महिला दिवस पर निबंध | International Women’s Day Essay In Hindi

महिला दिवस पर निबंध International Women’s Day Essay In Hindi: दुनियाभर में प्रतिवर्ष आठ मार्च को विश्व महिला दिवस मनाया जाता हैं.

वुमेन डे पर महिला दिवस निबंध आपके साथ शेयर कर रहे हैं. महिला दिवस निबंध में हम जानेगे कि महिला दिवस कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है तथा इसका इतिहास क्या है पढेगे, इससे पूर्व आप सभी को वुमेन्स डे की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.

महिला दिवस निबंध International Women’s Day Essay In Hindi

महिला दिवस पर निबंध | International Women's Day Essay In Hindi

Here We Know About 8 March International Women’s Day Essay In Hindi, Mahila Diwas In Hindi,

Story History Happy Women Day Speech For Students. Some Few Lines On Women’s Day.

International Women’s Day Essay In Hindi

भारतीय परम्परा– यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता यह भारतीय संस्कृति का पर्याय समझे जाने वाला श्लोक हैं. अर्थात जहाँ नारी की पूजा की जाती है उनका सम्मान किया जाता है वहां देवता बसते हैं.

मगर बदलते हालात के साथ साथ स्थितियां बदलती नजर आई. एक दौर ऐसा भी आया जब महिला को केवल भोग की वस्तु माना गया.

उसके पूर्ण उपभोग का अधिकार पुरुष का मिला. आज के आधुनिक समाज में रुढ़िवादी विचारधारा का त्याग कर समतावादी समाज की आवश्यकता है जिसमें महिला को उचित सम्मान मिले तथा उन्हें सभी अधिकार प्रदान कर समानता का दर्जा दिया जाए.

नारी की महत्ता– एक व्यक्ति के लिए सबसे पवित्र अवतार उनकी माता का ही रूप होता हैं. माँ को ईश्वर के उपर पदवी दी जाती हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि ईश्वर को जन्मदात्री भी एक माँ ही थी.

आज की हमारी पीढ़ी हमारे इन संस्कारों को भुलाया जा रहा हैं. जो एक चिन्तन का विषय भी हैं. आज लोग रिश्तों की बजाय धन को अधिक महत्व देते हैं.

मगर जन्म देने वाली माता को सम्मान हर इन्सान को दिया जाना चाहिए. नवीन पीढ़ी को भी इस सम्बन्ध में अपने विचारों का अवलोकन अवश्य करना चाहिए.

पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस– हर वर्ष 8 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता हैं. दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को इस दिन सम्मानित किया जाता हैं.

एक तरह से मातृ शक्ति को याद करने का दिन भी हैं, महिला उत्थान सामाजिक उत्थान और राजनीतिक जागृति के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं.

पहली बार महिला दिवस अमेरिका के न्यूयार्क शहर में 28 फरवरी 1909 के दिन समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया. सोवियत रूस ने इस दिन को राजकीय अवकाश घोषित किया और धीरे धीरे पूरे संसार में इसे मनाया जाने लगा.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस / International Women’s Day 8 March: दुनियां में ईश्वर की सबसे सुंदर कृति मानव हैं. पुरुष और महिला के रूप में दोनों एक दुसरे के पूरक एवं सहयोगी के रूप में बने हैं.

हमारे समाज में पुरुष की तुलना में नारी को अधिक सम्मानीय स्थान प्राप्त हैं उन्हें जगत जननी जैसे शब्दों की उपमा भी दी गई हैं.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस नारी को सम्मानित करने का दिन है इस उत्सव के अवसर पर उनकी उपलब्धियों को सम्मान दिया जाता हैं. जैसा कि ऊपर बताया गया है कि हमारी पुरातन संस्कृति में नारी को सर्वोच्च स्थान दिया हैं उन्हें भगवान् से ऊपर का दर्जा दिया हैं.

उनके गुणगान में इतिहास के पन्ने व ग्रन्थ भरे पड़े हैं क्या आज के समाज में नारी को उतनी स्वतंत्रता व अधिकार और सम्मान प्राप्त है जिसकी वो हकदार हैं जिससे हम सब परिचित हैं.

यह भी पढ़े

उम्मीद करते है दोस्तों महिला दिवस पर निबंध International Women’s Day Essay In Hindi का यह लेख आपको पसंद आएगा. महिला दिवस पर दिया गया निबंध पसंद आया हो तो अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *