नेहा कक्कड़ का जीवन परिचय Neha Kakkar Biography In Hindi: नेहा कक्कड़ जो की बहुत ही फेमस सिंगर हैं,इन्होंने पंजाबी के अलावा भी हिंदी भाषा में ऐसे कई गाने गाए हैं,जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। छोटा कद, प्यारी मुस्कान और अपनी शानदार आवाज की बदौलत यह कम समय में बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर सिंगर की श्रेणी में आ चुकी है।
नेहा कक्कड़ का जीवन परिचय Neha Kakkar Biography In Hindi
विषय सूची

वर्तमान के समय में नेहा कक्कड़ बॉलीवुड में काफी फेमस नाम बन चुकी है। आइए नेहा कक्कड़ की जीवनी से संबंधित कुछ ऐसी बातें जानते हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता होगा।
नेहा कक्कड़ का पूर्ण परिचय संक्षिप्त में
नाम | नेहा कक्कड़ |
उपनाम | नेहा, इन्डियन शकीरा |
जन्म | 6 जून 1988 |
जन्म स्थान | ऋषिकेश, उत्तराखंड, भारत |
उम्र: | 33 साल |
व्यवसाय | पार्श्वगायिका, मॉडल और डांसर |
ऊँचाई | 4 फीट 9 इंच |
वजन | 46 किलो ग्राम |
शारीरिक बनावट | सीना 32 इंच, कमर 26 इंच , हिप 32 इंच |
पसंदीदा अभिनेता | बॉलीवुड शाहरुख़ खान |
पसंदीदा अभिनेत्री | बॉलीवुड जैकलिन फेर्नान्देज़ |
पसंदीदा फ़िल्म | बॉलीवुड द शौकींस |
पसंदीदा म्यूजिशियन | ए. आर. रहमान, यो यो हनी सिंह, बोहेमिया, न्य्वान और शानों डोनाल्ड |
आँखों का रंग | भूरा |
वैवाहिक स्थति | अविवाहित |
पसंद | गाने गाना |
सैलरी | 1.5 लाख |
गृह नगर | दिल्ली |
नागरिकता | भारतीय |
धर्म | हिन्दू |
जाति | खत्री |
राशि | मिथुन |
पता | मुम्बई |
पहली फिल्म | इसी लाइफ में (साल 2010) |
पहला एल्बम | नेहा द रॉकस्टार (मीत ब्रदर के साथ) |
पहला फिल्मी गाना | फिल्म ब्लू (साल 2012) |
पति: | रोहनप्रीत सिंह |
भूतपूर्व बॉयफ्रेंड | हिमांशु कोहली |
फीमेल सिंगर नेहा कक्कड़ का शुरुआती जीवन
इंडिया की फेमस फीमेल सिंगर नेहा कक्कड़ का जन्म सन 1988 में 6 जून को भारत देश के उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में हुआ था। इन्हें बचपन से ही सिंगिंग करने का काफी शौक था और इसी के कारण वह बचपन में ही अपनी बहन सोनू कक्कड़ के साथ माता के जगराते में सिंगिंग करती थी, जिसके कारण इनका रियाज भी हो जाता था और इन्हें कुछ पैसे भी प्राप्त हो जाते थे।
नेहा कक्कड़ को जो पैसे माता के जगराते में प्राप्त होते थे, वह पैसे यह लाकर अपने पिताजी को दे देती थी, जिसके कारण उनके पिताजी को घर चलाने में थोड़ी बहुत सहायता प्राप्त हो जाती थी।
सिंगर नेहा कक्कड़ की एजुकेशन
सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने स्कूल की पढ़ाई दिल्ली के न्यू होली पब्लिक स्कूल से की है। जब यह 11वीं कक्षा में थी तब इन्होंने इंडियन आईडल के लिए ऑडिशन दिया था और ताज्जुब की बात यह है कि यह उसमें सिलेक्ट भी हो गई थी।
इसके बाद इन्होंने अपना पूरा ध्यान सिंगिंग पर लगा दिया और 11वीं तक पढ़ाई करने के बाद इन्होंने आगे की पढ़ाई नहीं की। इंडियन आइडल में भाग लेने के बाद कुछ ही राउंड के बाद नेहा कक्कड़ कार्यक्रम से बाहर हो गई।
हालांकि तब तक नेहा की आवाज लोगों तक पहुंच चुकी थी, जिसके बाद प्रीतम दा ने नेहा कक्कड़ को फिल्म “आ देख जरा” में “गजब भयो रामा” गाना गाने का मौका दिया, परंतु किसी कारणवश नेहा कक्कड़ ने यह गाना नहीं गया, जिसके बाद में सुनिधि चौहान से इस गाने की रिकॉर्डिंग करवाई गई।
फीमेल सिंगर नेहा कक्कड़ का परिवार
पंजाब के फेमस गायक टोनी कक्कड़ नेहा कक्कड़ के ही भाई हैं। इसके अलावा नेहा कक्कड़ की एक बहन भी है जिसका नाम सोनू कक्कड़ है। नेहा कक्कड़ के पिताजी का नाम ऋषिकेश कक्कड़ है और इनकी माता का नाम नीति कक्कड़ है।
सिंगर नेहा कक्कड़ का कैरियर
गायिका नेहा कक्कड़ ने अपने करियर की शुरुआत रियलिटी कार्यक्रम के द्वारा की थी। इन्होंने अपने दम पर टॉप स्थापित सिंगर की लिस्ट में अपने नाम को वर्तमान के समय में दर्ज करवा लिया है।
नेहा कक्कड़ कॉमेडी सर्कस के तानसेन में भी वर्क कर चुकी हैं और यह स्टार प्लस पर आने वाले कार्यक्रम “जो जीता वही सुपरस्टार” में भी भाग ले चुकी हैं। नेहा कक्कड़ कलर्स चैनल पर आने वाले पॉपुलर कार्यक्रम के टाइटल गीत को भी गा चुकी है जो “ना आना इस देश मेरी लाडो” था। पंजाबी भाषा में नेहा कक्कड़ के दो गाने काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं जो “जैगुआर ते पयार” और “वे रंजा वे माहिया” हैं।
नेहा कक्कड़ के गाने
वर्तमान के समय में सिंगर नेहा कक्कड़ मुख्य तौर पर बॉलीवुड में एक्टिव हैं। नेहा कक्कड़ के द्वारा फिल्मों में गाए गए कुछ गानों की जानकारी निम्नानुसार है।
- नेहा कक्कड़ ने सबसे पहला गाना साल 2009 में मेहरबानी में “हाय रामा” गया था, हालांकि यह रिलीज नहीं हुआ।
- साल 2009 में ही इन्होंने ब्लू फिल्म के लिए गाना गाया था।
- 2009 में ही जेल फिल्म के अंदर इन्होंने “बरेली के बाजार में” रीमिक्स गाने को गाया था।
- साल 2011 में इन्होंने “वह एक पल” गाना गाया था।
- साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल में नेहा कक्कड़ ने “सेकंड हैंड जवानी” गाने को गाया था,यह काफी हिट गाना साबित हुआ था।
- नेहा कक्कड़ ने फटा पोस्टर निकला हीरो के लिए “धतिंग नाच” गाना साल 2013 में गया था।
- साल 2013 में ही इन्होंने रमैया वस्तावैया फिल्म में “जादू की झप्पी” गाना गाया था।
- साल 2013 में ही नेहा कक्कड़ ने “बोतल खोल” गाना गाया था जो पराग्वे का गाना था।
- यारियां फिल्म जो कि साल 2014 में आई थी,इस फिल्म में इन्होंने “सुन्नी सड़कों पे”गाना गाया था।
- इसी साल नेहा कक्कड़ ने “जॉनी हो दफा” और “लंदन ठुमकदा” गाना भी गाया था,जो काफी हिट साबित हुआ।
- साल 2015 में नेहा कक्कड़ ने एक पहेली लीला फिल्म में “एक दो तीन चार” गाने को गाया था।
- साल 2015 में ही इन्होंने “आओ राजा” गाना गाया था, जो गब्बर इस बैक फिल्म का था।
- नेहा कक्कड़ ने साल 2016 में फोर्स फिल्म के औ जानिया, कपूर एंड संस फिल्म के गीत “कर गई चुल”, सनम रे फिल्म के गीत “हमने पी रखी है” को अपनी आवाज दी।
- इसके अलावा उन्होंने इसी साल फिल्म वन नाइट स्टैंड के गाने “दो पैग मार”, फिल्म वजह तुम हो के गाने “माही वे”, फिल्म फेवर का गाना “मिले हो तुम हमको”, फिल्म बार बार देखो का गाना “काला चश्मा” भी गाया।
- साल 2017 में नेहा कक्कड़ ने फिल्म बद्री की दुल्हनिया का टाइटल गीत, फिल्म मशीन का गाना “चीज बड़ी है मस्त-मस्त” गाया।
- नेहा कक्कड़ ने साल 2010 में “इसी लाइफ” नाम की फिल्म भी की थी और साल 2014 में इनका एल्बम भी आया था जिसका नाम “रोमियो जूलियट” था।
नेहा कक्कड़ के नए गाने
सिंगर नेहा कक्कड़ के नए गाने कुछ इस प्रकार हैं, जो लोगों की जुबान पर हमेशा रहते हैं।
- मतलबी यारियां
- मरजानियाँ
- होली पार्टी मिक्स
- अश्लील
- और प्यार करना है
- गले लगाना है
- अखियाँ
- फ़ोन में तेरी फोटो
नेहा कक्कड़ वर्तमान में
वर्तमान समय में Zee टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले कार्यक्रम सारेगामापा लिटिल चैंप्स की छठी सीजन में नेहा कक्कड़ जज की भूमिका निभा रही हैं। इस कार्यक्रम में लोग उन्हें नॉटी नेहा नाम से पुकार रहे हैं।
सिंगर नेहा कक्कड़ का विवाद
विवाद के तौर पर एक बार ऐसी अफवाह उड़ी थी कि नेहा कक्कड़ की मौत हो गई है, हालांकि बाद में यह अफवाह झूठी साबित हुई थी। जिस लड़की के नाम से यह अफवाह उड़ी थी वह दिल्ली की एक लड़की थी, जिसने सुसाइड कर लिया था।
रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ रिलेशनशिप
सुरीली आवाज की मल्लिका नेहा कक्कड़ ने साल 2020 में 24 अक्टूबर को पंजाब के सिंगर रोहनप्रीत सिंह से मैरिज की है। सारे गा मा पा के कंटेस्टेंट के तौर पर रोहनप्रीत सिंह को हम पहले टीवी पर भी देख चुके हैं। वर्तमान में रोहनप्रीत सिंह की उम्र 24 साल है, जबकि नेहा कक्कड़ की वर्तमान में उम्र 32 साल है। हालांकि फिर भी इन दोनों के बीच काफी अच्छा संबंध देखने में आता है।
नेहा कक्कड़ की नेटवर्थ
नेहा कक्कड़ की सैलरी के बारे में बात की जाए तो वह एक गाने को गाने के लिए तकरीबन 20 से लेकर ₹25 लाख तक चार्ज करती हैं, इसके अलावा वह एक लाइव इवेंट के लिए 5 से 10 लाख भी चार्ज करते हैं उनकी सालाना सैलरी की बात की जाए तो वह तकरीबन 5 करोड़ है।
नेहा कक्कड़ अवार्ड और अचीवमेंट
पंजाब और बॉलीवुड की फेमस फीमेल सिंगर नेहा कक्कड़ अभी तक कई फिल्म फेयर अवार्ड को अपने नाम कर चुकी हैं, साथ ही यह विभिन्न प्रकार के बैकग्राउंड सिंगिंग की वजह से Nominate भी हो चुकी हैं। साल 2015 में नेहा कक्कड़ बॉलीवुड हंगामा सुपर चॉइस म्यूजिक अवार्ड के लिए नॉमिनेट हुई थी।यह नॉमिनेशन उन्हें साल 2014 में आई फिल्म “शौकीन” के गाने “मनाली ट्रांस” के लिए प्राप्त हुआ था।
नेहा कक्कड़ का बॉयफ्रेंड
वर्तमान के समय में इनकी शादी हो चुकी है और इनके पति का नाम रोहनप्रीत सिंह है, हालांकि शादी होने से पहले नेहा कक्कड़ का एक बॉयफ्रेंड भी था जिसका नाम हिमांशु कोहली था।हिमांशु कोहली एक एक्टर है। यह दोनों काफी टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।हालांकि किसी प्रकार के विवाद के कारण इनका रिलेशनशिप खत्म हो गया और यह दोनों अलग हो गए।
नेहा कक्कड़ शारीरिक संरचना
फेमस पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की हाइट 4 फीट 9 इंच की है। नेहा कक्कड़ का वजन लगभग 46 किलो के आसपास है।इनके बालों का रंग काला है और आंखों का कलर भूरा है।
नेहा कक्कड़ पसंदीदा चीजें
नेहा कक्कड़ को बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान एक्टर के तौर पर पसंद हैं।उनकी पसंदीदा अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस है।डांसर के तौर पर इन्हें प्रभु देवा का डांस बहुत ही अच्छा लगता है।
इनके पसंदीदा सिंगर इनके खुद के भाई टोनी और बहन सोनू है। नेहा कक्कड़ को गाना गाने के अलावा डांस करना और नई जगह पर घूमना भी पसंद है।
नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया अकाउंट
- नेहा कक्कड़ इंस्टाग्राम अकाउंट लिंक
- नेहा कक्कड़ यूट्यूब अकाउंट लिंक
- नेहा कक्कड़ फेसबुक प्रोफाइल लिंक
नेहा कक्कड़ से संबंधित रोचक जानकारी
- नेहा कक्कड़ शराब और सिगरेट का सेवन नहीं करती!
- नेहा कक्कड़ ने यारियां फिल्म के गीत सनी सनी को हनी सिंह के साथ गया था।
- Creature 3डी, प्राग और हांजू जैसी फिल्मों के लिए नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने म्यूजिक दिया है।
- नेहा कक्कड़ को सबसे पहली बार इंडियन आइडल के सीजन 2 में देखा गया था,उस सीजन को संदीप आचार्य ने जीता था।
- नेहा कक्कड़ ने 4 साल की उम्र में ही माता के जगराते में भजन और आरती गाना चालू कर दिया था।
- साल 2008 में नेहा कक्कड़ ने मीत ब्रदर्स के साथ मिलकर अपना फर्स्ट म्यूजिक एल्बम निकाला था जिसका नाम नेहा द रॉकस्टार था।
- नेहा कक्कड़ ने इंडियन ओशियन बैंड और दलेर मेहंदी के साथ प्रो कबड्डी लीग में भी नेशनल एंथम गाया था।
- नेहा कक्कड़ ने SRK एंथम गीत गाया था,जो यूट्यूब पर काफी तेजी से वायरल हुआ था।
यह भी पढ़े
- रजनीकांत का जीवन परिचय
- प्रियंका चोपड़ा की जीवनी
- अमिताभ बच्चन की जीवनी
- मलयालम फिल्म अभिनेता दिलीप की जीवनी
Conclusion
तो साथियों इस लेख में आपने नेहा कक्कड़ का जीवन परिचय जीवनी Neha Kakkar Biography In Hindi पढ़ी, आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट के माध्यम से बताना ना भूलें, साथ ही अगर आप नेहा कक्कड़ के फैन है तो इस जानकारी को अन्य दोस्तों के साथ भी शेयर जरूर करें।