निया शर्मा का जीवन परिचय | Nia Sharma Biography in Hindi आज के समय में टीवी इंडस्ट्री में कई सारी नई प्रतिभाओं ने आकर टीवी की दुनिया में एक नई दिशा आज की युवा वर्ग को दे दी है। ऐसे में देखा जाता है कि इन उभरते सितारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और अपनी बेहतरीन अदाकारी की वजह से वे लोगों के दिलों दिमाग पर छाए हुए हैं। इन कलाकारों को लोग प्यार देते हैं, साथ ही साथ उनके किए गए काम की भी भरपूर सराहना करते हैं| ऐसे में आज हम आपको एक उभरती हुई अदाकारा के बारे में जानकारी देंगे जिन्होंने टीवी इंडस्ट्री में बेहतरीन काम किया है और वह है निया शर्मा|
निया शर्मा का जीवन परिचय | Nia Sharma Biography in Hindi
विषय सूची

आपको निया शर्मा से संबंधित सारी जानकारी उपलब्ध कराएंगे ताकि आपको भी उनके बारे में सही जानकारी प्राप्त हो सके|
वास्तविक नाम | नेहा शर्मा |
पेशा | एक्ट्रेस |
जन्मतिथि | 17 सितम्बर 1990 |
उम्र | 27वर्ष |
ग्रहनगर | दिल्ली, भारत |
डेब्यू सीरियल | काली: एक अग्निपरीक्षा |
वैवाहिक स्तिथि | अविवाहित |
पिता का नाम | ज्ञात नहीं |
माता का नाम | उषा शर्मा |
पसंदीदा रंग | लाल |
पसंदीदा जगह | ब्राजील |
पसंदीदा एक्टरस्स | जूलिया रॉबर्ट्स |
निया शर्मा का जन्म
निया शर्मा का जन्म 17 सितंबर 1990 को जबलपुर मध्य प्रदेश में हुआ था। वह एक पंजाबी परिवार की लड़की है, जहां उनका असली नाम नेहा शर्मा बताया जाता है।
उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है एवं उनकी मां का नाम उषा शर्मा है। इसके अलावा निया शर्मा का एक बड़ा भाई है जिनका नाम विनय शर्मा है और वह मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य करते हैं।|
शिक्षा
जन्म के कुछ दिन बाद से ही उनका परिवार दिल्ली आकर रहने लगा जहां उन्होंने अपना बचपन व्यतीत किया और अपनी पढ़ाई भी उन्होंने दिल्ली में रहकर ही जारी की थी।
सबसे पहले उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर स्कूल दिल्ली से हुई थी और इसके बाद उन्होंने जगन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट स्टडीज रोहिणी दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है और अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद ही उन्होंने अभिनय क्षेत्र में कदम रखा, जहां उन्हें सफलता हासिल होती गई है|
निया शर्मा का टीवी की दुनिया में डेब्यू
निया शर्मा ने कभी भी अपने मन से नहीं सोचा था कि उन्हें एक एक्ट्रेस बनना है| जब वे अपने कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी उसी समय एक सीरियल का ऑडिशन चल रहा था जिसमें वही अपनी फ्रेंड के साथ ऑडिशन देने पहुंची थी|
3 दिन तक उनका ऑडिशन चला और आखिर में उन्हें टीवी सीरियल में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिए सेलेक्ट कर दिया गया था और उसके बाद से ही निया शर्मा का सफर टीवी की दुनिया में जारी रहा|
मुख्य धारावाहिक
निया शर्मा ने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा और उन्होंने कड़ा संघर्ष भी किया है जहां उन्होंने टीवी के मुख्य धारावाहिकों में आकर अपने करियर की शुरुआत 2010 में स्टार प्लस के मुख्य शो ‘’काली एक अग्निपरीक्षा’’ से की थी।
इसके अलावा उन्होंने कई सारे मुख्य धारावाहिकों में काम किया जहां उनके काम की प्रशंसा हुई जिनमें मुख्य धारावाहिक ‘’एक हजारों में मेरी बहना है’’ [ 2011], ‘’जमाई राजा’’ [ 2014], ‘’फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी सीजन 8’’ [ 2017], ‘’नागिन’’ [ 2019], ‘’जमाई राजा सीजन 2’’ [ 2019], ‘’इश्क में मरजावा’’ [ 2018] शामिल है|
निया शर्मा की शादी
निया ने अभी तक शादी नहीं की है हालांकि लंबे समय तक कुशाल टंडन उनके बॉयफ्रेंड रहे हैं और यह बात भी कही जाती थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं लेकिन कुछ दिनों में उनका ब्रेकअप हो गया फिलहाल निया शर्मा सिंगल है और वे अपने काम के प्रति समर्पित भी हैं|
निया शर्मा की मनपसंद चीज
मनपसंद क्रिकेटर — | सचिन तेंदुलकर |
मनपसंद गायिका — | श्रेया घोषाल |
मनपसंद पार्ट टाइम — | मूवी देखना |
मनपसंद अभिनेत्री — | जूलिया रोबोटस |
मनपसंद अभिनेता — | कॉलिन फॉरेल |
पसंदीदा जगह — | ब्राजील |
पसंदीदा रंग — | लाल |
पसंदीदा खाना — | राजमा चावल, हक्का नूडल, आइसक्रीम |
निया शर्मा को मिला ख़ास सम्मान
शर्मा ने जो भी मुकाम हासिल किया है, वह अपनी मेहनत के बलबूते ही हासिल किया है। उन्होंने हमेशा वही काम किया है जिसमें उनके दिल ने गवाही दी हो।
उनकी मेहनत के परिणाम स्वरुप ही उन्हें कुछ खास सम्मान प्राप्त किए गए हैं, जिसमें 2017 में ब्रिटिश आधारित स्टंट अखबार द्वारा उन्हें सिर्फ पचासी एशियाई महिलाओं की सूची में नंबर दो पर रखा गया था और यह उनके लिए सबसे ज्यादा गौरवान्वित करने वाला पल था|
इसके अलावा 2020 में उन्हें ‘’टाइम मोस्ट डिजायरेबल वूमन’’ नंबर दो पर रखा गया था|
मुख्य म्यूजिक वीडियो
सीरियलों के अलावा उन्हें कुछ मुख्य म्यूजिक वीडियो में देखा गया है जिसमें उनकी खूबसूरती और अदाकारी को भी सराहा गया है। जिसमें मुख्य रुप से 2017 में ‘’वादा’’, 2019 में ‘’होर पीला’’, 2020 में ‘’गैल लगाना है’’, ‘’तुम बेवफा हो’’, 2021 में ‘’अखियां दा घर’’, ‘’गरबे की रातों रात’’ शामिल है|
निया शर्मा को मिलने वाले मुख्य पुरस्कार
टीवी इंडस्ट्री में बेहतरीन काम को देखते हुए निया शर्मा को मुख्य पुरस्कार दिए गए हैं जिनमें मुख्य रुप से शामिल पुरस्कार हैं—
- भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार [ 2012] सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री [ एक हजारों में मेरी बहन है]
- भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार [ 2015] फैस फीमेल [ ‘’जमाई राजा’’]
- इंडियन टेली अवॉर्ड्स [2013] ‘’एक हजारों में मेरी बहना है’’ के लिए मनोनीत
- भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार [ 2014] ऑनस्क्रीन युगल [ ‘’जमाई राजा’’] के लिए मनोनीत
- जी गोल्ड अवार्ड [ 2015] ‘’जमाई राजा’’ के लिए लोकप्रिय जोड़ी
- इंडियन टेली अवॉर्ड्स [ 2019] ‘’इश्क में मरजावा’’ के लिए मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
निया शर्मा का सोशल मीडिया में असर
निया को लगातार सोशल मीडिया में एक्टिव देखा जा सकता है, जहां उन्होंने इंस्टाग्राम पर अनेक फोटो, वीडियो अपलोड किए हैं जहां उनके चाहने वालों ने उनके ऊपर लाइक कमेंट की बौछार लगा दी है।
उनकी हर एक फोटो में उनका अलग अंदाज देखने को मिलता है, जो उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ाता है साथ ही साथ लोगों को उनका आकर्षक व्यक्तित्व काफी पसंद आता है|
शौक
वैसे तो निया शर्मा के पास ज्यादा समय नहीं होता है लेकिन फिर भी वे अपने शौक को हमेशा पूरा करने की कोशिश करती हैं। ऐसे में उनका मुख्य चौक स्केटिंग, कुकिंग, कार ड्राइविंग और दोस्तों से बातें करना है।
निया शर्मा से जुड़ी खास बातें
आज हम आपको एक्ट्रेस निया शर्मा के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं—
- निया हमेशा स्टाइलिश लुक में नजर आती हैं, जहां बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी उन जैसी ग्लैमरस नहीं दिखाई देती हैं| ऐसे में निया शर्मा हमेशा फैशन में रहना पसंद करती हैं|
- निया शर्मा को शॉपिंग करना बहुत अच्छा लगता है और जब भी उन्हें मौका मिलता है वह शॉपिंग करना नहीं भूलती| ऐसे में वे अपने पसंद से ही कपड़े और दूसरे सामान खरीदती हैं|
- वैसे तो उनका असली नाम नेहा है लेकिन उनको यह नाम बहुत ही सामान्य लगा और इसीलिए उन्होंने अपना नाम बदलकर निया शर्मा कर लिया था|
निया शर्मा द्वारा निभाए गए मुख्य किरदार
आज तक निया शर्मा ने कई सारे मुख्य किरदार निभाए हैं, जहां उनके किरदारों को मुख्य सफलता हासिल हुई हैं| आज हम आपको उन सीरियल के बारे में जानकारी देंगे, जो निया शर्मा को सफलता की ओर ले जा चुके हैं|
- 2010 में ‘’अग्नि परीक्षा’’ में अनु के रूप में उन्होंने बहुत ही अच्छा किरदार निभाया|
- 2011 में धारावाहिक ‘’बहने’’ में उन्होंने निशा मेहता की भूमिका निभाई फ्री|
- इसके अलावा उन्होंने 2011 में ही चैनल वी के ‘’द प्लेयर’’ में एक कैमियो की भूमिका निभाई|
- इसके अलावा 2013 में उन्होंने ‘’एक हजारों में मेरी बहना है’’ मानवी चौधरी की मुख्य भूमिका निभाई थी|
- 2014 में उन्होंने ‘’जमाई राजा’’ में रोशनी पटेल की भूमिका निभाई थी|
- इसके अलावा 2018 में उन्होंने ‘’इश्क में मरजावा’’ में आरोही कश्यप और अंजली शर्मा की मुख्य भूमिका निभाई थी|
निया शर्मा हुई ट्रोलर्स का शिकार
लगातार निया शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी फोटो, वीडियो पर शेयर करती रहती हैं जिन पर कुछ लोगों को आपत्ति होती है और इस वजह से निया शर्मा को कुछ भी कहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।
हालांकि निया अपने मन की मालकिन है और उन्हें कभी भी इस बात की फिक्र नहीं होती कि लोग उनके बारे में कैसी बातें करते हैं? वे हमेशा बिंदास रुख अपनाती हैं और यही वजह है कि लोगों को उनका कभी-कभी यह अवतार पसंद नहीं आता और ज्यादातर निया शर्मा के कपड़ों और फोटो को लेकर तरह-तरह की बातें करते हैं।
और सोशल मीडिया पर भी कमेंट करते हुए नजर आ जाते हैं,लेकिन उन्होंने कभी भी इस बात का बुरा नहीं माना|
यह भी पढ़े
- दीपिका पादुकोण का जीवन परिचय
- सनी लियोन का जीवन परिचय
- जया बच्चन का जीवन परिचय
- विक्की कौशल का जीवन परिचय
- अंकिता लोखंडे का जीवन परिचय
इस प्रकार से आज हमने आपको निया के बारे में पूरी जानकारी दी हैं, जो कि एक टीवी एक्ट्रेस है और जिन्होंने अपनी पहचान अपने आप बनाई हैं| निया शर्मा के इस सफर में उन्होंने कड़ी मेहनत की है जहां उन्होंने संघर्ष करते हुए अपने आप को आगे बढ़ाने का मौका नहीं छोड़ा और हमेशा वही रास्ता चुना जहां वे चलना चाहती थी।
आज निया को बहुत ही बेहतरीन अदाकारा के रूप में जाना जाता है जिनकी प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और आने वाले समय में हम उन्हें अन्य धारावाहिक या फिर फिल्मों में भी देख सकते हैं साथ ही साथ उन्होंने वेब सीरीज में काम किया है, जिसकी वजह से उन्हें सफलता हासिल हुई है|
हमने पूरी कोशिश की है कि हम आपको निया शर्मा का जीवन परिचय | Nia Sharma Biography in Hindi से संबंधित सारी जानकारी दे सके ताकि आपको निया शर्मा से संबंधित बातों का पता चल सके| उम्मीद करते हैं आपको हमारा ये लेख पसंद आएगा इसे अंत तक पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद|