एशिया महाद्वीप के बारे में जानकारी | Asia Continent Information In Hindi: एशिया विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है. यह पृथ्वी के समस्त स्थलीय भाग के लगभग 30 प्रतिशत भू भाग पर फैला हुआ है.
इस महाद्वीप में विश्व की लगभग दो तिहाई जनसंख्या रहती है. एशिया अफ्रीका से स्वेज नहर तथा लाल सागर द्वारा अलग होता है.
पूर्व में यह प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है. इसके उत्तर में आकर्टिक महासागर और दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है.
एशिया महाद्वीप के बारे में Asia Continent Information In Hindi
यूराल पर्वत एशिया और यूरोप को अलग करता है. सम्पूर्ण एशिया महाद्वीप उतरी गोलार्द में स्थित है, केवल कुछ द्वीप समूह दक्षिण गोलार्द्ध में है.
विश्व की सबसे ऊँची पर्वत श्रंखला हिमालय श्रेणी इस महाद्वीप में है जिसका सर्वोत्तम शिखर माउंट एवरेस्ट है जो 8848 मीटर ऊँचा है. यह शिखर नेपाल चीन सीमा पर है.
विश्व का सबसे नीचा स्थान मृत सागर है जो समुद्र तल से 418 मीटर ऊँचा है. यह स्थान जोर्डन इजराइल सीमा पर स्थित है. तिब्बत का पठार एशिया महाद्वीप में ही है, जो विश्व का सबसे बड़ा पठार है.
अधिक ऊँचा होने के कारण यह बर्फीला पठार है. चीन में बहने वाली यांगटिची नदी एशिया की सबसे लम्बी नदी है.
अपनी विविध और विशाल प्राकृतिक विशेषताओं के कारण यहाँ भिन्न भिन्न प्रकार की जलवायु व वनस्पति पाई जाती है. यहाँ महाद्वीप उतर में अत्यधिक ठंडा है तो मध्यवर्ती और दक्षिणी पश्चिमी भाग में गर्म और शुष्क तथा दक्षिणी में गर्म एवं आद्र जलवायु है.
विश्व की लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या अकेले एशिया महाद्वीप में पाई जाती है. इस महाद्वीप में जनसंख्या का सर्वाधिक संकेन्द्रण दक्षिणी तथा दक्षिणी पूर्वी भाग में है.
एशिया महाद्वीप के देशों के नाम (Name of countries of Asia continent)
एशिया महाद्वीप में कुल 54 देश है, जिनके नाम इस प्रकार है.- अफगानिस्तान, आर्मेनिया,अजरबैजान, बहरीन, बांग्लादेश, भूटान, ब्रुनेई, म्यांमार, कंबोडिया, चीन, साइप्रस, जॉर्जिया, हांगकांग, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, इराक, इस्राएल, जापान, जोर्डन, कजाखस्तान
कुवैत, किर्गिस्तान, लाओस, लेबनान, मकाऊ, मलेशिया, मालदीव, मंगोलिया, नेपाल, उत्तर कोरिया, ओमान, पाकिस्तान, फिलिस्तीन, फिलीपींस, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सीरिया, ताइवान, ताजिकिस्तान, थाईलैंड, तिमोर लेस्ते, तुर्की, तुर्कमेनिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, उजबेकिस्तान, वियतनाम, यमन
- एशिया महाद्वीप जनसंख्या तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है |
- इस महाद्वीप की जनसंख्या विश्व के सभी महाद्वीपों की 60% है |
- इस महाद्वीप का क्षेत्रफल विश्व के कुल क्षेत्रफल का 30% है |
- इस महाद्वीप में कुल 54 देश है |
- क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा देश चीन है.
एशियाई क्लीरिंग युनियन (ACU) – 9 बांग्लादेश, भूटान, भारत, ईरान, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका
एशिया महाद्वीप के बारे में पूरी जानकारी Complete information about the continent of Asia
विश्व के सभी महाद्वीपों में एशिया महाद्वीप अपनी अलग पहचान रखता है। क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा महाद्वीप होने के साथ-साथ यह सांस्कृतिक दृष्टि से भी अनोखा है।
इसीलिए एशिया महाद्वीप को विषमताओं का महादेश भी कहा जाता है क्योंकि यहां भौगोलिक सामाजिक सांस्कृतिक तथा राजनीतिक सभी दृश्यों से विशेषताएं पाई जाती है जैव विविधता की दृष्टि से भी हम काफी संपन्न स्थिति में है।
एशिया शब्द की उत्पत्ति पर नजर डालें तो यह शब्द हिब्रू भाषा के आंशु शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है पूर्व से उदित होता सूर्य।
एशिया महाद्वीप के प्रमुख लैंडलॉक अथवा स्थल रुद्ध देशों में नेपाल भूटान मंगोलिया तुर्कमेनिस्तान उज्बेकिस्तान किर्गिस्तान तजाकिस्तान कजाखस्तान अफगानिस्तान तथा लाओस है। लैंडलॉक्ड अर्थात इन देशों की सीमा समुद्र से नहीं लगती है यानी मध्यवर्ती देश हैं।
एशिया महाद्वीप की भौगोलिक संरचना को देखें तो इसकी उत्पत्ति गोंडवाना लैंड तथा अंगारा लैंड दोनों से मिलकर हुई है। जहां रूस तथा चीन जैसे देशों का निर्माण अंगारा लैंड के रूप में हुआ है वहीं भारतीय प्रायद्वीप गोंडवाना लैंड का हिस्सा है।
एशिया की नदियों को मानव सभ्यता और संस्कृति का पालना कहा जाता है क्योंकि मानव सभ्यता के उद्भव तथा विकास में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हाल ही के दिनों में बहुचर्चित स्थान गाजा पट्टी भूमध्य सागर का तटवर्ती शहर है। इसको लेकर इजरायल और फिलीस्तीन के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। जेरूसलम यहूदी और इस्लाम का पवित्र स्थान है जेरूसलम इजरायल की राजधानी है।
स्वात घाटी पाकिस्तान में स्थित है इसको पाकिस्तान का स्वर्ग कहा जाता है इस घाटी में तालिबानी आतंकवादी गतिविधियां सक्रिय रहती है। प्रशांत महासागर में स्थित विश्व का सबसे गहरा गर्त मेरियाना गर्त है।
विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील है जो एशिया महाद्वीप में स्थित है तथा इस से लीना नदी निकलती है। यह बैकाल झील साइबेरिया में स्थित है इसके अलावा यहां ओब तथा येनेसी नदियां बहती है, यह नदियां आर्कटिक महासागर में अपना जल ले जाती है।
यूरेशिया में स्थित शीतोष्ण घास के मैदानों को स्टेपीज कहा जाता है, इन घास के मैदानों से विश्व का सबसे लंबा रेलवे मार्ग ट्रांस साइबेरियन गुजरता है ।
ट्रांस साइबेरियन रेलवे मार्ग यूरोप में स्थित रूस को सेंट पिट्सबर्ग जो बाल्टिक सागर के किनारे स्थित बंदरगाह है को एशियाई रूस में स्थित व्लादिवोस्तोक बंदरगाह को जोड़ता है यह बंदरगाह प्रशांत महासागर के तट पर स्थित है।
रूस और तुर्की दो ऐसे देश हैं जिनका विस्तार यूरोप तथा एशिया दोनों महाद्वीपों में है।
एशिया में नवीन वलित पर्वत हिमालय स्थित है जिस के दक्षिण में भारत तथा हिंद महासागर स्थित है हिमालय के दक्षिण को प्रायद्वीपीय भारत के नाम से जाना जाता है। जिसे भारत वर्ष भी कहा जाता है।
हिमालय के अलावा अराकान योमा पर्वत जो भारत और म्यामार की सीमा बनाता है। अराकान योमा की सबसे ऊंची चोटी माउंट विक्टोरिया है। रोमा का दक्षिणी भाग अंडमान निकोबार दीप समूह तक फैला हुआ है। इरावती नदी को ब्रह्मा की जीवन रेखा भी कहा जाता है।
एशिया में तीन प्रायद्वीप स्थित है अरब ,भारतीय तथा इंडो चीन। जिसमें अरब का प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है। वही एशिया के सबसे बड़े द्वीप की बात करें तो वह बोर्निया है बोर्निया विश्व का तीसरा बड़ा द्वीप है| विश्व का सबसे बड़ा द्वीप समूह इंडोनेशिया है।