नागा चैतन्य का जीवन परिचय Naga Chaitanya Biography in Hindi आज के समय में लोग मनोरंजन के रूप में फिल्मों को देखना पसंद करते हैं। हमारे देश में लगभग कई प्रकार की भाषाओं में फिल्में बनती हैं और लोग उन में काम करने वाले अभिनेता और अभिनेत्रियों को पसंद करते हैं। जब बात दक्षिण भारतीय फिल्मों की आती है, तो लोगों को ऐसी फिल्में अच्छी लगती है, जो सच्चाई पर आधारित होती हैं।
नागा चैतन्य का जीवन परिचय Naga Chaitanya Biography in Hindi
विषय सूची

दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ-साथ लोगों को दक्षिण भारतीय एक्टर को भी देखना अच्छा लगता है जिनमें मुख्य रुप से आज हम तेलुगू अभिनेता नागा चैतन्य की बात करेंगे।
आज हम आपको नागा चैतन्य के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जिससे आपको भी उनके बारे में सही जानकारी प्राप्त हो सकती है अतः हमारे लेख के साथ अंत तक बने रहे।
कौन है नागा चैतन्य
NAGA CHAITANYA BIOGRAPHY IN HINDI – इन का नाम आप सभी ने सुना ही होगा यह एक प्रमुख तेलुगु फिल्म अभिनेता हैं जिन्होंने अब तक कई सारी फिल्मों के माध्यम से आपका मनोरंजन किया है और दर्शकों ने भी इन्हें प्यार दिया है। नागा चैतन्य दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का एक उभरता हुआ चेहरा है।
जन्म
इनका जन्म 23 नवंबर 1986 को चेन्नई में हुआ था। इनका निक नाम चैतु है| इनके पिता का नाम अक्कीनेनी नागार्जुन एवं माता का नाम लक्ष्मी डग्गुबाती है। इनके बचपन से ही इनके माता-पिता अलग हो चुके थे और दोनों ने दूसरी शादी कर ली इसके अलावा अखिल अक्कीनेनी इनका सौतेला भाई है।
शिक्षा
इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पद्मा शेषाद्री बाला भवन चेन्नई से की थी जहां उन्होंने शुरुआती कुछ सालों की शिक्षा ग्रहण की। उसके बाद इन्होंने ए एम एम स्कूल चेन्नई से आगे की पढ़ाई को जारी रखा। जब यह कॉलेज में आए तब इन्होंने वाणिज्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और बाद में यह त्रिनिटी कॉलेज लंदन जाकर आगे की पढ़ाई को इन्होंने पूरी की।
इसके बाद उन्होंने मुंबई में आकर 3 महीने का अभिनय का पाठ्यक्रम पूरा किया और लॉस एंजिल्स में अभिनय और मार्शल आर्ट में प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है। जब यह अभिनय क्षेत्र में आने वाले थे उस समय इन्होंने अपने आवाज और संवाद कौशल में भी शिक्षा प्राप्त की थी।
शादी
इन्होंने अपनी प्रेमिका समांथा प्रभु अक्कीनेनी से अक्टूबर 2017 को गोवा में शादी की थी जिसमें कुछ करीबी मेहमानों के अलावा मशहूर हस्तियां भी शामिल हुई थी। यह शादी उन्होंने हिंदी और ईसाई रीति रिवाज दोनों ही तरीके से की थी। लोगों ने इस खूबसूरत कपल को “चयसम” का नाम दिया था।
नागा चैतन्य और समांथा अक्कीनेनी का हुआ तलाक
अक्सर इस खूबसूरत जोड़े को फिल्म इंडस्ट्री में और दूसरे लोगों के द्वारा पसंद किया गया लेकिन हाल ही में दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गए और लगभग शादी के 4 साल बाद दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया जिसकी कंफर्मेशन उन्होंने सोशल मीडिया पर दी जिसके बाद लोगों का रिएक्शन देखा गया जिसमें ज्यादातर लोगों को इस बात का दुख हुआ कि अब इस खूबसूरत जोड़े को एक दूसरे से अलग होना होगा।
नागा चैतन्य का शुरुआती फिल्मी सफर
इन्होंने अपना फिल्मी सफर 2009 में फिल्म “जोश” के साथ शुरू किया था जिसमें उन्होंने एक कॉलेज छात्र की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को ज्यादा सफलता हासिल नहीं हुई लेकिन लोगों ने इनके काम को सराहा था।
इसके बाद 2010 में उन्होंने एक रोमांटिक फिल्म “ये माया चेसवे” में अभिनय किया था जिसमें उन्होंने बेहतरीन अदाकारी की और निर्देशक का रोल निभाया था।
साथ ही साथ उन्होंने तमिल फिल्मों में भी हाथ आजमाया और उनकी फिल्मों को हिंदी में रिमेक करके भी दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया गया था। उन्होंने एक और रोमांटिक फिल्म “हंड्रेड परसेंट लव” मैं दिखाई दिए जिसमें उन्होंने एक खूबसूरत रोल निभाया था। इसके बाद 2011 में एक्शन कॉमेडी “ढाडा” और एक अन्य फिल्म “बेजावाडा” में काम किया था, जिसमें उन्हें नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी और लोगों ने यह फिल्म नकार दी थी।
धीरे-धीरे उन्होंने अपने करियर का ग्राफ बढ़ाया और नई नई फिल्मों के जरिए लोगों के दिल में अपनी नई छाप छोड़ी जिसमें मुख्य रुप से उन्होंने 2013 में आई एक्शन फिल्म “तड़खा” में मुख्य भूमिका निभाई थी साथ ही साथ 2014 में “मनम” नामक फिल्म में उन्होंने बेहतरीन अदाकारी की थी।
इसके बाद क्रम से उन्होंने कई सारी फिल्में की जो सुपरहिट साबित हुई जिनमें मुख्य रुप से प्रेमम, रांरडोई वेदुका चुधाम, युद्धम शरणम शैलजा रेड्डी अल्लुडु, माजिली, वेंकी मामा शामिल है।
नागा चैतन्य को मिलने वाली मुख्य उपलब्धियां
- 2009 में इन्होंने “जोश” फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का पुरस्कार दिया गया।
- 2010 में इन्हें फिल्म “ये माया चेसवे” के लिए सर्वश्रेष्ठ तेलुगू अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। इसी फिल्म के लिए “साउथस्कोप सिनेमा अवार्ड” से नवाजा गया।
- इसके बाद 2012 में “हंड्रेड परसेंट लव” के लिए SIIMA अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला।
- आगे 2014 में फिल्म “मनम” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पुरस्कार दिया गया।
- वर्ष 2015 में इन्हें ज़ी तेलुगू 10 वीं वर्षगांठ के अवसर पर “यूथ आईकॉन ऑफ़ द डिकेड” का अवार्ड मिला।
- 2016 में इन्हें TSR TV9 राष्ट्रीय पुरस्कार में स्पेशल अपीयरेंस हीरो अवार्ड के रूप में नवाजा गया।
- इसके बाद 2017 में उनकी मुख्य फिल्म “प्रेमम” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तेलुगु के लिए “फिल्म फेयर अवार्ड साउथ” के लिए नामांकित किया गया एवं उसी वर्ष उन्हें संतोषम फिल्म अवार्ड में “प्रेमम” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त हुआ।
- 2018 में “सैलजा रेड्डी अल्लुडु” मैं विशेष ज्यूरी का अवार्ड दिया गया था।
अभिनेता चैतन्य के नाम से जुड़े मुख्य विवाद
सामान्य तौर पर देखा जाता है कि जब भी कोई इंसान सफल होता है तो उसके पीछे कहीं ना कहीं कोई विवाद शुरू होने लगता है। ऐसे में नागा चैतन्य जैसे बड़े फिल्म अभिनेता के लिए भी यह विवाद होना स्वाभाविक माना जाता रहा लेकिन हाल ही में उन्हें उनकी पत्नी से अलग होने की विवाद पर उन्हें परेशान कर दिया था। जब रिपोर्टरों के द्वारा बार-बार इस सवाल का जवाब देते हुए उन्हें परेशान देखा गया।
इसके साथ-साथ यह भी कहा जाने लगा कि उनकी पत्नी सामंथा ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम के आगे से नागा चैतन्य सरनेम को हटा दिया है।
नागा चैतन्य की मुख्य फिल्में
वर्ष | फ़िल्में |
2009 | जोश |
2010 | ये माया चेसवे, विन्नैथांडी वरुवाया |
2011 | हंड्रेड परसेंट लव ,धारा, बेजवाड़ा |
2012 | तड़ाका |
2014 | मनम, ऑटो नगर, सूर्या, ओका लैला कोसम |
2015 | दोहचय |
2016 | आतादुन्दम रा, सहसम स्वसगा सागिपो |
2017 | युद्धम शरणम |
2018 | महनती, सव्यसाची |
2019 | मंजिली, ओह बेबी, वेंकी मामा |
2021 | लव स्टोरी, प्रेम्थीरम |
2022 | बंगार्रजू, थैंकयू, लाल सिंह चड्डा |
नागा चैतन्य की एक्टिंग
नागा चैतन्य साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार माने जाते हैं जहां उनकी एक्टिंग को हमेशा सराहा जाता है। हर रोल में उन्होंने खुद को समर्पित कर दिया है और खासतौर से रोमांटिक मूवी में वह बहुत ही पसंद किए जाते हैं। उनकी ज्यादातर रोमांटिक ड्रामा फिल्में हिट रही हैं और जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा धमाल किया है। उन्होंने हमेशा अपने काम को प्यार किया है और समर्पित भाव से आगे बढ़ते जा रहे हैं।
नागा चैतन्य रहे सोशल मीडिया पर एक्टिव
जैसा कि हम सभी को पता है नागाचैतन्य एक बेहतरीन एक्टर में से एक हैं। ऐसे में हमेशा उनके फैन की संख्या बढ़ती चली जा रही है, जो अब लाखों की संख्या में हो चुकी है। अगर सोशल मीडिया की बात की जाए तो लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं और उनके द्वारा डाले गए स्टेटस, पिक्चर, वीडियो पर हजारों की संख्या में प्रतिक्रियाएं देते हैं।
जिनमें से ट्विटर में उनके 2.3 मिलीयन फॉलोअर्स, इंस्टाग्राम में 4.6 मिलीयन फॉलोअर्स और फेसबुक में 3.3 मिलियन फॉलोअर हैं।
उनके फॉलोअर को देखते ही उनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है, जो दिन प्रतिदिन बढ़ती ही चली जा रही है और लोगों का ध्यान भी आकर्षित कर रही है।
नागा चैतन्य से संबंधित कुछ बातें
सामान्य तौर पर हम किसी फिल्म स्टार के बारे में ऊपरी रूप से जानकारी हासिल करते हैं लेकिन आज हम आपको नागा चैतन्य के अंदरूनी बातों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।
हाइट | 170 सेंटीमीटर 5 पॉइंट 6 |
वजन | 75 किलोग्राम |
चेस्ट साइज | 40 |
वैस्ट साइज | 32 |
आंखों का रंग | काला |
बालों का रंग | काला |
त्वचा का रंग | गेहुआ |
धर्म | हिंदू |
लत
अभी तक हमने आपको उनकी अच्छी बातों के बारे में बताया है लेकिन उनमें एक लात भी पाई जाती है और वह है स्मोकिंग। नागा चैतन्या काफी हद तक स्मोकिंग करते हैं और अपनी इस आदत को वह छोड़ नहीं पाते हैं।
ऐसे में माना जाता है कि दिन में कई बार वह स्मोकिंग का सहारा लेते हैं और इससे कहीं ना कहीं वे अपनी सेहत के साथ भी खिलवाड़ करते नजर आते हैं।
बेस्ट फ्रेंड
नागा चैतन्य ऐसे लोगों में से हैं, जो दोस्ती बहुत ही सोच समझकर करते हैं और अगर एक बार दोस्ती कर ले तो उसे ताउम्र निभाते हैं। ऐसे में अगर उनके दोस्तों की बात की जाए तो उनके बेस्ट फ्रेंड के रुप में राणा दग्गुबाती का नाम आता है, जो उनके कजिन भी है।
शौक
नागा चैतन्य अपने खाली टाइम में ट्रैवलिंग करना पसंद करते हैं साथ ही साथ गिटार बजाना उन्हें अच्छा लगता है। इन्हें वे अपने शौक के रूप में भी पूरा करते हैं। जब कभी भी अपने दोस्तों के साथ होते हैं, तो अपने शौक के माध्यम से समय व्यतीत करना पसंद करते हैं।
नागा चैतन्य की नेटवर्थ
नागा चैतन्य दक्षिण के सुपरस्टार माने जाते हैं और इसके लिए उनके नेटवर्थ भी करोड़ों में आंकी गई है। अगर हम 2021 की बात करें तो उनकी नेटवर्र्थ 21 मिलियन डॉलर थी।
अगर इसे हम हिंदुस्तानी रुपए में आकलन करते हैं, तो कम से कम 154 करोड रुपए साल का उनका नेटवर्थ देखा जा रहा है। जहां पर वह मंथली दो करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं और साल में लगभग 24 करोड़ से ज्यादा कमाई होती है।
नागा चैतन्य की मुख्य संपत्ति
- उन्होंने कई सारी फिल्मों के माध्यम से अच्छी कमाई की है जिसमें उन्होंने मुख्य संपत्ति के रूप में लग्जरियस घर खरीदा है। यह घर उनकी बेहतर लाइफ स्टाइल के बारे में बताता है साथ ही साथ इस घर को वे अपनी जरूरत के हिसाब से भी कस्टमाइज किए हैं ताकि किसी प्रकार की भी दिक्कत ना हो और हर सुविधा उस घर में मौजूद है।
- इसके अलावा नागा चैतन्य को बाइक का शौक है जिसे वे समय रहते पूरा कर लेते हैं ऐसे में उन्होंने खुद के लिए ही काफी महंगी और खूबसूरत बाइक खरीदी है जिसका नाम YZF R1 और Triumph Thruxton R है।
नागा चैतन्य का बैकग्राउंड भी है फिल्मी
जहां नागा चैतन्य ने खुद को एक बेहतर एक्टर के रूप में साबित किया है वही उनका बैकग्राउंड भी फिल्मी है जहां उनके पिता अक्कीनेनी नागार्जुन भी एक सुपरस्टार रह चुके है।
इसके अलावा उनके कजिन और बेस्ट फ्रेंड राना डग्गुबाती भी फिल्मी दुनिया से संबंध रखते हैं। इसके अलावा इनकी मां लक्ष्मी डग्गुबाती भी फिल्मों से संबंध रखती है इस तरह से उनका परिवार भी पूर्ण रूप से फिल्मी बैकग्राउंड से संबंधित है।
स्वभाव
फिल्मों के अतिरिक्त भी उनका स्वभाव सभी को पसंद आता है जहां वे सभी के साथ घुल मिलकर बात करते हैं और वही अपने दोस्तों के साथ बिंदास अंदाज में भी नजर आते हैं।
जब भी उन्होंने मीडिया से बात की है तो हमेशा वे सरल स्वभाव से लोगों के सामने पेश आते दिखे और सभी का सम्मान करते हुए दिखाई देते हैं। नीजि जीवन में भी वे सभी का सम्मान करते हैं और हमेशा उन्हें प्रसन्न चित्त मुद्रा में देखा जा सकता है।
यह भी पढ़े
- मलयालम फिल्म अभिनेता दिलीप की जीवनी
- रवीना टंडन का जीवन परिचय
- जाह्नवी कपूर का जीवन परिचय
- कार्तिक आर्यन का जीवन परिचय
आज हमने आपको साउथ के उभरते सितारे के बारे में बताया है जो आने वाले समय में भी निश्चित रूप से आगे बढ़ते हुए सफलता प्राप्त करेंगे। नागा चैतन्य ने हमेशा आगे बढ़ते हुए अच्छे फिल्मों को ही अपनाया है जिससे लोगों को एक नई सीख मिल सके और नई दिशा भी देखी जा सके।
हमेशा उन्होंने अपने फैंस का ध्यान रखा है और युवा वर्ग भी उनसे काफी प्रभावित नजर आती है। उन के अंदर एक महत्वकांक्षी अभिनेता के सारे गुण हैं जो निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए तत्पर रहते हैं और लोगों के बीच में भी एक अच्छी छाप छोड़ते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको नागा चैतन्य का जीवन परिचय Naga Chaitanya Biography in Hindi यह लेख पसंद आएगा इसे अंत तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।