अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस की जीवनी Priyanka Chopra Biography in Hindi: चोपड़ा एक सफलतम भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, इनको पीसी, पिग्गी चॉप्स, सनशाइन, मिमी आदि उपनामों से भी जाना जाता हैं. वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के दो साल बाद इन्होने तमिल फिल्म करियर की शुरुआत की. बेहतरीन फ़िल्मी करियर के कारण ये सबसे अधिक वेतन पाने वाली अभिनेत्री भी हैं. एक आर्मी डॉक्टर के परिवार में जन्मी प्रियंका ने हिंदी सिनेमा से हॉलीवुड तक का सफर तय किया हैं. इन्होने निक जोन्स से शादी की हैं.
प्रियंका चोपड़ा की जीवनी Priyanka Chopra Biography in Hindi
विषय सूची

Priyanka Chopra Fact Profile Biography in Hindi
नाम | प्रियंका चोपड़ा जोनस |
जन्म | 18 जुलाई 1982, जमशेदपुर |
आयु | 39 वर्ष |
विवाह | निक जोनस |
करियर | 2002- |
क्षेत्र | फिल्म अभिनेत्री, गायक, निर्देशक |
सम्मान | पद्म श्री, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्म फेयर |
धर्म | हिन्दू |
नागरिकता | भारतीय |
प्रियंका चोपड़ा को आप सब जानते है. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 39 साल की हो चुकी है. उन्होंने Bollywood से लेकर Hollywood तक अपना सफर तय कर अपनी पहचान इंटरनेशनल आइकॉन के तौर पर बनाई. वे बचपन में एक स्टूडेंट के तौर पर अमेरिका गई थी. तब वहां उन्हें नस्ल और रंगभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा था.
अब एक स्टार बनकर जब प्रियंका चोपड़ा अमेरिका गई तो उन्ही शहरों में उनके होर्डिंग लगे थे, जहां कभी उनका अपमान हुआ था. यह प्रियंका के आत्मविश्वास, हुनर और साहस का ही नतीजा है.
कम उम्र में इतनी तरक्की के बाद भी उन्होंने अपने परिवार को पूरा समय दिया. उनकी एक सामाजिक संस्था भी है जिनके जरिये वे आम लोगों की मदद भी करती है.
इस संस्था का नाम ‘The Priyanka Chopra Foundation’ है. उनकी संस्था गरीब बच्चों को भारत के कई हिस्सों में शिक्षा देती है और उनकी Health का ध्यान रखती है. आईये जानते है प्रियंका चोपड़ा के निजी जीवन और उनके करियर के बारे में.
निजी जीवन (Personal Life)
प्रियंका चोपड़ा का जन्म जमशेदपुर के एक आर्मी परिवार में हुआ. उनके पिता अशोक चौपड़ा और माँ मधु चौपड़ा आर्मी में फिजिशियन थे. इस कारण प्रियंका की परवरिश कई शहरों में हुई. प्रियंका के भाई सिदार्थ उनसे 7 साल छोटे है. 13 वर्ष की उम्र में प्रियंका अपनी चाची के घर अमेरिका पढने चली गई थी.
वहां पर उन्होंने कई थियेटर प्रोडक्शन के साथ काम किया, जहां उन्हें अभिनय की बारीकियां सीखने और समझने का मौका मिला. इसी दौरान वे संगीत में वेस्टर्न क्लासिकल, कोरल गायन और नृत्य भी सीख गई.
प्रियंका अपने निजी संबधों को बेहद गोपनीय रखती है. वे कहती है उनके जीवन में भी बेहद Romantic और हैल्दी रिलेशनशिप है, लेकिन वे इसके बारे में बात करना पसंद नहीं करती है.
शादी
बॉलीवुड से हॉलीवुड के सफर में प्रियंका चोपड़ा के जीवन में एक नया अध्याय जुड़ गया. जब 2018 में ये हॉलीवुड फिल्म शूटिंग के लिए गई तो इनकी मुलाक़ात अमेरिकी सफल गायक निक जोनस से होती हैं. दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं और अगस्त 2018 में इंगेजमेंट के बाद ये दिसम्बर 2018 में राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद पेलेस में हिन्दू और ईसाई रीती रिवाज से वैवाहिक बंधन में बंध जाते हैं.
प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकन पॉप सिंगर पति निक जोनस हॉलीवुड और बॉलीवुड की फ़िल्मी दुनिया का सबसे हॉट और फेमस कपल माना जाता हैं. ये दोनों किसी न किसी रूप में चर्चा का विषय बने रहते हैं. साल 2020 में gq मैगजीन ने इन दोनों की सालाना कमाई 734 करोड़ बताई हैं.
प्रियंका चोपड़ा की शिक्षा
इनके माता पिता आर्मी में डॉक्टर थे इस कारण अलग अलग स्थानों पर पोस्टिंग होने के कारण प्रियंका का बचपन भी कई शहरों में बीता. इनका जन्म जमशेदपुर में हुआ तो शुरूआती पढ़ाई लखनऊ और बरेली से हुई. इन्होने कुछ समय लेह और लद्दाख में भी व्यतीत किया था,
जब ये तेरह साल की हुई तो अपनी चाची के साथ आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई. यहाँ इन्हें नस्ल भेद का भी शिकार होना पड़ा. तीन साल यूएस में बीताने के बाद ये पुनः भारत लौट आई और बरेली की सैनिक स्कूल से पढाई पूरी की. 30 नवम्बर 2000 को लंदन में आयोजित कार्यक्रम में इन्हें विश्व सुन्दरी और मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ़ ब्यूटी-एशिया एंड ओशिनिया का खिताब दिया गया.
स्कूल की पढ़ाई लगभग इसी समय पूरी हुई थी, और प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने के बाद फ़िल्मी जगत से फिल्मों और विज्ञापनों के लिए ऑफर आने लगे. अतः वह आगे की पढ़ाई जारी नहीं रख पाई. प्रियंका का उनके पिता के साथ करीबी रिश्ता था. उन्होंने अपने पिता की लिखावट में डैडीज लिटल गर्ल का टैटू भी बनवाया, 2013 में इनके पिता की कैंसर के चलते मृत्यु हो गई. ये अपनी माँ मधु चोपड़ा के साथ पर्पल पेबल नामक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं.
करियर (Career)
वे इंजिनियर या क्रिमिनल साइकलोजिस्ट बनना चाहती थी, लेकिन 2000 में Miss World बनना उनके लिए मील का पत्थर साबित हुआ. यह उनकी माँ की जिद थी की वे इस प्रतियोगिता में भाग ले.
महज 20 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा को उनकी पहली फिल्म मिली जो तमिल में थी. हिंदी फिल्मों में उनके करियर की शुरुआत ‘द हीरो – लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई’ से हुई थी. इसके बाद उन्होंने कई छोटी-बड़ी फिल्मों में का किया.
प्रियंका चोपड़ा के बारे में ख़ास बातें (About Priyanka Chopra)
- प्रियंका गणित की दीवानी है. खाली टाइम में वे ‘Math 42’ एप्प के जरिये गणित के सवाल हल करती है.
- वे इटली के सैलवेतोर फैरागैमो म्यूजियम में आमंत्रित पहली भारतीय अभिनेत्री है. उन्हें म्यूजियम की परम्परा के अनुरूप सेंडिल पहनाई गई थी.
- वे वेस्टर्न क्लासिकल म्यूजिक की दीवानी है. उन्होंने मार्शल आर्ट और कराटे की भी शोर्ट टर्म ट्रेनिंग ली है. वे संगीत में भी रूचि रखती है. उन्हें अपने पिता का गायन बहुत पसंद आता था.
- प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की हॉट बाला के नाम से जाना जाता है. पहली ऐसी अभिनेत्री जो देश के साथ विदेशों में भी लोकप्रिय हुई.
प्रियंका चोपड़ा फिल्म लिस्ट
थामीज़ान | 2002 |
द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाइ | 2003 |
अंदाज | 2003 |
प्लान | 2004 |
किस्मत | 2004 |
असमभव | 2004 |
मुजसे शादी करोगी | 2004 |
ऐतराज़ | 2004 |
ब्लैकमेल | 2005 |
करम | 2005 |
वक्त: दी रेस अगैन्स्ट टाइम | 2005 |
यक़ीन | 2005 |
बरसात | 2005 |
ब्लफमास्टर | 2005 |
टैक्सी नंबर ९२११ | 2006 |
चाइना टाउन | 2006 |
अलग | 2006 |
कृष | 2006 |
आप की खातिर | 2006 |
डॉन | 2006 |
सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव | 2007 |
बिग ब्रदर | 2007 |
ओम शांति ओम | 2007 |
माइ नैम इज़ एंथनी | 2008 |
लव स्टोरी २०५० | 2008 |
गॉड तुस्सी ग्रेट हो | 2008 |
चमकू | 2008 |
द्रोण | 2008 |
फैशन | 2008 |
दोस्ताना | 2008 |
बिल्लू | 2009 |
कमिने | 2009 |
ह्वटस यॉर राशी? | 2009 |
प्यार इंपॉसिबल | 2010 |
जाने कहाँ से आयी है | 2010 |
अंजाणा अंजानी | 2010 |
७ खून माफ | 2011 |
रा वन | 2011 |
डॉन २ | 2011 |
अग्निपथ | 2012 |
तेरी मेरी कहानी | 2012 |
बर्फी | 2012 |
दीवाना में दीवाना | 2013 |
गर्ल राइज़िंग | 2013 |
शूटआऊट ऍट वडाला | 2013 |
बॉम्बे टॉकीज | 2013 |
प्लेन्स | 2013 |
ज़ंजीर | 2013 |
कृष ३ | 2013 |
गोलियां की रासलीला | 2013 |
गुंडे | 2014 |
मैरी कॉम | 2014 |
दिल धड़कने दो | 2015 |
बाजीराव मस्तानी | 2015 |
बम बम बोल राहा है काशी | 2016 |
वेंटीलेटर | 2016 |
सरवान | 2017 |
बेवॉच | 2017 |
के रे रास्कला | 2017 |
पहूना | 2017 |
ए किड लाइक जेक | 2018 |
इज़ईंट इट रोमांटिक | 2019 |
प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म शीला हैं, जो सितम्बर 2021 में रिलीज होगी.
यह भी पढ़े
उम्मीद करता हूँ दोस्तों प्रियंका चोपड़ा की जीवनी Priyanka Chopra Biography in Hindi का यह लेख आपको पसंद आया होगा. यदि आपको प्रियंका चोपड़ा के जीवन परिचय इतिहास हिस्ट्री के बारे में दी जानकारी पसंद आई हो तो अपने फ्रेड्स के साथ शेयर जरुर करें.