दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्ति को दिया जाता है। इस पुरस्कार का प्रत्येक वर्ष वितरण होता है, यह भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहेब फाल्के के नाम पर दिया जाता है। यह भारतीय सिनेमा में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। यह पुरस्कार 1969 में दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दि-वर्ष पर भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया था।
ये भी पढ़ें: भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति | BHARAT RATNA AWARDEE | IN HINDI
1969 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के आयोजित 17वें समारोह में पहली बार यह पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया था। यह पुरस्कार सुचना और प्रसारण मत्रांलय द्वारा राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के लिए आयोजित समारोह में प्रत्येक वर्ष प्रदान किया जाता है। वर्तमान में इस पुरस्कार के अंतर्गत विजेता को दस लाख रुपये, स्वर्ण कमल पदक व एक शाल प्रदान की जाती है।
वर्ष (समारोह) | नाम | फिल्म इंडस्ट्री |
1969 (17वां) | देविका रानी | हिन्दी |
1970 (18वां) | बीरेन्द्रनाथ सिरकर | बंगाली |
1971 (19वां) | पृथ्वीराज कपूर | हिन्दी |
1972 (20वां) | पंकज मलिक | बंगाली एवं हिन्दी |
1973 (21वां) | रूबी मयेर्स (सुलोचना) | हिन्दी |
1974 (22वां) | बोम्मीरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी | तेलुगू |
1975 (23वां) | धीरेन्द्रनाथ गांगुली | बंगाली |
1976 (24वां) | कानन देवी | बंगाली |
1977 (25वां) | नितिन बोस | बंगाली एवं हिन्दी |
1978 (26वां) | रायचन्द बोराल | बंगाली एवं हिन्दी |
1979 (27वां) | सोहराब मोदी | हिन्दी |
1980 (28वां) | पैडी जयराज | हिन्दी एवं तेलुगू |
1981 (29वां) | नौशाद | हिन्दी |
1982 (30वां) | एल. वी. प्रसाद | हिन्दी, तमिल एवं तेलुगू |
1983 (31वां) | दुर्गा खोटे | हिन्दी एवं मराठी |
1984 (32वां) | सत्यजीत रे | बंगाली |
1985 (33वां) | वी. शांताराम | हिन्दी एवं मराठी |
1986 (34वां) | बी. नागी. रेड्डी | तेलुगू |
1987 (35वां) | राज कपूर | हिन्दी |
1988 (36वां) | अशोक कुमार | हिन्दी |
1989 (37वां) | लता मंगेशकर | हिन्दी एवं मराठी |
1990 (38वां) | अक्कीनेनी नागेश्वर राव | तेलुगू |
1991 (39वां) | भालजी पेंढारकर | मराठी |
1992 (40वां) | भूपेन हजारिका | असमिया |
1993 (41वां) | मजरूह सुल्तानपुरी | हिन्दी |
1994 (42वां) | दिलीप कुमार | हिन्दी |
1995 (43वां) | राजकुमार | कन्नड़ |
1996 (44वां) | शिवाजी गणेशन | तमिल |
1997 (45वां) | कवि प्रदीप | हिन्दी |
1998 (46वां) | बी. आर. चोपड़ा | हिन्दी |
1999 (47वां) | ऋषिकेश मुखर्जी | हिन्दी |
2000 (48वां) | आशा भोसले | हिन्दी एवं मराठी |
2001 (49वां) | यश चोपड़ा | हिन्दी |
2002 (50वां) | देव आनन्द | हिन्दी |
2003 (51वां) | मृणाल सेन | बंगाली |
2004 (52वां) | अडूर गोपालकृष्णन | मलयालम |
2005 (53वां) | श्याम बेनेगल | हिन्दी |
2006 (54वां) | तपन सिन्हा | हिन्दी एवं बंगाली |
2007 (55वां) | मन्ना डे | हिन्दी एवं बंगाली |
2008 (56वां) | वी. के. मूर्ति | हिन्दी |
2009 (57वां) | डी. रामानायडू | तेलुगू |
2010 (58वां) | के. बालचन्दर | तमिल एवं तेलुगू |
2011 (59वां) | सौमित्र चटर्जी | बंगाली |
2012 (60वां) | प्राण | हिन्दी |
2013 (61वां) | गुलजार | हिन्दी |
2014 (62वां) | शशि कपूर | हिन्दी |
2015 (63वां) | मनोज कुमार | हिन्दी |
2016 (64वां) | कसिनाथुनी विश्वनाथ | तेलुगू |
2017 (65वां) | विनोद खन्ना | हिन्दी |
2018 (66वां) | अमिताभ बच्चन | हिन्दी |
ये भी पढ़ें: राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार | RAJEEV GANDHI KHEL RATNA AWARD