संसार के सभी 5 महासागरों के बारे में जानकारी | Ocean Information In Hindi

संसार के सभी 5 महासागरों के बारे में जानकारी | Ocean Information In Hindi: सम्पूर्ण जल भाग को पांच महासागरों में विभाजित किया गया है.

प्रशांत महासागर, अंटार्टिका महासागर, हिन्द महासागर और आर्कटिक व अंटार्कटिका महासागर. सभी सागर तथा खाड़ियाँ इन महासागरो के ही अंग है.

यहाँ Ocean Information In Hindi में सभी SEAS के बारे में विस्तार से एक एक के बारे में जानकारी प्राप्त करेगे.

संसार के सभी 5 महासागर | Ocean Information In Hindi

संसार के सभी 5 महासागरों के बारे में जानकारी | Ocean Information In Hindi

हमारी धरती का लगभग 71 प्रतिशत भूभाग पानी से भरा हैं जो एक वृहत जल मंडल बनाता है इसे ही हम महासागर कहते हैं.

छोटे आकार के जल भूमि क्षेत्र को सागर अथवा समुद्र के नाम से जानते है मगर जब इनका आकार विस्तृत हो जाता है तथा अपना एक इकोसिस्टम होता है तो इन्हें महासागर कहा जाता हैं.

धरती के 36.1 करोड़ वर्ग किलोमीटर में अथाह जल राशि महासागरों के रूप में विस्तृत हैं, इनकी विशालता को देखकर इन्हें जल ग्रह भी कहते हैं.

धरती पर विद्यमान महासागरों की औसतन गहराई 3700 मीटर मानी जाती हैं. एक सर्वे के अनुसार महासागरों में 1,386,000,000 क्यूबिक किलोमीटर (km3) जलराशि तथा 20 लाख से अधिक जीवों और वनस्पति की प्रजातियाँ हैं.

प्रशांत महासागर के बारे में जानकारी (Information about pacific ocean)

यह संसार का सबसे बड़ा महासागर (The world’s largest ocean) है जो विश्व के कुल क्षेत्रफल के लगभग एक तिहाई भाग पर फैला हुआ है.

विश्व का आधे से अधिक जल इसी महासागर में स्थित है. यह इतना विशाल है कि सातों महाद्वीपों से इसका क्षेत्रफल अधिक है.

इसकी आकृति त्रिभुज के समान है. pacific ocean in hindi के बारे में इन बिन्दुओं पर विचार कीजिए.

  • प्रशांत महासागर एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीपों से घिरा हुआ है. इसके चारों ओर ऑस्ट्रेलिया, एशिया महाद्वीप के कई द्वीप पाए जाते है, जिनमे जापान, फिलिपींस, न्यूजीलैंड आदि प्रमुख है.
  • प्रशांत महासागर में कई स्थानों पर कटक और गर्त पाये जाते है. यहाँ फिलिपींस के पास मेरियाना गर्त है, यह पृथ्वी पर सबसे गहरा गर्त है. इसकी गहराई लगभग 11 किलोमीटर है. विश्व के 60 प्रतिशत से अधिक भूकम्प एवं ज्वालामुखी प्रशांत महासागर में ही आते है, इसलिए इसके तटीय भाग को अग्नि मेखला (FIRE RING) कहा जाता है.

अंटार्टिका महासागर के बारे में जानकारी (Information about Antarctica Ocean)

प्रशांत महासागर के बाद यह आकार की दृष्टि से पृथ्वी पर दूसरा सबसे बड़ा महासागर (Second largest ocean on earth) है.

इसकी आकृति अंग्रेजी के S अक्षर के समान है. पश्चिम में उः उतरी एवं दक्षिणी अमेरिका से तथा पूर्व में यूरोप व अफ्रीका से घिरा हुआ है.

  • अंटार्टिका महासागर के उतरी भाग में डागर बैंक और ग्रान्ड बैंक प्रमुख मछली पकड़ने के केंद्र है.
  • इस महासागर के मध्य में एक जलमग्न पर्वत तंत्र स्थित है, जिसे मध्य अंटार्टिका कटक कहा जाता है. इस कटक की श्रंखला की पर्वत श्रेणियों के शिखर द्वीपों के रूप में जल से बाहर की ओर निकले हुए है.
  • दो विकसित महाद्वीपों यूरोप और उत्तरी अमेरिका के मध्य अंटार्टिका महासागर व्यापारिक दृष्टि से सबसे महत्वपूर्ण है, यही कारण है कि उत्तरी अंटार्टिका महासागर को विश्व का सबसे व्यस्त समुद्री जल मार्ग भी कहा जाता है.

हिन्द महासागर के बारे में जानकारी (Information about the Indian Ocean)

यह महासागर पश्चिम में अफ्रीका, उत्तर में एशिया पूर्व में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण में अंटार्कटिका महाद्वीपों से घिरा हुआ है. आकार की दृष्टि से यह विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है.

  • हिन्द महासागर का नाम उत्तर में स्थित भारत देश (हिदुस्तान भारत का अन्य नाम) के साथ हिन्द महासागर पड़ा है.
  • यह महासागर पूर्व में प्रशांत महासागर और पश्चिम में अंटार्टिका महासागर से जुड़ा हुआ है. भारत के पश्चिम में स्थित अरब सागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी हिन्द महासागर के ही भाग है. इस महासागर में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, मौरिशस, मेडागास्कर, श्रीलंका आदि प्रमुख द्वीप है.

आर्कटिक महासागर के बारे में जानकारी (Information about arctic ocean)

  • विश्व का सबसे छोटा महासागर है, जो उत्तरी धुर्व के चारो ओर फैला हुआ है. यह एकमात्र ऐसा महासागर है, जो बर्फीला है.
  • यह बेरिंग जलसंधि द्वारा प्रशांत महासागर एवं डेनमार्क जलसन्धि द्वारा अन्टार्टिक महासागर से जुड़ा हुआ है. स्थलीय सीमा यूरेशिया, उत्तरी अमेरिका एवं ग्रीनलैंड से मिलती है.

अंटार्कटिक महासागर – Antarctic Ocean

आर्कटिक महासागर से बड़ा मगर अन्य तीन बड़े महासागरों से सबसे छोटा यह दक्षिणी महासागर अंटार्कटिक महासागर या ऑस्ट्रेलियाई महासागर के नाम से जाना जाता हैं. बीते तीन दशकों के दौरान यहाँ तीव्र जलवायु परिवर्तन की घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं.

क्लाइमेंट चेंज की इन घटनाओं के चलते महासागर के इकोसिस्टम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला हैं. करीब 2.1 वर्ग किमी के क्षेत्र में ओशियन फैला हुआ हैं. यह अंटार्कटिका महाद्वीप के समूचे स्थलीय भाग को घेरे हुए हैं.

FAQ

संसार में कितने महासागर हैं?

पांच

भारत के आस पास कितने महासागर और सागर हैं?

अरब सागर, बंगाल की खाड़ी ये दो सागर अथवा उप महासागर तथा हिन्द महासागर हैं.

यह भी पढ़े

आपको संसार के सभी 5 महासागरों के बारे में जानकारी | Ocean Information In Hindi का यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट कर जरुर बताएं,

इस लेख को कैसे और बेहतर बना सकते है अपने सुझाव भी जरुर देवे, हमें आपकी प्रतिक्रिया का इन्तजार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *