What Is Science Definition In Hindi | विज्ञान की परिभाषा हिंदी में: क्या आप जानते है विज्ञान किसे कहते हैं (what is science in hindi definition) अथवा विज्ञान क्या हैं. विज्ञान के विभिन्न क्षेत्र कौन कौनसे हैं. अक्सर हमारी समझ यही रहती हैं कि प्रयोग को ही विज्ञान कहा जाता होगा, मगर ऐसा नहीं हैं. प्रयोग साइंस का एक हिस्सा हैं. लेकिन यदि इसे प्रयोग ज्ञान अथवा प्रयोग द्वारा सिद्ध या प्रमाणित ज्ञान कहे तो अधिक सार्थक होगा.
What Is Science Definition In Hindi
विज्ञान की परिभाषा (Definition Of Science In Hindi): सरल शब्दों में कहे तो प्रकृति का क्रमबद्ध अध्ययन विज्ञान कहलाता हैं. यानि विज्ञान की परिभाषा इस प्रकार हैं- विज्ञान (Science) वह व्यवस्थित या पुष्ट ज्ञान है जो विचार, अवलोकन, अध्ययन और प्रयोग से मिलता हैं. जिसकी वैज्ञानिक विधि ज्ञान की असली कसौटी मानी गई हैं.
विज्ञान क्या है (Science Kya Hai)
विज्ञान लैटिन भाषा का शब्द हैं जिसका अर्थ है विशेष ज्ञान. जिसमें प्रकृति के समस्त प्रभागों के बारे में पूर्ण व्यवस्थित एवं क्रमबद्ध जानकारी जिनमें व्याख्या, स्पष्टीकरण, सिद्धांत, प्रयोग तथा भविष्यवाणी का समुच्चय होता हैं.
हमारे जीवन में विज्ञान क्या हैं, अथवा इसका योगदान क्या हैं. आज हमारे हाथ में एंड्राइड फोन, आने जाने के लिए गाड़ी, कंप्यूटर, हवाई जहाज, डॉक्टर एवं उसकी पद्धति सम्पूर्ण विज्ञान की देन ही हैं. आज हमारा जीवन सम्पन्न एवं सूखी हैं तो इसमें विज्ञान का बहुत बड़ा योगदान हैं. विज्ञान की १०० से अधिक शाखाएं हैं. जिनमें अलग अलग क्षेत्रों का अध्ययन किया जाता हैं.
विज्ञान की शाखाएं (branches of science)
विज्ञान की सैकड़ो शाखाएं हैं, जिनमें से जीव विज्ञान (biology), रसायन विज्ञान (chemistry),भौतिक विज्ञान (physics) का सामान्य तौर पर विशेष अध्ययन किया जाता हैं. इन तीन बड़ी शाखाओं की विषय वस्तु क्या हैं. यहाँ आपकों बता रहे हैं.
- भौतिक विज्ञान (physics) : इसमें पदार्थ, प्रकाश, ऊर्जा, बल जैसे महत्वपूर्ण विषयों का अध्ययन किया जाता हैं. दैनिक जीवन के अधिकतर सुविधा के साधन भौतिक विज्ञान का उपहार हैं. आज हम प्रकाश , यान्त्रिकी , ऊष्मा , ध्वनी , बिजली , चुम्बकत्व जैसे क्षेत्रों में कई सारे आविष्कार कर अपने जीवन को सुखमय बना चुके हैं.
- रसायन विज्ञान (chemistry) : यह शाखा पूर्ण रूप से प्रयोगों एवं सिद्धांतों पर आधारित हैं. कणों , आयन , अणु , परमाणु नयें पदार्थों की खोज उनकी अंतक्रिया, गुणधर्म आदि के बारे में रसायन विज्ञान में प्रयोग किये जाते हैं.
- जीव विज्ञान (biology) : जीव जन्तुओं तथा पेड़ पौधों के जीवन का अध्ययन बायोलॉजी में किया जाता हैं. कोशिका, उत्तक, रुधिर, पाचन, श्वसन, ह्रदय, मस्तिष्क की सरंचना एवं कार्यप्रणाली तथा विभिन्न रोगों एवं उनके उपचार आदि विषयों का अध्ययन जीव विज्ञान के विषय हैं.
What is science in Hindi?
विज्ञान (Science) लैटिन भाषा के Skientia से बना शब्द हैं जिसे हिंदी में विज्ञान तथा अंग्रेजी में साइंस कहा जाता हैं. विज्ञान का शाब्दिक अर्थ होता हैं. जानना, अर्थात प्रकृति की किसी वस्तु के बारे में व्यवस्थित ज्ञान. प्रकृति की समस्त घटनाएं तथा उनके बारे में प्रयोग एवं सिद्धांतों के आधार पर क्रमबद्ध अध्ययन से ज्ञान प्राप्त करना ही विज्ञान हैं.
व्यक्ति ने अपने जीवन को और अधिक सुखी बनाने के लिए ढ़ेरों आविष्कार किये हैं. आज के युग को विज्ञान का युग कहा जाए तो कई अतिशयोक्ति नहीं होगी, क्योंकि विज्ञान के बढ़ते कदम ने हमारे जीवन में अविश्वसनीय परिवर्तन ला दिया हैं. जो कुछ भी हमारे साधन हैं वे विज्ञान की ही देन हैं.
- विज्ञान का चमत्कार हिंदी निबंध
- भारत में विज्ञान का इतिहास
- विज्ञान का अर्थ एवं परिभाषा
- प्राचीन भारत के विज्ञान आविष्कार
- विज्ञान के बढ़ते चरण पर निबंध
- विज्ञान के चमत्कार पर निबंध
- विश्व विज्ञान दिवस 10 नवम्बर
- विज्ञान जीके हिंदी में