Sheetla Mata Ki Photo Image Wallpapers Images for Sheetala Ashtami 2022: माँ शीतला के सभी भक्तों को शीतलाष्टमी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं. 25 मार्च को शीतला अथवा बासोड़ा पर्व मनाया जाना हैं. इस अवसर पर हम आपके लिए कुछ shitla mata photo लेकर आए हैं. चाकसू के मंदिर तथा गर्दभ सवारी माता शीतला के भक्त इन फोटो इमेज तस्वीरों को अपने दोस्तों तथा रिश्तेदारों के साथ साझा कर सकते हैं.
Sheetla Mata Ki Photo Image
विषय सूची
Sheetla Mata Ka Photo Download , Sitala Photo, Shitla Mata Photo Gwalior, Sheetla Mata Ki Photo Download, Sheetla Mata Photo Hd Download.
शीतला सप्तमी हिन्दुओं का महत्वपूर्ण त्योहार हैं जो चैत्र माह की कृष्ण सप्तमी तिथि को मनाया जाता हैं, कुछ स्थानों पर अष्टमी तिथि को यह पर्व मनाया जाता हैं.
उत्तर भारत के कई राज्य जैसे राजस्थान, गुजरात, उत्तरप्रदेश तथा मध्यप्रदेश राज्यों में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता हैं. शीतला माता के दिन भक्त ठंडा भोजन करते हैं.
एक दिन पूर्व बने इस खाने को बसौड़ा, बसियौरा व बसोरा कहा जाता हैं. 2022 में यह पर्व 25 मार्च को मनाया जाता हैं.
Sheetala Ashtami 2022 Photo Image Wallpapers Images
अष्टमी 25 मार्च 2022 शुक्रवार को शीतला माता का यह पर्व हैं. इन्हें चेचक की देवी भी कहा जाता हैं साथ ही स्वास्थ्य की देवी तथा रक्षा करने वाली मानी गई हैं. देवी अपने भक्तो की दरिद्रता का नाश कर उन्हें सुख संपदा देती हैं. कुछ लोग होली के बाद सोमवार को ही शीतला पूजा करते हैं.
sitala mata image शीतला माता की फोटो तस्वीर उसकी कहानी और कथा
शीतला माँ को देवी के रूप में पूजा जाता था. जो गर्दभ अथवा गधे की सवारी करती हैं. उनकी फोटो में चार हाथ है जिनके एक हाथ में झाड़ू अन्य में नीम के पत्ते जेवर पहने हुए हैं. हाथ में शीतल जल का कलश लिए माता को साफ़ सफाई, स्वस्थ्य जीवन और शीतलता की प्रतीक हैं.
sitla mata photos Mata images Mata Shitla-Sheetla Wallpapers, Photos & Images Download
जय शीतला माता, मैया जय शीतला माता,
आदि ज्योति महारानी सब फल की दाता।।
ऊं जय शीतला माता।
रतन सिंहासन शोभित, श्वेत छत्र भ्राता।
ऋद्धिसिद्धि चंवर डोलावें, जगमग छवि छाता।।
ऊं जय शीतला माता।
विष्णु सेवत ठाढ़े, सेवें शिव धाता।
वेद पुराण बरणत पार नहीं पाता।।
ऊं जय शीतला माता।
इन्द्र मृदंग बजावत चन्द्र वीणा हाथा।
सूरज ताल बजाते नारद मुनि गाता।।
ऊं जय शीतला माता।
घंटा शंख शहनाई बाजै मन भाता।
करै भक्त जन आरति लखि लखि हरहाता।।
ऊं जय शीतला माता।
ब्रह्म रूप वरदानी तुही तीन काल ज्ञाता,
भक्तन को सुख देनौ मातु पिता भ्राता।।
ऊं जय शीतला माता।
जो भी ध्यान लगावैं प्रेम भक्ति लाता।
सकल मनोरथ पावे भवनिधि तर जाता।।
ऊं जय शीतला माता।
रोगन से जो पीडित कोई शरण तेरी आता।
कोढ़ी पावे निर्मल काया अन्ध नेत्र पाता।।
ऊं जय शीतला माता।
बांझ पुत्र को पावे दारिद कट जाता।
ताको भजै जो नाहीं सिर धुनि पछिताता।।
ऊं जय शीतला माता।
शीतल करती जननी तुही है जग त्राता।
उत्पत्ति व्याधि विनाशत तू सब की घाता।।
ऊं जय शीतला माता।
दास विचित्र कर जोड़े सुन मेरी माता ।
भक्ति आपनी दीजै और न कुछ भाता।।
ऊं जय शीतला माता।
shitla mata images 2022 sitla mata Mobile Wallpapers
गुरुग्राम का श्रीशीतला माता मंदिर काफी प्रसिद्ध हैं यहाँ की कई जातियां इन्हें अपनी कुलदेवी के रूप में पूजती हैं. पड़ोसी राज्यों से भक्त यहाँ दर्शन करने तथा बच्चों के मुंडन करवाने के लिए आते हैं. इस मंदिर की मुख्य मूर्ति का फोटो आप इस चित्र में देख सकते हैं.
यह भी पढ़े-
उम्मीद करते हैं दोस्तों Sheetla Mata Ki Photo Image 2022 में आपके साथ शेयर की गई तस्वीरे आपको पसंद आएगी, आप सभी को तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों को हमारी तरफ से बहुत बहुत शुभकामनाएं. आज के दिन आप भी अपनी सोशल मिडिया प्रोफाइल पर शीतला माता की तस्वीर जरुर लगाए.