।
  • बता दें अल्लू कामो को वो बड़ी शिद्दत से करते हैं। एक बार जो प्रोजेक्ट अपने हाथ मे ले लेते है उसे पूरी निष्ठा के साथ करते है।
  •  अल्लू बचपन मे शरारती थे। वह एक बार अपनी बात मनवाने के लिए घर छोड़ने की धमकी भी दे चुके हैं।

FAQ:

इनका मनपसंद रंग क्या है ?

अल्लू का मनपसंद कलर ब्लैक एंड ब्लू नेवी हैं।वह अधिकतर मूवी में इसी कलर का शर्ट पहनते हैं।

अर्जुन का मनपसंद खाना क्या है ?

अल्लू का मनपसंद व्यंजन थाई व्यंजन और मैक्सिकन व्यंजन हैं।

अर्जुन के मनपसंद पेय पदार्थ का नाम क्या है ?

आपको बता दे कि अर्जुन अल्कोहल का कंजम्पशन नही करते हैं और न ही स्मोकिंग।

इनका मनपसंद खेल क्या है ?

अर्जुन को क्रिकेट खेलना पसंद हैं।

अल्लू के मनपसंद अभिनेता कौन से है ?

इनके मनपसंद अभिनेता रिश्ते में उनके चाचा लगने वाले चिरंजीवी हैं।

अल्लू के मनपसंद  एक्ट्रेस कौन सी है ?

बॉलीवुड की 90 के दशक की अदाकारा रानी मुखर्जी अल्लू अर्जुन की फेवरेट एक्ट्रेस हैं।

यह भी पढ़े

उम्मीद करते है फ्रेड्स अल्लू अर्जुन का जीवन परिचय Allu Arjun Biography in Hindi का यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा,

अगर आपको इस अभिनेता की जीवनी में दी जानकारी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *