यूनिसेफ क्या है | Unicef Full Form in Hindi

यूनिसेफ क्या है | Unicef Full Form in Hindi: आपने कई बार Unicef का नाम सुना होगा, क्या आप जानते है कि Unicef क्या हैं. यूनिसेफ की फुल फॉर्म क्या हैं.

इसकी स्थापना, मुख्यालय, इतिहास व कार्य क्या हैं. संयुक्तराष्ट्र का यह संगठन किसके लिए बनाया गया हैं. इसके वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं. 

unicef full form के साथ ये तमाम जानकारियाँ आपकों इस लेख में प्रदान की गई हैं. चलिए जानते हैं.

यूनिसेफ क्या है | Unicef Full Form in Hindi

यूनिसेफ क्या है | Unicef Full Form in Hindi
मूल संस्थासंयुक्त राष्ट्र संघ
वर्तमान अध्यक्षकैथरीन रसेल
प्रभाग कार्यालयकोपनहेगन, डेनमार्क
स्थापना11 दिसम्बर, 1946
शाखाएं120
सदस्य संख्या36
वेबसाइटunicef.in

यूनीसेफ क्या है?

यह संयुक्तराष्ट्र संघ का एक संगठन है जो विश्व भर में बच्चों के कल्याण के लिए कार्य करता हैं. यूनिसेफ की हिंदी में फुल फॉर्म संयुक्त राष्ट्र बाल कोष होती हैं.

पहले दो विश्व युद्धों के बाद विश्व स्तर पर सबसे बुरा प्रभाव बच्चों पर पड़ा, अविकसित तथा विकासशील देशों में इसका सर्वाधिक असर पड़ा.

बच्चों के कल्याण हेतु 11 दिसंबर, 1946 को यूनिसेफ की स्थापना की गई. बॉस में 1953 को इसने uno के अधीन एक संगठन के रूप में कार्य करना शुरू किया.

full form of unicef in hindi

UNICEF – United Nations International Children’s Emergency Fund (संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बच्चों के आपातकालीन निधि) यह आपातकालीन निधि कोष के नाम से भी जाना जाता हैं.

यूनिसेफ का मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयार्क शहर में हैं, इसके वर्तमान अध्यक्ष कैथरीन रसेल हैं.

दूसरें विश्व युद्ध के बाद बच्चों की बदहाली कुपोषण तथा गरीबी से उन्हें बचाने तथा बच्चों व औरतों को समुचित स्वास्थ्य तथा भोजन सम्बन्धी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए यूनिसेफ का गठन किया गया.

इनके शान्ति एवं विकास के कार्यों के लिए 1965 में इस संगठन को नोबेल सम्मान से भी सम्मानित किया गया.

यूनीसेफ के कार्य: 

UNICEF के कार्य का मुख्य केंद्र बच्चे होते हैं. उनके विकास तथा शिक्षा सम्बन्धी कार्य इस संगठन द्वारा किये जाता हैं.

बच्चों को शोषण व हिंसा विरुद्ध, बाल श्रम, बच्चों के अधिकारों के हनन को रोकना, लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव तथा hiv से सुरक्षा जैसे बड़े उद्देश्यों के साथ यूनिसेफ कार्य करता हैं. 

भारत में भी यूनिसेफ लगातार बच्चों के लिए काम करता आ रहा है अगर आपके जानने में कोई बच्चा अगर परेशानी में है तो आप संपर्क कर सकते हैं यूनिसेफ के ऑफिस में उसका पता जानने के लिए क्लिक करें !

बाल संरक्षण / Child Protection, Education / शिक्षा, Health / स्वास्थ्य बच्चों के लिए यूनिसेफ द्वारा इन तीन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाता हैं.

यह अपने फंड का उपयोग निर्धन तथा सहायता के हकदार बच्चों को निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य तथा उनके अधिकारों के संरक्षण का कार्य यूनिसेफ द्वारा किया जाता हैं.

यूनिसेफ के बारे में तथ्य जानकारी – Important Information about UNICEF In Hindi

  1. यूनिसेफ (UNICEF) की स्थापना उस समय में हुई जब विश्व की अधिकाँश अर्थव्यवस्थाएं ध्वस्त हो चुकी थी.
  2. United Nations Children’s Fund (Unicef Full Form in Hindi) का उपयोग युद्ध में पीड़ित अथवा शरणार्थी बच्चों को शिक्षा स्वास्थ्य तथा उनके भोजन के रूप में व्यय किया जाता हैं.
  3. यूनिसेफ (UNICEF) आज who यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर कार्य करता हैं.
  4. इस संगठन को बच्चों के कल्याणकारी कार्यों हेतु भारत सरकार द्वारा 1989 को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार से नवाजा जा चूका हैं.
  5. 11 दिसंबर 1946 को इसकी स्थापना की गई थी. बाद में यह संयुक्तराष्ट्र संघ के अंग के रूप में कार्य करने लगा, आज इनके 192 से अधिक सदस्य देश हैं.

यूनिसेफ दिवस

11 दिसम्बर को प्रतिवर्ष यूनिसेफ दिवस मनाया जाता हैं विश्व भर के बच्चों के स्वास्थ्य उनकी शिक्षा और अधिकारों को लेकर यह दिन सेलिब्रेट किया जाता हैं. यूएनओ को जनरल असेम्बली ने 11 दिसम्बर 1946 के दिन ही यूनिसेफ दिवस मनाने की घोषणा की थी.

संस्था मुख्य रूप से बच्चों से जुड़े कार्य करती हैं. पोलैंड के चिकित्सक लुडविक रॉश्मन का इस संगठन के गठन के पीछे दिमाग था.

पूर्व में इस संगठन को संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष नाम से जाना जाता था, 1953 में इसे संयुक्त राष्ट्र बाल कोष रखा गया.

यूनिसेफ का वित्त पोषण विभिन्न देशों की सरकारों और निजी डोनर्स द्वारा अंशदान किया जाता हैं. वैश्विक स्तर पर संस्था के कार्यों के लिए 1965 में इसे नोबेल शान्ति पुरस्कार इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार और वर्ष 2006 में प्रिंस ऑफ अस्तुरियस अवॉर्ड भी दिया गया हैं.

यह भी पढ़े

आपको यूनिसेफ क्या है | Unicef Full Form in Hindi का यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट कर जरुर बताएं, साथ ही इस आर्टिकल को कैसे बेहतर बना सकते है अपने सुझाव भी देते रहिये, हमें आपकी प्रतिक्रिया का इन्तजार हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *