मलाइका अरोड़ा की जीवनी | Malaika Arora Biography In Hindi अरबाज खान की पूर्व पत्नी और वर्तमान में बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप की खबरों के बीच रहने वाली मलाइका अरोड़ा का जन्म साल 1973 में महाराष्ट्र में हुआ था। मलाइका अरोड़ा पेशे से एक बॉलीवुड अभिनेत्री, मॉडल और जज है। मलाइका ने अपने बॉलीवुड कैरियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि इन्हें जितनी सफलता बॉलीवुड में मिलनी चाहिए थी, उतनी सफलता इन्हें नहीं मिली। हालांकि इनके द्वारा किए गए कुछ आइटम सॉन्ग जैसे की फिल्म दबंग का मुन्नी बदनाम काफी फेमस हुआ था। आइए मलाइका अरोड़ा की जीवनी में उनके बारे में कुछ अन्य बातें जानते हैं।
मलाइका अरोड़ा की जीवनी | Malaika Arora Biography In Hindi
विषय सूची

नाम: | मलाइका अरोड़ा |
जन्म: | 23 अक्टूबर 1973 |
आयु: | 48 वर्ष (2021 तक) |
जन्म स्थान: | मुंबई, महाराष्ट्र |
पिता का नाम: | अनिल अरोड़ा |
माता का नाम: | जॉयस पॉलीकार्प |
पति का नाम: | अरबाज़ खान (तलाक के पहले) |
पेशा: | अभिनेत्री, नर्तकी, मॉडल |
बच्चे | 1 बेटा (अरहान खान) |
भाई-बहन: | एक बहन (अमृता अरोड़ा) |
अवार्ड: | ताइवान एक्सीलेंस सेलिब्रिटी एंडोर्सर |
कौन है मलाइका अरोड़ा का प्रारंभिक जीवन
बॉलीवुड क्वीन तथा 41 साल की उम्र में भी एक जवान अभिनेत्री की भांति दिखने वाली मलाइका अरोड़ा का जन्म देश के महाराष्ट्र राज्य के ठाणे शहर में वर्ष 1973 में 23 अक्टूबर को हुआ।
अनिल अरोड़ा इनके पिताजी का नाम है और जोइस पॉलीकार्प इनकी माता जी का नाम है। मलाइका के पिताजी मर्चेंट नेवी में काम करते थे, साथ ही वह पंजाबी परिवार से संबंध रखते थे तथा इनकी माताजी मलयालम फैमिली से तालुकात रखती थी।
अरोड़ा के पैदा होने के बाद जब उन्होंने 11 साल की उम्र पूरी की तब इनके माता-पिता के बीच तलाक हो गया और इसके बाद इनकी माता जी इन्हें और इनकी बहन अमृता को लेकर के चेंबूर शहर चली गई।
बॉलीवुड में अपने कैरियर की स्टार्टिंग मलाइका ने एक मॉडल के तौर पर की थी। मॉडलिंग चालू करने से पहले मलाइका अरोड़ा बसंत टॉकीज के सामने बोरला सोसाइटी में रहती थी, जो कि चेंबूर में स्थित था।
शिक्षा –
मलाइका अरोड़ा ने अपनी शुरुआती शिक्षा ठाणे सिटी में स्थित होली क्रॉस हाई स्कूल से पूरी की थी। यहां पर इन्होंने कक्षा 1 से लेकर के कक्षा 9 तक अपनी पढ़ाई की थी और उसके बाद यह अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी करने के लिए चेंबूर सिटी में स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल में शामिल हुई और यहां से इन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा को पूरा किया।
इसके बाद अपनी आगे की स्टडी करने के लिए मलाइका अरोड़ा ने चर्चगेट में स्थित जय हिंद कॉलेज में एडमिशन लिया और यहां से इन्होंने अपने कॉलेज की ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
करियर
मलाइका अरोड़ा को VJ के तौर पर तब सिलेक्ट किया गया था, जब इंडिया में एमटीवी ने अपना वर्क नया नया ही स्टार्ट किया था, मलाइका अरोड़ा ने क्लब एमटीवी कार्यक्रम की पहली बार मेजबानी की थी।
इसके अलावा इन्होंने अभी तक कई एडवर्टाइजमेंट में भी काम किया है।आपको बता दें कि, मलाइका अरोड़ा “गुड नालो इश्क मीठा” एल्बम में भी दिखाई दी थी।
छोटा-मोटा काम करते करते 1 दिन मलाइका के पास एक ऐसा ऑफर आया, जिन्होंने इन्हें काफी फेमस कर दिया। दरअसल मलाइका अरोड़ा को साल 1998 में चल छैया छैया गाना जो कि “दिल से” फिल्म का था, उस पर उन्होंने ट्रेन के ऊपर डांस किया था और यह ट्रेन खड़ी नहीं बल्कि चल रही थी। मलाइका अरोड़ा के द्वारा चलती ट्रेन पर किए गए डांस को लोगों ने काफी पसंद किया था और तभी से लोग इनके बारे में जानने लगे थे।
मलाइका को एक एक्ट्रेस के तौर पर साल 2008 में आई फिल्म EMI के लिए सिलेक्ट किया गया था। हालांकि पिक्चर मिलने के बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई और इस फिल्म की गिनती फ्लॉप फिल्म की लिस्ट में होने लगी।
अरोड़ा ने अपने पूर्व पति अरबाज खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ मिलकर के दबंग पिक्चर का निर्माण किया,जिसमें अभिनेता के तौर पर सलमान खान स्क्रीन पर दिखाई दिए थे। इस पिक्चर में इन्होंने आइटम नंबर मुन्नी बदनाम किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।यह आइटम सॉन्ग उस साल हर शादी और फंक्शन में भी बजता था।
मलाइका अरोड़ा ने साल 2002 में आई कांटे फिल्म, साल 2008 में EMI फिल्म, साल 2010 में आई हाउसफुल,साल 2012 में आई हाउसफुल 2, साल 2012 में ही आई दबंग 2 पिक्चर में काम किया है।इसके अलावा भी इन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।
आपको बता दें कि फिल्मों में काम करने के अलावा मलाइका ने कई टीवी कार्यक्रमों में भी जज के तौर पर भूमिका अदा की है। इन्होंने नच बलिए सीजन 1, नच बलिए सीजन 2, जरा नच के दिखा और झलक दिखलाजा जैसे टीवी कार्यक्रम में भी जज का काम किया है। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल Show में भी जज की भूमिका अदा कर चुकी है।
मलाइका अरोड़ा का वैवाहिक जीवन
अरोड़ा ने सबसे पहले शादी सलमान खान के भाई और बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान के साथ की थी। इन दोनों की मुलाकात एक कॉफी एडवर्टाइजमेंट की शूटिंग के दरमियान हुई थी और इसके बाद से ही इन दोनों की आपस में बातचीत होने लगी और यह दोनों एक दूसरे के साथ कई बार पब्लिक प्लेसेस में भी देखे गए थे।
मुलाकातों का यह सिलसिला बढ़ते बढ़ते इन दोनों ने यह निर्णय लिया कि यह दोनों आपस में शादी करेंगे और इस प्रकार शादी का मन बन जाने के बाद साल 1998 में अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने शादी कर ली।
जब तक अरोड़ा अरबाज खान के साथ थी तब तक मलाइका को लोग मलाइका अरोड़ा खान कहकर बुलाते थे,परंतु अब उनका तलाक हो गया है, इसलिए लोग इन्हें सिर्फ मलाइका अरोड़ा कहते हैं।
मलाइका और अरबाज खान की शादीशुदा जिंदगी तकरीबन 18 साल तक चली थी और 18 साल के बाद साल 2016 में इन लोगों ने एक दूसरे का साथ छोड़ने का डिसीजन लिया और अगले ही साल यानी कि साल 2017 में 11 मई को इन दोनों ने एक दूसरे को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
यानी कि यह दोनों एक दूसरे के शादी के बंधन से आजाद हो गए। अरबाज खान से मलाइका अरोड़ा को एक बेटा भी हुआ, जिसका नाम अरहान है। जब इन दोनों ने तलाक लिया तो अरहान की कस्टडी मलाइका को दी गई और अरबाज खान को समय-समय पर अपने बेटे से मिलने का अधिकार कोर्ट के द्वारा दिया गया।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड खबर-
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसा माना जा रहा था कि मलाइका और अरबाज खान का तलाक अर्जुन कपूर की वजह से हुआ है, क्योंकि अर्जुन कपूर अरोड़ा को डेट कर रहे थे। हालांकि तलाक होने के बाद कई बार मलाइका और अर्जुन को एक साथ अलग-अलग जगह पर देखा गया।
ऐसे में इस बात को और भी ज्यादा बल मिला कि यह दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं और किसी सीरियस रिलेशनशिप में है। इसके बाद कुछ सालों में इन दोनों को कई जगह पर देखा गया। यह दोनों एक दूसरे के साथ मालदीप घूमने भी गए थे, हालांकि अभी तक इन्होंने इन दोनों के संबंधों के बारे में कोई पक्की बात नहीं कही है।
शानदार फिल्मों की लिस्ट
रीलिज वर्ष | फिल्म का नाम |
1998: | दिल से |
2002: | माँ तुझे सलाम |
2002: | कांटे |
2007 | हे बेबी में हे बेबी |
2007 | ओम शांति ओम |
2008 | फिल्म EMI |
2009 | हेलो इंडिया |
2010 | हाउसफुल |
2010 | दबंग |
2012 | हाउसफुल 2 |
2012 | दबंग -2 |
2014 | हैप्पी न्यू ईयर |
मलाइका अरोड़ा की पसंद और नापसंद
पसंदीदा एक्टर: | राहुल खन्ना, चंकी पांडे, शाहरुख खान |
पसंदीदा एक्ट्रेस: | दीपिका पादुकोण, हेलन |
पसंदीदा स्थल: | गोवा, ग्रीस, कैरेबियन आइसलैंड |
पसंदीदा खाना: | सांभर चावल, टी केक, फिश करी |
पसंदीदा परफ्यूम: | ब्लैक ऑर्किड |
विवाद/कॉन्ट्रोवर्सी
एक बार मलाइका अरोड़ा ने एक मैगजीन की कवर फोटो के लिए कुछ फोटो क्लिक करवाए थे और इनकी यह फोटो मैगजीन पर छपी थी।
इस फोटो में मलाइका के कंधे के नीचे के बगल के बाल दिखाई दे रहे थे, जिसके बाद लोगों ने इनका काफी मजाक उड़ाया था और कई लोगों ने इनके दिखाई दे रहे बाल पर काफी भद्दे भद्दे कमेंट सोशल मीडिया और अन्य जगह पर किए थे,
परंतु मलाइका अरोड़ा ने इस मैटर पर चुप रहना ही ठीक समझा, क्योंकि वह इस मैटर को ज्यादा बढाना नहीं चाहती थी, उनकी नजर में यह एक छोटा मैटर था, इसीलिए उन्होंने इस मैटर पर कुछ भी नहीं बोला।
अपने बेटे अरहान के साथ मलाइका ने एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की बहन रंगोली ने एक कमेंट किया था, जो था यह आधुनिक भारतीय माता है बहुत अच्छी हैं। रंगोली द्वारा किए गए इस कमेंट के कारण कई लोगों ने रंगोली की काफी खिंचाई की थी। हालांकि इस मैटर पर भी मलाइका अरोड़ा ने कुछ नहीं बोला।
मलाइका अरोड़ा की नेट वर्थ
कुल संपत्ति: | 80 से 100 करोड़ रूपये |
महीने की आय: | 60 लाख से ज्यादा |
सालाना आय: | 10 से 12 करोड़ लगभग |
यह भी पढ़े
उम्मीद करते है फ्रेड्स मलाइका अरोड़ा की जीवनी Malaika Arora Biography In Hindi का यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा, अगर आपको इस अभिनेत्री के जीवन परिचय में दी जानकारी पसंद आई हो तो अपने फ्रेड्स के साथ भी शेयर करें.