शहीद पर सुविचार अनमोल वचन सुविचार | Martyrs Quotes In Hindi

शहीद पर सुविचार अनमोल वचन सुविचार | Martyrs Quotes In Hindi: वतन की खातिर शहीद होना बेहद कम लोगों के भाग्य में लिखा होता हैं. मरते तो सभी है मगर जो अपनी मातृभूमि की रक्षार्थ जान दे दे वही शहादत है.

भारत की भूमि को वीर भूमि कहा जाता हैं यहाँ से घर घर से वीर निकले है जिन्होने देश की रक्षा की खातिर सब कुछ बलिदान किया हैं. 

Shaheed Diwas Quotes SMS Message shayari in hindi Greetings Whatsapp Status में आज हम आपके लिए शहीद पर सुविचार (Shaheed Quotes) लेकर आए हैं. 

शहीद पर सुविचार अनमोल वचन सुविचार | Martyrs Quotes In Hindi

शहादत, शहीद (MARTYRS) थोट्स 

जो एक शहीद की मौत मरता है, वह प्रमाणित कर देता है कि वह दुष्ट नही है, परन्तु किसी प्रकार यह सिद्ध नही कर पाता है कि वह मूर्ख नही हैं.


शहादत/ बलिदान सदैव विश्वास की गहराई का प्रयास होती है न कि उसके सही होने का.


मृत्यु हेतु न कि मृत्यु शहादत का नाम सार्थक रहती हैं.


किसी मजहब के नाम पर जीवित रहने की अपेक्षा उसके लिए मर जाना अधिक सरल होता हैं.

Quotes on Shaheed Diwas In Hindi, shaheed jawan shayari in hindi, shaheed shayari

जलते हुए इन दीयों को हम बुझने नही देगे
मर जाएगे पर वतन को झुकने नही देगे.


सलाम हैं उन वीरों को जो कसाब के आगे डट पाए
ना हो दी फिर कायराना हरकत आंतक से लड़ गये.


१० साल बीत गये, आँख फिर भी नम ही है
जख्म अब भी नासूर बने, न्याय कही गुम ही है
६० घंटों तक बंधक था पूरा शहर समन्दर
जिहाद के नाम से पूरा दुनिया था शर्मिदा
२६/११ जहन में अब भी है जिन्दा


गौरवान्वित हो वीरगाथा गाए आसमा
शहादत पर धरती भी रोती है
एक वीर की अर्थी जब
तिरंगे में लिपटी होती है

माँ कहती है, गया कहाँ लाल मेरे तूं
पिता कहते पुत्र ने की जागृत नव ज्योति है
कहे बहन राखी बंधाने आएगा कौन
और वह कह कह बिलखती रोती हैं

यह होती भारत माँ के लाल की शहादत
शोक में भी गर्व की अनुभूति होती है
परन्तु दुःख होता है जब पार्टियाँ
शहादत पर बीज इ सियासत बोती हैं.


आसान नहीं होता
औरों के लिए
खुद को मिटाना
आसान नही होता
वतन की रक्षा के लिए
शहीद हो जाना
आसान नही होता.


आज वसुधा पर बिछी है लाल चादर
और तिरंगा ओढ़े कोई सो रहा है
देश को आजादी की सांसे दिलाकर
माँ का लाल शायद अब आराम कर रहा हैं.


जिंदगी तो सिर्फ अपने कदमों पर जी जाती है, दूसरों के कंधे पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं.


शहादत कुछ ख़त्म नहीं करती , वो महज़ शुरआत है .

शहीद पर सुविचार

शहीद हमारे देश का गौरव हैं। हमारे देश की पहचान हैं। जिनकी शहादत में पूरा देश नतमस्तक होता है और उन्हें कोटि कोटि नमन करता है।


शहीद कभी मरते नहीं हैं सिर्फ शरीर त्याग देते हैं। वह दिव्यपुंज समान होते हैं जो अपने देश पर न्यौछावर हो जाते हैं और मर कर भी अमर हो जाते हैं।


देश की खातिर शहीद होना देश के मान, सम्मान, आन, बान, शान का परिचायक है। शहीद होना अपने आप में महान है।


शहीद के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि देश की खातिर शहीद होना होती है। वह अपनी मातृभूमि पर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देते हैं जिससे देश का मस्तक ऊँचा हो जाता है।


शहीद अपने परिवार के साथ साथ देश में भी न मिटने वाली याद बनकर रह जाते हैं जो अपनी उपस्थिति महसूस कराते रहते हैं।


शहीद की आत्मा ईश्वर में विलीन हो जाती है और पूजनीय बन जाती है जिन्हें याद कर ईश्वर की याद आ जाती है।


जो मनुष्य शहीद हो जाते हैं उनका जीवन वास्तविक रूप से देश की खातिर जीवन जी जाता है। उनका हर क्षण सम्मानीय होता है।


अमर ज्योति इस बात का उदाहरण है कि शहीदों की शहादत में देश उनके बलिदान स्वरूप ज्योतिपुंज को सदैव प्रज्वलित करता है। उनके बलिदान के सामने सर झुकाता है और उन्हें सदैव याद करता है।


शहीद होना मनुष्य का जीवन सार्थक कर देता है। शहीदों का जीवन देश के काम आ जाता है अपना वास्तविक लक्ष्य पूरा कर देता है। उनका जीवन पूर्ण रूप से सम्मानीय होता है।


शहीदों के समर्पण से देश सदा ऋणी रहता है। उनके बलिदान से ही देश आज़ाद है, अपनी पहचान बनाए हुए है।


शहीदों के लिए मृत्यु ही जन्नत के समान होती है जो अपने देश की खातिर कुर्बान हो जाते हैं, वह वास्तव में जिंदगी जी जाते हैं।


शहीद बड़े नसीब वाले होते हैं जो देश के काम आ पाते हैं। ऐसा माना जाता है जैसे उन्हें पिछले जन्म के पुण्य मिले होते हैं।


शहीद वो अमर दीप होते हैं जो मर कर भी जीवित रहते हैं और अपनी ज्योति से प्रकाश ही फैलाते हैं।


शहीद दिलों में जीने का ज़ज़्बा पैदा करते हैं। देश के प्रति कुछ कर गुजरने के लिए प्रेरित करते हैं।


शहीद बहादुरी की मिसाल होते हैं जिसका कोई मुकाबला नहीं होता है।


शहीदों के द्वारा ही देश सुरक्षित महसूस करता है।  गुलामी की कारागार से मुक्त खुली हवा का आनंद ले पाता है।


देश जो गौरव पूर्वक झंडा फहराता है, शान से जीता है वह सिर्फ शहीदों के बलिदान स्वरूप हकीकत में साकार हो पाया है।


वतन पर मर मिटने वालों के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। खुशी-खुशी फाँसी के फंदे को भी गले लगा लिया था। अपने वतन के प्यार में डूब गए और फाँसी को माला के समान पहन लिया था। निडरता का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत कर गए शहीद। हर किसी को निडरता का पाठ पढ़ा गए।


शहीदों ने आज़ादी की खातिर अपना सर कटाना स्वीकार कर लिया था लेकिन देश का सर झुकने नहीं दिया था।


कितने स्वतंत्रता सेनानी लोगों के समक्ष आदर्श प्रस्तुत करते हैं। दिलों में देश के प्रति स्वाभिमान जगाते हैं।


जिस तिरंगे की खातिर शहीदों ने गोली खाई उनका सम्मान कभी खोने नहीं देना चाहिए। “झंडा ऊँचा रहे हमारा” इस नारे का पालन सच्चे दिल से होना चाहिए।


शहीदों की शहादत में शहीद दिवस का सम्पूर्ण देश में गौरवपूर्ण मनाना उनके बलिदान को ज़िंदा रखता है।


शहीद हुए मनुष्य सौभाग्यशाली होते हैं जो अपनी धरती माँ की खातिर देश पर न्यौछावर हो जाते हैं।


हमारा देश वीरों की भूमि कहा जाता है जहाँ वीर जन्म लेते हैं जो अपने देश की सुरक्षा की खातिर अपनी जान तक गंवा देते हैं।


शहीदों की याद में दीए जलाए जाते हैं जो उन्हें ज्योति स्वरूप मानकर उनके सम्मान में प्रकाश पुंज की संज्ञा देते हैं।


गुलामी की पीड़ा से आज़ादी दिलाई ऐसे शहीदों का ऋण कभी नहीं चुका सकते हैं। उनके आगे हमेशा नतमस्तक रहते हैं।


वो परिवार बड़े भाग्यवान होते हैं जिनके पुत्र शान से देश की खातिर शहीद हो जाते हैं। ऐसे पुत्र अपने परिवार का गौरव होते हैं और परिवार का सम्मान बनाए रखते हैं।


कितना मुश्किल होता है देश की खातिर जान देना, देश की खातिर शहीद हो जाना, मृत्यु को गले लगाना, कितनी गोलियाँ सीने में खाना, फाँसी के फंदे पर खुशी-खुशी चढ़ जाना, कितने ज़ख्म अपने शरीर पर बर्दाश्त करना। कुछ भी आसान नहीं होता बस शहीद होने के लिए दिल में ज़ज्बा होना चाहिए।


कुछ लोगों की सिर्फ बातों में कर गुजरने की बात दिखती है लेकिन वास्तव में करने वाले सिर्फ बात नहीं करते देश की खातिर शहीद हो जाते हैं।


जिंदगी एक बार मिलती है लेकिन जो शहीद हो जाते हैं वो सौ बार जी जाते हैं। धरती से तो सिर्फ शरीर नष्ट होता है आत्मा तो अमर हो जाती है।


देश पर न्यौछावर होने वाले अपना इतिहास रच लेते हैं। शहीद होकर इतिहास के पन्नों पर अपनी छाप छोड़ देते हैं।


शहीद जीवन के मायने समझा जाते हैं मुश्किल राहों में निडरता की सीख देते हैं।


शहीद पूरे देश के लिए उदाहरण स्वरूप हैं कि साहस के बलबूते पर हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करना चाहिए। जीत की प्राप्ति डर कर नहीं होती है बल्कि निडरता से सही कदम उठाने से होती है।


जीवन में कितने उतार-चढ़ाव आते हैं सामान्य मनुष्य हार मान जाते हैं लेकिन शहीद अपने लक्ष्य की प्राप्ति में हार को भी जीत में बदल देते हैं।


किसी मनुष्य के लिए मरना आसान है लेकिन मुश्किल है देश की खातिर अमरता प्राप्त करना जो शहीद निभा जाते हैं।


जीवन में संघर्षों का आना स्वभाविक है लेकिन अपने देश के प्रति संघर्षों से सामना कर शहीद अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं जो काबिले तारीफ होती है।


अगर मनुष्य देश के प्रति हर मुश्किल उठाने का ज़ज्बा रखता है। प्रत्येक कठिनाइयों का सामना करने की हिम्मत है तो देश के प्रति मृत्यु से भी लड़ जाना शहीद की निडरता होती है जो महान गुण है।


पुनर्जन्म के कर्मों का फल होता है कि मनुष्य को अपने देश की खातिर शहीद होने का मौका मिलता है। शहीद बलिदानी अपनी धरती माँ पर न्यौछावर होने वाले किस्मत वाले होते हैं।


कहा जाता है कि जीना एक कला है तो शान से मरना भी एक कला है। देश के नाम मर कर अमर हो जाना, मर के भी लोगों के दिलों में जिंदा रहना कलात्मक है।


देश पर जान न्यौछावर करने वाले शहीद की आँखों में देश के प्रति जुनून होता है। उसके चेहरे पर देशभक्ति की चमक दिखाई देती है। उसकी आवाज़ में इतना आत्मविश्वास होता है कि दुश्मन भी अपनी साँसे रोक लें।


शहीद के दिल में अपने देश के प्रति वो ज़स्बा होता है कि वह देश के काम आए। उसे मौत का डर नहीं होता है ना ही जन्नत की कोई ख्वाहिश होती है बस एक ही आरज़ू होती है कि वह देश के शहीदों में अपना नाम जीवित रख पाए।


वीर शहीदों की वजह से ही देशवासी के साथ साथ पशु पक्षी भी आज़ादी से अपने पर फैलाते हैं, खुले आकाश में स्वछंद रूप से उड़ते हैं। बलिदानियों की ही वजह से आज़ाद फिज़ा का सुकून पाया है।


सरहद पर हिम्मत से डटे जवानों के दिलों में अपने देश के प्रति संकल्प होता है कि वह अपने देश की सुरक्षा की खातिर अडिग रूप से दुश्मनों का सामना करें।

यह भी पढ़े

आशा करता हूँ फ्रेड्स आपकों शहीद पर सुविचार अनमोल वचन सुविचार | Martyrs Quotes In Hindi का यह लेख अच्छा लगा होगा,

यदि आपकों शहीद पर सुविचार का यह लेख अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करे. आपके पास भी इस तरह के शहीद हिंदी कोट्स सुविचार नारे स्लोगन शायरी हो तो हमारे साथ भी साझा करे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *