सनी लियोन का जीवन परिचय | Sunny Leone Biography in Hindi

सनी लियोन का जीवन परिचय Sunny Leone Biography in Hindi हर किसी की ज़िंदगी मे एक ऐसा पड़ाव आता हैं जिसे पार करना बेहद मुश्किल होता हैं लेकिन कुछ लोग अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर इस पड़ाव को पार कर लेते हैं।

हमे ऐसे कई उदाहरण देखने को मिल जाएंगे जब लोगो ने अपनी मेहनत के दम पर अपने खराब स्थितियों को भी बदल है और ऐसा ही एक उदाहरण Sunny Leone भी हैं।

सनी लियोन जीवन परिचय | Sunny Leone Biography in Hindi

लियोन हमारे देश मे वर्तमान में सबसे अधिक पसन्द की जाने वाली कलाकारो में से एक हैं और इस लेख में हम उन्ही के बारे में बात करने वाले हैं। इस लेख में हम ‘सनी लियोन जीवनी’आसान भाषा मे बताने वाले हैं।

नाम करनजीत वोहरा 
पेशा एक्ट्रेस 
लम्बाई 5 फुट 4 इंच 
जन्मतिथि 13 मई 1981
जन्मस्थान  कनाडा ओंटारियो 
वर्तमान शहर  मुम्बई 
धर्म सिक्ख 
खूबियांपेंटिंग, रीडिंग, कुकिंग 

सनी लियोन कौन हैं?

वैसे तो सनी लियोन ने अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर इतना नाम कमाया हैं कि उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं लेकिन आगे आप नहीं जानते कि ‘सनी लियोन कौन हैं’ तो बता दे कि सनी लियोन बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री हैं।

उन्होंने मनोरंजन की दुनिया मे अपने करियर की शुरुआत पोर्न इंडस्ट्री से की थी लेकिन उन्हें उसकी पहचान तब मिली जब वह भारत मे सबसे अधिक देखे जाने वाले टेलीविजन शो बिग बॉस में नजर आई। इसके बाद वह काफी सरे आइटम सांग्स और फिल्मो में भी नजर आई।

जन्म

अगर आप सनी लियोन के बारे में जानना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यह जान लेना होगा कि सनी लियोन का पूरा नाम ‘करनजीत कौर वोहरा’ हैं।

सनी लियोन का जन्म 13 मई 1981 को कनाडा में ओन्टारिया राज्य में सरनिया शहर में एक सिक्ख परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम जसपाल सिंघ वोहरा है तो वही उनकी माता का नाम बलवंत कौर वोहरा हैं।

उनका एक भाई भी हैं जिनका नाम संदीप वोहरा हैं। जब वह छोटी थी तो वह एथलेटिक किस्म की लड़की थी जो गलियो में लड़को के साथ हॉकी खेला करती थी।

शिक्षा

वैसे तो अभिनेत्री सनी लियोन एक सिक्ख परिवार से तात्पर्य रखती हैं लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें एक सुरक्षा संबंधी कारणों की वजह से पब्लिक स्कुल की जगह कैथोलिक स्कुल में भेजा था।

उन्होंने अपने जीवन की शुरुआती शिक्षा कैथोलिक स्कुल से ही ग्रहण की थी। जब वह 13 साल की थी तो उनका परिवार पहले मिशिगन के फोर्ट ग्रेटियट में रहने गया और उसके बाद केलिफोर्निया के लेक फारेस्ट में रहने चला गया।

सनी के दादा-दादी चाहते थे की उनका परिवार एक साथ रहे जिसके चलते उनका परिवार भी लेक फारेस्ट चला गया। वही उन्होंने नर्सिंग की पढाई भी की।

सनी लियॉन का पोर्नोग्राफिक करियर

वैसे तो सनी लियॉन के तेजी से लोकप्रिय होने का कारण उनका बिग-बीपीएस में आना था लेकिन वह वहा इतनी लोकप्रिय इसलिए हो पाई क्युकी वह पोर्न इंडस्ट्री से जुडी हुई थी।

पोर्न इंडस्ट्री में काम शुरू करने से पहले उन्होंने एक बेकरी पर काम किया, जिफी ल्यूब कम्पनी के एक स्टोर पर काम किया और उसके बाद उन्होंने एक टैक्स और रिटायमेंट फर्म एक लिए काम किया। इसी के बाद उन्होंने नर्सिंग के लिए पढाई भी की।

सनी लियोन के बारे में कहा जाता हैं की वह जब 11 साला की थी तब उन्होंने अपना पहला किस किया था और जब वह 16 साल की हुई तबी उन्होंने अपनी वर्जिनिटी लूज कर दी लेकिन पोर्न इंडस्ट्री में उन्होंने करीब 19 साल की उम्र में प्रवेश किया।

जब वह इस इंडस्ट्री में आई थी तो उन्होंने Penthouse Magazine के ओनर Bob Guccione की सलाह से अपना नाम बदलकर Sunny Leone रख लिया।

साल 2001 में शनी ने पेंटहाउस मैगज़ीन के लिए एक पोज़ दिया था और क्युकी उनका पोज लोगो को पसंद आया था तो वह 2001 के मार्च में Penthouse Pet of the Month का ख़िताब भी जीत चुकी थी।

इसके बाद उन्होंने कई मैगजीन्स के लिए काम किया और उनके काम को लोगो ने काफी पसंद भी किया जिसकी वजह से उन्हें काफी तेजी से सफलता मिली।

साल 2003 में सनी ने Vivid Entertainment के साथ हार्ड पोर्नोग्राफी के लिए 3 साल का एक कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया और उसके बाद वह पोर्न फिल्मो में नजर आने लग गयी।

इसके बाद उन्होंने एक अच्छे खासे समय तक पोर्न इंडस्ट्री में काम किया लेकिन साल 2013 में उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री से रिटायरमेंट ले लिया। पोर्न इंडस्ट्री में काम के दौरान उन्हें सबसे बेहतरीन कलाकारों की लिस्ट में भी शामिल किया गया।

सनी लियोन का मेनस्ट्रीम करियर

सनी लियोन का मेनस्ट्रीम करियर वैसे तो बिग बोस में आने से पहले कुछ ख़ास नहीं रहा लेकिन अगर आप उसके बारे में जानना चाहते हो तो बता दे की वह साल 2005 में पहली बार मेनस्ट्रीम में नजर आई थी.

जब उन्होंने एमटीवी इंडिया के एमटीवी अवॉर्ड्स में रेड कारपेट एंकरिंग की थी। एक अमेरिकन फिल्म ‘डदी गर्ल नेक्स्ट डोर’ में भी वह नजर आई थी। इसके अलावा वह कुछ अंग्रेजी गानो में भी एक मॉडल के तौर पर नजर आई थी और उन्होंने कई सारे शोज आदि में केमियो आदि किया था।

फ़िल्मी करियर

सनी लियोन वर्तमान में बॉलीवुड की एक बड़ी अभिनेत्री हैं लेकिन वह यहाँ तक आसानी से नहीं आई हैं। उनके बॉलीवुड करियर की शुरुआत हुई थी भारत में सबसे अधिक देखे जाने वाले अर्थात सबसे अधिक टीआरपी वाले टेलीविजन शोज में से एक बिग बोस से।

सनी लियोन बिग बोस के पाचवे सीजन में नजर आई थी। उन्होंने बिगबॉस के घर में 49वे दिन में एंट्री ली थी।

जब सनी बिग बोस के घर में थी तो उनकी लोकप्रियता अचानक से तेजी से बढ़ गयी। उनको लेकर उस समय कई कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई जैसे की बिग बॉस पर आरोप लगाए जा रहे थे कि वह पॉर्नोग्राफिक कॉन्टेंट को प्रमोट कर रहा है और इस तरह के कई आरोप सनी पर भी लग रहे थे जिस वजह से एक कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई जिसने सनी को और भी अधिक लोकप्रिय बना दिया।

सनी बिग बॉस के घर में भी काफी अच्छा परफॉर्म कर रही थी और इंटरनेट पर उनके बारे में लगातार काफी तेजी से सर्च किया जा रहा था और उस समय वह सबसे अधिक सर्च की जाने वाली महिला बन गई थी।

सनी की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर उन्हें फिल्म निर्माता महेश भट्ट का ऑफर आया कि वह जिस्म 2 में काम करें और उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया। यह ऑफर उन्हें बिग बॉस के घर में रहते हुए ही आ गया था।

लियोन ने 2012 में जिस्म 2 के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। फिल्म को क्रिटिक्स ने तो नहीं सहारा लेकिन कमर्शियली यह फिल्म काफी सक्सेज हुई जिसकी वजह से सनी के करियर में एक बड़ा उछाल मिला।

साल 2013 में शूटआउट एट वडाला में सनी लियोन ने एक आइटम सॉन्ग किया। इसके बाद सनी ने अपनी दूसरी फिल्म साइन की। यह फिल्म एकता कपूर की हॉरर फिल्म रागिनी एमएमएस 2 थी जिसमे सनी के करिदार को लोगो ने खूब पसंद किया था।

रागिनी एमएमएस 2 साल 2014 में रिलीज हुई। 19 करोड़ के बजट में बनाई गयी इस फिल्म ने 63 करोड़ से भी अधिक का कलेक्शन कर लिया।

क्युकी यह फिल्म कॉमर्शियली काफी सफल हुई तो अन्य फिल्म निर्माताओं की नजर भी सनी पर पड़ी और उनके पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गयी। ना केवल वह फिल्मे कर रही थी बल्कि आइटम सॉन्ग्स के लिए भी उन्हें अप्रोच किया जा रहा था।

साल 2013 में ही सनी लियोन ने देश की तमिल फिल्म इंडस्ट्री में ‘वडाकरी’ नाम की एक फिल्म से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने हेट स्टोरी 2 फिल्म के लिए पिंक लिप्स नाम का एक आइटम सॉन्ग भी किया जो काफी ज्यादा वायरल हुआ।

इसके बाद उन्होंने मीका सिंह की फिल्म बलविंदर सिंह फेमस हो गया में शेक देट बूटी नाम से एक आइटम सॉन्ग किया। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में रिलीज हुई एक फिल्म ‘करंट थीगा’ से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू कर लिया।

इसके बाद सनी ने 2015 में डीके नाम की एक कन्नड़ फिल्म में आइटम सॉन्ग करके कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू कर लिया। इसके बाद वह 2015 में बॉबी खान की एक फिल्म ‘एक पहेली लीला’ में लीड रोल में नजर आई जिसे क्रिटिक्स के द्वारा तो पसंद नहीं किया गया लेकिन 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ से अधिक बटोर कर कमर्शियल हिट का खिताब हासिल कर लिया।

इसके बाद सनी 2015 में रिलीज हुई फिल्म कुछ कुछ लोचा है में नजर आई और इस फिल्म में भी उनके रोल को काफी ज्यादा पसंद किया गया। इसके बाद उन्होंने राम कपूर की एक कन्नड़ फिल्म लव यू आलिया में एक आइटम सॉन्ग किया।

इसके बाद सनी, अक्षय कुमार की फिल्म सिंह इज ब्लिंग में भी एक कैमियो में नजर आई। इसके बाद वह 2016 में मस्तीजादे में नजर आई और इस फिल्म की परफॉर्मेंस को काफी ज्यादा पसंद किया गया।

साल 2016 में ही उनकी एक और फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम वन नाईट स्टैंड था! यह फिल्म कुछ खास तो नहीं कर पाई लेकिन लोगो ने इसमें भी सनी की परफॉर्मेंस और ग्लेमर को सहारा।

इसी साल इनकी एक आखिरी फिल्म भी आई जिसका नाम था बेईमान लव और यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई लेकिन फिल्म में सनी का किरदार लोगों को अच्छा लगा। इसके अलावा इस साल वह शाहरुख खान की फिल्म रईस में भी एक आइटम सॉन्ग में दिखी थी।

साल 2017 में सनी लियोन सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म नूर में दिखी थी जिसमें उन्होंने एक अभिनेत्री का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके अभिनय कौशल को सराहना मिली थी।

इसी साल इमरान हाशमी की एक फिल्म बादशाहो में सनी लियोन एक गाने ‘पिया मोरे’ में नजर आई थी। इसके अलावा वह संजय दत्त की फिल्म ‘भूमि’ में भी एक गाने ट्रिपि-ट्रिपि में नजर आई थी। इसी साल उन्होंने एक मराठी और एक बंगाली फिल्म में भी आइटम सॉन्ग करके इन दोनों फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया था।

इसके अलावा वह साल 2017 में ही एक तेलुगु फील पीएसवी गुरुदा वेगा में नजर आई थी जिसमे उन्होंने एक आइटम सॉन्ग किया था। इसी साल वह अरबाज खान के साथ एक फिल्म ‘तेरा इंतजार’ में लीड रोल मे भी नजर आई थी।

अब तक सनी एक लोकप्रिय अभिनेत्री बन चुकी थी, जिन्हें लोग पसंद भी करते थे तो उनके ऊपर एक बायोग्राफी फिल्म बनाई गयी जिसका नाम ‘Karenjit Kaur – The Untold Story of Sunny Leone’ थी जो ZEE5 पर रिलीज हुई थी।

इसके बाद भी सनी कई फिल्मो, वेब सीरीज और शो में नजर आई। उन्हें लोगो के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और  उन्हें काफी सारे प्रोजेक्ट्स मे काम करने के मौका भी मिल रहा हैं। सनी ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर तेजी से सफलता हासिल की हैं और आज वह इस मुकाम पर पहुंच गयी हैं की उन्हें बॉलीवुड के बड़े कलाकारों की लिस्ट में गिना जाता हैं।

सनी लियोन का व्यक्तिगत जीवन

सनी लियोन की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो हम बात कर चुके हैं तो जो जरा अब उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानते हैं। साल 2006 में सनी एक अमेरिकन सिटीजन थी लेकिन साल 2012 में वह एक भारतीय नागरिक बन गई।

बिग बॉस में आने की वजह से उनके जीवन में काफी बदलाव आया और वह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में तेजी से आगे बढ़ी। साल 2011 में सनी ने डेनियल वेबर के साथ शादी कर ली थी।

साल 2017 में सनी ने महाराष्ट्र के एक गांव से एक बच्ची को अडॉप्ट किया था जिसका नाम उन्होंने निशा कौर वेबर रखा था। इसके बाद सनी ने साल 2018 में दो ट्विन लड़को को जन्म दिया था जिनका नाम उन्होंने आशेर सिंघ वेबर और नोआह सिंह वेबर रखा था।

सनी के बारे में जानने लायक बात यह भी है कि वह एक लेखक है और उन्होंने स्वीट ड्रीम नाम के एक कलेक्शन का निर्माण किया हैं जिसमे उनके द्वारा लिखी गयी 12 शॉर्ट स्टोरीज हैं।

सनी लियोन की सम्पत्ति कितनी हैं?

सनी लियोन अब तक काफी सारे प्रोजेक्ट में काम कर चुकी हैं, कई फिल्मों में उन्होंने कैमियो का आइटम सॉन्ग आदि किया है तो ऐसे में लोगों के दिमाग में यह सवाल जरूर आता है कि आखिर सनी लियोन की सम्पत्ति कितनी हैं? इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार सनी लियोन की संपत्ति करीब 100 करोड रुपए है और वह हर साल 4 से 5 करोड़ रूपये कमाती हैं।

कुछ फैक्ट्स

अगर आप सनी लियोन के बारे में जानने में रुचि रखते हो तो आपको सनी लियोन से जुड़े हुए कुछ फैक्ट्स भी पता होने चाहिए, जो इस प्रकार हैं।

  • लियोन फिल्म इंडस्ट्री के उन गिने-चुने कलाकारों में से एक है जिनका जन्म मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था और जो अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में आकर नाम कमाने में सफल हुई हैं।
  • सनी को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में आए अधिक समय नहीं हुआ है लेकिन फिर भी वह बॉलीवुड के साथ अन्य कई फिल्म इंडस्ट्री से की तमिल, तेलुगू, कन्नड़, बंगाली और मराठी इंडस्ट्री में काम कर चुकी है।
  • एडल्ट इंडस्ट्री में आने से पहले सनी लियोन ने बेकरी, टैक्स और रिटायरमेंट फर्म और एक जिफी ल्यूब स्टोर में काम किया था।
  • सनी लियोन बिग बॉस में आई थी तो वह देश में सबसे अधिक सर्च की जाने वाली अभिनेत्री बन गई थी और आज भी वह सबसे अधिक सर्च की जाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है।

सनी लियोन से जुड़े हुए कुछ सवाल जवाब

सनी लियोन से जुड़े हुए कुछ सवाल जवाब दो लोगों के द्वारा काफी ज्यादा सर्च किए जाते हैं, वह कुछ इस प्रकार है:

प्रश्न: सनी लियोन का पूरा नाम क्या है?

उत्तर : उनका पूरा नाम करनजीत कौर वोहरा हैं।

प्रश्न: सनी लियोन के माता-पिता का नाम क्या हैं?

उत्तर:  उनके पिता का नाम जसपाल सिंघ वोहरा और माता का नाम बलवंत कौर वोहरा हैं।

प्रश्न: सनी लियोन के पति का नाम क्या है?

उत्तर: उनके पति का नाम डेनियल पेपर है।

प्रश्न: सनी लियोन की पहली फिल्म कौन सी थी?

उत्तर: उनकी पहली फिल्म जिस्म-2 थी।

प्रश्न: सनी लियोन के बच्चों का नाम क्या है?

उत्तर: सनी लियोन के बच्चों का नाम निशा कौर वेबर, आशेर सिंह वेबर और नूह सिंह वेबर हैं।

प्रश्न: सनी लियोन की संपत्ति कितनी है?

उत्तर: सनी लियोन के संपत्ति करीब 100 करोड़ों पर बताई जाती है।

प्रश्न: सनी लियोन कितना कमाती है?

उत्तर: इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार सनी लियोन हर साल 4 से 5 करोड़ कमाती हैं।

यह भी पढ़े

सनी लियोन बॉलीवुड की अब तक की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक है जिन्हें लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

ना केवल उनका अभिनय कौशल बल्कि उनके ग्लैमर की वजह से भी लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं लेकिन अब भी अधिकतर लोगों को सनी लियोन के बारे में सटीक जानकारी नहीं है और यही कारण है कि हमने यह लेख लिखा है

जिसमें आसान भाषा में ‘सनी लियोन जीवन परिचय Sunny Leone Biography in Hindi बताई गयी हैं। उम्मीद है कि हमारा यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित हुआ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *