करण जौहर का जीवन परिचय जीवनी Karan Johar Biography In Hindi

करण जौहर का जीवन परिचय जीवनी Karan Johar Biography In Hindi: करण जौहर बॉलीवुड के जाने माने एक्टर, डायरेक्टर और प्रोडूसर हैं जो अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। 

इस बेबाकी की वजह से इन्हें बहुत सारे विवादों का भी सामना करना पड़ा है।  करण जौहर की शादी नहीं हुई है परन्तु सरोगेसी की मदद से ये दो जुड़वा बच्चों की पिता बने हैं जिनका जन्म 7 फरवरी को हुआ था। 

करण जौहर का जीवन परिचय जीवनी Karan Johar Biography In Hindi

इनका करियर सदाबहार मानी जाने वाली फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से शुरू हुआ।  उसके बाद से ही  इन्होने अपने निर्देशन से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। 

बॉलीवुड को ये बहुत सारी हिट फ़िल्में दे चुके हैं। मनमोहन सिंह के बाद लंदन ओलंपिक्स में आमंत्रित होने वाले दूसरे भारतीय करण जौहर ने इस इंडस्ट्री से बहुत नाम कमाया है।

करण के दो बच्चों में से एक लड़की है और एक लड़का है जिनमें लड़की का नाम रूही और लड़के का नाम यश है।  दोनों बच्चों के नाम करण ने अपने माता पिता पर रखे हैं। 

एक इंटरव्यू में करण ने कहा की दोनों बच्चों से पहले मेरे दोस्त माता पिता ही थे और अब ये दोनों भी मेरे दोस्त बन गए हैं।  इसके कारण मेरा जीवन पूरी तरह से बदल चूका है।

नामकरण जौहर
व्यवसायनिर्देशक, निर्माता, लेख़क और टेलीविजन होस्ट 
गृह नगरमुम्बई
शारीरिक बनावटसीना 40 इंच, कमर 34 इंच, बाइसेप्स  12 इंच  
वजन77 किलो ग्राम
ऊचाई5 फीट 9 इंच
पताकार्टर रोड, बांद्रा, मुम्बई  
सैलरी6 से 8 करोड़
कुल कमाई200 मिलियन डॉलर
धर्महिन्दू
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
पसंदीदा अभिनेताशाहरुख़ खान, ऋषि कपूर और ह्रितिक रोशन 
पसंदीदा फ़िल्मदिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगें
पसंदीदा खानापारसी खाना
पसंदीदा रेस्टोरेंटमुम्बई की स्टारबउस्क्स कॉफ़ी
पसंदीदा पेय पदार्थपिंक शैम्पेन और वाइन में संत एमिलिओं 

करण जौहर की शिक्षा और जन्म

करण जौहर का जन्म 25 मई 1972 में महाराष्ट्र में हुआ था।  इनके पिता का नाम यश जौहर है जो कि खुद भी निर्माता थे और माता का नाम हीरू जौहर है।  इनका कोई भी भाई-बहन नहीं जिसका अर्थ है ये अपने माता पिता के अकेले बच्चे हैं। 

शिक्षा की बात करें तो इन्होने अपनी सारी पढ़ाई महाराष्ट्र से ही पूरी की है।  मुंबई के ग्रीनवेल्स हाई स्कूल से स्कूलिंग करने के बाद इन्होने मुंबई में ही एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स ज्वाइन कर लिया।  काफी कम लोग जानते हैं कि करण जौहर को फ्रेंच में मास्टर की डिग्री भी प्राप्त है।

करण जौहर का डेब्यू

निर्देशककुछ कुछ होता है (1998)
अभिनेतादिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)
निर्माताकल हो ना हो (2003)
टीवी अभिनेताइन्द्रधनुष (1989)

करण जौहर कौन है ?

आधुनिक युग मे विभिन्न श्रेणियों जैसे राजनीतिक, सस्पेंस थ्रिलर और रोमांटिक फिल्में देखने को मिल जाती है। लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं की  रोमांटिक मूवी को नई दिशा देने का कार्य करण ने किया है।

करण जौहर एक ऐसे डारेक्टर और निर्माता के रूप में उभरे है, जिनकी रोमांटिक मूवी में वेस्टर्न लव और इंडियन लव का तड़का दिख जाता हैं।

यदि एक शब्दो मे कहाँ जाए तो उनकी मूवी में इमोशन और बेधड़क प्रेम का ऐसा समावेश रहता है, उसका वर्णन करना शब्दों में श्रेयस्कर नही हैं। यह सब एक डारेक्टर की कुशलता को दर्शाता हैं।

वह हर मूवी में कुछ नया करना चाहते हैं, जिससे दर्शक बोर न हो और अपने मनोरजंन को सतत बनाये रखे । ऐसा भी नही है कि वह सिर्फ रोमांटिक मूवी ही बनाते हैं। वह परिवारिक ड्रामा भी बनाते हैं।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण उनकी एक मूवी ” कभी खुशी कभी गम ” इस मूवी में  परिवारिक ड्रामा का ऐसा तड़का है यदि एक बार उसे देख लेंगे आप तो आपके आंख से आंसू आ जाएंगे ।

निकनेमकेजेओ
हाइट178 cm 
वेट 70kg
शौककॉलेक्टिंग एंटीक्युस
भोजनमांसाहारी 
पसंदीदा भोजनपारसी मीट एंड फिश
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्महिन्दू
पसंदीदा एक्ट्रेसकाजोल,करीना कपूर ,रानी मुखर्जी
फेवरेट एक्टरशाहरुख खान ,दिलीप कुमार ,अमिताभ बच्चन
फेवरेट मूवीकाजल के फूल ,कभी – कभी
फेवरेट डारेक्टरराज कपूर,गुरुदत्त, शेखर कपूर
फेवरेट टीवी शोझलक दिखला जा
मनपसंद स्थललंदन, न्यूयॉर्क
शिक्षा(1)ग्रीनलैंड हाई स्कूल
(2) hr college of commerce एंड इकोनॉमिक्स
(3)फ्रेंच में मास्टर डिग्री
वैवाहिक स्तिथिअविवाहित
चिल्ड्रेन यश जौहर      (2)रूही जौहर
प्रेरणास्रोतराज कपूर,यश चोपड़ा ,सूरज बड़जात्या
मनपसंद रंगसफेद ,काला ,ऑलिव ग्रीन
होस्टकॉफी विद द करण

करण एक डारेक्टर, प्रोड्यूसर, पटकथा लेखक,कहानीकार भी है और साथ ही साथ एक अभिनेता भी हैं। बशर्ते अभिनय की दुनिया में वह सफल नही हो पाए लेकिन बतौर डायरेक्टर  और प्रोड्यूसर वह एक सफल हस्ती हैं।

जिस भी फ़िल्म में वह प्रोड्यूसर या निर्देशक के रूप में काम करते है, वह फ़िल्म सुपर – डुपर हिट रहती है इतना ही नही इनकी फिल्मों को विदेशों में भी देखा जाता हैं।

इसका सबसे बड़ा उदाहरण है उनकी 2010 में  अभिनीत काजोल और शाहरूख खान  ” माई नेम इज खान ” इस मूवी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत सराहा गया और इस मूवी ने दर्शकों के दिलो पर राज किया।

करण जौहर का जन्म कब हुआ था :

कर्क राशि और अश्विनी नक्षत्र में जन्मे करण जौहर का जन्म 25 मई 1972 में महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था।जन्म से ही वह बहुत क्रिएटिव और पॉजिटिव माइंड के थे। उनका निकनेम अर्थात उपनाम केजेओ था।

करण जौहर के माता – पिता का नाम क्या है ?

करण जौहर मशहूर डारेक्टर और धर्मा प्रोडक्शन के मालिक यश जौहर के पुत्र है और माता का नाम हीरू जौहर हैं जो एक हाउसवाइफ और असिस्टेंट डारेक्टर हैं।

अपनी माता – पिता की इकलौते सन्तान होने के नाते उनको वो सारी सुख सुविधाएं मिली जिसके वो पात्र हैं।यदि एक शब्दो मे कहे तो उनका जीवन विलासिता पूर्ण रहा हैं।

करण जौहर के पत्नी और बच्चे के नाम क्या है ?

हालाँकि करण ने शादी नही की है लेकिन उनके दो बच्चे है जिनका नाम यश जौहर और लड़की का नाम हीरू जौहर हैं। नाम से ही मालूम होता है कि एक लड़का है और दूसरी लड़की हैं।

अपने बेटे का नाम अपने स्वर्गीय पिता यश जौहर के  नाम पर रखा। आप सब सोच रहेंगें की बिन ब्याहे उनका बच्चा कैसे हुआ?

बता दें यह बच्चे तकनीक के माध्यम से पैदा हुए हैं। इस तकनीक का नाम है आइवीएफ अर्थात इन- विट्रो फर्टिलाइजेशन। इस टेक्नोलॉजी का सहारा तब लिया जाता है जब औरत गर्भवती  नही बन पाती हैं।

इस प्रक्रिया में पति का शुक्राणु और पत्नी के अंडाणु को आइवीएफ के माध्यम से निषेचित करवाया जाता है और जब दो या तीन सप्ताह बाद भ्रूण की अवस्था मे आ जाता है तो उस भ्रूण को उस औरत के गर्भ में इंप्लांट कर दिया जाता हैं।

लेकिन आप सबके मन मे प्रश्न उठ रहा होगा कि करण जौहर ने विवाह नही किया तो उनकी पत्नी कहाँ से आ गयी? आपको बताते हुए मुझे हैरानी हो रही है करण जौहर ने सरोगेसी का सहारा लिया।

अब ये सरोगेसी कौन सी बला हैं। सरोगेसी का अर्थ होता है किराए की कोख  अर्थात करण जौहर ने अपने बच्चे पैदा करने के लिए किराए की कोख का सहारा लिया।

इसमें ये हुआ कि करण ने अपना शुक्राणु दिया और अंडाणु का प्रबंध हॉस्पिटल ने किया। फर्टिलाइजेशन के माध्यम से  जब वह जाइगोट भ्रूण की अवस्था मे आ गया। तत्पश्चात उसे किसी अन्य महिला को हायर करके उसके गर्भ में इम्प्लांट कर दिया।

यदि आप सबको सरोगेसी और आइवीएफ को समझना है तो उसके लिए आप अक्षय कुमार अभिनीत मूवी” गुड न्यूज” देख सकते है और बारीकी से समझना है तो उसके लिए आप कृति सेनन अभिनीत मूवी “मिमी “देख सकते है। इसी तकनीक का सहारा लेकर करण जौहर पिता बने हैं।

करण जौहर द्वारा किये गए कार्य

अभिनेता के रूप में किये गए कार्य 

एक अभिनेता के रूप में करण जौहर ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में दूरदर्शन पर आने वाले सीरियल इन्द्रधनुष से की जिसमें उन्होंने श्री कांत का किरदार निभाया था। 

बाद में करण ने 1995 में आयी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में फिल्म के लीड एक्टर शाहरुख़ खान के दोस्त के रूप में काम किया।  इस फिल्म में वो उप निर्देशक भी रह चुके हैं। 

आगे चलकर करण जौहर ने ओम शांति ओम और फैशन जैसी फिल्मों में कैमियो भी किया।  इसके बाद उन्होंने 2015 में आई फिल्म बॉम्बे वेलवेट में काम किया जो कि बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी।  हालाँकि लोग कहते हैं कि उनका क्षेत्र ना होने के बावजूद भी उन्होंने इस फिल्म में अच्छी एक्टिंग की। 

कभी ख़ुशी कभी गम में बेस्ट डायलाग के लिए करण जौहर को फिल्मफेयर अवार्ड भी नवाज़ा जा चूका है। करण जौहर कॉफ़ी विद करण नाम के शो की मेज़बानी भी करते हैं जिसमे बड़े बड़े सेलेब्रिटीज़ को बुला कर उनसे तीखे सवाल किये जाते हैं।

निर्देशक के रूप में किये गए कार्य 

करण जौहर ने निर्देशन की दुनिया में कदम 1995 में आयी दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे से किया जिसमें उन्होंने आदित्य चोपड़ा के साथ सहायक निर्देशक की भूमिका निभाई।  ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी हिट हुई कि आज भी लोग इसको याद करते हैं। 

इसके बाद करण जोहर ने 1998  में रिलीज़ हुई फिल्म कभी कुछ कुछ होता है को पूर्ण रूप से निर्देशित किया जो की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। 

इस फिल्म में सलमान खान, शाहरुख़ खान और काजोल जैसे बड़े बड़े कलाकारों ने काम किया। इस फिल्म को आलोचकों ने बहुत अच्छी रेटिंग्स दी। 

2001 में करण जौहर ने फिल्म कभी ख़ुशी कभी गम का निर्देशन किया जिसमें शाहरुख़ खान, ह्रितिक रोशन, अमिताभ बच्चन, काजोल और करीना कपूर जैसे बड़े बड़े कलाकारों ने अपने अभिनय से चार चाँद लगा दिए।  इस फिल्म की स्टोरी सिंपल थी पर कलाकारों की अच्छी एक्टिंग की वजह से ये फिल्म सुपर हिट साबित हुई।

निर्देशन के क्षेत्र में इस बढ़िया शुरुआत के बाद करण जौहर ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और बॉलीवुड को ढेर सारी हिट फिल्मों से नवाज़ा। करण जौहर को अपने निर्देशन की बदौलत बहुत सारे अवार्ड भी मिल चुके हैं। हाल  ही में उन्होंने 2016 में आई रोमांटिक फिल्म ऐ दिल है मुश्किल का निर्देशन किया है।

निर्माता के रूप में किये गए कार्य

करण जौहर शुरुआती दिनों से अपने पिता के साथ उनके कामों में हाथ बंटाते आये हैं।  लेकिन करण जौहर के पिता की मृत्यु के बाद उनके द्वारा स्थापित की गयी धर्मा प्रोडक्शंस को पूरी तरह से संभाल लिया और बहुत सारी फिल्मों में निर्देशक की भूमिका निभाई। 

ज़्यादातर करण जौहर ने निर्माता  के रूप में काम धर्मा प्रोडक्शन के अंडर ही किया है।  2012 में बनी फिल्म बॉम्बे टॉकीज़ को निर्मित वो नहीं कर पाए क्योंकि ये फिल्म एन्थोलोजी फ़िल्म ने बनाई थी।  हालांकि वो इस फिल्म के लेखक जरूर थे। 

करण जौहर ने अपने निर्माण तले बहुत सारी हिट फ़िल्में दी हैं जिनमें से कल हो न हो, 2008 में फिल्म कुर्बान और दोस्ताना, 2010 में फ़िल्म हेट लव स्टोरी को निर्मित किया और 2013 में फिल्म ‘अग्निपथ’, ‘यह जवानी है दीवानी’ और ‘गोरी तेरे प्यार में का भी करण जौहर निर्माण कर चुके हैं। 

2011 में आयी फिल्म माय नेम इज़ खान के लिए करण जौहर को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड भी मिल चूका है।

कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर के रूप में कार्य

बहुत कम लोग जानते हैं की करण जौहर ने कई फिल्मों में कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर के रूप में भी काम किया है। शाहरुख़ खान ने भी अपनी कई फिल्मों में करण जौहर द्वारा डिज़ाइन किये गए वस्त्रों का उपयोग किया है। 

इनमें से  दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, दिल तो पागल है, डुप्लीकेट, मोहब्बतें, मै हूँ ना, वीर ज़ारा और ओम शांति ओम फ़िल्में प्रमुख हैं।  

करण जौहर को 2001 में आयी मोहब्बतें फिल्म में बेहतरीन पोशाक डिज़ाइनर के लिए आईफा अवार्ड भी प्राप्त हो चूका है।

करण जौहर और उनके विवाद

करण जौहर का पहला विवाद 2012 में छिड़ा था जब उनकी फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ दी ईयर रिलीज़ हुई थी।  इसपर रामगोपाल वर्मा ने टिप्पणी की थी जिसके बाद करण जौहर ने भी जवाब दिया था।  इसके बाद ये विवाद बढ़ गया था। 

करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के समय भी विवाद हुआ था।  उस समय अजय देवगन की फिल्म शिवाय का भी ट्रेलर आ चुका  था। 

दरअसल इसपर के.आर.के ने दावा किया था कि करण जौहर ने अपनी फिल्म का अच्छा रिव्यु देने के लिए कहा है और उसे भुगतान भी किया है।  बाद में अजय देवगन ने भी दावा किया कि करण ने भुगतान किया है।

इसके अलावा करण जौहर की भाई – भतीजावाद को लेकर भी आलोचना होती रहती है।  उनपर इलज़ाम लगते रहते हैं कि वो विशेष कलाकारों के बच्चों या रिश्तेदारों को ही अपनी फिल्म में रोल देते हैं। हालाँकि इसपर करण जौहर कोई जवाब ना देना ही उचित समझते हैं। 

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद करण जौहर की खूब आलोचना हुई जिसके चलते काफी समय तक वो सोशल मीडिया से दूर रहे। 

सोशल मीडिया पर भी करण जौहर के आलोचकों की कमी नहीं है। पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन करने पर भी उन्हें राजनीतिक दल से धमकी मिल चुकी है।

करण जौहर को मिले कुछ पुरस्कार

1999कुछ कुछ होता हैबेस्ट डायरेक्टर (फ़्लीम्फेयर)
1999कुछ कुछ होता हैबेस्ट डायरेक्टर (राष्ट्रिय पुरस्कार)
2001मोहब्बतेंबेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर (आइफा अवार्ड्स)
2002कभी ख़ुशी कभी गमबेस्ट डायलाग (फिल्मफेयर)
2002कभी ख़ुशी कभी गमबेस्ट डायलाग (आइफा अवार्ड्स)
2004कल हो ना होबेस्ट स्टोरी (आइफा अवार्ड्स)
2011माय नेम इज़ खानबेस्ट डिरेवटर(फिल्मफेयर)
2011माय नेम इज़ खानबेस्ट डिरेवटर(आइफा अवार्ड्स)

करण जौहर के कुछ Quotes

  • सबको अपने अपने माता पिता से प्यार करना चाहिए, भाग दौड़ भरी इस ज़िंदगी में कहीं माता पिता उपेक्षित ना हो जाएँ।
  • मैं धार्मिक तो नहीं हु, पर इतना समझता हूँ कि दुनिया में धर्म को लेकर एक गलत धारणा है।
  • दो शक्तिशाली और मशहूर लोग आपस में कभी भी मित्र नहीं बन सकते।
  • मुझे ऐसा लगता है कि अपना पूरा ध्यान फिल्म बनाने में लगा देना चाहिए, बनने के बाद जितनी हो सके उतनी यात्रा तय कर ही लेता है।
  • मुझे कभी भी ऐसा नहीं लगता कि आप हर तरह से ऑडियंस को खुश रख सकते हैं।
  • मैं मिथुन राशि का हूँ जो कि वायु के बदले अनुकूल है।  अब मिथुन राशि का लाभ ये है कि मुझे एक की जगह दो मिलता है।

करण जौहर से जुड़ी लेटेस्ट न्यूज क्या है ?

जौहर इस समय दोस्ताना 2 मूवी के शूट में बिजी हैं। इस मूवी को लेकर उनको विवादों का सामना भी करना पड़ा है। बात ये है कि करण जौहर इस मूवी के लिए पहले कार्तिक आर्यन को साइन किये थे।

लेकिन आपसी मनमुटाव के कारण करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को दोस्ताना 2 से बाहर कर दिया। कार्तिक आर्यन ने न्यूज चैनलों में दिए हुए इंटरव्यू में कहाँ की फ़िल्म इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नही है। इसीलिए मुझे फ़िल्म से निकाल दिया गया।अब इस बात में कितनी सच्चाई है।

यह बात तो रब के शिवा और कोई नही जानता, लेकिन जो भी हो यह दोस्ताना का सीक्वल हैं। यदि आपने दोस्ताना देखी होगी तो आपको यह प्रसंग देखने को मिला होगा कि अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम” गे “की भूमिका में हैं।

यह मूवी सामाजिक जागरूकता के लिहाज से बहुत ही अच्छी हैं। अब इसके भाग 2 का दर्शको को बेसब्री से इंतजार है कि इसके दूसरे पार्ट में क्या कहानी हैं ।

करण ने क्या कुछ नया किया हैं ?दोस्ताना की तरह इसका दूसरा पार्ट क्या दर्शक को आकर्षित कर पाएगा? यह भी अपने आप मे एक बड़ा सवाल हैं।देखिए सिनेमा घरों में यह मूवी कब तक आएगी।

करण जौहर की कार कलेक्शन :

  1. ब्लैक मर्सिडीज जिसकी कीमत 2.80 cr रुपये हैं।
  2. बीएमडब्ल्यू 760 जिसकी मार्केट प्राइस 2.50  cr रुपये हैं।
  3. जगुआर xj जिसकी कीमत 1.31 cr रुपये हैं।
  4. रेन्ज रोवर जिसकी मार्केट प्राइस 2.30 cr रुपये हैं।

किन – किन प्रोडक्ट के ब्रांड एम्बेसडर है ?

गोदरेज और नेसकैफ़े के ब्रांड एम्बेसडर है, उनकी ब्रांड एम्बेसडर की फीस 2 करोड़ रुपये हैं। करण जौहर का डारेक्टर ,प्रोड्यूसर और अभिनेता के रूप में कैरियर कैसा है ?

(1) डारेक्टर के रूप में करण जौहर सफल हैं। उनकी जितनी भी मूवी आयी हो जैसे कि – कुछ -कुछ होता है ,कभी खुशी कभी गम,कभी अलविदा न कहना, माई नेम इज खान ,स्टूडेंट ऑफ द ईयर ,बॉम्बे टाकीज ,ये दिल है मुश्किल और लस्ट स्टोरीज इन सब फिल्मों की दर्शको ने खूब प्रशंसा की है,

और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसे कमाए। कुछ – कुछ होता है मूवी के लिए करण जौहर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक फिल्मफेयर का अवार्ड मिला हैं।

(2) करण एक निर्माता के रूप में भी सफल है, उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार – चढ़ाव भी देखे हैं। उनकी प्रोड्यूस की गई मूवी इस प्रकार है – कल हो न हो,काल,कभी अलविदा न कहना,दोस्ताना और कुर्बान मूवी 

(3) अभिनेता के रूप में करण वो नाम नही कमा पाए जो अक्षय कुमार और अजय देवगन ने कमाया। उन्होंने कैमियो रोल ज्यादा किये है अभिनेता के रूप में मुख्य भूमिका में कभी नही आये हैं।

उनके द्वारा अभिनय की गई मूवी की लिस्ट इस प्रकार है – इंद्रधनुष, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे,कुछ हो न हो ,होम डिलीवरी, अलग,सलाम -ए -इश्क,ओम शांति ओम,सी कम्पनी,फैशन,लक बाय चान्स, हंसी तो फंसी, शमिताभ, बॉम्बे वेलवेट, सिम्बा, गुड न्यूज। इन सब फिल्मों मे वह कभी किसी गेस्ट की भूमिका में रहे या 3 से 5 मिनट के कैमियो रोल में हो।

करण की कुल सम्पत्ति कितनी है ?

करण जौहर की कुल सम्पत्ति 200 मिलियन डॉलर अर्थात 1450 करोड़ रुपये हैं। सम्पत्ति में उतार – चढ़ाव होता रहता हैं। सन 2003 में जब से वह धर्मा प्रोडक्शन के मुखिया के रूप में काम करने लगे है तब से उनकी सम्पत्ति में एकाएक इजाफा हुआ।

पर्सनल लाइफ?

करण जौहर ने अपनी पर्सनल लाइफ का जिक्र अपनी बायोग्राफी – ए अनसूटेबल बॉय में किया। करण जौहर ने कहाँ की मैं एक ऐसे देश मे रहता हूँ।

जहाँ मुझे प्रेम करने की आजादी नही हैं। मेरे भी कुछ इमोशन और फिजिकल नीड हैं। अब इसमें मेरा क्या दोष है ? की मैं एक होमोसेक्सुअल हूँ।

मुझे एक लड़की में ज्यादा दिलचस्पी नही है जितना कि लड़कों में। मुझे लड़के पसंद आते हैं। अब मेरे शरीर की बनावट और हार्मोन्स ऐसे है, अब इसमें मैं क्या कर सकता हूँ। 

यदि एक शब्दो मे कहे तो करण जौहर” गे “हैं। इसीलिए बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर पर उनका दिल आ जाता हैं। करण जौहर भले ही पर्सनल लाइफ में विवादों का सामना करते हैं। लेकिन प्रोफेशनल लाइफ में वो एक सफल डारेक्टर और प्रोड्यूसर हैं।

गर्लफ्रैंड 

(1) सबसे पहली गर्लफ्रैंड उनकी ट्विंकल खन्ना थी। ट्विंकल करण जौहर की क्लासमेट है। यह दोनों एक दूसरे को डेट भी किये। लेकिन पारिवारिक अनबन के नाते वो दोनों एक दूसरे से दूर हो गए। इस तरह ट्विंकल खन्ना करण जौहर की पहली पसंद और फर्स्ट क्रश थीं।

(2) करण शाहरुख खान के काफी करीबी माने जाते हैं।उन दोनों की पहली मुलाकात आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे मूवी के सेट पर हुई।

शाहरुख खान के कहने पर ही वह निर्देशक की दुनिया मे उतरे । और अपनी पहली मूवी कुछ – कुछ होता है में शाहरुख खान को ब्रेक दिया ।यह मूवी हिट हुई ।

इस फ़िल्म ने आठ फिल्म फेयर अवार्ड जीते, उन्होंने शाहरुख खान के साथ कभी खुशी और कभी गम,कभी अलविदा न कहना ,माई नेम इज खान जैसी फिल्में बनाई ये सब मूवी भी सुपर डुपर हिट हुई। करण जौहर ने कभी प्रत्यक्ष रूप से ये जाहिर नही होने दिया कि वो शाहरूख खान को दिल दे बैठे हैं।

जब उनसे पूंछा गया कि आप शाहरुख से प्रेम करते है ? क्या आप एक होमोसेक्सुअल है ? तब करण जौहर ने कहाँ की शाहरुख खान मेरे बड़े भाई जैसे हैं। भाई के साथ सोने से कोई रिश्ता थोड़े ही कायम हो जाता हैं। 

(3) करण का रिश्ता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी देखा गया। जब करण जौहर माई नेम इज खान मूवी बना रहे थे ।तब सिद्धार्थ मल्होत्रा असिस्ट की भूमिका में थे।उन दोनों की मुलाकात माई नेम इज खान के सेट पर हुई।

इसके बाद वो दोनो एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंट करने लगे, वे कही भी जाते थे तो एक दूसरे के साथ ही जाते थे।सिद्धार्थ मल्होत्रा को करण जौहर द्वारा निर्देशित मूवी स्टूडेंट ऑफ ईयर में ब्रेक मिला। तबसे सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पीछे मुड़कर कभी नही देखा।

(4) फैशन डिजाइनर  मनीष मल्होत्रा के साथ करण जौहर के रिलेशन थे। करण जौहर की हर मूवी की कॉस्ट्यूम डिजाइन मनीष मल्होत्रा ही करते हैं। 

(5) चार्मिंग एंड ग्लैमरस एक्टर फवाद खान के साथ करण जौहर रिलेशन में थे ।उन दोनों के बीच नजदीकियां ये दिल है मुश्किल के सेट पर बढ़ी।

उसके बाद वो एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंट करने लगे।लेकिन ईश्वर को उनका प्रेम नागवार गुजरा क्योंकि उरी हमले के बाद पाकिस्तान के एक्टर को बैन कर दिया गया कि वो भारत अब न आये। 

यह भी पढ़े

उम्मीद करते है दोस्तों करण जौहर का जीवन परिचय जीवनी Karan Johar Biography In Hindi का यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा.

यदि आपको करन जौहर की जीवनी के बारे में दी जानकारी पसंद आई हो तो अपने फ्रेड्स के साथ जरुर शेयर करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *