भारत में वन्य जीव अभयारण्य | Wildlife Sanctuaries In India In Hindi: वन्य जीवों की दृष्टि से भारत एक सम्पन्न देश हैं. देश के सभी राज्यों में छोटे बड़े मनोरम वन्य जीव अभयारण्य हैं. भारत में 500 से अधिक अभयारण्य हैं इन्हें वन्य जीव अभयारण्य अथवा नेशनल वर्ल्ड लाइफ सेंचुरी भी कहा जाता हैं. भारत में कुल कितने वन्य जीव अभ्यारण्य हैं किन राज्यों में स्थित हैं पूरी सूची आपकों यहाँ बता रहे हैं.
भारत में वन्य जीव अभयारण्य | Wildlife Sanctuaries In India In Hindi
What Is Wildlife Sanctuaries In Hindi, All Wildlife Sanctuaries Gk General Knowledge Essay Notes all national park in india abhyaran in india list pdf.
National Parks and Wildlife Sanctuaries in India: भारत में विभिन्न प्रकार के प्राणी बड़ी संख्या में पाए जाते है. यहाँ प्राणियों की लगभग 75,000 प्रजातियाँ पाई जाती है. उनमे 350 स्तनधारी, 1313 पक्षी, 408 सरीसर्प, 197 उभयचर, 2546 मछलियाँ, 50,000 कीट, 4000 मोलस्क तथा अन्य बिना रीढ़ वाले प्राणी है. यह विश्व का कुल 13 प्रतिशत है.
स्तनधारी जानवरों में हाथी सबसे अधिक महत्वपूर्ण है. ये असम, कर्नाटक, और केरल के उष्ण तथा आद्र वनों में पाए जाते है. एक सींग वाले गैंडे पश्चिम बंगाल तथा असम के दलदली क्षेत्रों में रहते है. कच्छ के रन तथा थार के मरुस्थल में क्रमशः जंगली गधे तथा ऊँट रहते है.
भारतीय भैंस, गाय, बैल, नील गाय, घोड़ा, चौसिंगा, छोटा मर्ग (गैजल) कुत्ते तथा विभिन्न प्रजातियों के हिरण आदि कुछ अन्य जानवर है जो भारत में पाए जाते है.यहाँ बंदरो की भी अनेक प्रजातियाँ पाई जाती है.
भारत विश्व का अकेला देश है जहाँ शेर तथा बाघ दोनों पाए जाते है. भारतीय शेरो का प्राकृतिक वास स्थल गुजरात के गिर जंगल है. बाघ मध्यप्रदेश तथा झारखंड के वनों, पश्चिम बंगाल के सुंदरवन तथा हिमालयी क्षेत्रों में पाए जाते है. बिल्ली जाति के सदस्यों में तेंदुआ भी है, यह शिकारी जानवरों में मुख्य है.
भारत के राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य pdf (Indian Wildlife Sanctuaries In Hindi)
हिमालय क्षेत्रों में पाए जाने वाले जानवर अपेक्षाकृत कठोर जलवायु को सहन करने वाले होते है. जो अत्यधिक ठंड में भी जीवित रहते है. लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों में याक पाए जाते है. जो गुच्छेदार सींगो वाला बैल जैसा जीव है. जिसका भार लगभग एक टन होता है.
तिब्बतीय बारहसिंगा, भारल (नीली भेड़), जंगली भेड़ तथा किआंग (तिब्बती जंगली गधे) भी यहाँ पाए जाते है. कही कही लाल पांडा भी कुछ भागों में मिलते है.
नदियों तथा झीलों तथा समुद्री क्षेत्रों में कछुएं, मगरमच्छ और घडियाल पाए जाते है. घड़ियाल, मगरमच्छ की प्रजाति का एक ऐसा प्रतिनिधि भी है. जो विश्व में केवल भारत में पाया जाता है. भारत में अनेक रंग बिरंगे पक्षी पाए जाते है. मोर, बतख, तोता, मैना, सारस, गिद्ध, उल्लू, कौआ तथा कबूतर आदि कुछ पक्षी प्रजातियाँ है जो भारत के वनों तथा आद्र क्षेत्रों में रहती है.
List Of Wildlife Sanctuaries In India (भारत के मुख्य वन्य जीव अभयारण्य सूची)
क्र:सं: | राष्ट्रीय उद्यान/अभ्यारण्य | राज्य | प्रमुख वन्यजीव प्राणी |
1. | पलामू अभ्यारण्य | झारखंड | हाथी, हिरण, तेंदुआ, सांभर, जंगली सूअर |
2. | दाल्मा वन्य जीव अभ्यारण्य | झारखंड | हाथी, हिरण, तेंदुआ, भालू, जंगली सूअर |
3. | हजारीबाग वन्य जीव अभ्यारण्य | झारखंड | चीता, भालू, तेंदुआ, चीतल, सांभर, जंगली सूअर |
4. | कैमूर वन्य जीव अभ्यारण्य | बिहार | बाघ, नीलगाय, घड़ियाल, सांभर, जंगली सूअर |
5. | गिर राष्ट्रीय उद्यान | गुजरात | शेर, सांभर, तेंदुआ, जंगली सूअर |
6. | नल सरोवर अभ्यारण्य | गुजरात | जल-पक्षी |
7. | जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान | उत्तराखंड | हाथी, बाघ, चीता, हिरण, भालू, नीलगाय, सांभर, जंगली सूअर |
8. | दुधवा राष्ट्रीय उद्यान | उत्तर प्रदेश | हाथी, बाघ, चीता, हिरण, नीलगाय, तेंदुआ |
9. | चन्द्रप्रभा अभ्यारण्य | उत्तर प्रदेश | चीता, भालू, नीलगाय, तेंदुआ, सांभर |
10. | बन्दीपुर राष्ट्रीय उद्यान | कर्नाटक | हाथी, चीता, तेंदुआ, हिरण, चीतल, सांभर, |
11. | भद्रा अभ्यारण्य | कर्नाटक | भालू, हाथी, सांभर, तेंदुआ, हिरण |
12. | सोमेश्वर अभ्यारण्य | कर्नाटक | चीता, जंगली कुत्ता, हिरण, तेंदुआ, सांभर |
13. | तुंगभद्रा अभ्यारण्य | कर्नाटक | तेंदुआ, चीतल, काला हिरण, चौसिंगा और पक्षी |
14. | पाखाल वन्य जीव अभ्यारण्य | आंध्र प्रदेश | चीता, तेंदुआ, सांभर, भालू, जंगली सूअर |
15. | कावला वन्य जीव अभ्यारण्य | आंध्र प्रदेश | चीता, तेंदुआ, सांभर, भालू, जंगली सूअर, चीतल |
16. | मानस राष्ट्रीय उद्यान | असम | हाथी, चीता, भालू, एक सींग वाला गेंडा, लंगूर, हिरण |
17. | काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान | असम | चीता, एक सींग वाला गेंडा, हुन्गली सूअर, भैंसा |
18. | घाना पक्षी विहार | राजस्थान | सांभर, काला हिरण, जंगली सूअर, मुर्गा, घड़ियाल, साइबेरियन क्रेन. |
19. | रणथम्भौर अभ्यारण्य | राजस्थान | चीता, बाघ, शेर, तेंदुआ, लक्कड़बग्घा, भालू, नीलगाय, सांभर |
20. | कुंभलगढ़ अभ्यारण्य | राजस्थान | चीता, नीलगाय, सांभर, भालू, नीलगाय |
21. | पेंच राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | चीता, नीलगाय, सांभर, भालू, जंगली सूअर |
22. | तंसा अभ्यारण्य | महाराष्ट्र | तेंदुआ, सांभर, चौसिंगा, जंगली सूअर, चीतल, पक्षी |
23. | वोरिविली राष्ट्रीय उद्यान | महाराष्ट्र | लंगूर, हिरण, सांभर, तेंदुआ, जंगली सूअर |
24. | अबोहर अभ्यारण्य | पंजाब | जंगली सूअर, हिरण, नीलगाय, काला हंस, कबूतर |
25. | चिक्ला अभ्यारण्य | ओडिशा | क्रेन, जलकौवा, पेलिवन,प्रवासी पक्षी |
26. | सिम्लिपाल अभ्यारण्य | ओडिशा | हाथी, बाघ, चीता, तेंदुआ, सांभर, हिरण, मगरमच्छ, जलीय पक्षी |
27. | वेदांतगल अभ्यारण्य | तमिलनाडु | जलीय पक्षी |
28. | इंदिरा गांधी अभ्यारण्य | तमिलनाडु | हाथी, बाघ, चीतल, तेंदुआ, सांभर, रीछ, जंगली कुत्ता, लंगूर |
29. | मुदुमलाई अभ्यारण्य | तमिलनाडु | हाथी, चीता, तेंदुआ, सांभर, हिरण, जंगली कुत्ते |
30. | डाम्फा अभ्यारण्य | मिजोरम | कोबरा, चीता, बिल्ली, फीजेंट |
31. | पेरियार अभ्यारण्य | केरल | चीता, हाथी, तेंदुआ, सांभर, हिरण, भालू, नीलगाय, जंगली सूअर |
32. | पराम्बिकुलम अभ्यारण्य | केरल | चीता, हाथी, तेंदुआ, सांभर, हिरण, नीलगाय, जंगली सूअर |
33. | कान्हा राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | बाघ, चीतल, तेंदुआ, सांभर, बारहसिंघा |
34. | पंचमढ़ी अभ्यारण्य | मध्य प्रदेश | बाघ, तेंदुआ, सांभर, नीलगाय, चीतल, हिरण, भालू, जंगली भैंसा. |
35. | डाचिगम राष्ट्रीय उद्यान | जम्मू-कश्मीर | तेंदुआ, काला भालू, लाल भालू, हिरण, |
36. | किश्तवार राष्ट्रीय उद्यान | जम्मू-कश्मीर | काला हिरण, जंगली याक, तिब्बती गधा |
37. | बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | बाघ, तेंदुआ, सांभर, भालू, चकोर |
38. | नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान | कर्नाटक | चीता, हाथी, तेंदुआ, सांभर, भालू, चकोर, तीतर, |
39. | पखुई वन्य जीवन अभ्यारण्य | अरुणाचल प्रदेश | हाथी, अजगर, हिरण, सांभर |
40. | सुल्तानपुर झील अभ्यारण्य | हरियाणा | विभिन्न जल पक्षी |
41. | रोहिला राष्ट्रीय उद्यान | हिमाचल प्रदेश | कस्तूरी हिरण, भूरा भालू, पहाड़ी मुर्गा, पहाड़ी तेंदुआ |
42. | सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान | पश्चिम बंगाल | बाघ, चीता, हिरण, मगरमच्छ |
43. | भगवान् महावीर उद्यान | गोवा | हिरण, चूहा, साही, सांभर |
44. | नोंगखाइलेम अभ्यारण्य | मेघालय | हाथी, चीता, बाघ, हिरण, सांभर, भालू |
45. | कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान | मणिपुर | हिरण, जंगली बकरी, विभिन्न जल पक्षी |
यह भी पढ़े-
- भारत की वन नीति एवं वन्य जीव संरक्षण
- राजस्थान के वन्य जीव एवं अभयारण्य
- वन्य जीव जंतुओं के नाम हिंदी में
- राजस्थान के वन एवं वन्य जीव अभ्यारण्य
- जैव विविधता का संरक्षण क्या है
आशा करता हूँ दोस्तों Wildlife Sanctuaries In India In Hindi का यह लेख आपकों अच्छा लगा होगा. यदि आपकों वन्य जीव अभ्यारण्य राजस्थान, भारत के राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य, भारत के अभयारण्य के नाम, भारत का सबसे बड़ा बाघ अभयारण्य, भारत में कितने राष्ट्रीय उद्यान है, भारत के राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य pdf, भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की सूची, वन्य जीव अभ्यारण्य ट्रिक में दी जानकारी पसंद आई हो तो प्लीज अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे.