100+ Psychology Objective Question Answer In Hindi For Reet Ctet Exams बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र मनोविज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

100+ Psychology Objective Question Answer In Hindi For Reet Ctet Exams बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र मनोविज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर:

Hello Dear Are You Looking For Education Psychology Top Objective Questions With Answers For Teaching Exams Like Reet, Ctet Etc In Hindi.

Here We Provide More Then Hundred Mostly Asked Question Answer Of Psychology. If You Preparing For Reet Level 1 Or Level 2 Then This Psychology Objective Question Bank Help You To Understand Each Topic In Depth.

Psychology Objective Question Answer

Psychology Objective Question Answer In Hindi For Reet Ctet Exams बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र मनोविज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Q1.) विभिन्न अधिगम सिद्धांतों एवं उनके प्रवर्तक के सन्दर्भ में सुमेलित हैं.-
(अ) चिह्न अधिगम सिद्धांत- हार्लों
(ब) सीखने का तलरूप सिद्धांत- कुर्तलेविन
(स) सूझ का सिद्धांत- हल
(द) क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत- पावलाव

Q2.) पावलव के प्रयोग में ध्वनि के पश्चात् उपस्थित भोजन हैं.-
(अ) अनुबंधित अनुक्रिया
(ब) अनानुबन्धित उद्दीपक
(स) अस्वाभाविक उद्दीपक
(द) इनमें से कोई नहीं

Q3.) संज्ञानात्मक विकास के सिद्धांत के प्रवर्तक थे.-
(अ) जीन पियाजे व ब्रूनर
(ब) डगलस व हौलेंड
(स) कार्ल सी गैरीसन
(द) कोहलर व वर्दैमार

Q4.) अधिगम के किस सिद्धांत में पुनर्बलन के द्वारा सीखने पर सर्वाधिक बल दिया जाता हैं.-
(अ) क्रियाप्रसूत अनुबंधन
(ब) उद्दीपन अनुक्रिया सिद्धांत
(स) अनुबंधित अनुक्रिया सिद्धांत
(द) सूझ सिद्धांत

Q5.) प्रतीकों से सीखने का सिद्धांत किसने दिया.-
(अ) कुर्तलेविन
(ब) सी एल हल
(स) टालमेन
(द) कार्ल रोजर्स

Q6.) किशोरावस्था के आकस्मिक विकास के सिद्धांत के प्रवर्तक कौन थे.-
(अ) कुर्तलेविन
(ब) सी एल हल
(स) स्टेनली हाल
(द) कार्ल रोजर्स

Q7.) कौनसी शैशवावस्था की विशेषता नहीं हैं.
(अ) ग्रहणशीलता का आधिक्य
(ब) कामशक्ति की अधिकता
(स) संवेगात्मक स्थिर
(द) अन्तर्मुखी स्वभाव

Q8.) अधिगम विकास की प्रक्रिया हैं” किसका कथन हैं.-
(अ) क्रो एण्ड क्रो
(ब) वुड्वर्थ
(स) स्किनर
(द) हाउस्टन

Q9.) किस अवस्था को परिवर्तन का काल कहा जाता हैं.
(अ) शैशवावस्था
(ब) बाल्यावस्था
(स) किशोरावस्था
(द) वृद्धावस्था

Q10.) सीखने हेतु प्रथम आवश्यकता हैं.
(अ) सहायता
(ब) बुद्धि
(स) अभिक्षमता
(द) अभिप्रेरणा

Q11.) एक व्यक्ति बाजार में सामान खरीदने जाता है, तो उसका हाथ अपने आप पेंट के पीछे दाहिनी जेब पर जाता हैं, इसका कारण हैं.
(अ) समायोजन
(ब) अभिक्षमता
(स) प्रतिबाधा
(द) अनुबंधन

Q12.) पावलव के प्रयोग में ध्वनि के पश्चात भोजन से उत्पन्न लार हैं.
(अ) अनुबंधित अनुक्रिया
(ब) अनानुबन्धित उद्दीपक
(स) अस्वभाविक उद्दीपक
(द) इनमें से कोई नहीं

Q13.) अन्वेषण अधिगम सिद्धांत के प्रतिपादक थे.
(अ) जेरोम ब्रूनर
(ब) आसुबेल
(स) कार्ल सी गैरीसन
(द) बंडूरा व वाल्टर्स

Q14.) अधिगम के किस सिद्धांत में अंतर्दृष्टि द्वारा सीखने पर सर्वाधिक बल दिया जाता हैं.
(अ) क्रिया प्रसूत अनुबंधन
(ब) उद्दीपन अनुक्रिया सिद्धांत
(स) अनुबंधित अनुक्रिया सिद्धांत
(द) सूझ सिद्धांत

Q15.) अवधान को केन्द्रित करने वाली आंतरिक दशा नहीं हैं.
(अ) जिज्ञासा
(ब) आवश्यकता
(स) मनोवृत्ति
(द) वस्तु की नवीनता

Q16.) अभिप्रेरणा का मुख्य तत्व हैं.
(अ) अवधान
(ब) अंतर्नोद
(स) चिन्तन
(द) प्रत्यक्षीकरण

Q17.) कौनसी बाल्यावस्था की विशेषता हैं.
(अ) ग्रहणशीलता का आधिक्य
(ब) कामशक्ति की अधिकता
(स) संवेगात्मक स्थिरता
(द) अन्तर्मुखी स्वभाव

Q18.) वातावरण के साथ सामान्य व स्थायी समायोजन ही व्यक्तित्व हैं, यह कथन किसका हैं.
(अ) आलपोर्ट
(ब) वेलेंटाइन
(स) गेट्स
(द) बोरिंग

Q19.) क्रेचमर द्वारा व्यक्तित्व का वर्गीकरण किस आधार पर किया गया.
(अ) मानसिक योग्यता
(ब) चिन्तन एवं कल्पनाशक्ति
(स) शारीरिक संरचना
(द) संवेग

Q20.) कक्षा अंतर्बोध परीक्षण का निर्माण किया था.
(अ) हरमन रोर्शा
(ब) ल्योपोल्ड वैलोक
(स) मार्गन व मुरे
(द) थार्नडाईक

Q21.) हम अपने कार्यों को छोटे छोटे भागों में विभाजित करते हैं, वह नियम हैं.
(अ) बहु प्रतिक्रिया
(ब) आत्मीकरण का नियम
(स) संतोष का नियम
(द) आंशिक क्रिया का नियम

Q22.) हम जो भी नया काम करते हैं, उसे आत्मसात कर लेते हैं. यह सम्बन्धित हैं.
(अ) आत्मीकरण के नियम से
(ब) आंशिक क्रिया के नियम से
(स) अभ्यास के नियम से
(द) परिणाम के नियम से

Q23.) बाल्यावस्था में बालक दृष्टिकोण अपनाना आरम्भ करता हैं.
(अ) कल्पनावादी
(ब) यथार्थवादी
(स) सांसारिक
(द) बहिर्मुखी

Q24.) वांछित व्यक्तित्व होता हैं.
(अ) अन्तर्मुखी
(ब) बहिर्मुखी
(स) संवेगीय स्थिर
(द) मनस्तापी

Q25.) यह करो यह न करो, कौन कहता हैं.
(अ) इदम्
(ब) अहम
(स) परम अहम
(द) कोई नहीं

Q26.) फ्रायड ने स्वप्न में यात्रा करने को किसका प्रतीक माना हैं.
(अ) जन्म का
(ब) मृत्यु का
(स) वर्ष का
(द) लिंग का

Q27.) अंगूर खट्टे हैं यह किस रक्षा युक्ति से सम्बन्ध रखता हैं.
(अ) आश्रित होना
(ब) औचित्य स्थापन
(स) पलायन
(द) तादात्मीकरण

Q28.) सृजनात्मकता या विधायकता का प्रारम्भ कौनसी अवस्था से ही हो जाता हैं.
(अ) शैशवावस्था
(ब) बाल्यावस्था
(स) किशोरावस्था
(द) प्रौढावस्था

Q29.) मूल प्रवृत्ति अभिप्रेरणा सिद्धांत के प्रवर्तक कौन कहलाते हैं.
(अ) फ्रायड व युंग
(ब) कुर्ट लेविन
(स) मैक्डूगल
(द) उपर्युक्त सभी

Q30.) प्रेरणा के स्रोत हैं.
(अ) चालक
(ब) प्रोत्साहन
(स) उद्दीपक
(द) उपर्युक्त सभी

Q31.) नाच न जाने आंगन टेडा वाक्य में प्रयुक्त युक्ति हैं.
(अ) विस्थापन
(ब) स्थानान्तरण
(स) प्रक्षेपण
(द) शमन

Q32.) असुमेलित हैं.
(अ) स्व में पलायन- अंतक्षेपण
(ब) सृजित विश्व में पलायन- उन्नयन
(स) औचित्य स्थापन- विवेकीकरण
(द) इनमें से कोई नहीं

Q33.) किस मनोरचना के द्वारा घातक इच्छाएं, असहनीय स्मृतियाँ आदि चेतना से अलग कर दी जाती हैं.
(अ) युक्तिकरण
(ब) दमन
(स) विवेकीकरण
(द) तादात्मीकरण

Q34.) किसी लड़की से कोई लड़का कहता हैं यू आर विथ मी कौनसी समायोजन युक्ति हैं.
(अ) विस्थापन
(ब) उन्नयन
(स) विवेकीकरण
(द) अन्तःक्षेपण

Q35.) एक कम सुंदर लड़का अपने व्यवहार को मधुर बनाने का प्रयास करता हैं. इसमें कौनसी समायोजन युक्ति हैं.
(अ) अंत: क्षेपण
(ब) तादात्मीकरण
(स) क्षतिपूर्ति
(द) युक्तिकरण

Q36.) निम्न शब्दों व उनकी उत्पत्ति वाले लेटिन शब्दों का कौनसा युग्म सुमेलित हैं.
(अ) पर्सनेलिटी- पर्सोना
(ब) मोटीवेशन- मोट्म
(स) इमोशन- एमोवेयर
(द) उपरोक्त सभी

Q37.) विभिन्न व्यक्तित्व मापन की विधियाँ तथा इसमें प्रयुक्त कार्ड की संख्या में कौनसा युग्म गलत हैं.
(अ) रोर्शा स्याही धब्बा- 10
(ब) प्रासंगिक अंतर्बोध- 30
(स) बाल अंतर्बोध परीक्षण- 10
(द) इनमें से कोई नहीं

Q38.) किस अवस्था को टोली या समूह की आयु कहते हैं.
(अ) शैशवावस्था
(ब) बाल्यावस्था
(स) किशोरावस्था
(द) प्रौढावस्था

Q39.) बाल्यावस्था में बालक का व्यक्तित्व हो जाता हैं.
(अ) अन्तर्मुखी
(ब) बहिर्मुखी
(स) उभयमुखी
(द) इनमें से कोई नहीं

Q40.) व्यक्ति अपनी प्रवृत्ति को दूसरे मार्ग में परिवर्तित कर लेता हैं, यह युक्ति हैं.
(अ) शमन
(ब) दमन
(स) आत्मीकरण
(द) शोधन

Q41.) व्यक्तित्व का कौनसा मनोवैज्ञानिक प्रकार नहीं हैं.
(अ) अंतर्मुखी
(ब) परोमुखी
(स) बहिर्मुखी
(द) उभयमुखी

Q42.) व्यक्तित्व की कौनसी विधि प्रक्षेपी नहीं हैं.
(अ) स्याही धब्बा
(ब) वाक्य पूर्ति
(स) जीवनवृत
(द) बाल अंतर्बोध

Q43.) अन्तर्मुखी व्यक्तित्व का गुण नहीं हैं.
(अ) एकांत प्रिय
(ब) अति सामाजिकता
(स) कल्पनाशीलता
(द) अपने में अधिक रूचि

Q44.) बहिर्मुखी व्यक्तित्व की विशेषता हैं.
(अ) मित्र अधिक बनाते हैं.
(ब) दूसरों में रूचि लेते हैं.
(स) अति सामाजिकता
(द) सभी

Q45.) थामसन के अनुसार प्रेरक हैं.
(अ) स्वाभाविक व अर्जित
(ब) जन्मजात व अर्जित
(स) स्वाभाविक, कृत्रिम व मनोवैज्ञानिक
(द) स्वाभाविक व कृत्रिम

Q46.) अधिगम हेतु अभिप्रेरणा का कौनसा विकल्प अपेक्षाकृत उपेक्षणीय हैं.
(अ) नवाचारों का प्रयोग
(ब) जिज्ञासा उत्पन्न करना
(स) पुरूस्कार देना
(द) उपयोगिता बताना

Q47.) अधिगम होता हैं.
(अ) सार्वभौमिक
(ब) निरंतर
(स) व्यवहार में अपेक्षाकृत स्थायी परिवर्तन
(द) उपरोक्त सभी

Q48.) गेस्टाल्ट सिद्धांत अधिगम में बल देता हैं.
(अ) यांत्रिकता पर
(ब) कार्य निष्पादन पर
(स) नियति पर
(द) मानसिक क्रिया पर

Q49.) व्यक्तित्व परीक्षण की कौनसी विधि में प्रत्यक्ष विचार विमर्श आवश्यक हैं.
(अ) प्रश्नावली
(ब) जीवन इतिहास
(स) साक्षात्कार
(द) प्रासंगिक अंतर्बोध

Q50.) प्रक्षेपण शब्द का शाब्दिक अर्थ होता हैं.
(अ) चालक
(ब) लम्बवत
(स) फेकना
(द) गति

Shiksha Manovigyan Question Answer In Hindi Education Psychology Important Questions

Shiksha Manovigyan Question Answer In Hindi Education Psychology Important Questions: हेलो नमस्कार साथियों आपका हार्दिक स्वागत हैं. REET & CTET व शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में अक्सर पूछे (Mostly asked) प्रश्नोत्तर यहाँ बता रहे हैं.

आज की इस सीरिज में हम 1000 प्रश्न उत्तर बता रहे हैं जो सम्पूर्ण बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र के सेलेबस से लिए गये हैं. इन्हें आप मनोविज्ञान मेराथन टेस्ट ऑनलाइन क्विज या प्रेक्टिस सेट नोट्स के रूप में सर्च कर सकते हैं.

Top Education Psychology & Child Development & Pedagogy Important Prashan Questions Answer In Hindi For Reet Level 1, Level 2, CTET, Super TET, MPTET, UPTET,

HTET, BTET All Teaching Exams like RPSC First Grade, Second Grade, Third Grade School Lecture Examination Mostly Asked Questions Here.

प्रश्न: प्रशिक्षण एवं अनुभव के द्वारा व्यवहार में होने वाले परिवर्तन को अधिगम कहते हैं, यह कथन जिसका है वह है.
(अ). गेट्स ✔
(ब). कालविन
(स). सी ई स्किनर
(द). प्रेसी

प्रश्न: कोई भी बालक सीखना शुरू करता है
(अ). जब उसे विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाता है
(ब). जब वह बोलना शुरू करता है
(स). जब वह घर से बाहर निकलता है
(द). अपने जन्म से ही ✔

प्रश्न: क्षमता के विकास का दूसरा नाम हैं.
(अ). अनुभव
(ब). परिपक्वता
(स). शारीरिक विकास
(द). कौशल विकास ✔

प्रश्न: मनोविज्ञान ने शिक्षा को बना दिया है.
(अ). पाठ्यचर्या केन्द्रित
(ब). शिक्षक केन्द्रित
(स). बाल केन्द्रित ✔
(द). विषय केन्द्रित

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौनसा रायबर्न के अनुसार शिक्षा के तीन सम्बन्धों में सम्मिलित नहीं हैं.
(अ). बच्चें और शिक्षक में सम्बन्ध
(ब). बच्चे और समाज में सम्बन्ध
(स). शिक्षक और विषय में सम्बन्ध ✔
(द). विषय और बच्चें में सम्बन्ध

प्रश्न: अधिगम प्रतिफल का तात्पर्य हैं.
(अ). बालक के व्यवहार में होने वाला परिवर्तन ✔
(ब). शिक्षक की शिक्षण विधियों में परिवर्तन
(स). पाठ्यवस्तु का परिमार्जन
(द). उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौनसा किशोरावस्था का लक्षण नहीं हैं.
(अ). शारीरिक परिवर्तन
(ब). व्यवहार में स्थिरता ✔
(स). अस्थिरता की समस्या
(द). संवेगात्मक समस्याएं

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौनसी शिक्षण अधिगम सामग्रियों से सम्बन्धित एक गतिविधि सहायक सामग्री नहीं है.
(अ). ओवर हेड प्रोजेक्टर ✔
(ब). नाटक
(स). प्रदर्शन
(द). क्षेत्र भ्रमण

प्रश्न: कक्षाकक्ष में सम्प्रेषण का प्रकार है.
(अ). शाब्दिक अंतक्रिया
(ब). अशाब्दिक अंतक्रिया
(स). दोनों 1 व 2 ✔
(द). इनमें से कोई नहीं

प्रश्न: अनुदेशन का प्रणाली उपागम है.
(अ). शिक्षक केन्द्रित
(ब). बाल केन्द्रित
(स). कक्षाकक्ष केन्द्रित
(द). समस्या केन्द्रित ✔

प्रश्न: समूह विधियों द्वारा सीखने का उदाहरण है.
(अ). वाद विवाद विधि
(ब). कार्यशाला विधि
(स). विचार गोष्ठि विधि
(द). ये सभी ✔

प्रश्न: समायोजन के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से क्या सही नहीं है.
(अ). यह संतुलन प्रदान करता है.
(ब). यह समस्या का समाधान करता है.
(स). यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया नहीं है. ✔
(द). समायोजन की अनुपस्थिति में व्यक्ति तनाव, संघर्ष और चिंताओं से घिरा रहता है.

प्रश्न: अधिगम को प्रभावित करने वाले पर्यावरणीय कारकों में से एक हैं.
(अ). सामाजिक परिवेश ✔
(ब). थकावट
(स). मानसिक स्तर
(द). इनमें से कोई नहीं

प्रश्न: निम्नलिखित में से कौनसा मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति का लक्षण हैं.
(अ). सहनशीलता
(ब). आत्मविश्वास
(स). संवेगात्मक परिपक्वता
(द). ये सभी ✔

प्रश्न: निर्मितवाद के सन्दर्भ में कौनसा कथन गलत हैं.
(अ). ज्ञान का संचरण आवश्यक रूप से शिक्षक द्वारा किया जाता हैं. ✔
(ब). नवीन ज्ञान का सृजन पूर्व ज्ञान के आधार पर होता है.
(स). अधिगमकर्ता ज्ञान का सृजन कर सकता हैं.
(द). अधिगमकर्ता, स्वयं के अधिगम के लिए सक्रिय एवं उत्तरदायी होता हैं.

Shiksha Manovigyan Question Answer

प्रश्न: अच्छे मानसिक स्वास्थ्य का संकेतक है.
(अ). दूसरों की आलोचना करना
(ब). जिद्दी प्रवृत्ति
(स). दिवास्वप्न
(द). सांवेगिक नियंत्रण ✔

प्रश्न: कंप्यूटर का मस्तिष्क कहलाता है.
(अ). मदरबोर्ड
(ब). सीपीयू ✔
(स). रैम
(द). रोम

प्रश्न: कंप्यूटर सह अधिगम की विशेषता है.
(अ). शिक्षक का शिक्षण कार्य आसान हो जाता है.
(ब). पाठ्यक्रम आसानी से पूरा हो जाता है.
(स). प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है
(द). विद्यार्थी अपनी गति से सीखते है. ✔

प्रश्न: निम्न में से वृद्धि और विकास के कौनसे आयाम एक दूसरे से जुड़े हैं.
(अ). शारीरिक ✔
(ब). बौद्धिक ✔
(स). सामाजिक ✔
(द). संवेगात्मक ✔
(य). नैतिक ✔

प्रश्न: निम्न में से कौनसी दृश्य श्रव्य सुविधा अधिगम हेतुओं के असरकारक हेतुओं को संतुष्ट करती है.
(अ). रेडियो ✔
(ब). टेप रिकॉर्डर ✔
(स). स्थिर चित्र ✔
(द). टेलीविजन ✔

प्रश्न: मस्तिष्काधोमुखी सिद्धांत के अनुसार विकास होता है.
(अ). दायी से बायीं ओर
(ब). पैर से सिर की ओर
(स). बायीं से दाई ओर
(द). सिर से पैर की ओर ✔

प्रश्न: प्रशिक्षण और अभ्यास सम्बन्धित हैं.
(अ). संज्ञानात्मक वाद से
(ब). व्यवहारवाद से ✔
(स). निर्मितवाद से
(द). कोई नहीं

Psychology Objective Question Answer In Hindi

प्रश्न: लिंग्वाफोन उदाहरण हैं.
(अ). श्रव्य सामग्री का ✔
(ब). श्रव्य दृश्य सामग्री का
(स). दृश्य सामग्री का
(द). क्रियात्मक सामग्री का

प्रश्न: निर्देशन और अधिगम के बिच समानता हैं.
(अ). दोनों छात्र केन्द्रित हैं. ✔
(ब). दोनों ही विषयवस्तु केन्द्रित हैं.
(स). दोनों पृष्टपोषण एवं पाठ्यविश्लेषण पर बल देते हैं.
(द). उपर्युक्त में से कोई नहीं

प्रश्न: निम्नलिखित में से समस्या समाधान को क्या बाधित नहीं करता है.
(अ). अंतर्दृष्टि
(ब). मानसिक प्रारुपता
(स). मोर्चाबंदी ✔
(द). निर्धारण

प्रश्न: निम्न में से किस अवस्था में बालक अपने समकक्षी वर्ग का सदस्य बनते हैं.
(अ). वयस्कावस्था
(ब). बाल्यावस्था ✔
(स). किशोरावस्था
(द). पूर्व बाल्यावस्था

प्रश्न: क्रियाप्रसूत अनुकूलन में पुनर्बलन निर्भर करता हैं.
(अ). उद्दीपक की प्रकृति पर
(ब). अनुक्रिया की प्रकृति पर ✔
(स). दोनों पर
(द). इनमें से कोई नहीं

प्रश्न: निम्न में से कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत की अवस्था नहीं हैं.
(अ). प्राक रूढ़िगत
(ब). रूढ़िगत
(स). संवेदी प्रेरक ✔
(द). पश्चात रूढ़िगत

प्रश्न: निम्न में से कौनसा ब्रूनर के सिद्धांत में नहीं हैं.
(अ). नवीन ज्ञान अथवा सूचना का ग्रहण करना
(ब). अर्जित ज्ञान का स्थानान्तरण
(स). ज्ञान की पर्याप्तता की जांच
(द). ज्ञान की अपर्याप्तता की जांच ✔

प्रश्न: गोलमेन का नाम जाना जाता हैं.
(अ). बुद्धि के सिद्धांत के लिए
(ब). आध्यात्मिक बुद्धि के लिए
(स). सांवेगिक बुद्धि के लिए ✔
(द). सामाजिक बुद्धि के लिए

प्रश्न: ब्रूनर के अनुसार निम्न में से कौनसा शिक्षण सिद्धांत नहीं हैं.
(अ). औपचारिक शिक्षण सिद्धांत
(ब). अनौपचारिक शिक्षण सिद्धांत ✔
(स). वर्णात्मक शिक्षण सिद्धांत
(द). प्रमाणिक सिद्धांत

प्रश्न: पियाजे के अनुसार किशोरावस्था में संज्ञानात्मक विकास की कौनसी अवस्था प्रारम्भ होती हैं.
(अ). पूर्व कार्यात्मक अवस्था
(ब). औपचारिक कार्यात्मक अवस्था ✔
(स). संवेदीगामक अवस्था
(द). स्थूल कार्यात्मक अवस्था

प्रश्न: निम्न में से कौनसी शिक्षण सिद्धांत की एक विशेषता नहीं हैं.
(अ). सीखने की उत्सुकता
(ब). ज्ञान की संरचना
(स). क्रमशीलता का अभाव ✔
(द). पुष्टिकरण

प्रश्न: मनोविज्ञान के किस सम्प्रदाय में तथ्यात्मक एवं वस्तुनिष्ठ विधियों के अध्ययन के उपयोग पर बल दिया हैं.
(अ). मनोविशलेषणवाद
(ब). संरचनात्मकवाद
(स). व्यवहारवाद ✔
(द). संज्ञानवाद

प्रश्न: कुसमायोजित व्यक्ति कहलाते हैं जो
(अ). अधिकतर अनुचित ढंग से द्वन्द्वात्मक स्थिति का सामना करते है
(ब). समाजविरोधी गतिविधियों में सहभागिता करते है.
(स). द्वंद्व को दूर करने में असमर्थ होते हैं.
(द). उपरोक्त सभी ✔

Manovigyan Question In Hindi

प्रश्न: संवेगात्मक बुद्धि को लोकप्रिय बनाने का श्रेय किसको जाता हैं.
(अ). डेनियल गोलमेन ✔
(ब). जॉन डी मेयर
(स). पीटर
(द). सेलावे

प्रश्न: किशोरावस्था बड़े संघर्ष, तूफ़ान, तनाव या झंझावत की अवस्था है. यह किसका कथन हैं.
(अ). जरशील्ड
(ब). किलपेट्रिक
(स). स्टेनले ✔
(द). हेडो कमेटी रिपोर्ट

प्रश्न: कोई भी व्यक्ति क्रोध करता हैं यह बहुत आसान हैं किन्तु सही व्यक्ति के साथ, सही मात्रा में, सही समय पर, सही प्रयोजन हेतु सही ढंग से क्रोध करना आसान नहीं है, उपरोक्त कथन किसका हैं.
(अ). बिंघम
(ब). अरस्तू ✔
(स). क्रीमैन
(द). वाटसन

प्रश्न: किशोर प्रौढ़ों को मार्ग में बाधा समझता हैं जो उसे अपनी स्वतंत्रता का लक्ष्य प्राप्त करने से रोकते हैं, यह कथन किसका हैं.
(अ). रोस
(ब). कोलसेनिक ✔
(स). वेलेंटाइन
(द). विग व हंट

प्रश्न: किशोरावस्था के आकस्मिक विकास का सिद्धांत कब व किसने दिया.
(अ). 1904 में होलिग़वर्थ ने
(ब). 1902 में हाल ने
(स). 1904 में स्टेनले होल ने ✔
(द). 1904 में थोर्नडाईक ने

प्रश्न: बुद्धि इन चार शब्दों से निहित हैं- ज्ञान, आविष्कार, निर्देश, आलोचना. यह कथन किस मनोवैज्ञानिक का हैं.
(अ). स्पीयरमेन
(ब). थार्नडाईक
(स). रायबर्न
(द). अल्फ्रेड बिने ✔

प्रश्न: किस विधि में उद्दीपन अनुक्रिया के मध्य होने वाले सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता हैं.
(अ). प्रश्नकर्ता विधि में
(ब). मनोभौतिक विधि
(स). आत्मनिष्ठ अंकन विधि
(द). प्रयोगात्मक विधि ✔

प्रश्न: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान ने बुद्धि के शिक्षण के लिए कौनसा विभाग खोला हैं.
(अ). श्रम एवं रोजगार विभाग
(ब). मनोविज्ञान विभाग ✔
(स). राष्ट्रीय भौतिक विभाग
(द). कोई नहीं

प्रश्न: निम्नलिखित में से शिक्षक केन्द्रित शिक्षण आव्यूह हैं.
(अ). प्रजातांत्रिक शिक्षण आव्यूह
(ब). प्रभुत्ववादी शिक्षण आव्यूह ✔
(स). उपर्युक्त दोनों
(द). इनमें से कोई नहीं

Psychology Ke Question Answer

 प्रश्न: संकेत अधिगम जो गेने के सीखने के ‘ को सामान्यता जाना जाता है.
(अ). साहचर्य अधिगम
(ब). उद्दीपन अनुक्रिया अधिगम
(स). श्रखला अधिगम
(द). परम्परागत सम्बद्धता अधिगम ✔

प्रश्न: किस पहलू में मानसिक स्वास्थ्य को बनाये रखने की विधियाँ बताई जाती हैं.
(अ). निरोधात्मक पहलू
(ब). संरक्षणात्मक पहलू ✔
(स). सकारात्मक पहलू
(द). उपचारात्मक पहलू

प्रश्न: कौनसे आव्यूह को सुकरात विधि भी कहा जाता हैं.
(अ). प्रश्नोत्तर आव्यूह ✔
(ब). अन्वेषण आव्यूह
(स). योजना आव्यूह
(द). समीक्षा आव्यूह

प्रश्न: रोबर्ट गेने ने अधिगम की कितनी परिस्थतियाँ बताई हैं.
(अ). 5
(ब). 7
(स). 8 ✔
(द). 6

प्रश्न: सकमैंन का प्रच्छा मॉडल निम्नलिखित में से कौनसा हैं.
(अ). निगमनात्मक
(ब). आगमनात्मक ✔
(स). उपर्युक्त दोनों
(द). कोई नही

प्रश्न: निम्न में से कौनसा युग्म सही नहीं हैं.
(अ). वाटसन- व्यवहारवाद
(ब). जॉन डीवी- संरचनावाद ✔
(स). जिन पियाजे- संज्ञानात्मक विकास
(द). वर्दीमर- गेस्टाल्टवाद

प्रश्न: आत्म सम्मान की भावना का लक्षण प्रकट करती हैं.
(अ). बाल्यावस्था
(ब). शैशवावस्था
(स). किशोरावस्था ✔
(द). प्रौढावस्था

प्रश्न: किशोरावस्था की विशेषताओं को सर्वोत्तम रूप से व्यक्त करने वाला एक शब्द हैं.
(अ). विकास
(ब). समायोजन
(स). परिवर्तन ✔
(द). अस्थिरता

प्रश्न: एडोल्सेंस पुस्तक के लेखक हैं.
(अ). स्टेनले हाल ✔
(ब). हरलॉक
(स). फ्रायड
(द). एडलर

प्रश्न: मानसिक स्वास्थ्य का लक्षण नहीं हैं.
(अ). सहनशीलता
(ब). सामजस्य की योग्यता
(स). आत्मविश्वास
(द). अपरिपक्वता ✔

प्रश्न: बालक के मानसिक स्वास्थ्य में बाधा डालने वाले कारक हैं.
(अ). वंशानुक्रम का प्रभाव
(ब). परिवार का विघटन
(स). शारीरिक दोष
(द). उपरोक्त सभी ✔

प्रश्न: संवेगात्मक बुद्धि: बुद्धिलब्धि से अधिक महत्वपूर्ण क्यों, पुस्तक के लेखक हैं.
(अ). पीटर सालवे
(ब). डेनियल गालमैन ✔
(स). जॉन मेयर
(द). नेन्सी गिब्स

प्रश्न: संवेगों पर नियंत्रण पाने के लिए बालकों को अभ्यास कराना चाहिए.
(अ). आत्म चेतना का
(ब). आत्म प्रेरणा का
(स). आत्म नियंत्रण का
(द). आत्मानुभूति का ✔

प्रश्न: शिक्षण का वह प्रतिमान जिसका सर्वाधिक प्रयोग भाषा एवं व्याकरण शिक्षण हेतु उपयोगी हैं.
(अ). आगमन प्रतिमान
(ब). समप्रत्यय सम्प्राप्ति प्रतिमान ✔
(स). प्रच्छा प्रशिक्षण प्रतिमान
(द). विकासात्मक प्रतिमान

प्रश्न: बालक को कक्षा में नियमित आने के लिए प्रेरित करने का उपयुक्त सुझाव हैं.
(अ). डाटना
(ब). आलोचना
(स). जुर्माना
(द). प्रोत्साहन ✔

प्रश्न: एक अध्यापक श्रव्य शिक्षण सामग्री के प्रयोग से अपने अध्यापन को
(अ). सरल बनाता है
(ब). रोचक बनाता है ✔
(स). प्रासंगिक बनाता है
(द). मनोरंजक बनाता है

प्रश्न: सेटेलाईट इंस्ट्रक्शन टेलीविजन एक्सपेरिमेंट (SITE) कब शुरू किया?
(अ). 1 अगस्त 1975 ✔
(ब). 9 नवम्बर 1980
(स). 20 जून 1975
(द). 17 अगस्त 1990

प्रश्न: ICT सह शिक्षण विधा प्रयुक्त करने पर
(अ). अध्यापक की आवश्यकता नहीं रहेगी
(ब). अध्यापक पर कार्य भार अत्यधिक हो जायेगा
(स). अध्यापक की भूमिका सुविधा प्रदाता के रूप में रहेगी ✔
(द). अध्यापक की भूमिका केन्द्रीय हो जायेगी

यह भी पढ़े

उम्मीद करता हूँ दोस्तों Reet Psychology Questions In Hindi का यह लेख आपकों पसंद आया होगा.

यदि आपकों Shiksha Manovigyan Question Answer In Hindi Pdf Education Psychology Most  Important Questions में दिए गये प्रश्नोत्तर पसंद आए हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें.

दोस्तों 100+ Psychology Objective Question Answer In Hindi For Reet Ctet Exams बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र मनोविज्ञान महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर का यह लेख कैसा लगा,

हमें कमेंट कर जरुर बताएं. अधिक प्रश्नोत्तर अभ्यास पत्र के लिए आप निरंतर Hihindi.Com को विजिट करते रहे.

2 comments

    1. aap psy. and sanskrit ki test series attend kar sakte hain, search box me dale cdp quiz in hindi hihindi or sanskrit reet test aapko totel content show ho jayega. in future hum reet l1 aur l2 ke all subject ki test series lekar aa rhe hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *