पति पर सुविचार अनमोल वचन | Husband Quotes In Hindi

पति पर सुविचार अनमोल वचन | Husband Quotes In Hindi: दुनियां में कई खून के रिश्ते होते हैं मगर कुछ रिश्ते खून के भले ही न हो मगर पति पत्नी का रिश्ता भले ही रक्त सम्बन्ध पर आधारित न हो विश्वास, प्यार, दोस्ती और स्नेह का सबसे अनूठा रिलेशन होता हैं.

जैसा कि कई बार कहा जाता है एक व्यक्ति की सफलता के पीछे औरत का हाथ होता हैं. आज हम पति पर सुविचार (husband quotes, Husband Quotes Hindi) में महापुरुषों के थोट्स को जानेगे. 

पति पर सुविचार अनमोल वचन | Husband Quotes In Hindi

1#. एक अच्छे पति को बहरा और एक अच्छी पत्नी को अँधा होना चाहिए.


2#. जब एक पत्नी कोई पाप करती है, तब पति भी निर्दोष नही होता हैं.


3#. वह व्यक्ति अल्पज्ञ है जो अपनी पत्नी को सब कुछ बता देता हैं, जो कुछ भी वह जानता हैं.


4#. कोई भी उन नारियों को पहचान सकता है, जो अपने पतियों पर विश्वास करती हैं, वे सर्वथा दुखी दिखाई देती हैं.


5#. पत्नी और पति को एक दुसरे के सुख दुःख का साथी माना गया हैं.,


6#, पति पत्नी का जीवन तभी सुखी रह सकता है जब दोनों एक दुसरे का ख्याल करे.


7#. पति पत्नी का रिश्ता तराजू के दो पलड़ों के समान होता हैं.


8#. इंसानों के बीच सबसे बड़ा सम्बन्ध पति पत्नी का होता हैं.


9#. दोस्ती हो कृष्ण – सुदामा जैसा और पति – पत्नी का रिश्ता हो राम और सीता जैसा.


10#. एक पत्नी के आगे सारी दुनियां के पति गुलाम हैं.


11#. पति पत्नी के दाम्पत्य जीवन को परस्पर विश्वास के जरिये ही बढाया जा सकता हैं.


12#. बिना आपसी विश्वास के कोई रिश्ता नही होता है यहाँ तक कि पति पत्नी का भी नही.


13#. पति पत्नी का आपसी प्यार, प्रेम का असली स्वरूप हैं.


14#. विवाह रुपी लड्डू जो खाए वो भी पछ्ताएं जो ना खाए वो भी पछ्ताएं.


15#. जिस तरह गाडी को चलने के लिए दोनों पहियों को साथ जरुरी है उसी प्रकार परिवार रूपी गाडी को आगे बढ़ाने के लिए एक दूजे का साथ आवश्यक हैं.


16#. दुनियां में दो सच्चे मित्र पति पत्नी ही हो सकते हैं.


17#. पति पत्नी के रिश्ते में स्वयं की हार भी जीत के समान ही मीठी लगती हैं.


18#. हर पति की कामयाबी में उसकी पत्नी की बड़ी भूमिका होती हैं.


19#. एक दूजे की ख़ुशी के लिए स्वयं को कुर्बान कर देना, शादी का असल मायना हैं.


20#. पति पत्नी के जीवन का सबसे खुशहाल पल बेबी की पहली आवाज होता हैं.


21#. पति पत्नी या तो एक दुसरे की ताकत बन जाते है अथवा कमजोरी


22#. पुत्र की परख विवाह के बाद, पुत्री की परख जवानी में, पति की परख पत्नी की बिमारी के समय, पत्नी की परख पति की गरीबी में, मित्र की परख मुशीबत में, भाई की परख लड़ाई में, औलाद की परख बुढ़ापे में होती हैं.

पति पर सुविचार

पति अपना आदर्श रूप प्रस्तुत कर ही पत्नी के दिल में अपने लिए सम्मान प्राप्त कर सकता है क्योंकि सम्मान ज़बरदस्ती नहीं मिलता है बल्कि अपने व्यवहार व कर्म स्वरूप मिलता है।


पति सिर्फ शादी करने से ही महान नहीं होते हैं बल्कि अपनी ज़िम्मेदारियों को भी निभाना पड़ता है। जो कुछ नहीं करते वो रिश्ते में नीरसता लाते हैं।


पत्नी का सार्वजनिक रूप से अपमान नहीं करना चाहिए। ज़रूरी नहीं पत्नी को डाँट कर ही कोई बात बताई जाए। रिश्ता मज़बूत करना है तो बातों को प्यार से समझाया जाए वरना प्रेम भरे जीवन  में दरार पड़ जाती है।


पति का प्यार दिखता नहीं सच्चा हो तो महसूस हो जाता है। जो पति सच्चा प्यार करते हैं वो दिखावा कम करते हैं और अपने सच्चे प्यार को अपने व्यवहार से साबित करके दिखाते हैं।


पति का व्यवहार अगर पत्नी के साथ अच्छा है, रिश्तों में क्रोध और अहम् की बढ़ोत्तरी नहीं है तो रिश्ता खुशहाल होता है वरना रिश्तों में मिठास की कमी हो जाती है।


पति पत्नी का रिश्ता आपसी समझ का रिश्ता होता है जो दोनों की समान सोच से परवान चढ़ता है और अगर सोच ही नहीं मिलेगी, साथ मिलकर नहीं चलेंगे तो रिश्ता प्यार भरा नहीं रहता है क्योंकि ताली एक हाथ से नहीं बजती है दोनों हाथों को मिलाकर ही ताली बजती है।


एक अच्छे पति के लिए पत्नी की भावना महत्वपूर्ण होती है वो हमेशा ख्याल रखते हैं कि पत्नी की भावनाओं को कभी ठेस न पहुँचे।


पति पत्नी का हम साथी होता है उसकी खुशी व दुख दर्द में समान रूप से सहभागी होता है अगर ऐसा नहीं होता है तो रिश्ता परवान नहीं चढ़ पाता है।


पति पत्नी के रिश्ते की नींव अगर समझ पर टिकी है तो प्यार कभी खत्म नहीं होता है क्योंकि समझ की नींव मजबूत होती है जो जीवन खूबसूरत बना देती है जिसे दोनों मिलकर अपनी सहमति व समझ से सुनहरा बना लेते हैं।


पति की लंबी उम्र की कामना पत्नी करती है तो पति का भी फर्ज़ बनता है कि वह पत्नी का दिल ना दुखाए।


पति होने के नाते सिर्फ शादी करना ही नहीं होता है बल्कि जीवन राह पर अपना जीवन खुशहाल बनाना होता है।


पति का आदर्श रूप पत्नी के दिल में पति को परमेश्वर का स्थान दे देता है।


पति का सम्मान पत्नी के सम्मान पर भी असर करता है।


पति की परेशानी में पत्नी जीवन संगिनी स्वरूप साथ देती है।


पति अच्छा हो तो पत्नी का जीवन निखर जाता है वरना जीवन बिखरते देर नहीं लगती है।


पति पत्नी को अपनी धर्मपत्नी बनाता है तो उसका फर्ज़ होता है कि पत्नी का धर्म अनुसार ख्याल रखें।


एक पत्नी को अपने पति के सकारात्मक साथ की ज़रूरत होती है अगर पति उसका साथ देता है तो जीवन सँवर जाता है वरना दोनों साथ होकर भी अकेले होते हैं।


पति एक आदर्श पति बनकर ही सीख स्वरूप अन्य के लिए उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।


पति का फर्ज़ होता है कि अपनी पत्नी का ख्याल रखे, हर वक्त और हालात में साथ निभाए।


शादी दो आत्माओं के मिलन व दो लोगों के जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने की परम्परा है। लेकिन जीवन में आपसी खट्टास रिश्ता तोड़ देती है। रिश्ता प्रेम और सही सोच, समझ, व्यवहार और साथ से ही आगे बढ़ता है।


पति को अपनी पत्नी की तुलना अन्य नारी से नहीं करनी चाहिए।


पति के जीवन में पत्नी अहम् भूमिका निभाती है। अब यह पति पर निर्भर करता है अच्छा बनकर जीवन भर साथ निभाए या बुरा बनकर रिश्ता खराब कर दे।


पति को अपनी पत्नी का मोल समझना चाहिए तभी पत्नी के दिल में भी पति के प्रति सम्मान की भावना जागेगी।


पति को हम संगिनी के रूप में पत्नी मिलती है तो उसकी खुशी का ख्याल रखना चाहिए। स्वार्थ में पड़कर या व्यस्तता के मध्य उसका तिरस्कार नहीं करना चाहिए।


पति का पत्नी की तरफ व परिवार के लिए कई ज़िम्मेदारी होती है जिन्हें निभाना चाहिए।


पति को इस काबिल तो बनाना चाहिए कि सामान्य रूप से जीवन की मूलभूत आवश्यकता को अपने बलबूते पर कमा कर पूरी कर सके।


एक लड़के को शादी तभी करनी चाहिए अगर वो पति की ज़िम्मेदारी निभाने के लिए खुद काबिल होता है वरना ऐसी शादी से क्या फायेदा जहाँ दोनों तरफ से रिश्तों में तनाव बना रहे।


पति पत्नी का रिश्ता पवित्र रिश्ता होता है कभी पति को मर्यादा का उल्लघंन नहीं करना चाहिए।


आदर्श पति अपनी पत्नी के जीवन में उसके लिए सब कुछ होते हैं वो पूर्ण रूप से अपने पति को समर्पित होती है।


एक बुरा पति अपनी पत्नी का प्यार कभी नहीं पा सकता है। पत्नी के  साथ  बुरा बर्ताव कर वह कभी उसके दिल में जगह नहीं बना सकता है बल्कि दिल से निकल जाता है।


पति को अपनी पत्नी के समक्ष ऐसा व्यवहार नहीं प्रस्तुत करना चाहिए कि प्यार नफरत में  बदल जाए क्योंकि एक बार प्यार नफरत में  बदल जाए तो वो अपनी वास्तविक प्रेमानुभूती खो देता है।


पति अगर पत्नी के जीवन का आधार है तो यह आधार स्थाई अपने व्यवहार से रहता है।


पति को रिश्ता बनाए रखने के लिए वाद विवाद से बचाव करना चाहिए कभी बात को ज्यादा बढ़ावा नहीं देना चाहिए ।


पति को कभी अपने अहम् और क्रोध को रिश्ते पर हावी नहीं होने देना चाहिए क्योंकि पुरुषों में पुरुषत्व का अहम् होता है लेकिन मर्यादा में रहे और अपनी सीमा में रहे तो ठीक लेकिन अधिकता रिश्तों के लिए सही साबित नहीं होती है।


पति पत्नी का रिश्ता परिवार की नींव रखता है इसलिए पति को ज़िम्मेदार होना चाहिए न कि जीवन में गैरज़िम्मेदार बन कर रिश्ते को खतरे में डालना चाहिए।


पति अगर समझदार होता है तो रिश्ता खुशहाल होता है।


पति को कभी अपनी पत्नी का विश्वास नहीं तोड़ना चाहिए तभी जीवन में आपसी प्यार बरकरार रहता है वरना रिश्ता टूटने में देर नहीं लगती है।


आपसी नोंक झोंक समझी जा सकती है लेकिन अधिक झगड़ा पति को अपनी पत्नी से दूर कर देता है।


पति को अपना रिश्ता बरकरार रखने के लिए फालतू बातें बोलने से बचना चाहिए।


पति का सच्चा प्यार पत्नी के लिए सुख की अनुभूति है।


पति का असली चरित्र मुश्किल के समय दिखता है। पति मुश्किल समय में अपनी पत्नी के साथ कैसा बर्ताव करता है वह असली रूप दर्शित कर देता है।


पति पत्नी की ताकत बने तो जीवन आदर्श बनता है वरना रिश्ता बोझ लगता है।


पति को कभी अपनी पत्नी को धोखा नहीं देना चाहिए वरना रिश्ता टूट जाता है।


पति अगर पत्नी का मोल समझे तो पत्नी जीवन को आशा में बदल कर जीवन को सौभाग्य स्वरूप बना  देती है।


पति पत्नी का दिल जीत कर ही खुशहाल रहता है।


पति पत्नी को उसके घर से अपनी ज़िम्मेदारी पर अपने संसार में लाता है तो पत्नी को खुश रखना पति की ज़िम्मेदारी होती है।


मनचाहा पति नहीं मिलता है। पति अपने व्यवहार और प्यार से पत्नी की चाहत बन जाता है।


अच्छा पति अपनी पत्नी के घर और बाहर के काम में हाथ बटाता है।


अगर पत्नी कमाती है तो पति भी घर संभाल सकते हैं साथ मिलकर काम करने से जीवन में खुशियाँ भर जाती है।


ऐसा पति श्रेष्ठ होता है जो जानता है कि पत्नी को कैसे खुश रखा जाए और अपने व्यवहार से पत्नी को खुशी ही देता है।

यह भी पढ़े

आशा करता हूँ फ्रेड्स आपकों Husband Quotes In Hindi का यह लेख अच्छा लगा होगा, पति पर सुविचार का यह लेख आपकों कैसा लगा हमें कमेंट कर जरुर बताए. साथ ही आपकों हस्बैंड हिंदी कोट्स का लेख पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *