रिश्तों की कहानी Relationship Story In Hindi

रिश्तों की कहानी Relationship Story In Hindi: दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज प्यार है! प्यार वह एहसास है जो हमें ना सिर्फ जीना, बल्कि मुस्कुराना सिखाती है।

इस दुनिया में हर कोई किसी ना किसी से प्यार करता है। क्योंकि बिना प्यार के यह दुनिया चल ही नहीं सकती हैं। 

रिश्तों की कहानी Relationship Story In Hindi

रिश्तों की कहानी Relationship Story In Hindi

हालंकि सच्चा प्यार बहुत कम लोगों को ही नसीब होता है। लेकिन जब यह मिल जाता है। तब एक इंसान की जिंदगी किस कदर बदल जाती हैं। वह आप इस कहानी में जानेंगे। सच्चे प्यार ने किस तरह Ana की जिंदगी बदल दी यह आप इस कहानी में जानेंगे। 

दुनिया में सबसे खूबसूरत शहर जिसे लोग प्यार की नगरी के नाम से भी जानते हैं यानी डिजाइनर्स की दुनिया पेरिस में छोटी सी गरीब लड़की रहती थी। इस लड़की का नाम Ana था। 

Ana बहुत ही खूबसूरत और प्यारी थी उसकी आंखें भूरी, उसके बाल काले, रंग गोरा होने की वजह से वह बेहद खूबसूरत लगती थी। उसके होंठ बिल्कुल गुलाब की पंखुड़ियों की तरह थे। 

लेकिन एक हादसे में माता-पिता को खोने के बाद एना बचपन में ही अनाथ हो गई। अपना गुजारा करने के लिए एना पेरिस की गलियों में यहां-वहां भटक रही थी। 

एक दिन एना कि मुलाकात दो लड़कों से हुई, और उनसे बातें करते हुए संयोगवश एना को पता चला यह लड़के भी उसी की तरह अनाथ है।

तीनों ने आपस में एक दूसरे के दुख दर्द को समझते हुए अब वे एक साथ रहने लगे  उन दोनों लड़कों की मदद से Ana को एक डिजाइनर की दुकान पर काम मिल गया। उस डिजाइनर का नाम Ravina था।

काम मिलने में Ana को बिल्कुल परेशानी नहीं हुई क्योंकि वह ड्राइंग में मास्टर थी। और उसे लड़कियों के ड्रेस की डिजाइन बनाना बहुत अच्छा लगता था। पता नहीं कैसे लेकिन Ana में यह डिजाइनिंग का हुनर बचपन से ही था। 

Ana द्वारा बनाए गए डिजाइन Ravina को बहुत पसंद आते थे। Ana के काम करने की वजह से रवीना कि दुकान काफी अच्छी चलने लगी और देखते ही देखते Ravina एक फेमस डिज़ाइनर बन गई। 

क्योंकि Ravina Ana को कभी कोई क्रेडिट नहीं देती थी। इसलिए सबको लगता था Ravina ही डिजाइन बनाती है। ऐसे करते-करते कई साल बीत गए और Ravina एक बहुत बड़ी डिज़ाइनर बन गई। 

पेरिस के बड़े-बड़े फैशन शो में उसके बनाएं गए कपड़े शोकेस किए जाते थे। वक्त बदलने के साथ अब Ana 20 साल की हो चुकी थी। 

एना अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत दिखने लगी थी। उसकी खूबसूरत आंखों में देख कर कोई भी डूब जाता था। लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी।

पर एना को हमेशा यही लगता था कि 1 दिन उसकी जिंदगी में कोई मैजिक होगा और सब चीज बदल जाएंगी। कुछ दिनों में ऐना का 21 वहां जन्मदिन आने वाला था। 

एना को उसके जन्मदिन की बिल्कुल खुशी नहीं थी। क्योंकि हर साल की तरह इस साल भी उसे लग रहा था कि काम करते करते ही उसका जन्मदिन खत्म हो जाएगा। 

जन्मदिन का दिन आ गया। Ana अपने जन्मदिन पर अपनी सबसे अच्छी ड्रेस पहनकर काम पर गई। लेकिन हर बार की तरह उसकी डिजाइन को रवीना ने अपनी डिजाइन बता कर सारा क्रेडिट खुद ले लिया। 

मन उदास किए जब एना घर वापस आए तब उसके दोस्तों ने उसके लिए छोटी सी पार्टी अरेंज की थी। इस पार्टी में एना उसके दो दोस्त और एक Dog था। जिसे एना के दोस्त एना के लिए बर्थडे गिफ्ट के तौर पर लाए थे। 

Dog को देख कर एना बहुत खुश हो गई। केक काटते समय‌ Ana ने wish किया कि उसकी जिंदगी अच्छी हो जाए। 

उसके बर्थडे के दूसरे दिन जब Ana काम पर गई तब उसने देखा कि सामने गेट पर एक बड़ी सी मर्सिडीज गाड़ी खड़ी है और जब वह अंदर गई तब उसे पता चला कि Prince James अपनी बॉल पार्टी के लिए ड्रेस डिजाइन करवाने के लिए Ravina के पास आए हैं। 

प्रिंस क आने से Ravina बहुत ज्यादा खुश हो गई। Prince James को देखकर एना blush (शरमाने) लगी थी क्योंकि पहली नजर में ही एना को Prince James काफी पसंद आ गए थे। 

जब Prince ने एना को देखा और जब उनकी नजर एना के ड्राइंग्स पर पड़ी तो वह समझ गए कि डिजाइन Ravina नहीं बल्कि Ana बनाती हैं। 

प्रिंस ने Ravina को कहा कि “आप पैलेस आकर सभी के साइज नोट कर लेना और सबके preference भी पूछ लेना। लेकिन Ravina बिजी होने की वजह से पैलेस नहीं जा पाई 

 जिसकी वजह से उसने अपनी असिस्टेंट Ana को पैलेस भेज दिया। 

Prince James का पैलेस बहुत ही बड़ा और शानदार था। जैसे ही एना ने पैलेस में कदम रखा तब उसकी आंखें पैलेस को निहारने लगी थी। जैसे जैसे वह आगे बढ़ रही थी पैलेस बड़ा और बड़ा दिखाई दे रहा था। 

पैलेस पहुंचने के बाद एना ने एक नौकर को बताया कि Prince James ने उसे बुलाया है और वह ड्रेस की सजेशन और साइज लेने के लिए आई है। 

एना की बात सुनकर नौकर ने उससे कहा कि आप यहां इंतजार कीजिए प्रिंस आते ही होंगे। कुछ देर इंतजार करने के बाद प्रिंस नीचे आए। प्रिंस ने एना को हेलो कहा और फिर सर्वेंट को सभी लोगों को बुलाने के लिए कहा। 

प्रिंस के बुलाने पर सभी लोग एक-एक करके नीचे आ गए। एना ने सभी को अलग-अलग तरह की डिजाइन दिखाई। सभी लोगों को डिजाइंस काफी अच्छी लगी। 

डिजाइन पसंद करवाने के बाद एना ने सबकी बॉडी साइज लेली और फिर आखिर में उसने प्रिंस की बॉडी की साइज ली। 

अपना काम पूरा करने के बाद जब एना वापस लौट रही थी तब प्रिंस ने एना को लंच के लिए इनवाइट किया। 

लेकिन एना ने प्रिंस के इस प्रपोजल को मना कर दिया। क्योंकि वह जानती थी कि वह बहुत गरीब है और वह कुछ भी कर ले। प्रिंस और उसके बीच कभी कुछ नहीं हो सकता। इसीलिए वह हमेशा प्रिंस से दूर रहने की कोशिश करती थी। 

लेकिन प्रिंस को एना की सादगी बहुत अच्छी लगती थी। James बार-बार एना की तरफ आकर्षित हो रहे थे। एक दो बार तो James ने एना से मिलने के लिए उसके शॉप पर भी चले गए। 

Ravina को भी सब कुछ समझ में आ रहा था। इसीलिए Ravina ने कई बार एना को इनडायरेक्टली समझाने की कोशिश की और कहा कि प्रिंस और तुम्हारे स्टेटस में बहुत डिफरेंस है इसलिए तुम्हें उनसे दूर रहना चाहिए। 

 रवीना यह भी नहीं चाहती थी कि एना कि जिंदगी अच्छी हो जाए।

 क्योंकि अगर एना की जिंदगी अच्छी हो जाती है। तो उसका शॉप बंद हो जाएगा क्योंकि उसके लिए सारे डिजाइन एना ही बनाती थी। 

देखते ही देखते पार्टी के दिन नजदीक आने वाला था। एना ने डिजाइन तैयार करके उसे खूबसूरत ड्रेस में बदल दिया था। रॉयल फैमिली के सभी लोगों की ड्रेस बहुत ही खूबसूरत बनी थी और Prince James का कोट भी बेहद खूबसूरत था। 

जब एना सारे कपड़े लेकर पैलेस में गई तो सभी लोगों को उनके कपड़े काफी पसंद आए। लेकिन फिर अचानक एक सर्वेंट के हाथ से चॉकलेट का bowl फिसल गया। जिसकी वजह से पूरी की पूरी चॉक्लेट ड्रेस पर गिर गई।

इसे देख कर एना बहुत घबरा गई, उसे लगा जैसे रवीना अब उसे काम से ही निकाल देगी। लेकिन एना को ऐसे परेशान होते देख कर James ने उससे कहा कि इस बारे में कोई Ravina को कुछ नहीं कहेगा। 

तुम इसे फिर से तैयार कर दो। क्योंकि मुझे पता है कि ड्रेस तुम बनाती हो ना कि रवीना। 

Prince James ki इन बातों को सुनकर एना को राहत मिली। एना ने अपनी यह परेशानी अपने दूसरे दोस्तों को बताई और सभी दोस्त उसके मदद करने के लिए तैयार हो गए।

 Prince James भी Ana की मदद करने के लिए आ गए थे। सभी लोगों ने रात भर काम किया और सभी ड्रेसेस को ठीक कर दिया। 

Prince James ने Ravina को अपनी पार्टी में इनवाइट किया था। साथ ही साथ उन्होंने Ana को भी इस पार्टी में आने का इनविटेशन दिया। लेकिन Ravina ने एना को बहुत सारी बातें सुनाई और उसकी बहुत इंसल्ट की। ताकि Ana पार्टी में ना जाए।

एना बहुत ज्यादा उदास थी और वह रो रही थी क्योंकि Ana को प्रिंस काफी अच्छे लगते थे। अब वह प्रिंस को प्यार करने लगी थी। और इस दुख में वह बहुत ज्यादा रोने लगी थी। 

Ana की इस हालत को देखकर उसके दोस्त और उसके डॉगी को बहुत बुरा लग रहा था इसलिए उसके दोस्तों ने मिलकर एना के पुराने डिजाइन में से सबसे खूबसूरत डिजाइन को चुनकर उससे Ana के लिए एक बहुत ही खूबसूरत ड्रेस तैयार की। 

ड्रेस तैयार करने के बाद Ana के दोस्तों ने Ana को पार्टी में जाने के लिए प्रोत्साहित किया, अपने दोस्तों को ऐसी कोशिश करते देख वो उन्हें मना नहीं कर पाई। और एना अपने दोस्तों द्वारा तैयार किए गए ड्रेस को पहनकर पार्टी में चली गई। 

एना को पार्टी में देखकर Ravina बिल्कुल हैरान थी। क्योंकि पार्टी में आए हर एक इंसान की नजर सिर्फ एना पर ही टिकी हुई थी। क्योंकि ब्लू कलर के गाउन में Ana एक प्रिंसेस की तरह लग रही थी। उसे देखकर कोई नहीं कह सकता था कि वह एक गरीब फैमिली से बिलॉन्ग करती हैं।

पार्टी में एना को देखकर Prince James बहुत ज्यादा खुश हो गए और फिर Prince James ने एना को डांस करने के लिए पूछा।

इस बार एना प्रिंस को मना नहीं कर पाई बल्कि वह उनके साथ डांस करने के लिए चले गई। डांस खत्म हो जाने के बाद Prince James ने अनाउंस करके कहा कि Ravina कोई डिजाइनर नहीं है। बल्कि असली डिजाइनर तो एना है। 

पार्टी में Prince James ने सभी को वह वीडियो दिखाएं जिस रात एना और उसके सभी दोस्त पार्टी के ड्रेसेस तैयार कर रहे थे। 

इस वीडियो को देखकर सभी को यकीन हो गया की असली डिजाइनर एना है। यह सुनकर सब Ravina के ऊपर शक कर रहे थे और उसे बुरा बुरा कह रहे थे। 

लोगों की बातों को सुनकर Ravina ने अपनी गलती स्वीकार की और सभी चीजों का क्रेडिट एना को दिया। 

पार्टी के बाद Prince James ने एना को शादी के लिए प्रपोज किया। James ने Ana को कहा कि तुमसे खूबसूरत लड़की मैंने कभी नहीं देखी है। 

और तुम ही वह लड़की हो जो मुझे प्रिंस की तरह नहीं बल्कि एक नॉर्मल लड़की की तरह चाहती हो। प्लीज एना प्लीज मुझसे शादी कर लो। मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता! 

प्रिंस के प्रपोजल को सुनकर एना के आंखों में आंसू आ गए। और एना ने रोते हुए अपना सिर हिला कर कहां कि हां मैं तुमसे शादी करने को तैयार हूं? मैं भी तुमसे बहुत ज्यादा प्यार करती हूं।

जिसके बाद एना और James की शादी हो गई। उसके बाद दोनों हमेशा हमेशा के लिए साथ हो गए। और एना पैरिस की बहुत बड़ी डिज़ाइनर बन गई। 

इस तरह सच्चे प्यार ने Ana की पूरी जिंदगी ही बदल दी। प्यार में इतनी ताकत होती है कि वह हर मुसीबत को हराकर अपने प्यार को पा ही लेता है। इसलिए प्यार पर हमेशा यकीन रखिए। क्योंकि देर सवेर आपको आपका प्यार भी मिल जाएगा। 

उम्मीद है आप सभी को यह लव स्टोरी अच्छी लगी होगी। अगर किसी इंसान का प्यार सच्चा है तो दुनिया की बड़ी से बड़ी मुश्किलें भी उन्हें अलग नहीं कर सकती हैं। 

इस तरह की और मजेदार कहानियां को पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग से जुड़े रहिए। हमारी हमेशा यही कोशिश रहती है कि हम आपके लिए दिल छू लेने वाली कहानियां‌ लाते रहे।

यह भी पढ़े

उम्मीद करता हूँ दोस्तों रिश्तों की कहानी Relationship Story In Hindi की यह कहानी आपको पसंद आई होगी, यदि आपको यहाँ दी गई कहानियां पसंद आई हो तो अपने फ्रेड्स के साथ भी शेयर करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *