Vijaydan Detha Biography In Hindi | विजयदान देथा का जीवन परिचय बाताँ री फुलवारी जैसी जीवंत रचना लिखने वाले राजस्थान के सुप्रसिद्ध क्रांतिकारी और पद्म श्री विजयदान देथा जी को बिज्जी उपनाम से भी जाना जाता हैं.
इन्हें राजस्थानी भाषा का भारतेंदु भी कहा जाता है क्योंकि देथा जी ने अपनी मातृभाषा के अलावा किसी दूसरी भाषा में कलम नहीं चलाई थी. इनके बेटे कैलाश कबीर द्वारा कई रचनाओं का हिंदी रूपांतरण भी किया गया.
विजयदान देथा का जीवन परिचय | Vijaydan Detha Biography In Hindi
पूरा नाम | विजयदान देथा |
अन्य नाम | देथा, बिज्जी |
जन्म | 1 सितम्बर 1926 |
जन्म भूमि | बोरुंदा राजस्थान |
मृत्यु | 10 नवम्बर 2013 |
व्यवसाय | लेखक |
विधा | कथा, व्यग्य, लोरियाँ |
जीवनसाथी | सायर कँवर |
जोधपुर जिले के बोरुन्दा गाँव में 1 सितम्बर 1926 को जन्मे विजयदान देथा जाने माने कथाकार और व्यंग्यकार हैं. इन्होने 800 से अधिक कहानियां लिखी हैं. 1973 में फिल्म निर्माता मणि कौल ने इनकी कहानी दुविधा पर दुविधा नाम से और शाहरुख खान ने इसी कहानी पर पहेली नाम से फिल्म बनाई.
ये फिल्म ऑस्कर के लिए नामित हुई. इनकी बाता री फुलवारी 14 खंडों में हैं. अलेखू हिटलर, अनोखा पेड़, महामिलन, सपनप्रिया आदि इनके प्रसिद्ध ग्रंथ हैं. 1965 ई में कोमल कोठारी के साथ मिलकर बोरुंदा में रूपायन संस्थान की स्थापना की.
वर्ष 2011 में इन्हें साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए नामिल किया गया. देथा को 1974 में साहित्य अकादमी पुरस्कार व 2007 ई में पद्म श्री से अलंकृत किया गया.
राजस्थान सरकार ने इन्हें प्रथम राजस्थान रत्न सम्मान देने की घोषणा 31 मार्च 2012 को की. इनकी मृत्यु 10 नवम्बर 2013 में हुई.
विजयदान देथा, जिन्हें बिज्जी के नाम से भी जाना जाता है, वे राजस्थान के एक प्रसिद्ध लेखक और पद्म श्री पुरस्कार के प्राप्तकर्ता थे।
उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार जैसे कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। देथा के पास अपने क्रेडिट के लिए 800 से अधिक लघु कथाएँ हैं, जिनका अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में अनुवाद किया गया है।
पुरस्कार और सम्मान
१९७४ | साहित्य अकादमी पुरस्कार |
१९९२ | भारतीय भाषा परिषद पुरस्कार |
१९९५ | मरुधारा पुरस्कार |
२००२ | बिहारी पुरस्कार |
२००६ | साहित्य चूड़ामणि पुरस्कार |
२००७ | पद्मश्री |
२०११ | राव सिंह पुरस्कार |
फिल्मे
फिल्म नाम | वर्ष | आधार कहानी |
दुविधा | १९७३ | दुविधा |
चरणदास चोर | १९७५ | चरणदास चोर |
परिणति | १९८६ | परिणति |
पहेली | २००५ | दुविधा |
लजवंती | २०१४ | लजवंती |
काँचली | २०२० | केंचुली |
लैला और सत्त गीत | २०२० | केंचुली |
यह भी जाने-
- टीकाराम पालीवाल का जीवन परिचय
- जय नारायण व्यास का जीवन परिचय
- बीरबल सिंह का जीवन परिचय
- माणिक्यलाल वर्मा का जीवन परिचय
- गोकुल लाल असावा का जीवन परिचय
- जमनालाल बजाज की जीवनी
आपको विजयदान देथा का जीवन परिचय | Vijaydan Detha Biography In Hindi का यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट कर जरुर बताएं, साथ ही इस लेख को कैसे बेहतर बना सकते है अपने सुझाव भी देवे, हमें आपकी प्रतिक्रिया का इन्तजार रहेगा.