भाग्यश्री का जीवन परिचय Bhagyashree Biography in Hindi

भाग्यश्री का जीवन परिचय जीवनी Bhagyashree Biography in Hindi भाग्यश्री हमारे देश की एक नामचीन अभिनेत्री हैं। जो 1989 में मैंने प्यार किया फिल्म में अपनी एक्टिंग के कारण रातों-रात सुपरस्टार बन गई थी।

जिसके साथ साथ उन्होंने फिल्म फेयर का पुरस्कार भी जीता था।अगर आज भी हमें भाग्यश्री का नाम याद आता है तो उसका मुख्य कारण उनकी सुपर हिट फिल्म मैंने प्यार किया ही है। जिसे लोग आज भी उतना ही पसंद करते हैं जैसा कि पहले करते थे।

भाग्यश्री का जीवन परिचय Bhagyashree Biography in Hindi

भाग्यश्री का जीवन परिचय Bhagyashree Biography in Hindi

हालांकि इस अभिनेत्री को कोई ज्यादा दिन तक याद नहीं कर पाया जिसका कारण 19 साल की उम्र में ही उन्होंने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली थी। जिनका नाम हिमालय दासानी है।

भाग्यश्री जी की अंतिम बॉलीवुड वर्ष 1992 में आई थी। बाद में लगभग 29 सालों के बाद वह कंगना राणावत जी के साथ 2021 में थालावी के रूप में नजर आई। हम आपको बता दें कि उन्होंने 1992 के बाद लगभग चार या पांच भाषाओं में फिल्में की।

भाग्यश्री के लिए सबसे शानदार बात यह है कि उन्होंने बांग्लादेशी,मराठी,भोजपुरी,तेलुगू एवं अन्य भाषाओं में फिल्मों में काम किया। भाग्यश्री को संगीत सुनना और उसके साथ साथ यात्रा करना बहुत ही पसंद है।

इसके साथ साथ उनके पसंदीदा अभिनेता रणवीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा तथा रणवीर सिंह है। वहीं भाग्यश्री की पसंदीदा अभिनेत्री विद्या पालन, परिणीती चोपड़ा, मेरिल स्ट्रीप, केट विंसलेट और जूलिया रॉबर्ट्स है। उनका पसंदीदा रंग पीला, गहरा अनाज, और फिरोजा है।

भाग्यश्री का जन्म 

भाग्यश्री का जन्म महाराष्ट्र के शहर सांगली में महाराजाओं के घर में 1969 में 23 फरवरी को हुआ था। कई लोगों को तो भाग्यश्री का पूरा नाम भी नहीं पता होगा। हम आपको बता दें कि भाग्यश्री का पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी रज्जे  पटवर्धन है।

शिक्षा

भाग्यश्री ने अपनी शिक्षा लंदन बिजनेस स्कूल से प्राप्त की थी। जिसके बाद उन्होंने लॉ के साथ एमबीए की पढ़ाई पूरी की।

भाग्यश्री का जीवन 

भाग्यश्री के पिता का नाम मेहर्बन श्रीमंत राजा साहब विजयसिंहराव है। जो कि माधवराव पटवर्धन सांगली के राजा हुआ करते थे। उनके पिता ने लॉ तथा एमबीएस की पढ़ाई की थी। उनकी माता का नाम श्रीमंत अखंड सौभाग्यवती रानी लक्ष्मी था जो कि पटवर्धन सांगली की रानी थी। 

इनकी तीन बहने थी जिसमें से वह सबसे बड़ी थी।उनकी दोनों बहनों का नाम मधुवंती पटवर्धन तथा पूर्णिमा पटवर्धन था। संगली के शाही परिवार से होने के कारण उन पर कई नियम लागू किए गए थे जैसे कि उन्हें साहिब परिवार की सभी संस्कृति परंपराओं का अच्छी तरह से ध्यान रखना तथा शाम होने से पहले घर आना आवश्यक होता है।

मैंने प्यार किया फिल्म के बाद वह रातों-रात सुपरस्टार बन गई थी। लेकिन अपनी इस खुशी को वह अच्छे से जाहिर भी नहीं कर पाई क्योंकि इसी बीच उनकी शादी तय कर दी गई थी। जिससे उनकी खुशी फीकी पड़ गई थी। शायद आपने इस बात को मीडिया में भी कभी सुना होगा।

शादी

मैंने प्यार किया फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने के बाद उन्होंने 1990 में हिमालय के दस्सानी के साथ शादी कर ली थी तब उनकी उम्र मात्र 19 साल की थी।

30 साल के बाद मैंने प्यार किया फिल्म की अभिनेत्री की मुलाकात अपने पति हिमालय दासानी के साथ एक स्कूल में कि। जिसके बाद वह दोनों एक दूसरे से हमेशा छुप-छुपकर मिलते थे जिससे दोनों के बीच बहुत जल्द ही प्यार हो गया था।

भाग्यश्री ने अपने माता-पिता के बिना ही सलमान खान और उनके कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक मंदिर में अपने माता और पिता के खिलाफ जाकर शादी की थी। उनके माता-पिता उनकी शादी में इसलिए शामिल नहीं हुए थे क्योंकि उनके पिता इस शादी के बिलकुल खिलाफ है। परंतु जब भाग्यश्री ने अपने बेटे को जन्म दिया तब उनके माता और पिता ने भाग्यश्री के साथ सुलह कर ली थी।

आपको बता दें कि भाग्यश्री के शादी के कुछ सालों बाद वह दोनों पति और पत्नी अलग हो गए थे परंतु बाद में उन्होंने सुलह कर ली थी। 

भाग्यश्री का एक बेटा एवं एक बेटी है।उनके बेटे का नाम अभिमन्यु दस्सानी तथा बेटी का नाम अवंतिका दासानी है। अभिमन्यु दस्सानी अपनी मां की तरह ही एक अभिनेता है।

उनके बेटे अभिमन्यु ने सबसे पहली फिल्म 2018 में मर्द को दर्द नहीं होता है अपने जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद अभिमन्यु दस्सानी अपनी अगली फिल्म में शर्ली सेतिया तथा शिल्पा शेट्टी के साथ निकम्मा फिल्म में काम करते हुए नजर आएंगे। इसके साथ-साथ वो  परेश रावल और शर्मन जोशी के साथ भी आंख मिचोली फिल्म में काम करते हुए नजर आए।

भाग्यश्री का करियर 

उन्होंने टीवी जगत में अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1987 में कि थी। एमिली ब्रांट्टे जोकि भाग्यश्री के पड़ोसी थे वह एक धारावाहिक कच्ची धूप नामक टीवी सीरियल पर काम कर रहे थे जो कि महिलाओं पर आधारित था। क्योंकि उन्होंने जिस अभिनेत्री को उस धारावाहिक में साइन किया था अचानक उन्हें इस धारावाहिक को छोड़ना पड़ा।

और उन्हें जल्द ही किसी अभिनेत्री की उस धारावाहिक में आवश्यक थी। अमोल पालेकर ने उस धारावाहिक में काम करने के लिए भाग्यश्री से अनुरोध किया था जिसके बाद भाग्यश्री ने इस  टीवी सीरियल में अपनी भूमिका निभाई थी। हालांकि बाद में यह टीवी सीरियल बहुत ही प्रसिद्ध हो गया था जिसका पूरा श्रेय भाग्यश्री को जाता है।

हम आपको बता दें कि 1987 में इस धारावाहिक सीरियल में काम करने के बाद भाग्यश्री ने 14 सालों के बाद वापस टीवी शो में 2001 में एंट्री की थी। टीवी शो का नाम सीआईडी था। उन्होंने सीआईडी में नूपुर का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने टीवी शो सनोबर कबीर में साल 2003 में किरदार निभाया था

इसके बाद उन्हें 2005 में स्टूडियो वन शो में एक निर्देशक के रूप में काम मिला था। इसके साथ-साथ उन्होंने 2009 में झलक दिखला जा सो में भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। 2014 और 2015 में लौट आओ त्रिशा में अमृता सेविका का किरदार निभाते हुए टीवी शो में देखा गया था। इसके बाद उन्हें जी कॉमेडी शो में 2021 में गेस्ट के रूप में देखा गया था।

फिल्मों में करियर की शुरुआत

हम आपको बता दे की बहुत ही कम उम्र में ही भाग्यश्री को फिल्मों में काम करने का मौका मिला था। जब व प्रबंधन में डिग्री प्राप्त करने के बाद विदेश जाने के लिए सोच ही रही थी तभी उन्हें एक फिल्म में अभिनय के रूप में काम करने के लिए प्रस्ताव आया था। हालांकि उन्होंने इस फिल्म को सीरियस ना लेते हुए एक शॉट देने का फैसला कर लिया था।

उन्होंने बहुत ही लापरवाही के साथ यह निर्णय लिया था ।हालाकि फिल्म के निर्देशक के कम बजट होने के कारण मैंने प्यार किया फिल्म में भाग्यश्री को एक शॉट  के लिए चुन लिया गया था। मैंने प्यार किया फिल्म साल 1989 में आ गई थी जो कि बहुत ही हिट हुई थी। जिसका पूरा श्रेय भाग्यश्री के मासूम चेहरे तथा एक्टिंग को दिया जाता है।

अपनी पहली फिल्म में काम करने के बाद साल 1990 में शादी कर ली थी लेकिन शादी करने के बाद भी उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर को जारी रखा था।  हम आपको बता दें कि उन्होंने शादी करने के बाद तीन फिल्मों में अभिनय किया था जो है महेंद्र साह की पायल, कैद में है कबूल, केशी बोकाडिया की त्यागी।

उन्होंने 1990 के दशक में अपनी आखिरी फिल्म मेरा परदेसी 1993 में कि थी। और फिर लगभग  29 सालों के बाद उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की जिसके साथ साथ उन्हें कंगना राणावत की फिल्म में थलावी की भूमिका निभाते हुए साल 2021 में देखा गया।

भाग्यश्री की सबसे पहली बॉलीवुड की फिल्म की जानकारी

भाग्यश्री की सबसे पहली बॉलीवुड फिल्म का नाम मैंने प्यार किया है। जो कि 29 दिसंबर 1989 को रिलीज की गई थी। फिल्म के निर्देशक (director) का नाम सूरज बड़जात्या तथा निर्माता(producer )का नाम ताराचंद बड़जात्या था। 

इस फिल्म में भाग्यश्री के साथ काम करने वाले कलाकार का नाम सलमान खान था। इस फिल्म का कुल बजट लगभग दो करोड़ था।हम आपको बता दें कि इस फिल्म की पूरी कमाई लगभग 28 करोड़ के करीब थी।

दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला में भाग्यश्री की भूमिका

कई लोगों को तो इस बात की जानकारी नहीं होगी कि भाग्यश्री ने रामलीला में भी अपनी भूमिका निभाई है। आज हम आपको इसकी भी पूरी जानकारी देंगे।

भगवान राम की पावन भूमि अयोध्या में चलने वाली दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला में सीता जी की भूमिका में भाग्यश्री वर्ष 2021 में 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक टीवी पर नज़र आएंगी। टीवी के द्वारा पूरे विश्व में 50 करोड से भी अधिक लोग अपने घर पर बैठे रामलीला का सीधा प्रसारण देख पाएंगे।

हम आपको बता दें कि इस रामलीला में भाग्यश्री के साथ-साथ अन्य कई कलाकार नजर आएंगे जैसे दारा सिंह के बेटे बिंदु दारा सिंह तथा मनोज तिवारी उनके साथ साथ रवि किशन जी भी नजर आएंगे।

भाग्यश्री द्वारा किए गए फिल्म

  • मैंने प्यार किया  एक हिंदी फिल्म है, जिसे वर्ष 1989 में बनाया गया था। 
  • माप्पिल्लै मानसू पूपोळा एक तमिल फिल्म है इस फिल्म को  सन 1996 में बनाया गया था, जबकि ओमकाराम एक तेलुगू फिल्म है इसे 1997 में बनाया गया था।
  •  बलिदान एक भोजपुरी फिल्म है जिसे 2005 में बनाया गया था। 
  • मुंबई आमचीच एक मराठी फिल्म है जिसे 2007 में बनाया गया था।
  • सटी बेहुला एक बांग्लादेशी फिल्म है इसे 2010 में बनाया गया था।
  • अम्मावरा गंदा यह एक कन्नड़ फिल्म है जिसे 1997 में बनाया गया था।

संपत्ति 

एक रिपोर्ट के अनुसार भाग्यश्री की कुल संपत्ति 2019 में लगभग 7.6 करोड़ों रुपए थी। जो कि 2020 में 7.6 करोड़ से बढ़कर 38.33 करोड़ हो गई। 

सोशल मीडिया अकाउंट

 यदि आप भाग्यश्री के बड़े फैन हो तो आप आप उन्हें फेसबुक,इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते है। जिसपे वो अपनी फोटो रोजाना शेयर करती है।

लोगों द्वारा पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न Faq

भाग्यश्री का जन्म कब और कहां हुआ था?

उत्तर:- भाग्यश्री  का जन्म 1969 23 फरवरी को महाराष्ट्र के सांगली में राजा महाराजाओं के खानदान में हुआ था।

भाग्यश्री की शादी कब हुई थी?

उत्तर:- भाग्यश्री की शादी 1990 में हुई, उन्होंने  लव मैरेज की थी।

भाग्यश्री के पति का नाम क्या है?

उत्तर:- भाग्यश्री के पति का नाम हिमालय दासानी है।

भाग्यश्री की  बेटी का नाम क्या है?

उत्तर:- भाग्यश्री की बेटी का नाम अंबिका दसनी है। वह भी अपनी मां की तरह एक अभिनेत्री हैं।

भाग्यश्री के कितने बच्चे हैं?

उत्तर:- भाग्यश्री के दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। जिनमें उनके बेटे का नाम अभिमन्यु दस्सानी तथा उनकी बेटी का नाम अंबिना दसानी है।

भाग्यश्री ने अपने स्कूल की शिक्षा कहां से प्राप्त की?

उत्तर:- भाग्य श्री ने अपने स्कूल की शिक्षा लंदन बिजनेस स्कूल से पूरी की थी।

भाग्यश्री की कितनी बहने है?

उत्तर:- भाग्यश्री की दो बहनें हैं।एक का नाम मधुवंती पटवर्धन तथा पूर्णिमा पटवर्धन है।

यह भी पढ़े

उम्मीद करते है फ्रेड्स भाग्यश्री का जीवन परिचय Bhagyashree Biography in Hindi का यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा, अगर आपको इस अभिनेत्री की जीवनी पसंद आई हो तो अपने फ्रेड्स के साथ भी शेयर करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *