फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की जीवनी Amitabh Bachchan Biography In Hindi: हिंदी सिनेमा का ऐसा नाम जिससे देश दुनिया वाकिफ हैं, इनके चाहने वाले करोड़ो में हैं. बच्चन को सम्मान में शहंशाह, बिग बी, एंग्री यंग मैन और सदी के महानायक की उपाधि दी जाती हैं. बोल्ड आवाज और आउटपुट के कारण इनके प्रशंसक अनुसरण भी करते हैं. बॉलीवुड के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में इनको जाना जाता हैं. अमिताभ बच्चन ने जॉब के लिए पहला इंटरव्यू आल इंडिया रेडियो में दिया था, मगर भारी आवाज के कारण निकाल दिए गये. आज उसी भारी आवाज को चाहने वाले हैं. करीब चार दशक फिल्म इंडस्ट्री एक एक छत्र राज करने वाले अमिताभ बच्चन की जीवनी बायोग्राफी में उनके जीवन के हर पहलू और पूरी यात्रा को जानेगे.
अमिताभ बच्चन की जीवनी Amitabh Bachchan Biography In Hindi
विषय सूची

78 वर्षीय अमिताभ बच्चन की शख्सियत कई बाते है जो इन्हें बेहद स्पेशल और प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय बनाती हैं. इनकी अदाकारी के तो सभी दीवाने है ही साथ ही इनका व्यवहार भी बहुत अच्छा है. अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए रविवार को समय निकालते हैं. हिंदी के साथ साथ अंग्रेजी के अच्छे वक्ता है. समय के बेहद पाबन्द और हाजिरजवाबी इनकी मुख्य विशेषताएं हैं.
पूरा नाम | अमिताभ हरिवंशराय बच्चन |
जन्म | 11 अक्टूबर 1942, इलाहबाद |
आयु | 78 वर्ष |
पिता का नाम | हरिवंश राय बच्चन |
माता का नाम | तेजी बच्चन |
व्यवसाय | अभिनेता, गायक, लेखक, एंकर, निर्देशक |
पत्नी का नाम | जया बच्चन |
प्रसिद्ध फिल्मे | सात हिंदुस्तानी, आनंद, जंजीर, अभिमान, सौदागर, चुपके चुपके, दीवार, शोले |
पुरस्कार | 3 बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार व फिल्मफेयर अवार्ड |
निवास | मुंबई |
धर्म | हिन्दू |
नागरिकता | भारतीय |
अमिताभ बच्चन का शुरूआती जीवन
11 अक्टूबर 1942 को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में अमिताभ बच्चन का जन्म एक कायस्थ हिन्दू परिवार में हुआ. इनके पिताजी जाने माने हिंदी के कवि हरिवंश राय बच्चन थे.
हरिवंश राय बच्चन का पहला विवाह श्यामा बच्चन के साथ हुआ, बीमारी के चलते श्यामा की मृत्यु होने के पश्चात इन्होने तेजी सूरी, कराची की रहने वाली पंजाबी महिला से शादी की.
इनसे दो बेटो का जन्म हुआ, बड़े बेटे अमिताभ बच्चन और छोटे बेटे अजिताभ. बच्चन की माँ तेजी बच्चन को थियेटर में गहरी रूचि थी उन्हें ऑफर भी मिले मगर उन्होंने गृहणी का जीवन चुना. वे अपने बेटे को फ़िल्मी पर्दे पर देखना चाहती थी.
अमिताभ के बचपन का नाम क्रांतिकारी भगतसिंह के स्लोगन इंकलाब रखा गया. बाद में सुमित्रानंदन पंथ के कहने पर अमिताभ रखा गया. अमिताभ का विवाह जंजीर फिल्म के समय ही 1973 में जया बच्चन के साथ हुआ. इनके एक बेटा अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता हैं.
बच्चन के पिता का देहांत साल 2003 में तथा माता की मृत्यु 29 दिसंबर 2007 को हुई थीं. अमिताभ की बहू का नाम एश्वर्या राय है इनकी एक बेटी है आराध्या बच्चन. इनकी बेटी का नाम श्वेता नन्दा है जिन्होंने निखिल नंदा से विवाह किया.
बच्चन के नव्या-नवेली नन्दा और अगस्तया नन्दा नाती हैं. इनके छोटे भाई का नाम अजिताब बच्चन और भाभी का नाम रमोला बच्चन है.
अमिताभ बच्चन अपने जवानी के दिनों में फ़िल्मी ऐक्ट्रेस के साथ लव अफेयर को लेकर काफी चर्चा का विषय रहे हैं. इनकी गर्लफ्रेड में परवीन बाबी, जीनत अमान, रेखा का नाम लिया जाता हैं.
शिक्षा
बच्चन को अपने पिताजी के कारण पढ़ने लिखने का बड़ा शौक था. उनके शैक्षणिक प्रदर्शन हमेशा उच्च कोटि के हुआ करते थे. अमिताभ बच्चन ने दो बार एम की.
पहले इन्होने प्रयागराज के ज्ञान प्रबोधिनी से स्नातकोत्तर की पढ़ाई की तथा बाद में नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से आर्ट्स में एम ए किया. उच्च शिक्षा इन्होंने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से की तथा विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की.
अमिताभ बच्चन का करियर (Career Of Amitabh Bachchan)
वर्ष 1979 से करियर की शुरुआत करने वाले अमिताभ बच्चन ने कई क्षेत्रों में काम किया हैं. आज करीब ये 50 साल फिल्म इंडस्ट्री में पूरा कर चुके हैं. इस दौरान इन्होने 235 से अधिक फिल्मों में अभिनेता के रूप में किया हैं. कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया हैं.
ऐतबार, देव, काल, भूतनाथ, अलादीन, शमिताभ, वजीर इन फिल्मो में बच्चन ने गायक के रूप में भी काम किया हैं. भुवन सौम वह पहली फिल्म थी जिसमें इन्होने वाइस एक्टर के रूप में काम किया. सात हिन्दुस्तानी फिल्म में लीड एक्टर के रूप में पहली बार पर्दे पर दिखे.
हम बच्चन साहब के करियर को मौटे रूप में तीन भागों में बाँट सकते हैं.
अमिताभ बच्चन का फ़िल्मी करियर
भुवन शोम के साथ फ़िल्मी पर्दे पर एक वायस नैरेटर की भूमिका में करियर की शुरुआत की. इनकी पहली फिल्म सात हिन्दुस्तानी थी. इसके बाद कई फ्लॉप फिल्मों में काम किया. 1973 की जंजीर फिल्म काफी हिट रही. यह इनके करियर का टर्निंग पॉइंट था फिर भी लम्बे अरसे तक ये फ्लॉप फिल्मे देते रहे.
1982 में कुली फिल्म की शूटिंग के दौरान गम्भीर चोट लगने के कारण जीवन और मृत्यु के संकट में फंसे अमिताभ बच्चन ने लोगों की दुआओं से जीवन की फिर शुरुआत की और सन 2000 के बाद इनके स्वर्णिम काल की शुरुआत हुई.
अमिताभ बच्चन की फिल्म लिस्ट amitabh bachchan movie list
फिल्म नाम | रिलीज वर्ष |
सात हिंदुस्तानी | 1969 |
भुवन शोम | 1969 |
बॉम्बे टॉकी | 1970 |
परवाना | 1971 |
प्यार की कहानी | 1971 |
रेशमा और शेरा | 1971 |
गुड्डी | 1971 |
संजोग | 1972 |
पिया का घर | 1972 |
बॉम्बे टू गोवा | 1972 |
बावर्ची | 1972 |
बंसी बिरजू | 1972 |
एक नज़र | 1972 |
रास्ते का पत्थर | 1972 |
गरम मसाला | 1972 |
ज़ंजीर | 1973 |
बँधे हाथ | 1973 |
गहरी चाल | 1973 |
अभिमान | 1973 |
सौदागर | 1973 |
नमक हराम | 1973 |
बड़ा कबूतर | 1973 |
दोस्त | 1974 |
बेनाम | 1974 |
रोटी कपडा और मकान | 1974 |
कुंवारा बाप | 1974 |
मजबूर | 1974 |
दिवार | 1975 |
ज़मीर | 1975 |
शोले | 1975 |
फ़रार | 1975 |
छोटी सी बात | 1975 |
छोटी सी बात | 1975 |
मिली | 1975 |
दो अंजाने | 1976 |
कभी कभी | 1976 |
हेरा फेरी | 1976 |
अदालत | 1976 |
बालिका वधू | 1976 |
चरनदास | 1977 |
अमर अकबर एन्थोनी | 1977 |
इमान धरम | 1977 |
ख़ून पासिना | 1977 |
शतरंज के खिलाड़ी | 1977 |
परवरिश | 1977 |
चला मुरारी हीरो बनने | 1977 |
अलाप | 1977 |
गंगा की सौगंध | 1978 |
कसमे वादे | 1978 |
बेशरम | 1978 |
त्रिशूल | 1978 |
डॉन | 1978 |
मुकद्दर का सिकन्दर | 1978 |
सिकंदर | 1978 |
द ग्रेट गैम्बलर | 1979 |
गोलमाल | 1979 |
अहसास | 1979 |
जुरमाना | 1979 |
मंज़िल | 1979 |
मि० नटवरलाल | 1979 |
काला पत्थर | 1979 |
सुहाग | 1979 |
दो और दो पांच | 1980 |
दोस्ताना | 1980 |
राम बलराम | 1980 |
शान | 1980 |
कमांडर | 1981 |
याराना | 1981 |
बरसात की एक रात | 1981 |
अनुसंधान | 1981 |
नसीब | 1981 |
चश्मे बद्दूर | 1981 |
लावारिस | 1981 |
सिलसिला | 1981 |
कालिया | 1981 |
विलायती बाबू | 1981 |
सत्ते पे सत्ता | 1982 |
बेमिसाल | 1982 |
देश प्रेम | 1982 |
नमक हलाल | 1982 |
खुद्दार | 1982 |
खुद्दार | 1982 |
नास्तिक | 1983 |
अंधा कानून | 1983 |
महान | 1983 |
पुकार | 1983 |
कुली | 1983 |
इंकलाब | 1984 |
खबरदार | 1984 |
कानून क्या करेगा | 1984 |
पान खाए सइयां हमार | 1984 |
पेट प्यार और पाप | 1984 |
शराबी | 1984 |
गिरफ्तार | 1985 |
गुलामी | 1985 |
मर्द | 1985 |
आखिरी रास्ता | 1986 |
जलवा | 1987 |
कौन जीता कौन हारा | 1988 |
शहंशाह | 1988 |
हीरो हीरालाल | 1988 |
गंगा जमुना सरस्वती | 1988 |
सूरमा भोपाली | 1988 |
तूफ़ान | 1989 |
बटवारा | 1989 |
जादुगर | 1989 |
में आज़ाद हूं | 1989 |
अग्निपथ | 1990 |
क्रोध | 1990 |
आज का अर्जुन | 1990 |
हम | 1991 |
अजूबा | 1991 |
इंद्रजीत | 1991 |
अकेला | 1991 |
खुदा गवाह | 1992 |
ज़ुल्म की हुकुमत | 1992 |
प्रोफेसर की पड़ोसन | 1993 |
इन्सानियत | 1994 |
अक्का | 1994 |
घातक: लीथल | 1996 |
तेरे मेरे सपने | 1996 |
मृत्युदाता | 1997 |
मेजर साब | 1998 |
बड़े मियाँ छोटे मियाँ | 1998 |
हीरो हिंदुस्तानी | 1998 |
लाल बाधशाह | 1999 |
सूर्यवंशम | 1999 |
बीवी नंबर 1 | 1999 |
हिंदुस्तान की कसम | 1999 |
कोहराम | 1999 |
हेलो ब्रदर | 1999 |
मोहब्बतें | 2000 |
एक रिश्ता: द बॉन्ड ऑफ लव | 2001 |
लगान | 2001 |
अक्स | 2001 |
कभी खुशी कभी गम | 2001 |
आंखें | 2002 |
हम किसी से कम नहीं | 2002 |
अग्नि वर्षा | 2002 |
कांटे | 2002 |
ख़ुशी | 2003 |
अरमान | 2003 |
मुंबई से आया मेरा दोस्त | 2003 |
बूम | 2003 |
बागबान | 2003 |
Fun 2shh: Dudes In The 10th Century | 2003 |
खाकी | 2004 |
एतबार | 2004 |
रुद्राक्ष | 2004 |
इंसाफ: द जस्टिस | 2004 |
देव | 2004 |
लक्ष्य | 2004 |
देवर | 2004 |
क्यूं! हो गया ना | 2004 |
हम कौन हैं? | 2004 |
वीर-ज़ारा | 2004 |
अब तुमारे हवाले वतन साथियो | 2004 |
ब्लैक | 2005 |
वक़्त: द रेस अगेंस्ट टाइम | 2005 |
बंटी और बबली | 2005 |
परिणीता | 2005 |
पहल | 2005 |
सरकार | 2005 |
विरुध … फैमिली कम्स फर्स्ट | 2005 |
रामजी लंदनवाले | 2005 |
दिल जो भी कहे | 2005 |
अमृतधारा | 2005 |
एक अजनबी | 2005 |
फैमिली | 2006 |
डरना ज़रूरी है | 2006 |
अमृता वर्शम | 2006 |
कभी अलविदा ना कहना | 2006 |
गंगा | 2006 |
बाबुल | 2006 |
एकलव्य: द रॉयल गार्ड | 2007 |
निशब्द | 2007 |
एक क्रांतिवीर: वासुदेव बलवंत फाड़के | 2007 |
चीनी कम | 2007 |
शूटआउट एट लोखंडवाला | 2007 |
स्वामी | 2007 |
झूम बराबर झूम | 2007 |
आग | 2007 |
द लास्ट लीअर | 2007 |
ओम शांति ओम | 2007 |
जोधा अकबर | 2008 |
यार मेरी जिंदगी | 2008 |
भूतनाथ | 2008 |
सरकार राज | 2008 |
गॉड तुस्सी ग्रेट हो | 2008 |
दिल्ली -6 | 2009 |
ज़ोर लगा के… हैया | 2009 |
अलादीन | 2009 |
पा | 2009 |
रन | 2010 |
तीन पत्ती | 2010 |
आरक्षण | 2011 |
रा.वन | 2011 |
कहानी | 2012 |
बोल बच्चन | 2012 |
इंग्लिश विंग्लिश | 2012 |
सत्याग्रह | 2013 |
बॉस | 2013 |
क्रिश 3 | 2013 |
महाभारत | 2013 |
भूतनाथ रिटर्न्स | 2014 |
हे ब्रो | 2015 |
पिकू | 2015 |
वज़ीर | 2016 |
की एंड का | 2016 |
पिंक | 2016 |
द गाजी अटैक | 2017 |
बेगम जान | 2017 |
सरकार 3 | 2017 |
फिरंगी | 2017 |
पैड मैन | 2018 |
102 नॉट आउट | 2018 |
हेलीकॉप्टर ईला | 2018 |
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान | 2018 |
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी | 2019 |
बदला | 2019 |
घूमकेतु | 2020 |
गुलाबो सिताबो | 2021 |
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में (Upcoming movies list)
द इंटर्न | 2022 |
प्रोजेक्ट के | 2022 |
ब्रह्मास्त्र | 2021 |
चेहरे | 2021 |
झुंड | 2021 |
आंखें 2 | 2021 |
गुडबाय | 2021 |
तेरा यार हूं मैं | 2021 |
मेडे | 2022 |
टेलिविज़न करियर
अमिताभ बच्चन ने न केवल फिल्मों में अभिनय, गायन और निर्देशन का काम किया हैं बल्कि इन्होने टेलीविजन के शो को भी होस्ट किया हैं. वर्ष 1994 में इन्होने देख भाई देख टीवी शो के साथ शुरुआत की थी.
इसके बाद बच्चन ने 2000 में सुप्रसिद्ध कौन बनेगा करोड़पति शो को होस्ट किया. यह टेलीविजन शो बहुत ज्यादा पोपुलर हुआ. 2006, 2010 और 2021 के एडिशन बच्चन ने होस्ट किये हैं. इसके अतिरिक्त बच्चन द्वारा होस्ट किये गये टीवी शो में बिग बॉस 3, द वन शो, भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप, तार्क मेहता का उल्टा चश्मा, युद्ध, देशी रास्कल्स, आज की रात है जिन्दगी और अस्त्र फ़ोर्स.
राजनैतिक करियर
वर्ष 1984 में अमिताभ बच्चन ने फ़िल्मी सफर पर ब्रेक लगाते हुए अपने दोस्त राजीव गांधी के कहने पर राजनीति में एंट्री ली. इलाहबाद की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए बच्चन ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नन्दन बहुगुणा को भारी मार्जन से हराया. बच्चन तीन वर्षों तक सांसद रहे और कुछ कारणों के चलते 1987 में राजनीति को छोड़ फ़िल्मी दुनिया में लौट आए.
इनकी पत्नी जया बच्चन ने अमरसिंह की पार्टी समाजवादी पार्टी को चुना और राज्यसभा सदस्य बन गई. बच्चन ने लगातार समाजवादी पार्टी का समर्थन और प्रचार जारी रखा.
पुरस्कार और सम्मान
- 1984 – भारत सरकार की ओर से पद्म श्री
- 1991 – अफगानिस्तान के राष्ट्रपति द्वारा सम्मान
- 2001 – पद्म भूषण , भारत सरकार की ओर से
- 2007 – फ़्रांस सरकार की ओर से लीजन ऑफ ऑनर
- 2015 में भारत सरकार की ओर से पद्म विभूषण
- झांसी विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, लीड्स मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी, क्वींसलैंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, कला अकादमी (मिस्र), रवींद्र भारती विश्वविद्यालय से मानद डॉक्टरेट की उपाधि
- दर्जन से अधिक बार फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर और बेस्ट फिल्म अवार्ड
अमिताभ जी के ऊपर लिखी गईं प्रसिद्ध किताबें – Books On Amitabh Bachchan
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन साहब ने साल 2002 में अपनी जीवनी लिखी, जिसका शीर्षक था, Soul Curry for You and Me – An Empowering Philosophy That Can Enrich Your Life. इनके जीवन पर कई अन्य लेखकों ने भी लिखा हैं उन पर लिखी गई कुछ पुस्तके ये हैं.
- अमिताभ बच्चन: द लिजेंड (1999)
- टू बी ऑर नॉट टू बी: अमिताभ बच्चन (2004)
- एबी: द लिजेंड (ए फोटोग्राफर्स ट्रिब्यूट) (2006)
- अमिताभ: द मेकिंग ऑफ ए सुपरस्टार (2006)
- लुकिंग फॉर द बिग बी: बॉलीवुड
- बच्चन एंड मी ( 2007)
- बच्चनालिया (2009)
About Abhitabh Bachchan अभिताभ बच्चन के बारे में 20 रोचक बातें
Interesting Amazing Fact Information About Abhitabh Bachchan In Hindi: ‘बिग बी’ के ना से मशहूर अभिताभ बच्चन को आज कौन नहीं जानता. बॉलीवुड के सारे स्टार्स अभिताभ बच्चन के साथ फिल्म करने के लिए मरे जा रहे हे. हर किसी से पूछो तो बस एक ही जवाब मिलता हे की अभिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म करनी हे और यह उनका सपना हे.
आज अभिताभ बच्चन किसी नाम का मोहताज नहीं हे. बच्चा-बच्चा उन्हें आज जानता हे. आज जिस मुकाम पर अभिताभ बच्चन हे वहां तक पहुँचने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता. आज अभिताभ बच्चन होस्ट, एक्टर और विज्ञापन की दुनिया के बेताज बादशाह हे. आज हमें “बिग बी” से जुडी कुछ रोचक बातें जानेंगे.
- अभिताभ बच्चन का जन्म उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद शहर में 11 अक्टुम्बर 1942 को हुआ था. उनके पिता का नाम हरिवंश राय बच्चन और माता का नाम तेजी बच्चन था. अभिताभ का एक छोटा भाई भी हे जिसका नाम अजिताभ हे.
- अभिताभ बच्चन के पिता 20 वीं सदी के प्रसिद्ध कवियों में से एक थे. उनकी माता इंदिरा गांधी की पक्की सहेली थी.
- 1978 में अभिताभ बच्चन ने एक महीने में 4 सुपरहीट फिल्मे दी थी.
- यह जानकार आपको हैरानी होगी की अभिताभ बच्चन का 75% लिवर खराब हो गया हे और वे सिर्फ 25% लिवर पर ही जिंदा हे.
- अभिताभ बच्चन दोनों हाथों से लिख सकते हे.
- अपने शुरूआती दिनों में अभिताभ बच्चन ने रातें बेंच पर गुजारी थी.
- फिल्मों में आने से पहले वे आल इंडिया रेडियो में ऑडिशन के लिए गए थे जहाँ उन्हें उनकी भारी आवाज के कारण निकाल दिया था और आज यही अभिनेता अपनी आवाज के कारण फेमस हे.
- अभिताभ बच्चन की पहली सैलरी 500 रूपये थी जो उन्हें ब्रोकर के पोस्ट पर काम करने के लिए मिली थी.
- अभिताभ बच्चन को प्यार से उनके दोस्त और रिश्तेदार अमित कहकर बुलाते हे.
- अभिताभ बच्चन का सपना इंजिनियर बनने का था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.
- उनके करियर की शुरुआत “जंजीर” फिल्म से हुयी थी. उसके बाद उनकी फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया.
- अभिताभ बच्चन पहले ऐसे अभिनेता हे जिनका लन्दन में मोम का पुतला बनाया गया था.
- अभिताभ बच्चन चाय, कॉफ़ी का सेवन नहीं करते हे. वे हर तरह के नशे से दूर रहते हे.
- अभिताभ बच्चन के पास “पेन” का बहुत बड़ा कलेक्शन हे और उन्हें “स्ट्रीट फ़ूड” बहुत पसंद हे.
- फिल्म “कुली” के दौरान अभिताभ बच्चन गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनके बचने की उम्मीद भी बहुत कम थी. उस समय पूरा देश उनके लिए दुआ कर रहा था. उनकी पत्नी भी पैदल सिद्दीविनायक मंदिर जाके पति के लिए दुआ करती थी. सभी का दुआओं का ही असर था की आज वे हमारे बीच हे.
- अब तक अभिताभ बच्चन 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हे, जिसमे से 12 फिल्मों में उन्होंने डबल रोल किया था और फिल्म “महान” में उनका ट्रिपल रोल था.
- अभिताभ बच्चन को “बिग बी”, “एंग्री यंग मेन”, “शहंशाह” की उपाधि प्राप्त हे.
- बॉलीवुड की 17 फाइल ऐसी हे जिसमे अभिताभ बच्चन का नाम विजय था और 9 फिल्मों में अमित.
- अभिताभ बच्चन भगवान में बहुत आस्था रखते हे और रोजाना भगवदगीता का पाठ करते हे.
- अभिताभ बच्चन को हिंदी के अलावा, पंजाबी, गुजराती और बंगाली भाषा भी आती हे.
यह भी पढ़े
- मलयालम फिल्म अभिनेता दिलीप की जीवनी
- रिंकू राजगुरु का जीवन परिचय
- मानुषी छिल्लर का जीवन परिचय
- जोसफ विजय की जीवनी
उम्मीद करता हूँ दोस्तों अमिताभ बच्चन की जीवनी Amitabh Bachchan Biography In Hindi का यह लेख आपको पसंद आया होगा. यदि आपको दी ग्रेट बच्चन के बारे में दी जानकारी जीवन परिचय की लाइफ स्टोरी पसंद आई हो तो अपने फ्रेड्स के साथ भी शेयर करें.