मानवता पर सुविचार | Humanity Quotes In Hindi

मानवता पर सुविचार Humanity Quotes In Hindi : नमस्कार दोस्तों आपका स्वागत हैं. इंसानियत अथवा मानवता को ही सबसे बड़ा धर्म माना जाता हैं.

आज का हमारा आर्टिकल मानवता पर कोट्स उद्धरण सुविचार आदि पर दिया गया हैं. यहाँ हम मानवता पर कोट्स को पढ़ेगे.

मानवता पर सुविचार Humanity Quotes In Hindi

मानवता पर सुविचार | Humanity Quotes In Hindi

इंसान का सच्चे अर्थों में इंसान होना ही मानवता हैं. इंसानियत के धर्म के कायदे से ही एक व्यक्ति दुसरे से प्रेम करता हैं. भले ही आज हमारा विश्व तेजी से आगे बढ़ रहा हैं मगर हम अपना मानवीय धर्म मानवता को निरंतर पीछे छोड़े जा रहे हैं.

इसका एक उदाहरण आपने कई बार देखा भी होगा, जब कोई सड़क एक्सीडेंट होता है तो लोग वाहनों में फंसे लोगों की मदद करने की बजाय उसका फोटो खीचने तथा तमाशबीन बने रहने से अधिक कुछ नही करते हैं.

यह मानवता का पतन हैं, हमें जाति पांति धर्म से ऊपर उठकर मानवता के धर्म को सबसे पूर्व मानना चाहिए, क्योंकि हम सबसे पहले मानव हैं. आज हम मानवता पर कोट्स थोट्स सयिंग्स और सुविचार आपके साथ शेयर कर रहे हैं.

मानवता पर अनमोल वचन Quotes On Humanity In Hindi

सुधरें व्यक्ति और परिवार, होगा तभी समाज सुधार


जो न कर सके जन कल्याण, उस नर से अच्छा पाषाण


धनबल जनबल बुद्धि अपार, सदाचार बिन सब बेकार


सद्गुण है सच्ची सम्पति, दुर्गुण सबसे बड़ी विपत्ति


अहं प्रदर्शन झूठी शान, ये सब बचकाते अरमान


मानवता की ज्योति जलाएं, जाति धर्म मत भेद भुलाएं


जाति पाति का घातक रोग, करता विफल एकता योग


जहाँ जन्म से जाति जुड़ी हैं, वहां मनुजता ध्वस्त पड़ी हैं.


मानवता के दो आधार, सादा जीवन उच्च विचार


एक बनेगे नेक बनेगे, स्वस्थ रहेगे सभ्य बनेगे.


मानव मात्र एक समान, एक पिता की सब संतान


हम क्या करते हैं, इसका महत्व कम हैं, किन्तु उसे हम किस भाव से करते हैं, इसका अधिक महत्व हैं.


मनुष्यता सबसे अधिक मूल्यवान हैं, उसका रक्षा करना प्रत्येक जागरूक व्यक्ति का परम कर्तव्य हैं.


धरती पर प्रेम, आत्मीयता एवं दूसरों के हित में लगे रहना ही पुण्य हैं.


जो व्यक्ति सत्य के साथ कर्तव्य परायणता में लीन हैं उसके मार्ग में बाधक बनना कोई सरल काम नही हैं.


दूसरों के साथ वह व्यवहार न करों, जो तुम्हें अपने लिए पसंद नही.


अपने को मनुष्य बनाने का प्रयत्न करो, यदि उसमें सफल हो गये तो हर काम में सफलता मिलेगी.

बेस्ट ह्यूमैनिटी कोट्स | Humanity Quotes in Hindi

आज दुनिया में महान बनने की चाहत तो हर एक में हैं, पर पहले इंसान बनना अक्सर लोग भूल जाते हैं. – अज्ञात


किसी व्यक्ति को मानवता की समझ देना भी सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है।


मनुष्यता का नाश करके कोई धर्म नहीं रह सकता हैं. – जयशंकर प्रसाद


मानवता की सेवा करने वाले हाथ उतने ही धन्य होते हैं जितने परमात्मा की प्रार्थना करने वाले होंठ. – अज्ञात


उस व्यक्ति को अपने आप आपको ज्ञानी कहने का हक़ नहीं, जिसको मानवता की जरा भी समझ नहीं।


कोई मनुष्य मानवता से बड़ा नहीं हैं. – थेडोर पार्कर


इंसान तो हर घर में पैदा होते हैं, परन्तु इंसानियत कुछ ही घरों में जन्म लेती हैं. – अज्ञात


मानवता का वास्तविक स्वरूप शांतिमय हृदय में हैं, वाचाल मन में नहीं. – खलील जिब्रान


जिस व्यक्ति के हृदय में स्वार्थ जन्म ले लेता हैं, उस व्यक्ति के जीवन से फिर मानवता का अंत हो जाता है।


दुखियों की सेवा ही ईश्वर की सेवा हैं. – महात्मा गाँधी

यह भी पढ़े

उम्मीद करता हूँ दोस्तों मानवता पर सुविचार Humanity Quotes In Hindi का यह लेख आपको पसंद आया होगा.

यदि आपको मानवता पर दिए गये सुविचार कोट्स पसंद आए हो तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *