विज्ञान का अर्थ एवं परिभाषा | Science Meaning Definition in Hindi

विज्ञान का अर्थ एवं परिभाषा Science Meaning Definition in Hindi- सम्पूर्ण विश्व विज्ञान के आविष्कारों एवं खोजों के कारण सुंदर, सुव्यवस्थित तथा सहज प्रतीत होता है.

अतः हम कह सकते है कि यह विज्ञान का युग है. विज्ञान किसे कहते है, विज्ञान का अर्थ, विज्ञान की परिभाषा. वस्तुतः विज्ञान एक बहुमानवीय प्रयत्न है और मूलतः यह प्रकृति के नियमों तथा संसाधनों को उचित ढंग से समझनें का साधन है.

विज्ञान का अर्थ एवं परिभाषा Science Meaning Definition in Hindi

विज्ञान का अर्थ एवं परिभाषा Science Meaning Definition in Hindi

क्या आप जानते है विज्ञान किसे कहते हैं (what is science in hindi definition) अथवा विज्ञान क्या हैं. विज्ञान के विभिन्न क्षेत्र कौन कौनसे हैं.

अक्सर हमारी समझ यही रहती हैं कि प्रयोग को ही विज्ञान कहा जाता होगा, मगर ऐसा नहीं हैं. प्रयोग साइंस का एक हिस्सा हैं. लेकिन यदि इसे प्रयोग ज्ञान अथवा प्रयोग द्वारा सिद्ध या प्रमाणित ज्ञान कहे तो अधिक सार्थक होगा.

विज्ञान की परिभाषा: सरल शब्दों में कहे तो प्रकृति का क्रमबद्ध अध्ययन विज्ञान कहलाता हैं. यानि विज्ञान की परिभाषा इस प्रकार हैं-  विज्ञान (Science) वह व्यवस्थित या पुष्ट ज्ञान है जो विचार, अवलोकन, अध्ययन और प्रयोग से मिलता हैं. जिसकी वैज्ञानिक विधि ज्ञान की असली कसौटी मानी गई हैं.

विज्ञान क्या है (Science Kya Hai)

विज्ञान लैटिन भाषा का शब्द हैं जिसका अर्थ है विशेष ज्ञान. जिसमें प्रकृति के समस्त प्रभागों के बारे में पूर्ण व्यवस्थित एवं क्रमबद्ध जानकारी जिनमें व्याख्या, स्पष्टीकरण, सिद्धांत, प्रयोग तथा भविष्यवाणी का समुच्चय होता हैं.

हमारे जीवन में विज्ञान क्या हैं, अथवा इसका योगदान क्या हैं. आज हमारे हाथ में एंड्राइड फोन, आने जाने के लिए गाड़ी, कंप्यूटर, हवाई जहाज, डॉक्टर एवं उसकी पद्धति सम्पूर्ण विज्ञान की देन ही हैं.

आज हमारा जीवन सम्पन्न एवं सूखी हैं तो इसमें विज्ञान का बहुत बड़ा योगदान हैं. विज्ञान की १०० से अधिक शाखाएं हैं. जिनमें अलग अलग क्षेत्रों का अध्ययन किया जाता हैं.

विज्ञान का अर्थ (Science Meaning in Hindi)

इतिहास में ऋग्वेद में विज्ञान शब्द का उल्लेख है विज्ञान शब्द संस्कृत के विज्ञानम (वि+ज्ञा+ल्युट) शब्द से बना है. जिसका अर्थ है, विशेष ज्ञान. जैसे वर्षा, यह परिणाम है, इसे अनुभव करना ज्ञान है. बादल बनने से वर्षा होने तक की प्रक्रिया का क्या व कैसे के रूप में अध्ययन करना विशेष ज्ञान अर्थात् विज्ञान है.

अंग्रेजी का साइंस शब्द लेटिन भाषा के साइंशिया शब्द से बना है, इसका अर्थ है जानना (to know). विज्ञान को निश्चित शब्दों में परिभाषित करना कठिन है, किन्तु अधिक अन्य परिभाषा इस प्रकार दे सकते है.

विज्ञान (Science) लैटिन भाषा के Skientia से बना शब्द हैं जिसे हिंदी में विज्ञान तथा अंग्रेजी में साइंस कहा जाता हैं. विज्ञान का शाब्दिक अर्थ होता हैं. जानना,

अर्थात प्रकृति की किसी वस्तु के बारे में व्यवस्थित ज्ञान. प्रकृति की समस्त घटनाएं तथा उनके बारे में प्रयोग एवं सिद्धांतों के आधार पर क्रमबद्ध अध्ययन से ज्ञान प्राप्त करना ही विज्ञान हैं.

व्यक्ति ने अपने जीवन को और अधिक सुखी बनाने के लिए ढ़ेरों आविष्कार किये हैं. आज के युग को विज्ञान का युग कहा जाए तो कई अतिशयोक्ति नहीं होगी,

क्योंकि विज्ञान के बढ़ते कदम ने हमारे जीवन में अविश्वसनीय परिवर्तन ला दिया हैं. जो कुछ भी हमारे साधन हैं वे विज्ञान की ही देन हैं.

विज्ञान की परिभाषा (Definition of Science in Hindi)

प्रकृति के क्रमबद्ध अध्ययन से अर्जित एवं प्रयोगों द्वारा प्रमाणित वर्गीकृत ज्ञान को विज्ञान कहते है. विज्ञान के प्रमुख उद्देश्य (Main objective of science) निम्नलिखित है.

  • .प्रकृति की कार्यशैली को समझना एवं उसकी पूर्ण रूप से व्याख्या करना.
  • प्रकृति के नियमों का अध्ययन को प्रयोग द्वारा प्रमाणित कर जानकारी प्राप्त करना.
  • आवश्यक प्रयोग एवं प्रेक्षण लेना तथा उनके निष्कर्ष निकालकर उनका अनुप्रयोग कर प्रकृति पर नियंत्रण करना.
  • प्रकृति में विद्यमान साधनों का समस्याओं का निराकरण में उपयोग कर मानवीय जीवन को सुखद तथा उत्कृष्ट बनाना.
  • समाज में व्याप्त विभिन्न रीतियों एवं परम्पराओं कर वैज्ञानिक कारणों को जानना.

विज्ञान की शाखाएं, वर्गीकरण (branches of science)

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में विज्ञान है. अतः इन्हें वर्गीकृत करने का प्रयास किया गया ताकि अध्ययन सुविधाजनक हो सके.

मूलतः इसे प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं तकनीकी में वर्गीकृत किया जा सकता है. परन्तु वास्तविक विज्ञान का स्वरूप तो प्राकृतिक विज्ञानं में ही दिखाई देता है.

  • प्राकृतिक विज्ञान (Natural Science)-भौतिक विज्ञान (Physical Science), जीव विज्ञान (Life Science)
  • भौतिक विज्ञान (Physical Science)– निर्जीव वस्तुओं का अध्ययन [भौतिकी (physics), रासायनिकी (chemistry), भूगर्भीकी (geology), खगोलिकी (astronomy), गणित (mathematics)]
  • जीव विज्ञान (life science)- सजीवों का अध्ययन [चिकित्सा विज्ञान (medical science), वनस्पति विज्ञान (botany), प्राणी विज्ञान (zoology)]

विज्ञान का सरल अध्ययन करने के लिए इसे 100 से भी अधिक शाखाओं में विभाजित किया गया है. वर्तमान युग में निम्नलिखित अत्याधुनिक शाखाओं का मानव कल्याण में विशेष योगदान है.

  1. आनुवांशिकी अभियांत्रिकी
  2. कंप्यूटर साइंस
  3. सूचना तकनीकी
  4. जैव तकनीकी

विज्ञान की सैकड़ो शाखाएं हैं, जिनमें से जीव विज्ञान (biology), रसायन विज्ञान (chemistry),भौतिक विज्ञान (physics) का सामान्य तौर पर विशेष अध्ययन किया जाता हैं. इन तीन बड़ी शाखाओं की विषय वस्तु क्या हैं. यहाँ आपकों बता रहे हैं.

  • भौतिक विज्ञान (physics) : इसमें पदार्थ, प्रकाश, ऊर्जा, बल जैसे महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन किया जाता हैं. दैनिक जीवन के अधिकतर सुविधा के साधन भौतिक विज्ञान का उपहार हैं. आज हम प्रकाश , यान्त्रिकी , ऊष्मा , ध्वनी , बिजली , चुम्बकत्व जैसे क्षेत्रों में कई सारे आविष्कार कर अपने जीवन को सुखमय बना चुके हैं.
  • रसायन विज्ञान (chemistry) : यह शाखा पूर्ण रूप से प्रयोगों एवं सिद्धांतों पर आधारित हैं. कणों , आयन , अणु , परमाणु नयें पदार्थों की खोज उनकी अंतक्रिया, गुणधर्म आदि के बारे में रसायन विज्ञान में प्रयोग किये जाते हैं.
  • जीव विज्ञान (biology) : जीव जन्तुओं तथा पेड़ पौधों के जीवन का अध्ययन बायोलॉजी में किया जाता हैं. कोशिका, उत्तक, रुधिर, पाचन, श्वसन, ह्रदय, मस्तिष्क की सरंचना एवं कार्यप्रणाली तथा विभिन्न रोगों एवं उनके उपचार आदि विषयों का अध्ययन जीव विज्ञान के विषय हैं.

विज्ञान की वैज्ञानिक विधि (Scientific method)

हमारे चारों ओर होने वाली घटनाओं को वैज्ञानिक ढंग से सोचना ही वैज्ञानिक विधि है, इसके निम्नलिखित पद है.

  1. समस्या की पहचान करना
  2. परिकल्पना बनाना
  3. परीक्षण योग्य परिकल्पना बनाना
  4. आंकड़े एकत्र करना
  5. परिकल्पनाओं का परीक्षण करना
  6. परिणाम निकालना
  7. पुनः परीक्षण करना
  8. सिद्धांत का सामान्यीकरण करना.

इस प्रकार प्रत्येक समस्या का ऐसा समाधान खोजना जिसकों कोई भी व्यक्ति उन्ही परिस्थतियों में पुनः परीक्षण कर सके.

इसी विचारधारा को ध्यान में रखते हुए समाज एवं प्रकृति के विभिन्न क्षेत्रों को वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत करने के कारण कुछ विषयों में विज्ञान शब्द जोड़ा गया. जैसे सामाजिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान आदि.

यह भी पढ़े

उम्मीद करता हूँ आपको विज्ञान का अर्थ एवं परिभाषा Science Meaning Definition in Hindi का यह लेख पसंद आया होगा.

यदि साइंस मीनिंग डेफिनिशन के बारे में दी जानकारी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें.

2 thoughts on “विज्ञान का अर्थ एवं परिभाषा | Science Meaning Definition in Hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *