कृतिका चौधरी की जीवनी Kritika Choudhary Biography in Hindi -भारतीय टीवी कलाकार और अभिनेत्री कृतिका चौधरी की 13 जून को Death हो चुकीं हैं| 27 वर्षीय कृतिका एक मॉडल अभिनेत्री रही हैं| Biography के विषय में आपकों उनकें जीवन की पूरी कहानी बता रहे हैं| जो अध्याय अब समाप्त हो चूका हैं|
कृतिका चौधरी की जीवनी Kritika Choudhary Biography in Hindi
विषय सूची

हर साल देश के कोने से अनगिनत युवक युवतियां गलैमर की दुनियां में भाग्य आजमाने के लिए माया नगरी की तरफ रुख करते हैं. कुछ के सपनों के पंख लगते है तो कुछ को मायूसी हाथ लगती हैं. एक होनहार मॉडल अभिनेत्री भी एक ऐसी लडकी थी.
नाम | कृतिका चौधरी |
मूल नाम | ज्योति चौधरी |
जन्म | 1990 हरिद्वार (उतराखंड) |
म्रत्यु | 2017 |
निवास | मुंबई |
Death Cause | हत्या |
नागरिकता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
आरंभिक जीवन
कृतिका का जन्म हरिद्वार में हुआ था. वहीं स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश में मुंबई आ गयी| इन्हे फिल्मों में न ही अधिक काम मिला न उनके टीवी शो और फिल्मे इतनी ब्लोकबस्टर रहीं| इन्होने वर्ष 2010-11 में एकता कपूर के टीवी धारावाहिक परिचय में काम किया| यह उनका पहला टीवी शो था|
कृतिका चौधरी ने इसके बाद साल 2013 में कगना की मूवी रज्जो में एक सहायक अभिनेत्री के रूप में भी काम किया, इसके बाद इन्होने बालाजी फिल्म प्रोडक्शन में भी काम किया|
व्यक्तिगत जीवन
उत्तराखंड के हरिद्वार की रहने वाली ज्योति उर्फ़ कृतिका चौधरी को स्कूल के दिनों से ही अभिनय का शौक था. परिवार के लोगों की अनदेखी करते हुए उसने मुंबई का रुख किया. शुरुआत में काफी संघर्ष के बावजूद उन्हें कोई बड़ा असाइंमेंट नहीं मिल पाया.
करियर की तलाश में मुंबई में आई कृतिका की मुलाक़ात राज त्रिवेदी नामक एक उद्यमी से हो जाती हैं सालभर साथ रहने के बाद दोनों के बीच तलाक हो जाता हैं और ज्योति विजय द्वेदी से शादी कर लेती हैं इसी समय ये एकता कपूर के सीरियल परिचय तथा एक फिल्म रज्जो में काम मिल जाता हैं.
मृत्यु (हत्या)
कृतिका की मौत चार-पांच दिन पूर्व ही हो चुकी थी| मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृतिका का घर अब तक बंद था| कई दिन बीत जाने के बावजूद वो घर के बाहर कभी दिखी नही| अचनक एक दिन उनकें घर से बदबू आनी शुरू हो गईं|
इस पर कृतिका के पड़ोसियों के हाथ-पाँव फुल गयें,इन्होने इस बात की सुचना पुलिस थाने में दी| जब पुलिस ने आकर उनके घर का दरवाजा खोला तो कृतिका का शव एक रेफ्रीजरेटर के पास पड़ा मिला| जिनसे बदबू आ रही थी|
महारास्ट्र पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि इनकी मृत्यु कई दिन पहले हो चुकीं हैं| हत्या किसने की हैं, इस पर पुलिस कोई सुराग नही जूटा पाई हैं| पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकें सिर पर घातक वार किया गया था| जिन्हेँ बाद में ac के पास दाल दिया| ताकि शव से बदबू बाहर तक ना जाए|
इस तरह एक संघर्ष करती फिल्म अभिनेत्री Kritika Choudhary का जीवन सफर एक दर्दनाक घटना के साथ समाप्त हो गया|
यह भी पढ़े
कृतिका चौधरी की जीवनी Kritika Choudhary Biography in Hindi के आर्टिकल को सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के आधार पर बनाया गया हैं. आपके इस अभिनेत्री के जीवन के बारे में क्या विचार हैं, कमेंट कर जरुर बताएं.