ईश्वर पर सुविचार | GOD Quotes In Hindi

ईश्वर पर सुविचार | GOD Quotes In Hindi – विश्व का कोई भी धर्म हो उनमें ईश्वर को सर्वोच्च सत्ता प्रदान की गई हैं.

कही इसे अल्लाह, पैगम्बर, गॉड, भगवान, ईश्, वाहेगुरु नामों से पुकारा जाता हैं, मगर उसका स्वरूप एक ही हैं.

गॉड कोट्स यानि भगवान ईश्वर पर कोट्स सुविचार थोट्स में हम महान लोगों द्वारा सर्वोच्च सत्ता के बारे में कहे गये विचारों को आज जानेगे.

भगवान ईश्वर पर सुविचार अनमोल वचन GOD Quotes In Hindi

ईश्वर पर सुविचार | GOD Quotes In Hindi

God Quotes In Hindi (भगवान सुविचार) : हमारी मान्यता है ईश्वर कण कण में व्याप्त है हमारे चारो ओर हर एक वस्तु में आत्मा में मन्दिर मस्जिद गिरजाघर में भगवान बसते हैं.

हमने कभी भगवान को नही देखा फिर भी हमारा विश्वास भगवान पर अटूट है हम मानते है वही सर्वोच्च सत्ता है जो दुनियां को चला रहे हैं. जो कुछ होता है उन्ही की मर्जी से होता है

भगवान की इच्छा के बिना एक पत्ता तक नही हिलता, सभी धर्मों में ईश्वर को सर्वोच्च स्थान दिया गया है कोई इन्हें गॉड कोई भगवान ईश्वर अल्लाह आदि नामों से याद करता है मगर वो एक ही हैं.

आज हम भगवान पर सुविचार (God Quotes) में जानेगे कि विद्वान दार्शनिक भगवान के बारे में क्या कहते हैं.

1#. परमात्मा मुझकों माफ़ कर देगा, क्योंकि यह उसका व्यापार हैं.


2#. भगवान मेरी आशा होगा, मेरा आश्रय, मेरा पथ प्रदर्शक तथा कदमों के लिए लालटेन होगा.


3#. ईमानदारी भगवान की स्रष्टि मनुष्य का श्रेष्टतम कार्य हैं.


4#. विज्ञान की दृष्टि में भगवान केवल प्रवृति का प्रवाह मात्र है, जिसके माध्यम से समस्त वस्तुएं अपनी स्थिति अपने अस्तित्व के निर्वाह के नियम को पूरा करती हैं.


5#. यदि तुम चाहते हो कि लोग ईश्वर में विश्वास करे, तो अपने व्यवहार द्वारा लोगों को दिखा दो कि परमात्मा तुमकों कैसा बना सकता हैं.


6#. जिनकों परमात्मा प्यार करता है, उनका वह शुद्धिकरण कर देता हैं.


7#. यदि परमात्मा हमारे पक्ष में है तो विरोध में कौन हो सकता हैं.


8#. ईश्वर का नाम सत्य हैं.


9#. खाली पेट वाले आदमी के लिए भोजन ही भगवान हैं.


10#. परमात्मा की महती शक्ति का दर्शन तूफ़ान के मध्य शीतल मंद समीर के रूप में होता है, जो उस स्थिति में वहां उपस्थित नही होता हैं.


prayer to god quotes in hindi

11#. भगवान का वास हमारे दिलों में होता है जो उसमें विश्वास करते है मुसीबत के वक्त उन्हें पा लेते हैं.


12#. आप जैसे भी हो यह भगवान की कृपा हैं आप जों भी बनते है वों भगवान् को उपहार हैं.


13#. वो ईश्वर का हर दिन दर्शन करते है बस वे उन्हें पहचान नही पाते हैं.


14#. भगवान को समझना तब तक आसान है जब तक आप उसकी व्याख्या ना करों.


15#. जिस तरह लोग रौशनी के पास रहते है तथा दूर चले जाने पर भी रोशनी देना जारी रहता है तथा लोग अंधकार में चले जाते है जब लोग आग से दूर होना चाहते है तब भी अग्नि ताप देती रहती हैं. यह बात ईश्वर पर भी लागू होती हैं.


16#. जीवन एक उपन्यास है उसे लिखने का काम ईश्वर के पास रहने दीजिए.


17#. भगवान शब्दकोश से भी विस्तृत है इन्हें परिभाषित करना असम्भव हैं.


18#. भगवान को अन्तरिक्ष में मत ढूढ़ों इसे तो अपने भीतर खोजो,


19#. भगवान उस वृत की भांति है जिसका सेण्टर तो हर जगह है मगर उसकी कोई परिधि नही हैं.


God Quotes In Hindi

20#. यदि आप ईश्वर से कुछ चाहों और आपकों न मिले तो इसमें नाराज होने की जरूरत नही हैं. भगवान आपकों वो नही देता है जो आपकों अच्छा लगता है बल्कि वही देता है जो आपके लिए अच्छा हैं.


21#. माता पिता की सेवा भगवान की सेवा से भी बढ़कर हैं.


22#. भगवान पर वही विश्वास कर सकता है जो स्वयं कर विश्वास करता है क्योंकि भगवान बाहर नहीं बल्कि आपही के अंदर हैं.


23#. सच्चा प्रेम और ईश्वर दोनों की प्राप्ति के बाद व्यक्ति की इच्छाएं समाप्त हो जाती हैं.


24#. यदि आप स्वयं में भगवान को देखते है तो आप किसी भी असम्भव कार्य को कर सकते हैं.


25#. प्रकृति की पूजा ही ईश्वर पूजा है यही भगवान का स्वरूप हैं.


26#. जों व्यक्ति जीवन में सत्य की राह पर चलता है उनकी राह भगवान के पास ही समाप्त होती हैं.


27#. श्रद्धा व भक्ति से की गयी प्रार्थना भगवान तक पहुच जाती हैं.


28#. यदि आपका भगवान में विश्वास है तो आपके पास वह सब कुछ है जो आप चाहते हैं.

God Motivational Quotes In Hindi

ईश्वर तो हैं केवल एक, लेकिन उसके नाम अनेक


मिलता है उसको प्रभु प्यार, जो करता है आत्म सुधार


ईश्वर के घर लगती देर, किन्तु नही होता अंधेर


ईश्वर बंद नही हैं मठ में, वह तो व्याप्त है घट घट में


मंदिर में युगधर्म पले, जन जागृति की ज्योति जले


वही दिखाते सच्ची राह, जिन्हें न पद पैसे की चाह


जन मानस बद्लेगे कौन, जो कर सकते है सेवा मौन


खोजे सभी जगह अच्छाई, ऐसी दर्ष्टि सदा सुखदाई


जहाँ ह्रदय परमार्थ परायण, वहां प्रकट नर में नारायण


पांडव पांच हमें स्वीकार, सौ कौरव धरती के भार


ईश्वर ने इन्सान बनाया, उंच नीच को किसने उपजाया


ईश् न्याय दृढ खरा अटल, वहां न रिश्वत घूस सफल


जो करता है आत्म सुधार, मिलता उसको ही प्रभु का प्यार


लोभ स्वार्थ भोजन का धंधा, करता धर्म क्षेत्र को गंदा


सही धर्म का सच्चा नारा, प्रेम एकता भाई चारा


परहित सबसे ऊँचा कर्म, ममता समता मानव धर्म


जीवन उनका बना महान, जिनका हर पल रत्न समान


प्रभु के बेटे प्रेम सिखाते, निहित स्वार्थी दंगे भड़काते


वही व्यक्ति सच्चा संत, जिसके स्वार्थ अहं का अंत


सतयुग आएगा कब, बहुमत चाहेगा जब


पशुबलि झाड़ फूक जंजाल, इनसे बचे वही खुशहाल


मानव समता के प्रिय मानक, बुद्ध मुहम्मद ईसा नानक


अदालत और पुलिस से बच सकते हैं परमेश्वर से नही.


सत्कर्म ही ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा हैं.


परमार्थ मानव जीवन का सच्चा स्वार्थ हैं.


परमात्मा की सच्ची पूजा हैं सद्व्यवहार हैं.


भाग्य को मनुष्य स्वयं बनाता हैं, ईश्वर नही


मनुष्य और कुछ नहीं मात्र भटका हुआ देवता हैं.


ईश्वर को मनुष्य के दुर्गुणों में सबसे अप्रिय अहंकार हैं.


संसार में उत्तम व्यवहार और शुभ कर्म करना ही सच्ची भगवान की पूजा हैं.


ईश्वर सभी को श्रेष्ट उत्तरदायित्व सौपता हैं, पर प्रसन्न उन्ही पर होता है, जो उन्हें निभाते हैं.


ईमान और भगवान ही मनुष्य के सच्चे मित्र हैं.


अंतरात्मा में बैठा हुआ ईश्वर उचित और अनुचित की निरंतर प्रेरणा देता रहता हैं. जो उसे सुनेगा समझेगा, उसे सीधे रास्ते चलने में कठिनाई नही होगी.


मनुष्य एक भटका हुआ देवता है सही दिशा में चल सके, तो इससे बढ़कर श्रेष्ट और कोई नही.


परमेश्वर का प्यार केवल सदाचारी और कर्तव्यपरायण के पास ही सुरक्षित हैं.


ईश्वर विश्वास का अर्थ हैं- उत्कृष्टता के प्रति असीम श्रद्धा रखने का साहस.


लघु से महान, अणु से विभु, आत्मा से परमात्मा, नर से नारायण, पुरुष से पुरुषोत्तम बनने की विचारधारा का नाम आस्तिकता हैं.


सर्वव्यापी, न्यायकारी, निष्पक्ष ईश्वर की प्रसन्नता सत्कर्मों पर आधारित हैं. कर्म के आधार पर ही वह भक्त और अभक्त की परख करता हैं.


ईश्वर कर्तव्य परायण को प्यार करता हैं.


ईश्वर पाप से बहुत कुढ़ता हैं और हमारी चोकिदारी के लिए अद्रश्य रूप में हर घड़ी साथ रहता हैं.


ईश्वर की भक्ति करने का अर्थ हैं- आदर्शवाद को प्रेम करना.


प्रेम ही परमेश्वर हैं.


ईश्वर उपासना का अर्थ है अपने आपकों विकसित करना

यह भी पढ़े

आशा करता हूँ दोस्तों God Quotes In Hindi का यह लेख आपकों अच्छा लगा होगा, यदि आपकों God Quotes In Hindi भगवान पर सुविचार का यह लेख पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे.

आपके पास भी इस तरह के गॉड हिंदी कोट्स हो तो प्लीज हमारे साथ भी साझा करे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *